Youth Congress meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा कांग्रेस की बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को दो टूक संदेश, पार्टी मजबूत करने वालों को मिलेगी जगह
जयपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की पीसीसी मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद और प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक में शाहिद और पूनिया ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद युवा कांग्रेस की भूमिका राजस्थान में बढ गई है। आगामी विधानसभा उपचुनाव और पंचायत-निकाय में भी युवाओं की बडी भूमिका रहेगी। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रभारियों की रिपोर्ट में कई युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के निष्क्रिय रहने की जानकारी सामने आई थी। कुछ के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की रिपोर्ट भी मिली। हमने उनको फिलहाल पदों पर होल्ड कर दिया है। इन पदाधिकारियों का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर इन्हें पदों से हटाने की कार्यवाही की जाएगी और नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। आगामी दिनों में केवल पार्टी को मजबूत करने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी।

पूनिया ने कहा कि लोग भाजपा सरकार की कार्यशैली से नाराज नजर आ रहे हैं और न्याय के लिए कांग्रेस की तरफ देखने लगे हैं। हमें अभी से लोगों की आवाज बनकर काम करना होगा। राहुल गांधी की सोच से लोगों को जोड़ना होगा। केंद्र सरकार भी लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में बना हुआ है।हमें एकजुट होकर इनकी रक्षा करनी होगी। युवा कांग्रेस आगामी दिनों में  युवाओं, बेरोजगारों, किसानों और आम आदमी के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।