Sony Entertainment Television - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा नया शो ‘आमि डाकिनी’, अपना खोया हुआ प्यार फिर से हासिल करने लौट रही डाकिनी
मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर नया शो ‘आमि डाकिनी’ 23 जून से शुरू होगा। ‘आहट’ के साथ दर्शकों को डराने के बाद, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन नया शो ‘आमि डाकिनी’ लेकर आ रहा है। ‘आमि डाकिनी’ एक ऐसी कहानी है, जो कई जन्मों से चला आ रहा प्यार दिखाती है। डाकिनी उस मोहब्बत को फिर से पाने लौटती है, जो कभी उसका था। लोगों को वो बीते वक्त की परछाई लगे, लेकिन उसका लौटना सिर्फ अपनी अधूरी मोहब्बत को पूरा करने के लिए है।

इस नई कहानी की जान है डाकिनी, जो दिखने में तो बेहद खूबसूरत है, लेकिन उतनी ही जिद्दी भी। उसे सिर्फ एक ही चीज़ चाहिए और वो है अपना खोया हुआ प्यार, उसका पति। उसके इस सफर में प्यार और जुनून, सुंदरता और विनाश के बीच की रेखाएं मिट जाती हैं। रातों और सायों से भरी इस दुनिया में अगर कोई उसके रास्ते में आता है, तो वो जिंदा नहीं बचता।

‘आमि डाकिनी’ को खास बनाती है न सिर्फ इसकी थ्रिल से भरपूर कहानी, बल्कि उसमें रची-बसी गहराई और इमोशन्स का वो ताना-बाना, जो दिल को छू जाता है। डाकिनी के किरदार को पर्दे पर शीन दास जीवंत कर रही है।

अपने अनुभव को शेयर करते हुए शीनदास ने कहा- यह रोल अब तक की मेरी हर परफॉर्मेंस से अलग है। डाकिनी एक बेहद इंटेंस कैरेक्टर है, जिसमें इतनी परतें हैं कि हर लेवल पर चैलेंज मिलता है। वो ताकतवर है, तेज़ है और अपनी बातों के लिए कभी माफी नहीं मांगती। इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक जबरदस्त जर्नी रहा, जिसने मुझे इमोशनली और मेंटली उन हिस्सों में पहुंचाया, जहाँ मैं पहले कभी नहीं गई थी। कई बार तेज़ रफ्तार वाला थ्रिल था, कई बार गहरा सोचने का मौका मिला और कई बार ऐसे इमोशन्स से भिडऩा पड़ा जो बहुत रॉ और अनकंफर्टेबल थे। मुझे पूरा यकीन है कि ऑडियंस उसकी अनप्रिडिक्टेबल नेचर और उस डार्क, थ्रिलिंग वल्र्ड से जुड़ जाएगी। यह सिर्फ एक शो नहीं है, यह एक इमोशनल रोलरकोस्टर है, जो शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखेगा।

रहस्य, इमोशन और थोड़ा सा हॉरर का जबरदस्त मेल लेकर ‘आमि डाकिनी’ दर्शकों के लिए एक शानदार विजुअल और इमोशनल जर्नी बनने जा रहा है। ‘आमि डाकिनी’ 23 जून से, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन का नया हॉरर शो ‘आमि डाकिनी’, हॉरर, रहस्य और मानवीय भावनाओं का अनूठा संगम
मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन बहुत जल्द अपना नया हॉरर शो ‘आमि डाकिनी’ लेकर आ रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, जिसने भारतीय दर्शकों को प्रसिद्ध हॉरर शो ‘आहट’से परिचित कराया था, अब अपने नए हॉरर शो ‘आमि डाकिनी’ के साथ इस शैली को नया आयाम देने जा रहा है। खूबसूरत और रहस्यमयी कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित, आमी डाकिनी प्रेम, पीड़ा और प्रतिशोध की प्रबल और रहस्यमयी दास्तान को उजागर करेगा। इस रहस्यमयी और डरावनी भूमिका को प्रतिभाशाली अभिनेत्री शीन दास जीवंत करेंगी, जो ‘डाकिनी’ के किरदार में नजर आएंगी।

शीन दास ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, इस शो की सबसे रोमांचक बात यह है कि यह हॉरर, रहस्य और मानवीय भावनाओं का अनूठा संगम है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि यह हॉरर शैली में कुछ नया पेश कर रहा है। डाकिनी का किरदार निभाना मेरे लिए एक चुनौती होगी, क्योंकि वह किसी भूत जैसी नहीं है,बल्कि उसकी एक कहानी है, एक अतीत है। इस किरदार को निभाने के लिए मुझे काफी स्टडी और ट्रेनिंग करनी पड़ी। वह कोई ऐसी आत्मा नहीं है, जो बस बदला लेना चाहती है, बल्कि उसके जज़बात उसके बीते हुए संघर्षों और अन्याय में जड़ें जमाए हुए हैं। इस एक किरदार में इतनी गहराई और भावना है कि मैं दर्शकों को इसे दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी इशिता गुप्ता
मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर बहुप्रतीक्षित ज्ञान-आधारित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर्स’ के मंच पर प्रतिभागी इशिता गुप्ता एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी। इस हफ्ते, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ केबीसी जूनियर्स प्रस्तुत करेगा, जिसमें 8 से 15 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चे अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक चुनौतियों का सामना करेंगे। इन्हीं होनहार प्रतिभाओं में से एक होंगी बेंगलुरु, कर्नाटक की इशिता गुप्ता। 7वीं कक्षा में पढ़ रहीं इशिता की बुद्धिमत्ता कुछ सबसे तेज बुद्धियों को भी टक्कर दे सकती है और अब वह एक करोड़ के सवाल का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

गेम के दौरान, इशिता ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्हें फैशन में गहरी रुचि है और स्किनकेयर करना बहुत पसंद है। उन्हें हर महीने 500 रुपये की पॉकेट मनी मिलती है, जिसे वह बचाकर बाद में स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर खर्च करती हैं। वह यह भी बताती हैं कि उन्हें बच्चन का फैशन सेंस बहुत पसंद है, खासकर कैसे मैजेंटा और मॉव जैसे चमकीले रंग उन पर खूब जंचते हैं।

इशिता ने पूछा, सर, आपने यह जैकेट कहां से ली है? यह वाकई बहुत अच्छी लग रही है! अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, सच कहूं, तो मुझे नहीं पता कि यह जैकेट कहां बनी है। जब मैं यहां काम पर आता हूं, तो सिर्फ पायजामा - कुर्ता पहनकर आता हूं, लेकिन यहां पहुंचने के बाद, वे मुझे यह कपड़े पहनने को देते हैं। ये हमारे नहीं हैं, यह सब टीम ने दिया है। हमारी कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रियाजी यह सब तैयार करती हैं। चूंकि आपको फैशन डिजाइनिंग का इतना शौक है, इसलिए गेम खत्म होने के बाद, मैं आपकी उनसे मुलाकात करवाऊंगा, फिर आप उन्हें कुछ फैशन टिप्स दे सकती हैं।

इशिता आगे पूछती हैं कि क्या वह स्किनकेयर करते हैं, इस पर अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, मैं सिर्फ सरसों का तेल लगाता हूं, और कुछ नहीं। आजकल की युवा पीढ़ी ही यह सब करती है। फिर हंसते हुए कहते हैं, हे भगवान, आज की पीढ़ी से बचाओ हमको।

सोनी सब ने की नए शो ‘वीर हनुमान’ की घोषणा, भगवान हनुमान की असाधारण यात्रा को दर्शाएगा
मुंबई। सोनी सब ने अपने नये शो ‘वीर हनुमान’ की घोषणा की है। सोनी सब एक बार फिर दर्शकों के लिए पौराणिक कथाओं से भरपूर नया शो ’वीर हनुमान’ लेकर आ रहा है। यह भव्य शो भगवान हनुमान की असाधारण यात्रा को दर्शाएगा, जिसमें उनकी बाल सुलभ मासूमियत से लेकर उनकी दिव्यता और महानता की खोज तक शामिल होगी।

इस शो में एक शानदार स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें प्रतिभाशाली युवा अभिनेता आन तिवारी भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ आरव चौधरी हनुमान के पराक्रमी पिता केसरी के रूप में नजर आएंगे, जबकि उनकी माता अंजनी की भूमिका सायली सालुंके निभाएंगी। माहिर पांधी शक्तिशाली बाली की भूमिका में नजर आएंगे, जो हनुमान के जीवन में एक अहम किरदार है। ‘वीर हनुमान’ जल्द हीं सोनी सब पर शुरू होगा।

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत KBC में करेंगे शिरकत
मुंबई। पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सेहरावत, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के ज्ञान-आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीज़न 16 में शिरकत करेंगे।

मनु भाकर और अमन सहरावत इन दिनों पेरिस 2024 ओलंपिक जीत का जश्न मना रहे हैं। मनु भाकर और अमन सहरावत क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में दिखाई देने वाले हैं। 05 सितंबर को प्रसारित होने वाले एक विशेष एपिसोड में, दोनों शो केबीसी की शोभा बढ़ाएंगे।

'कौन बनेगा करोड़पति 16'के निर्माताओं द्वारा जारी नवीनतम प्रोमो में घोषणा की गई है कि मनु भाकर और अमन सेहरावत की हालिया पदक जीत को सम्मानित किया जाएगा। सोनी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर मनु भाकर और अमन सहरावत का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि विश्व में विजय ध्वज लहराने वाले,ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत आ रहे हैं केबीसी में! देखिए कौन बनेगा करोड़पति, 05 सितंबर, रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Olympians Manu Bhaker aur Aman Sehrawat ki jeet ka jashn manayega KBC!

Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, 5 September raat 9 baje sirf #SonyEntertainmentTelevision par.@SrBachchan#KBConSonyTV #KBC16 #KBCisback #KBC2024 #JawaabTohDenaHoga pic.twitter.com/lXNQAc3YkY

— sonytv (@SonyTV) September 1, 2024

साथ ही इस वीडियो में मनु और अमन के साथ केबीसी 16 के मंच पर होने वाले जश्न की एक झलक दिखाई गई है और इस वीडियो में हम अमिताभ बच्चन को जोश के साथ 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहते हुए भी देख सकते हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शुरू होगा KBC Season 16
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का होस्ट किया जाने वाला क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' 12 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शुरू होगा।

'कौन बनेगा करोड़पति'(केबीसी) भारत के सबसे प्रतिष्ठित टेलीविजन गेम शो में से एक है। वर्ष 2000 में इसका प्रीमियर हुआ, यह शो जल्द ही एक सांस्कृतिक घटना बन गया, जिसमें ज्ञान और मनोरंजन का मिश्रण था। अमिताभ बच्चन एक बार फिर केबीसी को होस्ट करने के लिए तैयार हैं।'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' अगले महीने 12 अगस्त को प्रीमियर के लिए तैयार है। क्विज शो, केबीसी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के लिए खास तरीके से पेश होने वाला है। इस सीजन की टैगलाइन है, 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा!' फैंस सोमवार से शुक्रवार रात 09 बजे से केबीसी को देख सकते हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16'का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अमिताभ का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। 'नये प्रोमो में एक लड़की अपनी मां से डांट खाती है, उसकी मां बोलती है कि' तुझसे शादी कौन करेगा तेरे जैसी पहाड़ चढऩे वाली लड़की के साथ? 'इसके बाद लड़की अपनी मां से बोलती है कि,'मां, ऐसा लड़का शादी करेगा, जिसकी सोच पहाड़ों से भी उंची हो। इसके बाद अमिताभ कहते हुए दिख रहे हैं कि 'जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा।