temple land - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गैंगस्टर शिवराज सिंह सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर
कोटा । मंदिर की अर्जुनपुरा में जमीन को लेकर  बड़े महाप्रभुजी मंदिर के प्रबंधक को धमकाने के मामले में कैथूनीपोल पुलिस ने  गैंगस्टर शिवराज सिंह सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया । पुलिस ने न्यायालय में पांच दिन का रिमांड मांगा था। एएसपी दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि गैंगस्टर शिवराज सिंह, हरविंदर सिंह, अरविंद सिंह, रंजीत, जगवीर, महेंद्र पुरी, अनूप मेहरा और शिव पंवार को सोमवार को डिटेन कर पूछताछ के बाद देर रात  गिरफ्तार किया था।  सभी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीन दिन का रिमांड मिला है। डिप्टी एसपी  राजेश टेलर ने बताया कि रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी पूछताछ पूरी होने के बाद 9 मई को उन्हें दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

महाप्रभु मंदिर के प्रबंधन को धमकाया था
अर्जुनपुरा  और नया नोहरा की बेशकीमती जमीन के संबंध में गैंगस्टर शिवराज सिंह  रविवार सुबह दस बजे अपने हथियारबंद साथियों के साथ पाटनपोल स्थित बड़े महाप्रभु मंदिर गया ।वहां बड़े महाप्रभु मंदिर प्रबंधक विनय बाबा गोस्वामी को  करीब 4 घंटे तक धमकाया  और अर्जुनपुरा की 13 और नया नोहरा की 52 बीघा जमीन के संबंध में जानकारी मांगी ।  वह इन जमीनों के एग्रीमेंट खुद के नाम करवाने के लिए धमका रहा था।  मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  उसके घर से डिटेन कर साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।

दूसरी तरफ इस मामले में गैंगस्टर शिवराज सिंह ने मीडिया को बताया कि उसे फंसाया जा रहा है। शहर के एक बड़े बिल्डर राजवंशी पर  शिवराज ने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम उसी के इशारे पर ही हो रहा है।

इनका कहना है
इस मामले में शिवराज द्वारा लगाए गए  आरोप निराधार हैं । मैं शिवराज और फरियादी विनय बाबा गोस्वामी को भी नहीं जानता हूं  क अगर वह दोनों मुझे पहचानते हैं तो सभी आरोपों को स्वीकार करता हूं । मुझे कोई भी जानकारी नहीं है और क्या मैटर है यह भी जानकारी नहीं है । मैं कभी इन लोगों से भी नहीं मिला, मैं तो आगरा शादी में गया हुआ था।
-बिल्डर दीपक राजवंशी

इस मामले में पुजारी विनय बाबा गोस्वामी की रिपोर्ट पर गैंगस्टर शिवराज सिंह सहित अन्य के खिलाफ मंदिर माफी की जमीन को लेकर धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरियादी ने बताया कि अर्जुनपुरा इलाके में महाप्रभु जी के मंदिर की जमीन  है, जो गैंगस्टर शिवराज सिंह अपने नाम करवाने के लिए धमका रहा है। आरोपी के खिलाफ 24 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
- डॉ. अमृता दुहन , एसपी कोटा शहर

अतिक्रमण का दंश: भगवान की संपत्तियां भगवान भरोसे
कोटा। देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले मंदिरों के नाम की बेशकीमती जमीनें भगवान भरोसे है। देवस्थान विभाग अपनी ही जमीनों की देखरेख नहीं कर पा रहा है। सरकारी मंदिरों की जमीनों पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं, लेकिन विभाग इन जमीनों को अतिक्रमण मुक्त नहीं करवा पा रहा है। यह स्थिति प्रदेश में देवस्थान विभाग के सभी मंदिरों की जमीनों की है। इनमें कोटा जिला भी शामिल है। यहां पर भी देवस्थान विभाग के अधीन वाले मंदिरों की जमीनों पर अतिक्रमियों ने कब्जा कर रखा है। पूरे प्रदेश में अतिक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार ने देवस्थान विभाग से सरकारी मंदिरों के नाम वाली जमीनों के सम्बंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

अधिकांश जिलों में जमीनें हुई बेशकीमती
देवस्थान विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभाग के अधीन प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी मंदिर हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर अनुदानित मंदिर भी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सरकारी मंदिरों की जमीनें बेशकीमती हो गई है। इसका कारण यह है कि समय बदलने के साथ ही जिलों का विस्तार होता जा रहा है। ऐसे में जो जमीनें कुछ सालों से शहर से बाहर थी वो विस्तार होने के कारण उसकी जद में आ गई। इस कारण यह जमीनें बेशकीमती हो गई है। कई स्थानों पर प्राइम लोकेशन में आने के कारण इन जमीनों पर भूूमाफियाओं की निगाह पड़ गई और उन्होंने इन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट में यह मांगी जानकारी
जानकारी के अनुसार सरकार ने देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले मंदिरों की जमीनों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। वर्तमान में किस जिले में मंदिरों के नाम कितनी जमीन या संपत्ति है। इस समय उन जमीनों की स्थिति क्या है। जमीनों और संपत्तियों पर कितना अतिक्रमण हो रहा है। यदि अतिक्रमण हो रहा है तो अब तक क्या कार्रवाई की गई। यदि इस सम्बंध में कोई सर्वे नहीं कराया गया है तो सर्वे करवाकर मंदिरों की जमीनों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र की जाए, ताकि वस्तुस्थिति का पता लग सके।

फौज नहीं तो कैसे हटे अतिक्रमण
देवस्थान विभाग के अधिकारियों को मंदिरों की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण की जानकारी तो हैं, लेकिन वह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इन जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हो पाने की बड़ी वजह ये है कि विभाग के पास कार्मिकों की फौज नहीं है और जो है वे कार्रवाई करने के लिए सक्षम नहीं है। इस कारण सरकारी जमीनों से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। इसी व्यवस्था का फायदा अतिक्रमी उठा रहे हैं और मंदिरों की जमीनों पर कब्जा करने में जुटे हुए हैं।

प्रदेश में विभागीय संपत्तियां
जिला        संपत्तियां
कोटा        44
बारां        24
बूंदी        60
झालावाड़    48
अजमेर        07
अलवर        32
करौली        34
उदयपुर        153
पाली        09
दौसा        16

सरकारी मंदिरों की जमीनों पर भूमाफिया कब्जे करते जा रहे हैं। कई जगहों पर जमीनें बेशकीमती हो गई है। इस कारण उन पर अतिक्रमण के मामले ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। अतिक्रमणों के कारण श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी होती है।
- मोहन कुमार गिरी, पुजारी

विभागीय रिकार्ड के अनुसार जो संपत्तियां हैं उनकों सुरक्षित किया जा रहा है। विभाग में कार्मिकों का अभाव होने से जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर कार्रवाई करने में अड़चन आती है। अब जिले में जल्द ही मंदिरों की जमीनों को लेकर सर्वे शुरू किया जाएगा।
- राम सिंह, प्रबंधक, देवस्थान विभाग कोटा