school premises - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला
सुकेत। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकेत में वर्षों से चल रहा अतिक्रमण शिक्षा विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। विद्यालय परिसर की भूमि पर कब्जे के कारण स्कूल के विस्तार और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जबकि विद्यार्थियों को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजू मीणा ने बताया कि हाल ही में विद्यालय का चयन पीएमश्री मी योजना योजना में हुआ है। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

अभिभावकों ने भी जताई चिंता
अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। एक अभिभावक ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निजी विद्यालयों की फीस वहन नहीं कर सकते और सरकारी विद्यालयों में भी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं बनी हुई हैं। उनका कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।

इनका कहना
अतिक्रमण हटाने के लिए विद्यालय प्रशासन को पहल करनी होगी। नगरपालिका आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकती है।
- हेमेंद्र सांखला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सुकेत

कई बार विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। वाटर कूलर खराब करना, सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त करना तथा पानी की टंकियों के नल तोड़ना जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
- संजू मीणा, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुकेत

हम भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत वर्षों से हम राजस्व जमा कर रहे हैं। यदि हमें अन्यत्र भूमि अथवा उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तो समाधान का रास्ता निकल सकता है।
- हजारीलाल

अतिक्रमी विद्यालय परिसर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में और गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।
- दिव्या मालवीय, पूर्व नगर मंत्री, एबीवीपी

हादसे का डर: रोड पार करने में हिचकते हैं नौनिहाल
भण्डेड़ा। क्षेत्र के मरां में सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क निकल रही है। सड़क के दोनों तरफ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन है। जो इन भवनों में कक्षाएं चलती है छात्र-छात्राएं पानी पीने और पोषाहार खाने के लिए एक तरफ से दूसरी तरफ विद्यालय भवन के लिए आवाजाही करनी पड़ती है। पंद्रह फीट की मुख्य सड़क क्रॉस करके आते जाते समय यहां से तेज रफ्तार से गुजरने वाहनों से दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिससे विद्यार्थी रोड क्रॉस करने में डरते है। संबंधित विभाग विद्यालय के परिसर से गुजर रही सड़क पर तीन जगह पर ब्रेकर बनाने की मांग कर चुके है। शाला की इस गंभीर समस्या को देखते हुए यहां पर कभी-भी खतरा हो सकता है। इस समस्या को लेकर शाला परिवार में संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार मरां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट से सार्वजनिक निर्माण विभाग की मूण्डली-फतेहपुरा की सड़क गुजर रही है। मुख्य सड़क के दोनों तरफ एक ही विद्यालय के भवन बने हुए है। दोनों भवनों में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं चलती है। एक तरफ के भवन परिसर में पीने का पानी, पौषाहार शौचालय सहित जरूरत की व्यवस्था है। जो स्कूली बच्चों को एक तरफ से दूसरी तरफ आनाजाना पड़ता है। दोनों भवन के चारदीवारी के बाद शेष पंद्रह फीट की जगह से सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क से जो यहां पर हर समय भारी व दोपहिया वाहनों का तेज रफ्तार से आवागमन बना रहता है। इसी दौरान यहां से एक तरफ के भवन में कक्षा पांचवी तक के अध्ययनरत नौनिहालों को इसी सड़क से क्रॉस करके आवागमन के समय पिछले वर्षों से दुर्घटनाओं का शिकार होते आ रहे है। मगर संबंधित विभाग ने लंबे समय बाद भी विद्यालय परिसर के पास वाहनों की गति को कम करने को लेकर गंभीरता नही दिखाई है। शाला के बच्चों ने इस समस्या को लेकर विद्यालय की छुट्टी के बाद विद्यालय परिसर के पास से गुजर रही मुख्य सड़क पर विद्यालय परिसर की चारदीवारी के दोनों तरफ तीन जगह पर जल्द ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर आक्रोश जताया गया है। जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन मूण्डली-फतेहपुरा मार्ग पर जाम लगाया जाएगा।

परिजनों को भी सताती है चिंता
मरां के सरकारी विद्यालय में अध्ययनार्थ आनेवाले बच्चों के परिजनों को भी जब तक बच्चा घर नहीं आ जाता है। तब तक चिंता सताती रहती है। मुख्य सड़क पर स्पीड़ ब्रेकर लगवाने की मांग लंबे समय से ही चल रही है। पर संबंधित विभाग की अनदेखी यहां भारी पड़ रही है। संबंधित विभाग यहां की समस्या का जल्द निराकरण करवाएं तो आमजन को भी राहत मिले। यहां से तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की गति भी नियंत्रण हो सकें।

स्कूली बच्चों की जुबानी हर रोज होती है समस्या
हमारे विद्यालय मुख्य सड़क के दोनो तरफ है। मुख्य सड़क पर हर समय तेज गति के वाहनों का आवागमन बना रहता है। एक तरफ से दूसरी तरफ आवाजाही के दौरान हमारे छोटे भाई-बहन चोटिल हो चुके है। मगर विभाग ने वाहनों की गति को धीरे करने को लेकर परिसर के नजदीक स्पीड़ ब्रेकर नही लगाएं है। इस समस्या को लेकर सभी छात्र-छात्राओं में सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। जल्द समस्या का समाधान हो तो राहत मिलें।
- सुनिता बैरवा, छात्रा कक्षा बाहरवीं विद्यालय मरां

सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क के दोनों तरफ हमारे विद्यालय के भवन है। दोनों तरफ कक्षाए संचालित होती है। पेयजल व पोषाहार के लिए नौनिहालों को सड़क क्रॉसिंग करके आवागमन करना पड़ता है। इसी दौरान तेज गति से निकलते वाहनों से चोटिल हो जाते है। इस समस्या को लेकर हम शाला के सभी विद्यार्थियों में भी नाराजगी है। जल्द समस्या का समाधान हो।
- निशा मीणा, छात्रा कक्षा बाहरवीं विद्यालय मरां

दोनों तरफ शाला के भवन में कक्षाए संचालित रहती है। आवश्यक कार्य के लिए एक तरफ से दूसरी तरफ आवागमन करने के लिए मुख्य सड़क क्रॉसिंग करना जरूरी होता हैं। जिससे यहां पर आवागमन के समय खतरा बना रहता है। जल्द समस्या का समाधान हो तो शाला परिवार को राहत मिलें।
- पूजा भील, छात्रा कक्षा नौवीं विद्यालय मरां

विद्यालय के समय पर मुख्य सड़क पर दोनो तरफ भवन में आनेजाने के गेट है। जो छात्र-छात्राओं की भीड़ बनी रहती हैं। इसी दौरान वाहनों के आवागमन की रफ्तार तेज होने से छात्र-छात्राओं को खतरा बना रहता है। इसके समाधान के लिए विद्यालय परिसर के निकट तीन जगहों पर स्पीड़ ब्रेकर लगाएं तो शाला परिवार को भी राहत मिलें।
- अन्नु बैरवा, छात्र कक्षा ग्यारहवीं विद्यालय मरां

सार्वजनिक निर्माण विभाग की इस लापरवाही को लेकर हम छात्र-छात्राएं लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे है। तीन जगह पर स्पीड़ ब्रेकर लगाएं तो हमें भी राहत मिले। यहां घटित होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। संबंधित विभाग इस समस्या को जल्द गंभीरता से लेवें।
- बुद्धिप्रकाश गौड़, छात्र कक्षा दसवीं विद्यालय मरां

सड़क के दोनों तरफ मुख्य सड़क से शाला परिवार को हर समय खतरा बना रहता है। यह समस्या गंभीर है। इस समस्या के प्रति विद्यालय स्तर पर मैंने पूर्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग को लिखित-पत्र देकर गति अवरोधक बनाने की मांग की गई थी। मगर समस्या अभी तक बनी हुई है।
- कृष्ण कुमार मीणा, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरां

इनका कहना है
संस्था प्रधान और मरां ग्राम पंचायत सरपंच इस समस्या को लेकर एक पत्र लिखकर भिजवा दे। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। सड़क के दोनों ओर ब्रेकर बना दिए जाएंगे।
- रामरतन नराणिया, एईएन, पीडब्ल्यूडी नैनवां

हर साल होता है आदेश लेकिन तम्बाकू की दुकानें वहीं की वहीं
कोटा।  शिक्षा विभाग की ओर से तंबाकू मुक्त जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सभी विद्यालयों में तंबाकू व धुम्रपान से मुक्त परिसर और जीवन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आदेश जारी किया गया। साथ ही अगर कियी विद्यालय के 100 गज के दायरे में तम्बाकू या धुम्रपान से जुड़ी दुकान है, तो संस्था प्रदान को इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन और पुलिस थाने से करने के लिए आदेशित किया गया है। विभाग द्वारा हर साल इस विषय को लेकर आदेश जारी किया जाता है ताकि विद्यालयों के आस पास किसी प्रकार की तम्बाकू से जुड़ी गतिविधि ना हो। दुर्भाग्यवश आदेश से इतर जमीन पर हकीकत कुछ और ही है क्योंकि कोटा के कई विद्यायलों के बाहर ही तम्बाकू और धूम्रपान की बिक्री वाली दुकानें सजी हुई हैं।

छोटे से बड़े विद्यालय तक के बाहर बिक रहा तम्बाकू
कोटा शहर के कई विद्यालयों के 100 गज के भीतर ही नहीं बल्कि विद्यालय परिसर के बाहर भी तम्बाकू बिक रहा है। साथ ही कई विद्यालय तो ऐसे हैं जहां तम्बाकू बिल्कुल विद्यालय के मुख्य गेट के सामने बिक रहा है। शहर में रामपुरा स्थित महात्मा गांधी विद्यालय, बड़ी महारानी विद्यालय, घटोत्कच सर्किल स्थित रा उ मा वि महावीर नगर, छावनी स्थित रा बा उ मा वि, रा उ मा वि डीसीएम, रा उ मा वि श्रीराम नगर, नयापुरा बाग विद्यालय, रा उ मा वि सकतपुरा और रा उ मा वि विज्ञान नगर समेत सैंकडों विद्यालय ऐसे हैं जिनके बाहर या सामने ही खुले आम तम्बाकू बिक रहा है। जिसकी ना संस्था प्रधान को कोई समस्या है ना शिक्षा विभाग कोई एक्शन ले रहा है।

पहले भी हुई कार्रवाई, हर बार नाम की
शिक्षा विभाग की ओर से हर साल नया सत्र शुरू होते ही विद्यालय परिसर के आस पास तम्बाकू से जुड़ी गतिविधि पर कारवाई के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के दौरान संस्था प्रधान शिकायत पर प्रशासन द्वारा कारवाई भी की जाती है लेकिन केवल नाम की कारवाई के चलते ये तम्बाकू विक्रेता फिर से अपनी दुकान जमा लेते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इन विक्रेताओं पर कारवाई कर चालान बनाया जाता है। जिसका भी इन विक्रेताओं पर कोई असर नहीं होता है।

होता है माहौल खराब
विद्यालय परिसर के आस पास तम्बाकू और धुम्रपान की बिक्री होने से विद्यालय परिसर के आस पास माहौल खराब होता है। क्योंकि इन दुकानों पर कई बार असामाजिक तत्व जम जाते हैं। साथ ही विद्यालय के आस पास ऐसी दुकान होने से विद्यार्थी भी इनकी ओर आकर्षित होते हैं। जिससे उनेक गलत संगत में जाने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में इन दुकानों पर कारवाई करना जरूरी हो जाता है।

विद्यार्थियों का कहना है
विद्यालय के बाहर ही सीगरेट और तम्बाकू बिकता है, जिससे दिनभर यहां सामाजिक तत्व जुटे रहते हैं। प्रधानाचार्य से शिकायत की लेकिन ये हर बार कारवाई के बाद फिर से आ जाते हैं।
- दिनेश सोलंकी, डीसीएम

विद्यालय परिसर के आसपास से तम्बाकू की इन दुकानों को हटाना चाहिए क्योंकि नई उम्र के बच्चे इनकी ओर आकर्षित होते हैं। साथ ही ऐसी दुकानें होने से माहौल भी खराब होता है।
- अनिल कुमार स्टेशन

इनका कहना है
शिक्षण संस्था के 100 गज के दायरे में तम्बाकू व धुम्रपान वर्जित है। विभाग के आदेश के अनुसार संस्था प्रधानों को विद्यालय के आस पास तम्बाकू और धुम्रपान से जुड़ी गतिविधि की शिकायत करने के लिए कहेंगे।
- के के शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, कोटा

शिक्षण सस्थानों के बाहर या आसपास तम्बाकू से जुड़े उत्पाद बेचाने वालों या उनका सेवन करने वालों के विरूद्ध निरंतर कारवाई की जाती है। कहीं पर शिकायत है तो फिर से कारवाई की जाएगी।
- जगदीश सोनी, सीएमएचओ, कोटा