Gonda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आपराधिक गिरोहों के निशाने पर बृजभूषण : जान से मारने की मिली धमकी, अज्ञात नंबर से फोन कर धमकाया
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, विधायक प्रतीक भूषण सिंह के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल कर उन्हें तथा उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक 14 जून को दोपहर करीब 2:22 बजे आए फोन कॉल में लगभग 35 सेकंड तक बातचीत हुई, जिसमें धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक गोण्डा को दी। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला है कि कॉल करने वाला नंबर राजस्थान के अलवर जिले से संबंधित है। जांच के अनुसार उक्त नंबर संदीप शर्मा नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधायक और उनका परिवार पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक गिरोहों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहा है। गोण्डा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही धमकी देने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रेलवे ट्रैक कार्य के चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड के गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा 2 जुलाई को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या छावनी- मनकापुर होकर, मदार-दरभंगा रेलसेवा 3 जुलाई को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या छावनी- मनकापुर होकर, गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा 9 जुलाई को परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या छावनी-बाराबंकी होकर संचालित होगी।

गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा; चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे हुए डिरेल, हादसे में 2 यात्री की मौत
गोंडा। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10 से अधिक डिब्बे डिरेल हो गए है। रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। हादसे में 2 यात्री की मौत और साथ में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

मामले को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्होने प्रशासन को जल्द राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मिलेगा मुआवजा
रेल मंत्रालय ने घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर चोट के लिए 2.5 लाख रुपए, मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्य करने में सहयोग का किया अनुरोध
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "यूपी के गोंडा से एक दुखद खबर आ रही है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु और घायल होने की सूचना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव कार्य में अपना सहयोग दें।"