Energy Minister heeralal nagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बैटरी स्टोरेज बढाकर बिजली सप्लाई करेंगे मजबूत, कटौती से मिलेगी राहत
जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को विद्युत भवन में बिजली विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से विस्तृत बातचीत की। विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए नागर ने कहा कि राज्य ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और प्रदेशवासियों को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नागर ने बताया कि ग्रीष्मकाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरडीएसएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें स्मार्ट मीटर लगाने, विद्युत लाइनों के आधुनिकीकरण और सबस्टेशनों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। सोलर पावर का अधिकतम उपयोग कर किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे रबी सीजन में सिंचाई सुविधा बेहतर हुई है।

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को बढ़ावा देने और अतिरिक्त सोलर ऊर्जा का संरक्षण करने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय की उपेक्षा के कारण विभाग में कई कमियां थीं, जिन्हें भाजपा सरकार ने दूर किया है। अब उत्पादन निगम ने रिकॉर्ड 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है। हीरालाल नागर ने कर्मचारियों के सम्मान और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने स्मार्ट मीटर टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए किसी भी विवाद को खारिज किया। कृषि कनेक्शनों के पेंडिंग मामलों को शीघ्र निपटाने और खाद्यान्न संबंधी किसी भी कमी को दूर करने का आश्वासन दिया।

आईएनए सोलर को रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो में मिला जोरदार समर्थन
जयपुर। ग्रेटर नोएडा में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2024 में इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (आईएनए सोलर) को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री  हीरालाल नागर द्वारा कंपनी के बूथ का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आईएनए सोलर के चेयरमैन मनीष गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश से आए डेवेलपर्स, इंडस्ट्रियलिस्ट्स, एन्ड यूजर्स और निवेशकों का भारी समर्थन मिला।

इस कार्यक्रम में राजस्थान सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष  सुनील बंसल और अन्य टीम मेंबर्स भी उपस्थित रहे। गुप्ता ने बताया कि आईएनए सोलर, भारत के ग्रीन एनर्जी टारगेट को पूरा करने के लिए काम कर रही है। कंपनी ने राजस्थान में सबसे बड़ी सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की है और अब पूरे देश में मेक इन इंडिया नीति के साथ एनर्जी सिक्योरिटी में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। आईएनए सोलर देश की शीर्ष 10 सोलर पैनल निर्माताओं में शामिल है और बीएसई-एसएमई बोर्ड पर सूचीबद्ध है।

आईएनए सोलर के पैनल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों आईईसी, एएलएमएम, और बीआईएस द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। कंपनी ने जल जीवन मिशन, कुसुम ए/बी/सी, बीएसएनएल और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसी प्रमुख परियोजनाओं में भागीदारी कर मेक इन इंडिया मिशन को प्रमोट किया है। कंपनी की वर्तमान सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 1000 मेगावाट है और अगले 6 महीनों में इसे बढ़ाकर 4000 मेगावाट करने की योजना है। इसके साथ ही सोलर सेल की 1500 मेगावाट और एल्युमिनियम फ्रेम की 12000 मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाली नई यूनिट्स भी स्थापित की जाएंगी।

राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं: ऊर्जा मंत्री
नई दिल्ली। राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा भू-भाग वाला राज्य है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में सोलर ऊर्जा उत्पादन के प्रोजेक्ट लगाने की असीम संभावनाएं हैं। यह बात राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित रिन्यूअल एनर्जी इंडिया एक्सपो के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कही। नागर ने एक्सपो में राजस्थान सोलर एसोसिएशन द्वारा आयोजित अग्रणी राजस्थान प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नागर ने कहा कि पूरे देश में राजस्थान पहली पसंद है।

राजस्थान के पास अतिरिक्त रेडिएशन है और हजारों किलोमीटर सीमावर्ती इलाका है। जहां सोलर प्रोजेक्ट लगाने की बेहतरीन दशाएं मौजूद हैं। नागर ने कहा कि किसी भी देश की जीडीपी को बढ़ाने के लिए उर्जा क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागर ने बताया कि राजस्थान में आज 22000 मेगावाट सोलर एनर्जी का उत्पादन हो रहा है।

लेकिन राजस्थान में जो उपयोग हो रहा है, वह लगभग 5000 मेगावाट है। बाकी सरप्लस सोलर एनर्जी हम अन्य राज्यों को दे रहे हैं। नागर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान में सोलर ऊर्जा के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाना है। ताकि राजस्थान के साथ देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके।

अंगदान महादान, इसके प्रति जागरूकता जरूरी: ऊर्जा मंत्री
जयपुर। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि अंगदान बड़े पुण्य का काम है। इसके माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। राज्य सरकार प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा दे रही है। नागर शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर राजस्थान रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित अंगदान-महादान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर जनचेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस की पहल की सराहना की और कहा कि अंगदान को लेकर समाज में भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। इस दिशा में रेडक्रॉस सहित अन्य सेवाभावी संगठन महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, राजस्थान के जनरल सेक्रेटी जगदीश जिंदल, उपाध्यक्ष जगदीश खत्री, जयपुर ब्रांच की डॉ. नीलम जैन, अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रश्मि गुप्ता, एसएमएस अस्पताल के रिहैबिलिटेशन सेंटर के निदेशक डॉ. मृणाल जोशी आदि ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। सांगानेरी गेट से रवाना होकर बड़ी संख्या में युवाओं तथा विद्यार्थियों की यह रैली अल्बर्ट हॉल पहुंची। जहां प्रतिभागियों ने अंगदान की शपथ ली।