Sports Minister Rajyavardhan Singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने दिए संकेत, सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़े बदलाव की तैयारी
जयपुर। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन के साथ स्टेडियम का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम में जल्दी ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के ग्राउण्ड और विकेट को अगले आईपीएल से पहले नये सिरे से तैयार किया जाएगा और चार साल के भीतर स्टेडियम की दर्शक क्षमता को 40 से 50 हजार तक करने की योजना है। खेलमंत्री ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम बरसों से जस का तस चला आ रहा है। स्टेडियम में इस बार वीआईपी साउथ स्टेंड को नया रूप दिया गया है। अब यहां एक हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के साथ शानदार पवेलियन तैयार हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के चैंपियन कप्तान रहे शेन वार्न के नाम से बनी इस गैलरी से मैच का लुक बेहद शानदार नजर आता है।

दर्शक क्षमता में होगा इजाफा
राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि फिलहाल एसएमएस स्टेडियम की सामान्य दर्शक क्षमता 18 हजार के करीब है, जिसे मैचों के आयोजन के समय अस्थाई कुर्सियां लगाकर 25 हजार तक किया जाता है। लेकिन अब इसे हर साल 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है, ताकि चार साल में स्टेडियम को पूरी तरह नया रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसकी दर्शक क्षमता बढ़ाकर 40 से 50 हजार तक ले जाने की योजना है।

स्टेडियम की घास बीस साल पुरानी
सवाई मानसिंह स्टेडियम के ग्राउण्ड पर बीस साल पहले नई बरमुडा घास लगाकर नये सिरे से तैयार किया गया था। इसके साथ ही नये विकेट बनाए गए थे। स्टेडियम की घास 20 साल पुरानी हो चुकी है। बीसीसीआई के क्यूरेटर तापोष चटर्जी ने भी आईपीएल की शुरुआत से पहले ग्राउण्ड पर नई घास लगाने की जरूरत बताई थी। खेलमंत्री ने कहा कि अगले आईपीएल तक मैदान और विकेट को भी नए रूप में तैयार किया जाएगा।

नए साझीदारों की तलाश
खेलमंत्री ने कहा कि स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही कुछ निजी पार्टनरों की तलाश भी की जा रही है जो इस प्रोजेक्ट में साझेदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टनर का चयन प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और ऐसा पार्टनर चुना जाएगा जो दर्शकों के हित में काम करे।

युवा अपने को और बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें : राज्यवर्धन
जयपुर। युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि हम सभी को अपने आप को और बेहतर बनाने की कोशिश हमेशा जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपने पर पूरा भरोसा रखें। वे अपने ज्ञान से हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। कर्नल राठौड़ एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के तहत दिल्ली जा रहे युवाओं के दल से संवाद कर रहे थे। यह दल 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा।

राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने 71 प्रतिभागी
राजस्थान के दल में कुल 71 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनका चयन विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया है। ये युवा राष्ट्रीय स्तर पर लोक नृत्य, लोक गायन, कविता पाठ, कहानी लेखन, भाषण और चित्रकला आदि कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। खेलमंत्री ने इस दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए दीं शुभकामनाएं
खेलमंत्री ने इन युवाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के एम्बेसडर्स की भूमिका में होंगे। आपके प्रदर्शन और व्यवहार के जरिए लोग राजस्थान का आंकलन करेंगे। साथ ही आपके प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आपको पूरी क्षमता से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। हार या जीत मायने नहीं रखती, लेकिन जो भी हमने सीखा है उसका श्रेष्ठ प्रदर्शन होना चाहिए।

भारत एक्वा बोट का प्रदर्शन देखा
कार्यक्रम के पश्चात खेलमंत्री ने बनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं द्वारा तैयार की ऑटोनोमस वाटर सरफेस क्लीनिंग बोट (भारत एक्वा बोट) का प्रदर्शन देखा। छात्राओं ने बताया कि यह बोट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से नदियों आदि के जल की सफाई में कारगर साबित होगी। कर्नल राठौड़ ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की।

खिलाड़ियों को मिलेगी एकल विन्डो सुविधा, खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने लांच किए 3 पोर्टल
जयपुर। प्रदेश के युवाओं और खिलाडियों को अब अपनी समस्याओं के निवारण के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। युवा मामले और खेल विभाग ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तीन नये पोर्टल लांच किए हैं। इससे खिलाड़ियों को एकल विन्डो सुविधा उपलब्ध होगी। खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने ये पोर्टल लांच किए।

इनमें ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर युवा महोत्सव में युवाओं का रजिस्ट्रेशन पोर्टल, राजस्थान यूथ आईकॉन अवॉर्ड का रजिस्ट्रेशन पोर्टल और खिलाडियों के स्पोर्ट्स प्रमाण-पत्र के लिए डिजिटल रिपॉजिटरी पोर्टल शामिल है।  इस अवसर खेल सचिव और अध्यक्ष राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डा. नीरज के पवन भी उपस्थित थे। खेल मंत्री ने कहा कि अब रिपॉजिटरी पोर्टल खिलाड़ियों को उनके सभी खेल प्रमाण पत्रों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की सुविधा देगा, जिससे उन्हें भौतिक प्रमाण पत्रों की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव की तर्ज पर यूथ डे (12 जनवरी) के अवसर पर राज्य युवा महोत्सव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर युवा महोत्सव में युवाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें राज्य के 15-29 वर्ष के विभिन्न प्रतियोगी  और युवा कलाकार रजिस्ट्रेशन कर युवा महोत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।

Olympics 2024: खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह भी ओलंपिक में बन चुके हैं भारतीय दल के ध्वजवाहक
जयपुर। राजस्थान के खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ प्रदेश के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित ओलंपिक खेलों में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनने का गौरव हासिल हुआ है। 2004 के एथेंस ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रेप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में यह सम्मान मिला। राज्यवर्धन सिंह ने सौ से ज्यादा सदस्यों के भारतीय दल की अगुवाई की। भारतीय दल में तब 57 एथलीट और 42 अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शामिल थे। राज्यवर्धन सिंह वर्तमान में राजस्थान सरकार में खेलमंत्री हैं। वे केन्द्र सरकार में भी खेल मंत्रालय संभाल चुके हैं।

भारत ने जीता पहला स्वर्ण
2008 के बीजिंग ओलंपिक खेल भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुए। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जहां निशानेबाजी में एथेंस में देश के लिए पहला व्यक्तिगत रजत पदक हासिल किया, वहीं बीजिंग में एक और निशानेबाज अभिनव बिन्द्रा ने पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीत नया इतिहास रच दिया। बिन्द्रा ने पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा पहलवान सुशील कुमार और मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने अपनी- अपनी स्पर्धाओं में देश के लिए कांस्य पदक जीते।

पेरिस में सिंधू और शरथ होंगे ध्वजवाहक
ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर अपने देश का ध्वजवाहक बनना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव की बात होती है। पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और देश के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। वहीं 2012 लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल का शेफ-डे-मिशन चुना गया है।

बलवीर सिंह बने हैं दो बार ध्वजवाहक
भारत के ओलंपिक इतिहास में पूर्व हॉकी कप्तान बलवीर सिंह सीनियर अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें दो बार ओलंपिक खेलों में ध्वजवाहक बनने का गौरव प्राप्त हुआ। बलवीर सिंह 1952 और 1956 के ओलंपिक में भारत के ध्वजवाहक बने। 1920 में पूर्मा बनर्जी, 1932 में लाल शाह भोकारी, 1936 में मेजर ध्यानचंद, 1948 में तालिमेरेन, 1964 में गुरबचन सिंह रंधावा, 1972 में डेसमंड नेविल डिवाइन जोन्स, 1984 में जफर इकबाल, 1988 में करतार सिंह, 1992 में शाहिनी विल्सन, 1996 में परगट सिंह, 2000 में लिएंडर पेस, 2004 में अंजू बॉबी जॉर्ज,  2008 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, 2012 में सुशील कुमार, 2016 में अभिनव बिन्द्रा, 2020 ओलंपिक खेलों में मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक बने हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 के ध्वजवाहक
पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा, जिसमें पीवी सिंधू, ए. शरत कमल के साथ उद्घाटन समारोह में महिला ध्वजवाहक होंगी। गगन नारंग को भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन के रूप में एमसी मैरी कॉम की जगह चुना गया है।