RAS Main Exam 2024 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 : पहली पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.44 और दूसरी में 83.78% रही
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू की गई आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 में मंगलवार को पहले दिन प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक पहली पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.44 तथा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पारी में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 83.78 प्रतिशत रही। आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 कुल 1096 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें 428 पद राज्य सेवा और 668 पद अधीनस्थ सेवा के हैं। परीक्षा के लिए कुल 21,541 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 9128 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन अजमेर स्थित 29 परीक्षा केन्द्रों पर तथा 12, 413 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन जयपुर स्थित 48 परीक्षा केन्द्रों किया जा रहा है।

परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पहली पारी में जनरल स्टडीज प्रथम विषय की और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पारी में जनरल स्टडीज द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। बुधवार प्रात: 9 से 12 बजे तक प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-तृतीय तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-चतुर्थ की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आयोग अध्यक्ष ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू, सचिव रामनिवास मेहता एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केन्द्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा एवं परीक्षार्थियों के लिए माकूल व्यवस्थाएं पाई गईं।

कड़ी सुरक्षा की बीच आयोजन
जयपुर। राजधानी जयपुर में 48 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आयोग की ओर से समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जयपुर में पहली पारी के लिए सुबह 8 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। जयपुर के एक सेंटर पर अभ्यार्थी हाथ के प्लास्टर बांध कर एग्जाम देने पहुंचा। जहां सेंटर पर जांच और मेडिकल डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-प्रथम
जिला    उपस्थिति    प्रतिशत
अजमेर    7614    83.41
जयपुर    10575    85.19

प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान-द्वितीय
जिला    उपस्थिति    प्रतिशत
अजमेर    7571    82.94
जयपुर    10477    84.40

RAS Main Exam 2024: पुलिस के कड़े पहरे के बीच आरएएस मुख्य परीक्षा हई शुरू
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गई है। जयपुर के परीक्षा सेंटरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा और विद्यार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया।
जयपुर के 200 फीट बाईपास स्थित श्रीमती कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा सेंटर पर प्रवेश दिया गया।

यह परीक्षा पांच जिला मुख्यालय में आयोजित किया जा रही हैं। आरएएस मुख्य परीक्षा चार पारियों में हो रही हैं। आज शनिवार को दो पारी और 21 जुलाई को दो पारी में परीक्षा आयोजित की जा रही। यह परीक्षा जयपुर सहित अजमेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय में आयोजित किया जा रही हैं। इस परीक्षा के लिए 19,384 अभ्यर्थियों ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा पास की है जिसमें कुल 972 सीटों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें राज्य सेवा में 491, अधीनस्थ सेवा के 481 पद पर भर्ती होगी।