maliarjun Kharge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर जताई खुशी, कहा- उनकी उपलब्धियों पर पूरी मानवता को गौरव
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तथा उनके साथी यात्री की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों पर पूरी मानवता को गौरव है। खरगे ने कहा कि “पृथ्वी पर आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स। कांग्रेस की ओर से, मैं नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ आपकी सुरक्षित और सफल वापसी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपके विस्तारित मिशन के सुरक्षित समापन ने भारत के 1.4 अरब नागरिकों को राहत और उत्साह की भावना दी है, जिन्हें आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। आपकी उल्लेखनीय लचीलापन और उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों के लिए एक गहन प्रेरणा के रूप में काम करती है और मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा कि “भारत ने लगातार वैज्ञानिक सोच और खोज की भावना को बढ़ावा दिया है। मानवता की सेवा में रात-दिन एक कर रहे हैं अंतरिक्ष यात्रियों, वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के साथ इस मैं महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने में शामिल हूं। हम सामूहिक रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और मानवता के लिए आपकी अमूल्य सेवा के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।”

RSS में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी, खड़गे बोले- प्रतिबंध हटाना मोदी की खीज का नतीजा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का विरोध करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाने की खीज का नतीजा है और ऐसा कर वह कर्मचारियों को विचारधारा के आधार पर विभाजित करना चाहते है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि आरएसएस ने तिरंगे का विरोध किया था और गांधी जी की हत्या के बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा था लेकिन मोदी ने करीब छह दशक के बाद इस प्रतिबंध को हटाकर लोकसेवकों को न केवल विचारधारा के आधार पर बांटने का काम किया है, बल्कि उनकी निष्पक्षता तथा संविधान के सर्वोच्च होने के भाव को संदेहास्पद बना दिया है।

खडगे ने कहा कि 1947 में आज ही के दिन भारत ने अपना राष्ट्रीय ध्वज अपनाया था। आरएसएस ने तिरंगे का विरोध किया था और सरदार पटेल ने उन्हें इसके खिलाफ चेतावनी दी थी। 4 फरवरी 1948 को गांधी जी की हत्या के बाद सरदार पटेल ने अरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। मोदी जी ने 58 साल बाद, सरकारी कर्मचारियों पर आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर 1966 में लगा प्रतिबंध हटा दिया है। हम जानते हैं कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने सभी संवैधानिक और स्वायत्त संस्थानों पर संस्थागत रूप से कब्जा करने के लिए आएसएस का उपयोग किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी सरकारी कर्मचारियों पर आएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा कर सरकारी दफ़्तरों के कर्मचारियों को विचारधारा के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं। यह सरकारी दफ़्तरों में लोक सेवकों के निष्पक्षता और संविधान के सर्वोच्चता के भाव के लिए चुनौती होगा। सरकार संभवत: ऐसे कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि जनता ने उसके संविधान में फेर-बदल करने की कुत्सित मंशा को चुनाव में परास्त कर दिया।