Indian Embassy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
मस्कट। ओमान में मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को देश की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा संबंधी परामर्श जारी कर कहा है कि यात्रियों को आगमन से पहले 'विजिट या टूरिस्ट वीजा' प्राप्त करना अनिवार्य है। दूतावास ने एक बयान में कहा, "यात्रियों को रॉयल ओमान पुलिस की वेबसाइट पर अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से पहले से ई-वीजा के लिए आवेदन करना होगा।"

आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा उन भारतीय नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है जिनके पास अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान या शेंगेन क्षेत्र का वैध वीजा या निवास परमिट है। ऐसे यात्री 14 दिनों तक के लिए प्रवेश कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास वापसी का टिकट, होटल बुकिंग और स्वास्थ्य बीमा हो।

परामर्श में कहा गया है कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देश बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले और वैध 'रेजिडेंट कार्ड' रखने वाले भारतीय नागरिक भी 'वीजा ऑन अराइवल' के पात्र हैं। दूतावास ने हालांकि स्पष्ट किया कि जीसीसी देशों के छात्र रेजिडेंट कार्ड धारकों को ओमान में प्रवेश करने से पहले विजिट वीजा प्राप्त करना आवश्यक है। यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वीजा के लिए आवेदन करते समय वे सुनिश्चित करें कि उनका पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैध हो।

दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'
हैदराबाद। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु, अभिनेता मंचू विष्णु और कई तेलुगु हस्तियां दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। सिंधु और विष्णु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

सिंधु तीन मार्च से शुरू होने वाली अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और सुरक्षा चिंताओं के कारण हवाई अड्डे का संचालन निलंबित होने के बाद दुबई में रुकने के लिए मजबूर हो गईं। वह अपने कोच इरवान्सिया आदि प्रतामा के साथ वहीं फंसी हुई है। अपनी पोस्ट में सिंधु ने कहा कि वे जानलेवा स्थिति से बाल-बाल बची। उन्होंने पास में हुए एक विस्फोट और आकाश में मिसाइलों की आवाजो का वर्णन किया, जो दहशत फैला रही थी।

उन्होंने कहा कि दुबई अधिकारियों और भारत सरकार की समयबद्ध कार्रवाई से उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। सिंधु ने दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद अभिनेता मंचू विष्णु ने भी वीडियो और पोस्ट साझा किया और आसमान में तेज आवाजों और मिसाइलों से मची दहशत का वर्णन किया। स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

आखिरकार मारा गया खूंखार ड्रग माफिया: मौत के बाद मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने इंडियंस को घर से बाहर नहीं निकलने की दी चेतावनी
मेक्सिको। मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मिलिट्री के एक बड़े ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, किंगपिन और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के हेड एल मेंचो की मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे राज्य में हालात लगातार बेकावू होते जा रहे हैं और अधिकतर राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। मेक्सिको में हालात बिगड़ने के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वो अपना ध्यान रखें और अग्रिम आदेशों तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।

इसके आगे भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण उससे जुड़ी रोड़े जाम है तथा साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी हो रही है तो आप लोग अपने अपने घरों में ही रहे। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी में 911 डायल करने या दूतावास के नंबर +52 55 4847 7539 पर संपर्क करने की भी सलाह दी है।

नोर्का रूट्स ने ईरान में केरलवासियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया, जानें
तिरुवनंतपुरम। ईरान में वर्तमान सुरक्षा चिंताओं और क्षेत्र में तनाव बढऩे की संभावना को देखते हुए, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुसार नोरका रूट्स ने वहां रहने वाले केरलवासियों के लिए एक विशेष सहाता डेस्क सक्रिय किया है।

नोरका ने कहा है कि जिन केरलवासियों को मदद की जरूरत है, वे टोल-फ्री नंबर या इंटरनेशनल मिस्ड-कॉल सुविधा के जरिए नोरका ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। आपातकाल की स्थिति में भारतीय नागरिक हेल्पलाइन नंबरों के जरिए तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

ईरान में भारतीय नागरिकों को तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। देश में रेजिडेंट वीजा पर रहने वालों से दूतावास में पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है।

यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत रूसी सेना ने जबरन भेजा था लड़ने
कीव। यूक्रेन में रूस की तरफ से भेजे गए हरियाणा के एक 22 वर्षीय युवक की मौत हुई है। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रवि मौन (22) की मौत की पुष्टि की है। रवि के परिजनों का दावा है कि उसे धोखा देकर रूस की तरफ से लड़ने के लिए भेजा गया था। साल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में ये पांचवें भारतीय की मौत हुई है।

हाल ही में पीएम मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली से वादा किया था कि यूक्रेन में रूसी सेना के लिए काम कर रहे सभी भारतीयों को मुक्त कर दिया जाएगा और उनकी वापसी की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन रवि की मौत के बाद ये साबित हो गया है कि रूसी सेना अभी भी यूक्रेन में भारतीयों की तैनाती किए हुए है।

ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर भेजा गया था रूस
रवि के भाई अजय मौन ने दावा किया है कि वह इसी साल 13 मई को रूस गया था। एक एजेंट ने उसे ट्रांसपोर्टेशन की नौकरी के लिए रूस भेजा था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद सेना में शामिल कर लिया गया। अजय मोहन ने 21 जुलाई को अपने भाई के बारे में पता लगाने के लिए लिखा था। दूतावास ने बताया कि रवि की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने शव की पहचान के लिए परिजनों से डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट मांगी है। अजय मोहन ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना ने उनके भाई से कहा था कि वह मोर्चे पर यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ने जाए या फिर 10 साल की जेल के लिए तैयार रहे। रवि को खाई खोदने के लिए ट्रेनिंग दी गई थी और बाद में उसे मोर्चे पर भेज दिया गया। रवि 12 मार्च तक अपने परिवार के संपर्क में रहा था। भारतीय दूतावास की तरफ से रवि के भाई को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रूस ने मौत की पुष्टि की है। हालांकि, शव की पहचान के लिए उन्हें करीबी परिजन से डीएनए टेस्ट की जरूरत होगी। परिजनों ने शव वापस लाने के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि शव लाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। परिजनों ने रवि को भेजने के लिए एक एकड़ जमीन बेचकर 11.50 लाख रुपए खर्च किए गए थे।

रूस के लिए लड़ रहे कई भारतीय
दर्जनों भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में गैर-लड़ाकू नौकरियों या नागरिक क्षेत्र में रोजगार का वादा करके यूक्रेन में भेज दिया गया है। कहा जाता है कि कई ऐसे भी हैं जिन्हें कथित तौर पर वीजा नियमों में उल्लंघन करने के बाद रूस में गिरफ्तार किया गया और कहा गया कि उन्हें एक साल के लिए सेना में सेवा देनी होगी या दस साल जेल में बिताने होंगे। इसी जुलाई की शुरूआत में मॉस्को यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन के सामने यूक्रेन में भारतीयों को भेजे जाने का मुद्दा उठाया था। उस समय पुतिन ने भरोसा दिया था कि भारतीयों को इससे अलग किया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रूसी पक्ष ने सभी भारतीयों को जल्द छोड़े जाने का वादा किया है।

नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने भी कहा था कि मॉस्को इस मुद्दे का शीघ्रतम संभव समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है।

फर्जी नौकरी रैकेट के झांसे में फंसे 8 भारतीयों को बचाया गया
म्यावाड्डी। म्यांमार के म्यावड्डी में एक घोटाला केंद्र में फंसे 8 भारतीयों का रविवार को रेस्क्यू किया गया। सभी को सुरक्षित रूप से म्यांमार पुलिस/आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया है। म्यांमार में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर शेयर की। दूतावास ने इस पोस्ट पर लिखा, म्यांमार के अधिकारियों और स्थानीय सहायता का समर्थन महत्वपूर्ण था। हम उनका धन्यवाद करते हैं और फर्जी नौकरी रैकेट से बचने की सलाह देते हैं।

म्यांमार में भारतीय दूतावास ने जारी की तस्वीर : म्यांमार में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हपा लू, म्यावड्डी में एक घोटाले केंद्र के शिकार 8 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित शनिवार को बचा लिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से म्यांमार पुलिस/ आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया। म्यांमार के अधिकारियों और स्थानीय सहायता का समर्थन महत्वपूर्ण था। हम उनका धन्यवाद करते हैं, और फर्जी नौकरी रैकेट पर अपनी सलाह को दृढ़ता से दोहराते हैं।

दो दिनों में 19 भारतीयों का रेस्क्यू
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 2 दिनों में, 19 भारतीय नागरिकों को घोटाले से बचाया गया, जिनमें से 11 पीड़ित श्वे को को और 8 हपा लू में थे। इन सभी को म्यावड्डी से रेस्क्यू किया गया है। म्यांमार में भारतीय दूतावास ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे सशस्त्र संघर्ष के कारण, अपराध सिंडिकेट और भी जटिल हो गया है। हम सभी को नौकरी के प्रस्तावों से सावधान रहने की दृढ़ता से सलाह देते हैं।