speed breakers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 47 - क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर राहगीरों को दे रहे दर्द , नालियों को मरम्मत की दरकार
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 47 में विकास के कार्य करवाने के लिए पार्षद ने अपनी आवाज निगम की बोर्ड बैठकों में मुखर की है, लेकिन विकास की बात की जाए तो केवल सीसी रोड व नालियों का निर्माण हुआ है। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी तो रोज आती है और साफ-सफाई भी होती है, लेकिन कचरा गाड़ी वार्ड के मुख्य रोड तक ही आती है, जिसके चलते कचरा गाड़ी का हॉर्न सुनाई नहीं देता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है और कचरा घरों में ही रखा रह जाता है। वार्ड के लोगों ने बताया कि वार्ड के नजदीक स्थित नाले से कई बार दुर्गंध आती है। साथ ही कई बार जलीय जानवर इसमें से निकलकर घरों की दहलीज तक आ जाते हैं, जिससे भय का माहौल बना रहता है। वार्डवासी मोहसिन, योगेश कुमार, दिनेश सहित अन्य ने बताया कि वार्ड में विकास की बात की जाए तो नालियों की मरम्मत व निर्माण और सीसी रोड का निर्माण हुआ है। वहीं पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।

पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले दिलशाद, अब्दुल व नरेश कुमार ने बताया कि हमारे वार्ड में बच्चों के खेलने व वार्डवासियों के घूमने के लिए पार्क नहीं होना मुसीबत का कारण बना हुआ है। क्योंकि बच्चों को खेलने के लिए अन्य वार्डों के पार्क या अन्य जगहों पर ले जाना पड़ता है। साथ ही वार्ड में निगम का सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण वार्डवासियों को पास के ही सामुदायिक भवन में मांगलिक सहित अन्य कार्य करने पड़ते हैं। कई बार एक ही सामुदायिक भवन होने के कारण एडवांस बुकिंग हो जाती है, जिसके चलते अन्य जगह पर जाना पड़ता है। इससे आने-जाने में समय व्यर्थ खर्च होता है और आर्थिक तंगी की मार भी झेलनी पड़ती है।

वार्ड का एरिया
बंजारा कॉलोनी, आधी(मस्जिद एवं आरपीएस कॉलोनी के मध्य वाला हिस्सा), साजीदेहड़ा आधा(नारायण दास का अट्टा, शिव चौक, किशोरपुरा, पुलिस थाना, पुलिस क्वार्टर, थाने के साथ लगा हुआ साजीदेहड़ा का भाग) क्षेत्र शामिल है।

रात को हादसों का खतरा
वार्ड की कुछ गलियों में बने सीसी के स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात्रि के समय टूटे स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण कई बार हादसा होने का डर बना रहता है।

नालियां कई जगह से क्षतिग्रस्त
वार्ड में बनी हुई सीसी की नालियां कुछ जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके चलते इनमें से गंदा पानी बहता रहता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही नालियों की गहराई व चौड़ाई कम होने से भी परेशानी होती है।

इनका कहना है
हमारी गली में कचरा गाड़ी नहीं आती है, मुख्य मार्ग पर ही कचरा गाड़ी रुक जाती है। इस कारण कई बार हम लोग कचरा डालने से वंचित रह जाते हैं।
- कारूलाल, वार्डवासी

वार्ड में साफ-सफाई तो प्रतिदिन होती है, पर वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए और वार्डवासियों को मॉर्निंग वॉक के लिए अन्य वार्डों के पार्कों में जाना पड़ता है। इससे बच्चों को खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- हरेंद्र कुमार, वार्डवासी

वार्ड में पार्क व सामुदायिक भवन बनाने के लिए अधिकारियों को लिखित में दे रखा है। साथ ही क्षतिग्रस्त नालियों व अन्य विकास कार्यों के लिए बजट नहीं मिलने के कारण विकास कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सलीना शेरी, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 64 - सड़कों व सीवरेज चैंबर का लेवल सही नहीं, नालियों के ढकान बनें सिरदर्द
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 64 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य करने के लिए निगम की बैठक में आवाज मुखर की गई। वहीं वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य और नालियों पर ढकान सहित अन्य कार्य करवाए गए। वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद द्वारा वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने सहित अन्य कार्य समय-समय पर किए जाते हैं। वहीं, वार्ड की संतोषी नगर ए और बी में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। साथ ही चैंबर ऊबड़-खाबड़ होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में पिछले दिनों किया गया नालियों का ढकान अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने परेशानी
वार्ड की संतोषी नगर की संकरी गलियों में वार्डवासियों ने घरों के सामने जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बना लिए हैं, जो अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। साथ ही पिछले दिनों वार्ड में डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर अब परेशानी का सबब बने हुए हैं।

घरों के पास से गुजरती लाइन से हादसे की आशंका
वार्ड की तंग गलियों में घरों के पास से गुजरती विद्युत लाइन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वहीं कई बार इनमें से हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

खाली प्लॉट बनें कचरा पात्र
वार्ड में रहने वाले लोगों ने अभी दिवाली की साफ-सफाई करने की वजह से आबादी क्षेत्र के बीच में खाली पड़े प्लॉट में कचरा डालना शुरू कर दिया है। इसमें जानवर मुंह मारते हैं, जिससे कचरा इधर-उधर फैल जाता है और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

वार्ड का क्षेत्र
आंशिक संतोषी नगर ए, संतोषी नगर बी, महावीर नगर विस्तार योजना 07, पटेल नगर इत्यादि क्षेत्र।

हमारी गली में कचरा गाड़ी एक दिन छोड़कर एक दिन आती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन रोड पर स्थित कचरा पात्र में कचरा डालकर आना पड़ता है।
- घीसालाल

गली की प्रतिदिन सफाई होती है, साथ ही कचरा गाड़ी भी आती है। कभी-कभार रात्रि में कुत्ते परेशानी करते हैं।
- पंकज शर्मा

हमारी तरफ निर्माण के दौरान नालियों में ढलान नहीं देने के कारण पानी जमा रहता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- रेवड़ी लाल

पार्षद का कहना
वार्ड में ठेकेदार द्वारा डाली गई सीवरेज लाइन अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बजट नहीं मिलने के कारण वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- दीपक कुमार, पार्षद वार्ड 64 (कांग्रेस)

असर खबर का : अब जिंदगी पर नहीं वाहनों पर ही लगेगा ब्रेक, केडीए ने सुधारी शहर के अधिकतर स्पीड ब्रेकरों की दशा
कोटा । मानसून के सीजन में इस बार भारी बारिश के चलते डामर व गिट्टी से बने शहर के अधिकतर स्पीड ब्रेकरों की बिगड़ी हालत को कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से सुधारने का काम शुरु कर दिया है। अधिकतर की दशा सुधर भी गई है। शहर में इस बार मानसून का सीजन जून के मध्य में ही शुरु हो गया था। उसी समय से लेकर पूरे सावन व भादौ तक में लगातार और भारी बारिश हुई। जिससे न केवल शहर के मुख्य मार्गों की सड़कें वरन् अधिकतर स्पीड ब्रेकर तक की दशा बिगड़ गई थी। डामर व कंकरीट से बने स्पीड ब्रेकरों में कोई बीच से तो कोई साइड से टूट गया था। किसी की गिट्टी सड़क पर बिखर गई थी। जिससे उस पर से निकलने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। बदहाल हो चुके स्पीड ब्रेकरों पर वाहनों की स्पीड तो कम नहीं हो रही थी। साथ ही लोगों के जीवन पर संकर मडराने लगा था।

दैनिक नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
भारी बारिश के चलते बदहाल हुए शहर के अधिकतर स्पीड ब्रेकरों का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 7 सितम्बर को पेज 7 पर ऐसे तो वाहन ही नहीं जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें स्पीड ब्रेकरों के कारण लोगों की समस्या को प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों नी बरसात का दौर थमते ही इन्हें सही करवाने का आश्वासन दिया था। जैसे ही बरसात का दौर थमा वैसे ही कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के सभी मुख्य मार्गों के स्पीड ब्रेकरों की दशा सुधारने का काम शुरु कर दिया गया है। डीसीएम रोड से लेकर सीएडी रोड व नयापुरा से लेकर अन्य सभी बदहाल हो चुके स्पीड ब्रेकरों को फिर से सही कर नया बनाया जा रहा है। केडीए अधिकारियों के अनुसार अभी काम चल रहा है। ज्यादातर को सही कर दिया है। शेष को भी सुधारने का काम किया जा रहा है।

कोटा दक्षिण वार्ड 45 - वार्ड में मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने परेशानी
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 45 में वार्ड पार्षद द्वारा पार्षद निधि से विकास के कार्य जिसमे गली में सीसी रोड  निर्माण नालियों का ढकान सहित अन्य विकास के कार्य करवाएं पर वार्ड वासियों का कहना है कि  नाली की सफाई भी पार्षद द्वारा समय - समय पर करवाई जाती है। वार्ड में स्थित सब्जी मंडी में दुकान वाले ने बताया कि सब्जी विक्रेता शाम को सब्जियां  रोड पर ही डाल देते है जिस में शाम को पशु विचरण करते है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी आती हैं। कई बार पशु आपस में लड़ते हैं जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता हैं।

वार्डवासियों द्वारा घरों के सामने ही फोरव्हीलर खड़ी करने से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड वासी दिनेश कुमार व रफीक ने बताया कि हमारी गली में कचरा गाडी प्रतिदिन आती हैं। खटीक मोहल्ले में नालियों की सफाई सही ढ़ग से नहीं की जाती जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है व बारिश के समय पर कचरा इधर उधर फैल जाता हैं। वार्ड की कुछ गलियों में से विद्युत लाइन मकानों के पास से ही निकल रही जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

छोटी व कम गहराई की नालियों से परेशानी
वार्ड नालियां छोटी व कम गहराई की होने से ये कचरे से अटी पड़ी हुई हैं। वहीं गहराई कम होने से जब कभी इनकी सफाई नहीं होती है तो कचरा बाहर निकल जाता है। जिस कारण इसके आस-पास पशु विचरण करते रहते है।

पार्क की दरकार
सूरज कुमार व राजू ने बताया कि वार्ड में पार्क नहीं होने से बच्चों को खेलने व वार्डवासियों को घूमने के लिए अन्य वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है। जिससे दूसरी जगह पर जाने के लिए समय व्यर्थ खर्च होता है और साथ ही दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

मरम्मत मांग रहा सुविधाघर
वार्ड में स्थित सुविधा को भी मरम्मत की जरूरत है। वार्डवासियों ने बताया कि सुविधा का फर्श जगह - जगह से ऊबड़- खबड़ हो गया। इसकी दीवारों पर भी कई जमी हुई हैं। व दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। वहीं सुविधाघर गंदगी से अटा पड़ा हुआ हैं।

वार्ड का एरिया : हरिजन बस्ती, भोई मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, सब्जी मंडी वाला सम्पूर्ण भाग, कविराज की हवेली का क्षेत्र, पेट्रोल पंप के पीछे का क्षेत्र, शराब के ठेके के सामने का सम्पूर्ण क्षेत्र इत्यादि वार्ड में आते हैं।

डिवाइडर बने परेशानी
अधिकतर गलीयों में वार्ड वासियों द्वारा पास-पास ही सीसी के छोटे-छोटे डिवाइडर बनाएं हुए है जो कि बाइक सवारों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

वार्ड में ये विकास कार्य हुए
पार्षद ने बताया कि वार्ड में सीसी व नालियों का निर्माण किया गया। साथ ही सुविधाघर के गेट का निर्माण व बजरंग व्यायामशाला में हॉल निर्माण व टीन शेड का कार्य किया गया।

इनका कहना है
सब्जी मंडी लगाने से दुकानदारों को परेशानी आती हैं। सब्जी विक्रेता बची हुई सब्जियों को यही पर फैंक कर चले जाते है। जिससे आसपास रहने वालों को दिक्कत आती हैं।
- शीतल

खटीक मोहल्ले में काफी लंबे समय से नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे सड़कों गंदा पानी बहते रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं।
- शाहरुख भाटी

घर के आस पास रात में काफी संख्या में आवारा गाय व कुत्ते विचरण करते हैं जिससे रात के समय घर से बाहर निकलने में दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
- बालचंद कश्यप

सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए जैसे ही गिट्टी आएंगी उसकी मरम्मत करवा दी जाएगी और नालियों की खुदाई करवाकर उनकी भी गहराई व चौड़ाई बढ़ दी जाएगी।
- शानू कश्यप, वार्ड पार्षद 45

कोटा दक्षिण वार्ड 14 - गंदगी व स्पीड ब्रेकर दे रहे लोगों को दर्द
कोटा। शहर के वार्ड 14 में वैसे तो कुछ हालात ठीक नहीं पर वार्ड के बीच में लगाने वाली सब्जीमंडी ने वार्ड के हालात बदतर कर रखे हैं। वार्ड में रहने वाल महेंद्र कुमार, शाहरूख ने बताया कि हमारे वार्ड में सब्जीमंडी की वजह से अधिकतर गंदगी ही रहती है व पूरे दिनभर बदबू आती है। वहीं वार्ड में स्थित टॉयलेट का बेसिन टूट हुआ है व इसमें पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं सब्जीमंडी में कुछ दुकानों में नालियों का पानी भरा जाता है। स्पीड़ ब्रेकर भी जगह-जगह से टूटे हुए। जिससे उनमें बारिश से हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं वार्ड में स्थित सीनियर सैकंडरी स्कूल जर्जर हालात में हैं व डर के साये में विद्यार्थी पढ़ाई करते है। जनप्रतिनिधि ने बताया कि हमने इसके लिए कितनी ही बार विधायक व अन्य को इस समस्या से अवगत कराया।

सब्जीमंडी सबसे बड़ी परेशानी
वार्ड निवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड में सब्जीमंडी की वजह से बहुत परेशानी होती है। साथ ही पूरी रात सब्जीमंडी में गाड़ियों की अवाजाही रहती है जिसे नींद में परेशानी होती है। बारिश में सब्जीमंडी में गंदगी ही गंदगी रहती है। सुबह के समय पर इतनी भीड़ रहती है कि हमें बाइक लाने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सब्जीमंडी के डिवाइडर पर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जिसे डिवाइडर जगह- जगह से क्षतिग्रस्त हो गए है। बारिश में कितनी ही बार इनमें बाइक सवार और वाहन गिर जाते हैं।

सामुदायिक भवन की दरकार
वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने के चलते हमारे आयोजन अन्य करने पड़ते है। साथ ही जनप्रतिनिधि ने बताया कि पिछली सरकार में प्रयास किया पर सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो पाया पर वार्ड में योग भवन है जिसमें वार्डवासी आयोजन कर सकते है।

सफाई नहीं होती
वार्ड में रहने वाले कमल, रामचंद्र सहित अन्य ने बताया कि हमारी तरफ प्रतिदिन सफाई नहीं होती। जिसे परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में नालियों में पानी भरा रहता है।

टूटे स्पीड़ब्रेकर दे रहे दर्द
वार्ड के अधिकतर डिवाइडर टूटे हुए  है। बारिश के समय पर उनमें बाइक सवार व राहगीरों  गिर जाते वहीं कुछ दिन पहले रात के समय पर एक गाड़ी स्पीड़ ब्रेकर सें गिर गई थी।

वार्डवासियो ने बताया कि सब्जीमंडी की वजह से पूरे दिन गंदगी रहती है। और नाली का पानी मेरी दुकान में अंदर तक आ गया।
- शाहिद वार्डवास

सब्जी बेचने का काम करता हूं। कितनी बार हमारी समस्याओं से जनप्रतिनिधियों का अवगत कराया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- आरिफ खान, वार्डवासी

मेरी दुकान के सामने जो नाला स्थित उस पर ढ़कान नहीं होने के कारण कई बार रात्रि में बाइक सवार व राहगीर और गाड़ियां गिर जाती है।
- महेंद्र कुमार वार्डवासी

हमारी तरफ एक भी पार्क नहीं होने से बच्चों व मॉर्निंग वॉक वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चें अन्य जगह के पार्क में खेलन जाते है।
- मनोहर लाल वार्डवासी

वार्ड में विकास के लिए उड़िया बस्ती में नालियां बनवाई। संजय नगर चौराहे से मेन मार्कट तक सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया । और निगम बजट देगा तो जो भी समस्या उनका समाधान किया जाएगा।
- तबस्सुम मिर्जा, पार्षद कांग्रेस

नियम विरूद्ध बने स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का सबब, आए दिन हो रहे हादसे
सुवासा। जमीतपुरा कस्बे में तालेड़ा और केशवरायपाटन मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमीतपुरा के सामने सड़क के दोनों ओर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ये ब्रेकर मानकों के अनुसार नहीं बनाए गए हैं, जिससे खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। रात के समय मोटरसाइकिल सवार इन ब्रेकरों को सही से देख नहीं पाते, जिससे उनकी गाड़ियां असंतुलित हो जाती हैं। इससे कई बार पीछे बैठे यात्रियों, खासकर महिलाओं, को चोटें आई हैं। वहीं, चारपहिया वाहनों, विशेषकर किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी इन ब्रेकरों से परेशानी हो रही है। स्पीड ब्रेकर न दिखने के कारण ट्रॉलियों के डाले खुल जाते हैं और उनमें रखा सामान जैसे धान सड़क पर बिखर जाता है। कई बार ट्रैक्टर और अन्य गाड़ियों के एक्सल टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

रिफलेक्टर और पट्टियां लगाने की मांग
ग्रामीणों ने सार्वजनिक सड़क निर्माण कंपनी से मांग की है कि इन स्पीड ब्रेकरों पर सफेद रंग की रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई जाएं, ताकि रात के समय ये आसानी से नजर आ सकें। इसके अलावा, नियमों के अनुसार ब्रेकर से 50 से 80 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगाने और ब्रेकर पर थर्मोप्लास्टिक बार मार्किंग की भी मांग की गई है।

मानकों का उल्लंघन
विशेषज्ञों के अनुसार, स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ब्रेकर के पास सूचनात्मक बोर्ड और स्पष्ट मार्किंग होना चाहिए, लेकिन कस्बे में इन मानकों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो ये स्पीड ब्रेकर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। प्रशासन और सड़क निर्माण कंपनी से जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

ग्राम सेवा सहकारी के सामने बने  स्पीड ब्रेकर पर वाइट पट्टी नजर नहीं आने पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्पीड ब्रेकर पर व्हाइट  मार्किंग करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से कई बार मांग कर चुके हैं।
- मुकेश मेघवाल, सहकारी व्यवस्थापक

जमीतपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की थी। अब स्पीड ब्रेकर लगने के बाद आए दिन ब्रेकरों पर दो पहिया वाहन चोटग्रस्त होते रहते हैं। कई बार रात के समय किसानों के  ट्रॉली का डाला खुल जाता है। जिससे दुर्घटना को अंदेशा रहता है।
- पप्पू दिन जमीतपुरा निवासी

सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने छात्र-छात्राओं का आए दिन दुर्घटना होने के कारण स्पीड ब्रेकर की मांग कर लगवाए थे। लेकिन वही ब्रेकर अब दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। ब्रेकर रात के समय नजर नहीं आने से दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। अगर ब्रेकर पर रेडियम पट्टी लग जाए तो दुर्घटना होने से बच सकेंगे वाहन चालक।
- सुनील वर्मा

मैंने आठ दिन पहले ही जॉइनिंग ली है। मुझे जानकारी नहीं थी आपके द्वारा मुझे जानकारी मिली है। मैं पूरी जानकारी करके एक-दो दिन में व्हाइट पट्टी करवा दूंगा। जिससे आमजन को ब्रेकर दिख जाएंगे और जिससे कोई परेशानी नहीं होगी ।
- शेखर चंद्र मीणा,सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण

अंडरपास से निकलते ही भारी वाहनों के चपेट में आने से हो रहे हादसे
कसार। कसार में सर्विस रोड पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। इस कारण सर्विस रोड एवं अंडर पास क्रॉशिंग पर सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कसार के अंडर पास एवं प्रमुख सर्विस रोड पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर व स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन राहगीर और ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जबकि प्रशासन को ऐसे स्थानों को चिन्हित कर यहां रोड रिफ्लेक्टर या स्पीड ब्रेकर लगाने चाहिए। ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके। इन जगह पर रात्रि के समय अधिक दुर्घटनाएं होती है और लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है। कस्बे के सर्विस रोड एवं अंडर पास पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हंै। सर्विस रोड पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन एक दम अंडर पास से निकलने वाले वाहन से भिड़ जाते हैं। इसके बावजूद भी विभाग का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे स्थानों पर मुख्य सड़क पर सफेद पट्टी के साथ रिफ्लेक्टर व स्पीड बंप लगाना चाहिए। यह संकेतक उन स्थानों पर लगाए जाने चाहिए जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे रात्रि में वाहनों की रोशनी से रिफ्लेक्टर का रेड लाइट चमकने लगेगा और इससे वाहन चालक होने वाले हादसे से बच सकेंगे।

कसार के सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण भारी वाहन भी मौत के यमदूत बनकर तेज गति से गुजरते है और जिस कारण ग्रामीणों में भी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। लेकिन हाइवे बनने के बाद भी एन एच आई विभाग ने सर्विस रोड पर स्पीड बंप नही बनाए।
-अमित चौहान, समाजसेवी

स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अंडर पास से निकलते समय आए दिन कई राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
-डॉक्टर सुरेश सुमन

अंडर पास के सर्विस रोड के दोनों ओर ब्रेकर नही होने के कारण सर्विस रोड से वाहन तेज गति से गुजरते हैं। जिससे अंडर पास से निकलने वाले वाहन चालक भीड़ जाते हंै। कभी बडी दुर्घटना भी हो सकती है।
-शंकर लाल भाट, ग्रामवासी

जल्द ही टीम को समस्या वाली लोकेशन पर भेज कर दिखाता हूं। जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर एवं संकेत चिन्ह लगवाकर समस्या का समाधान करवाता हूं।
-दशरथ सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचआई

एयरोड्राम से ईएसआई हॉस्पिटल के बीच बने स्पीड ब्रेकर, नवज्योति के मुद्दा उठाने के बाद भी प्रशासन ने नही दिया ध्यान
कोटा। एकता वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने एयरोड्रम सर्किल से ईएसआई हॉस्पिटल तक के बीच स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट अमजद खान ने बताया कि एयरोड्रम से विज्ञान नगर की ओर गुजर रहा मार्ग शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। इस झालावाड़ हाइवे पर एयरोड्रम से विज्ञान नगर ईएसआई हॉस्पिटल तक 6 रोड क्रॉस कट है। जहां से वाहन चालक रोड क्रॉस कर एयरोड्रम सर्किल की ओर जाते हैं। जबकि एयरोड्रम व लाइंस क्लब स्थित डीसीएम लिंक रोड से बड़ी संख्या में वाहन अनंतपुरा की ओर स्पीड से गुजरते हैं। ऐसे में लॉयंस क्लब, करणी नगर के वृद्धा आश्रम, ईएसआई हॉस्पिटल, विज्ञान नगर चौराहे पर बने क्रोसिंग कट से झालावाड़ रोड पर आने के दौरान वाहनों की आपस में भिडंत हो जाती है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में इन क्रोसिंग कट से पहले स्पीड ब्रेकर बन जाए तो वाहनों की गति कम होगी और उतने समय में विज्ञान नगर से एयरोड्रम सर्किल की तरफ आने वाले वाहनों को रोड क्रोस करने के लिए समय मिल सकेगा। इससे न केवल हादसे रुकेंगे बल्कि यातायात भी व्यवस्थित होगा। प्लास्टिक की जगह डामर के बनाए जाए ब्रेकर। सोसायटी सदस्य नीता शर्मा ने मांग की है कि शहर के कई व्यस्तम चौराहों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं, जो वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बने हुए हैं। वाहनों के गुजरने के दौरान ब्रेकर की कई हिस्सों से प्लास्टिक निकल जाती है लेकिन किले सड़क पर ही धंसी रहती हैं। जिससे टायर पंक्चर होने तथा आधे-अधूरे स्पीड ब्रेकर पर वाहन स्लीप होने का खतरा बना रहता है। गुमानपुरा रावतभाटा रोड स्थित फ्लाईओर से नीचे उतरते समय इन स्पीड ब्रेकर से हादसे हो चुके हैं।

आए दिन जाम की स्थिति
एडवोकेट अर्जुन नायक व हरिश सोनी ने बताया कि  झालावाड़ रोड स्थित एयरपोर्ट से ईएसआई अस्पताल के बीच सड़क की दोनों लेन पर शाम के वक्त ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। क्योंकि, रोड के दोनों साइड से वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में लॉयंस क्लब, करणी नगर वृद्धा आश्रम, ईएसआई हॉस्पिटल, विज्ञान नगर क्षेत्र से आने वाले वाहन रोड क्रोस झालावाड़ रोड पर आते हैं। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ जाम के हालात बन जाते हैं। वहीं, वाहन टकरा जाने से चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। सोसायटी सदस्यों ने केटीवीएस, वृद्धाआश्रम  एवं ईएसआई हॉस्पिटल स्थित कट से पहले स्पीड ब्रेकर बनवाने के आदेश जारी करने की मांग की।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
दैनिक नवज्योति ने 25 अक्टूबर को शहर की सड़कों पर जरा सी चूक और मौत के दर्शन शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर संभावित खतरों से ट्रैफिक पुलिस को अवगत कराया था। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से वाहन चालक आए दिन संभावित खतरों से दो-चार हो रहे हैं।

कोटा : सिग्नल फ्री होने से शहर में वाहनों की बढ़ी रफ्तार, अब स्पीड ब्रेकर से लगेगी लगाम
कोटा। शहर जैसे ही ट्रैफिक सिग् नल  फ्री हुआ वैसे ही वाहनों की स्पीड़ बढ़ गई। सिग्नल नहीं होने से वाहनों को चौराहों पर रूकना नहीं पड़ रहा। लेकिन तेज गति से निकल रहे वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। अब उन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों की गति पर स्पीड ब्रेकर बनाकर लगाम लगाई जा रही है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय में कोटा को ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर बनाया गया। इसके लिए झालावाड़ रोड पर अनंतपुरा से लेकर गोबरिया बावड़ी सर्किल, एरोड्राम व अंटाघर समेत अन्य चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों को हटा दिया गया। उनके स्थान पर चौराहों पर अंडरपास व फलाईओवर बना दिए। जिससे चारों तरफ से आने वाले वाहनों को बिना चौराहे पर रूके आसानी से निकला जा सके। हालत यह है कि जैसे ही शहर ट्रैफिक सिग्नल फ्री हुआ वैसे ही वाहनों की स्पीड बढ़ गई। दो पहिया वाहन होया चार पहिया वाहन चालक निर्धारित से अधिक गति से वाहन दौड़ाने लगे। नतीजा शहर में आए दिन एक्सीडेंट होने लगे। वह भी मेन रोड व सीधी सड़कों पर।

नियमों की नहीं हो रही पालना
लोगों का कहना है कि शहर में स्पीड ब्रेकर होने चाहिए। लेकिन उन्हें बनाने में नियमों की पालना की जानी चाहिए। जबकि हालत यह है कि गली मोहल्लों में तो लोग अपनी मनमर्जी  से ही स्पीड ब्रेकर बनवा रहे है। मेन रोड पर अधिकारियों की देखरेख में ही ये बनाए जाएं। लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदारों कोआदेश दे दिया। ठेकेदार अपनी मर्जी से ही बिना मापदंड के स्पीड ब्रेकर बना रहे है। कहीं ऊंचाई अधिक है तो कहीं चौड़ाई कम है। कहीं पास-पास ब्रेकर बना दिए तो कहीं वाहनों की गति के स्थान पर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं स्पीड ब्रेकर।

जिला कलक्टर ने बैठक में दिए थे निर्देश
जानकारों के अनुसार शहर में दुर्घटनाओं कोदेखते हुए गत दिनों जिला कलक्टर ने ट्रैफिक पुलिस की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा है कि जहां भी एक्सीडेंट जोन हैं उन्हें चिन्हित किया जाए। वहां स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।जिला कलेक्टर के निर्देश पर ही शहर में स्पीड ब्रेकर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कहीं रबड़ वाले तो कहीं डामर के स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे है।

डिवाइडर के कट व रोंग साइड से वाहनों का आवागमन
शहर में पिछले कुछ समय से चौराहों के अलावा मेन रोड तक की ट्रैफिक व्यवस्था इतनी अधिक बदहाल है कि सुरक्षित वाहन चला पाना मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर महिलाएं तो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वाहन चलाने से घबराने लगी है। ऐसे में मनचलों की हरकतों से भी दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। हालत यह कि कई लोग शॉर्ट कट के प्रयास में डिवाइडरों के कटके बीच से तो कई रोंग साइड से वाहन तेजी से लेकर निकल रहे है। जिससे आए दिन एक्सीडेंट हो रहे है। पहले जहां भारी वाहनों से एक्सीडेंट अधिक होते थे। अब उनका शहर में प्रवेश बंद हुआ था छोटे व चार पहिया वाहनों से भी एक्सीडेंट होने लगे है। यहीकारण है कि उन्हें कम करने के  लिए ट्रैफिक पुलिस और कोटा विकास प्राधिकरण मिलकर वाहनों की गति पर लगाम लगाने में जुटे हैं। जिसके लिए जगहृ-जगह पर स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे है।

इनका कहना है
शहर में कई जगह पर वाहन तेजी से निकलने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। उन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने व उनमें कमी लाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जा रहे है। दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर केडीए को वहां स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए निवेदन किया गया है। लोगों को अपने जीवन की सुरक्षा के लिए स्वयं ही जागरूक रहकर वाहनों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने चाहिए। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हालांकि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया गया था। फूल देकर, हैलमेट वांटकर व जगह-जगह कार्यक्रम कर समझाइश की गई है।
- पूरण सिंह, निरीक्षक,यातायात पुलिस

शहर में दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से निवेदन किया गया था। उनके बताए स्थानों पर ही स्पीड  ब्रेकर बनवाए जा रहे है। जगह के हिसाब से कहीं रबड़ के तो कहीं डामर के बनाए जा रहे है। सभी का मकसद वाहनों की गति पर लगाम लगाकर दुर्घटनाओं को कम करना है।
- रविन्द्र माथुर, निदेशक अभियांत्रिकी, कोटा विकास प्राधिकरण

स्पीड ब्रेकर दे रहे जख्म, झटकों से डिस्क हो रही स्लिप
कोटा। शहर की सड़कों पर बने बेतरतीब स्पीड बे्रकर वाहनों की गति रोकने की जगह जख्म दे रहे हैं। जगह-जगह प्लास्टिक के स्पीड बे्रकर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इनमें से कई ब्रेकर तो टूटें हुए हैं। ऐसे में यहां से गुजरते वक्त वाहन चालकों को तेज झटके लगते हैं। जिससे लोग स्लिप डिस्क के शिकार हो गए हैं। हालात यह हैं, वाहन चालकों में गर्दन से लेकर कमर तक दर्द तक की समस्या होने लगी है। इतना ही नहीं, बेतरतीब स्पीड ब्रेकर न केवल वाहनों का मेंटिनेंस बढ़ा रहे बल्कि सर्वाइकल बीमारी की ओर भी धकेल रहे हैं। कमोबेश शहर के हर प्रमुख चौराहों पर इसी तरह के हालात बने हुए हैं।

एक साथ पांच स्पीड ब्रेकर, बिगाड़ रहा संतुलन
गुमानपुरा फ्लाईओवर पर 4 से 5 स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। वहीं, सीएडी से दादाबाड़ी लिंक रोड पर भी इसी तरह के प्लास्टिक के जानलेवा स्पीड ब्रेकर लगे हुए हैं, जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इन ब्रेकरों से वाहनों के गुजरने के दौरान स्लीप हो जाते हैं, वहीं कुछ जगहों पर तो यह प्लास्टिक के ब्रेकर जगह-जगह से टूटे हुए हैं, जिनमें कीलें निकल रही है। इससे वाहनों के पंक्चर होने के साथ बाइक फिसलने से वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

हो रही स्लिप डिस्क व स्पाइनल इंजरी की समस्या
शहर में बने स्पीड ब्रेकर सीघे खड़े वाहनों को झटका देकर उछाल देते है,जिससे वाहन चालक की कमर पर जोर पड़ता है। इन झटकों से वाहन चालको को स्लिपडिस्क,गर्दन में खिचांव,स्पाइन इंजुरी,सर्वाइकल स्पॉडेलाइटिस की समस्या तक पैदा हो रही है। मेरी माताजी को स्पीड ब्रेकर की वजह से ही कमर दर्द हो गया है। इन खतरनाक स्पीड ब्रेकरों को हटा देना चाहिए।
- विशाल पोरवाल, निवासी कोटरी

वाहन चालक हो रहे परेशान
स्पीड ब्रेकर सबसे ज्यादा शहर की कॉलोनियों, मोहल्लों व बस्तियों की सड़ाकोें में लोगों ने बना रखे है। शहर की कुछ कॉलोनियों में तो थोड़ी थोड़ी दुरी पर ही मनचाहे स्पीड ब्रेकर बना लिए गए है। जो वाहनों को जलने ही नहीं देते है। कई बार तो वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो जाते है। यह ब्रेकर वाहनों को समय से पहले खराब कर रहे है वाहनों के शॉकप,वाहनो की बॉडी में खराबी आ रही है। बार बार ब्रेक लगाने,गेयर बदलने से पेट्रोल की खपत भी हो रही है।
- ललित कुशवाह, निवासी बोरखेड़ा

बढ़ रहे कमर दर्द के रोगी
अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 200 से 300 के आसपास रहती है जिसमें कमर दर्द के 25 से 30 और कभी कभी सर्वाइकल के मरीज भी आते है। लेकिन कह नहीं सकते कि इन का कारण शहर में बने स्पीड ब्रेकर या सड़क के गडेृं है।
- डॉ. सचिन जोशी, अस्थिरोग विशेषज्ञ, एमबीएस अस्पताल

इनका कहना है
यह ब्रेकर वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए ही लगाए गए है। हमारा और अधिकारीयों का एक ही उद्धेश्य है की शहर के वाहन चालक कम स्पीड मे चलें जिससे एक्सीडेंट कम से कम हो,अगर शहर वासियों को बने स्पीड ब्रेकर से कोई समस्या आ रही है तो उसका समाधान भी किया जाएगा।
- पूरण सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक

असर खबर का - पीडब्ल्यूडी ने लगवाए स्पीड ब्रेकर
सांवतगढ़। पंचायत मुख्यालय सांवतगढ़ बस स्टैंड चौराहे पर बूंदी नैनवा रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगने से स्कूली बच्चों सहित आमजन को हादसा होने का खतरा बना रहता था। इस समस्या को दैनिक नवज्योति में 6 जुलाई को सावंतगढ़ बसस्टैंड बना ताल तलैया, मुश्किल हुआ सफर ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को दो ब्रेकर मुख्य चौराहे पर और एक स्कूल गेट के पास लगाया हे। वही नाली पर हो रहे अतिक्रमण से ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटवाकर आमजन को राहत प्रदान की गई है। समस्या को लेकर नवज्योति ने 10 जुलाई के अंक में " गंदे पानी से निकलने को मजबूर जनता" के शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया। गंदे पानी से निकलने को मजबूर जनता....17 जुलाई को खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटवाकर लोगों को राहत प्रदान की गई। वही नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर भर रहे पानी की समस्या से जूझ रहे आमजन को भी जेसीबी से वैकल्पिक व्यवस्था कर फिलहाल पानी की निकासी कर दी गई है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, सरपंच रामसिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप नागर, उप सरपंच लटूरलाल बेरवा सहित वार्ड पंच मौजूद रहे।