book Launch - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
जयपुर। जयपुर के क्लॉक टावर में रविवार को इतिहास, साहित्य और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब 2- पेजेज बुक क्लब की ओर से पुस्तक ‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर विशेष लेखक सत्र आयोजित किया गया। पेंगुइन रैंडम हाउस और क्लॉक टावर के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक Kulpreet Yadav और सह-लेखक Madhur Rao ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक पर आधारित इस किताब के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में 1857 के महान योद्धा Rao Tula Ram की वीरता, नेतृत्व और रणनीतिक कौशल पर गहन मंथन हुआ। लेखकों ने बताया कि यह पुस्तक 1857 के संग्राम की उस ऐतिहासिक लड़ाई को सामने लाती है, जिसे इतिहास में अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राव तुला राम के पर-परपोते राव राघवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने पूर्वज की वीरता और देशभक्ति की विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राव तुला राम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी रणनीतिकार भी थे।

लेखक कुलप्रीत यादव ने बताया कि राव तुला राम ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के लिए वर्षों तक संसाधन जुटाए और राजपूताना के कई शासकों के साथ गुप्त गठबंधन बनाए। उन्होंने फारस, अफगानिस्तान और रूस जैसे देशों से भी सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया, जो उनके व्यापक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

सह-लेखक मधुर राव ने कहा कि ‘द बैटल ऑफ नरनौल’ जैसी किताबें भारत के इतिहास की उन अनकही कहानियों को सामने लाने का प्रयास हैं, जो समय के साथ भुला दी गईं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे वीरों की गाथाओं को बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए और फिल्मों तथा नाटकों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन निष्ठा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया तथा आलसीसर परिवार के मुखिया ठाकुर गज सिंह जी आलसीसर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके साथ ही 2-पेजेज बुक क्लब के संस्थापक सदस्य डॉ. राम गुलाटी, प्रग्या रामजेवाल और मोहित बत्रा सहित बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह सत्र न केवल इतिहास को समझने का अवसर बना, बल्कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अनदेखे अध्यायों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रेरणा भी देता नजर आया।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया सिंग, डांस एंड लीड पुस्तक का विमोचन
नई दिल्ली। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में श्रील प्रभुपाद के नेतृत्व सिद्धांतों पर आधारित पुस्तक सिंग, डांस एंड लीड का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक इतिहासकार प्रो. (डॉ.) हिंडोल सेनगुप्ता हैं और इसका प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा किया गया है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत एक सभ्यतागत नेता रहा है, जिसकी परंपराओं में मूल्यों, सेवा और आत्म-अनुशासन पर आधारित नेतृत्व की गहरी समझ निहित है।

उन्होंने कहा कि श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का जीवन इसी परंपरा का सशक्त उदाहरण है, जो उद्देश्य, विनम्रता और नैतिक स्पष्टता पर आधारित नेतृत्व को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस्कॉन बेंगलुरु के अध्यक्ष एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष मधु पंडित दास तथा इस्कॉन बेंगलुरु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अक्षय पात्र के सह-संस्थापक चंचलपति दास ने की। समारोह में देशभर से अनेक प्रतिष्ठित नेता, विचारक और प्रभावशाली व्यक्तित्व शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि सिंग, डांस एंड लीड नेतृत्व को सत्ता नहीं, बल्कि मूल्य, सेवा, अनुशासन और आनंद पर आधारित जीवन-पद्धति के रूप में प्रस्तुत करती है। उन्होंने श्रील प्रभुपाद के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व यह सिद्ध करता है कि मूल्य और प्रयास से किसी भी आयु में परिवर्तन संभव है। उपराष्ट्रपति ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक प्रेरणा से प्रेरित व्यापक जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

पुस्तक युवाओं और भावी नेतृत्वकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुस्तक को नेतृत्व की नई परिभाषा देने वाली बताया और कहा कि श्रील प्रभुपाद का जीवन यह दर्शाता है कि नेतृत्व आंतरिक आह्वान और नैतिक स्पष्टता से उत्पन्न होता है। मधु पंडित दास ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और भावी नेतृत्वकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। वहीं, लेखक प्रो. हिंडोल सेनगुप्ता ने इस सम्मान के लिए उपराष्ट्रपति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक नेतृत्व विचारों को जोड़ने का प्रयास है।

उल्लेखनीय है कि प्रो. सेनगुप्ता की श्रील प्रभुपाद पर लिखी पूर्व पुस्तक सिंग, डांस एंड प्रेह्ण बेस्टसेलर रही है। सिंग, डांस एंड लीड को इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति, बायोकॉन की चेयरपर्सन डॉ. किरण मजूमदार-शॉ सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की सराहना प्राप्त हुई है। यह पुस्तक सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए प्रेरणादायी मानी जा रही है।

वासुदेव देवनानी की पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
नई दिल्ली। राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पुस्तक सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि का विमोचन मंगलवार को यहां नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस असवर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में आधारभूत संरचना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्र में जो नींव रखी गई। वही आज विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।

पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय अटल जी के दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने पुस्तक को अटल जी के विचारों और राष्ट्रवादी दृष्टि का प्रेरणादायी दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि जैसी पुस्तक का लोकार्पण करना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित यह पुस्तक ऐसे समय में आई है। जब देश उनकी जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है।

भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही

वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव सर्वधर्म समभाव और मानव कल्याण है। गडकरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन और आचरण से यह सिद्ध किया कि भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही। बल्कि न्याय, समता और सभी के प्रति सम्मान की पक्षधर रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व को सनातन संस्कृति के मूल्यों के आलोक में समझने का एक विनम्र प्रयास है।

साथ ही पुस्तक लिखने का यह उनका पहला प्रयास है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता वीण् सतीशए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष मिलिंद मराठे, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा एवं राकेश सिन्हा, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे, वरिष्ठ पत्रकार तरूण विजय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

टि्ंवकल खन्ना ने लॉन्च की अपनी नई किताब ‘मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स’, अभिनेत्री ने कहा- महिलाएँ ही महिलाओं की असली ताकत
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री टि्ंवकल खन्ना ने अपनी नई किताब ‘मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स’ लांच की। टि्ंवकल खन्ना की बहुप्रतीक्षित किताब ‘मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स’, उनकी सिग्नेचर बुद्धिमत्ता और रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित चुटीली लेखन शैली की लगभग एक दशक बाद वापसी है। उनकी पहली किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ वर्ष 2015 में बेस्टसेलर बनी थी।

यह कार्यक्रम मनोरंजन, कला, व्यवसाय और मीडिया जगत की प्रतिष्ठित महिलाओं की उपस्थिति से सजा रहा। प्रमुख मेहमानों में दिग्गज अभिनेत्री और सांस्कृतिक आइकन शर्मिला टैगोर, प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना और नाट्य वृक्ष की संस्थापक गीता चंद्रन और फाइनेंस विशेषज्ञ मोनिका हालन शामिल थीं। इसके अलावा पल्लवी श्रॉफ, लैला तैयबजी और मीरा कुलकर्णी जैसी विशिष्ट हस्तियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र में टि्ंवकल खन्ना ने महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा- हम हमेशा एक-दूसरे के लिए चीयर करते हैं, इसलिए हम सब यहाँ हैं और हर वह महिला जिसे मैं सीढ़ियां चढ़ते हुए देखती हूँ, वहाँ एक पुरुष बगल में खड़ा होकर उसके लिए ताली बजा सकता है, लेकिन असल में उसकी सीढ़ी को पकड़कर रखने वाली दूसरी महिलाएँ ही होती हैं। उसकी बहनें, उसकी माँएं और उसकी मदद करने वाली महिलाएँ  जो उस सीढ़ी को मजबूती से पकड़कर रखती हैं, जिससे वह ऊपर चढ़ सके।

प्रशांत कुमार की भारतीय रेलवे पर लिखी दो पुस्तकों का विमोचन
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने ईस्ट इंडियन रेलवे की विरासत पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी और अपनी दो प्रतीक्षित पुस्तकें ‘द हाईवे ऑफ हिंदोस्तान’ ‘द ईस्ट इंडियन रेलवे’ (1841-1871) और ट्रैक्स ऑफ नेसेसिटी: रेलवे फेमाइन एंड एम्पायर इन डेक्कन लॉन्च कीं।

यह कार्यक्रम रेल उत्सव के तहत कलकत्ता यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट कोलकाता में रेल उत्साही समाज (रेल इंथुजियास्ट सोसाइटी)ने आयोजित किया था। यह पुस्तक पूरी तरह प्राथमिक स्रोतों पर आधारित है और दिखाती है कि कैसे इस रेलवे की स्थापना साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षा से राष्ट्रीय परिवर्तन तक पहुंची। इसमें इंजीनियरिंग चमत्कार, औपनिवेशिक राजनीति, भूले-बिसरे मजदूरों और दूरदर्शी सुधारकों के जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह केवल ट्रेनों की कहानी नहीं है, बल्कि साम्राज्य, प्रतिरोध और उस लोहे की रेल की कहानी है जिसने पूरे उपमहाद्वीप को जोड़ा।

निराश्रित गौवंश मुक्त भारत अभियान को नई ऊर्जा, सीएस ने दिया समर्थन
जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और गौ-संवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत संस्था टीम गौमाया की पहल निराश्रित गोवंश मुक्त भारत अभियान को राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सराहते हुए शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह संवाद हाल ही में मुख्य सचिव द्वारा जिला कलक्टरों को निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए दिए गए निर्देशों के संदर्भ में हुआ। गोमय परिवार अंशदानी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सीताराम गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा अपनी अनूठी पुस्तक भेंट की, जो भारतीय गाय के गोबर से बने कागज पर मुद्रित दुनिया की पहली पुस्तक है और अमेजन बेस्ट सेलर रह चुकी है।

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाजसेवी सुरेश पाटोदिया ने इसे युग की मांग बताते हुए अभियान को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। संस्था के सह-संस्थापक योगेश मित्तल तथा एक हॉस्पिटल के सीईओ राजा मुकीम ने विश्वास जताया कि यह मॉडल निराश्रित गोवंश के पुनर्वास के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्य सचिव की सराहना और समाजसेवियों का सहयोग निश्चित ही इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर नई गति और ऊर्जा प्रदान करेगा।

'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ओमप्रकाश तंवर द्वारा लिखित पुस्तक 'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' का आज यहां जयपुर स्थित अपने राजकीय आवास पर विमोचन किया। इस अवसर पर दिलावर ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों का बड़ा महत्व है। नैतिक मूल्य व्यक्ति को संस्कारी बनाते हैं और अनुशासित व संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि तंवर द्वारा लिखित 'नैतिक मूल्यों की ज्योति पुस्तक' निश्चित ही छोटे-छोटे बच्चों में संस्कार का बीजा रोपण करेगी। यह पुस्तक बच्चों के लिए अनुकरणीय है। ओमप्रकाश तंवर द्वारा लिखित इस पुस्तक में जल्दी सोए, जल्दी उठें, छुए बड़ों के पैर, पाए उनका आशीर्वाद, पहला सुख निरोगी काया, आज का काम आज ही निपटाए, जैसे छोटे-छोटे प्रेरणादाई निबंधों के जरिए बच्चों को बौद्धिक, नैतिक, भावात्मक, सामाजिक एवं जीवन कौशल मूल्य की शिक्षा देने का उत्तम प्रयास किया गया है।

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा राय की किताब पर्सनल इज पॉलिटिकल का लोकार्पण
जयपुर। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा राय की पुस्तक पर्सनल इज पॉलिटिकल का लोकार्पण रविवार को हुआ। अरुणा राय का कहना है कि किताब में बहुत लोगों का योगदान और जो सामूहिक और व्यक्तिगत दोनों है। ये किताब पढ़कर लोग सोचने को मजबूर होंगे ऐसा मुझे लगता है।

उन्होंने कहा मुझे गांव के लोगों ने बहुत सिखाया है, जिसमें से आज यहां पर नोरती बाई, बीला आज हैं और भी बहुत लोग है। कनोडिया महिला महाविद्यालय में रविवार को हुए लोकार्पण कार्यक्रम में योजना आयोग की पूर्व सदस्य साईदा हमीद, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एन के सिसोदिया, उच्चतम न्यायालय की वकील वृंदा ग्रोवर, लेखक ममता जेटली, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता नोरती बाई, फेमिनिस्ट कार्यकर्ता आभा भैया, मानव अधिकार कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रसिद्ध स्कॉलर साईदा हमीद ने कहा कि यह किताब अरुणा के न केवल जीवन बल्कि उसके साथ-साथ और महिला आंदोलन की भी झलक इसके अंदर दिखाई देती है। कार्यक्रम की शुरुआत एवं संचालन मानव अधिकार कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने किया। वृंदा ग्रोवर ने बताया कि इस किताब में बहुत सारी चीज हैं, जो हर वर्ग को सिखाने वाली है, जिसमें विद्यार्थियों से लेकर समाज का हर वर्ग इस किताब से सीख सकता है। एन के सिसोदिया ने कहा कि हम सभी एक बात गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम अरुणा रॉय के बैचमेट हैं। मजदूर किसान शक्ति संगठन के संस्थापक सदस्य
शंकर सिंह ने बताया कि किताब को हर कोई पढ़े।