Operation Nanhe Farishte - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दक्षिण पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ ने फरवरी में 51 बच्चों को बचाया 44.8 लाख रुपए का सामान लौटाया
हुबली। दक्षिण पश्चिम रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फरवरी-2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आरपीएफ ने इस दौरान विभिन्न अभियानों के तहत कई सफल कार्रवाई की। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने 51 बच्चों (39 लड़के और 12 लड़कियां) को बचाकर सत्यापन के बाद उनके परिजनों, पुलिस-एनजीओ को सौंप दिया। ऑपरेशन डिग्निटी के तहत देखभाल की जरूरत वाली एक वृद्ध महिला को भी सुरक्षित बचाकर उनके परिवार या एनजीओ को सौंपा गया। मेरी सहेली के तहत 32 ट्रेनों में निगरानी की जा रही है।

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 मामलों में 23 दलालों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 77 हजार 804 मूल्य के 48 लाइव टिकट और 97 हजार 496 मूल्य के 65 उपयोग किए गए टिकट जब्त किए गए। आॅपरेशन सतर्क में 7 मामलों में 142 शराब की बोतलें (करीब 100 लीटर) जब्त की गई, जिनकी कीमत 63 हजार 346 है।

वहीं, ऑपरेशन नारको के तहत 7 मामलों में 57 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.71 लाख है। इस दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी-आबकारी विभाग को सौंपा गया। फरवरी में आरपीएफ ने 58 मामलों में यात्रियों का खोया हुआ सामान असली मालिकों को लौटाया। इस सामान की कुल कीमत करीब 44.8 लाख है। इसके अलावा प्रतिदिन औसतन 32 से 35 एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों में 90 से 95 आरपीएफ कर्मियों की ओर से एस्कॉर्टिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग की गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 के तहत 3 मामले दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 38 हजार 458 मूल्य की चोरी हुई रेलवे संपत्ति बरामद की गई।

RPF ने पिछले 7 वर्षों में 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत 84,119 बच्चों को बचाया
जयपुर। आरपीएफ भारतीय रेलवे जोनों में पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है। पिछले सात वर्षों (2018-मई 2024) के दौरान, आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों को बचाया है।

वर्ष 2018 में 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' की महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। इस वर्ष, आरपीएफ ने कुल 17,112 पीड़ित बच्चों को बचाया, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। बचाए गए 17,112 बच्चों में से 13,187 बच्चों की पहचान भागे हुए बच्चों के रूप में की गई, 2105 लापता पाए गए, 1091 बच्चे बिछड़े हुए, 400 बच्चे निराश्रित, 87 अपहृत, 78 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 131 बेघर बच्चे पाए गए। वर्ष 2018 में इस तरह की पहल की तत्काल आवश्यकता को उजागर करते हुए ऑपरेशन के लिए एक मजबूत नींव रखी गई।

वर्ष 2019 के दौरान, आरपीएफ के प्रयास लगातार सफल रहे और लड़कों और लड़कियों दोनों सहित कुल 15,932 बच्चों को बचाया गया। बचाए गए 15,932 बच्चों में से 12,708 भागे हुए, 1454 लापता, 1036 बिछड़े हुए, 350 निराश्रित, 56 अपहृत, 123 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 171 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।

वर्ष 2020 कोविड महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण था, जिसने सामान्य जीवन को बाधित किया और परिचालन पर काफी प्रभाव डाला। इन चुनौतियों के बावजूद, आरपीएफ 5,011 बच्चों को बचाने में कामयाब रही।

वर्ष 2021 के दौरान, आरपीएफ ने अपने बचाव कार्यों में पुनरुत्थान देखा, जिससे 11,907 बच्चों को बचाया गया। इस वर्ष पाए गए और संरक्षित किए गए बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें 9601 बच्चों की पहचान भागे हुए के रूप में, 961 लापता के रूप में, 648 बिछड़े हुए, 370 निराश्रित, 78 अपहृत, 82 मानसिक रूप से विकलांग और 123 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।

वर्ष 2023 के दौरान, आरपीएफ 11,794 बच्चों को बचाने में सफल रही। इनमें से 8916 बच्चे घर से भागे हुए थे, 986 लापता थे, 1055 बिछड़े हुए थे, 236 निराश्रित थे, 156 अपहृत थे, 112 मानसिक रूप से विकलांग थे, और 237 बेघर बच्चे थे। आरपीएफ ने इन असुरक्षित बच्चों की सुरक्षा और उनकी अच्छी देखभाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2024 के पहले पांच महीनों में, आरपीएफ ने 4,607 बच्चों को बचाया है। जिसमे 3430 घर से भागे हुए बच्चों को बचाया गया है, शुरुआती रुझान ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण देते हैं। ये संख्या बच्चों के भागने की लगातार जारी समस्या तथा उन्हें अपने माता पिता के पास सुरक्षित पहुंचने के लिए आरपीएफ के किए गए प्रयासों दोनों को दर्शाती हैं।

आरपीएफ ने अपने प्रयासों से, न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है, जिसमे आगे की कार्रवाई और विभिन्न हितधारकों से समर्थन मिला। आरपीएफ का ऑपरेशन का दयारा लगतार बढ़ रहा है, रोज नई चुनौतियों का सामना कर भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क में बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है। ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर बच्चों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। 135 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्पडेस्क उपलब्ध है।आरपीएफ मुक्त कराए गए बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति को सौंप देती है । जिला बाल कल्याण समिति बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप देती है।