Good Governance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने किया 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण
जयपुर। राज्य में सुशासन और अपराधों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा द्वारा मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित 'राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केंद्र' का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि एक प्रकरण को सुनकर केस-स्टडी के माध्यम से समाधान प्रक्रिया की गुणवत्ता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली, शिकायतों की प्रगति एवं निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को बेहतर एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के उपरांत मुख्य सचिव ने संदेश पट्ट पर अपने संदेश में लिखा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल की कार्यक्षमता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे "देश की सर्वश्रेष्ठ शिकायत निवारण प्रणाली" (India's best Grievance redressal system) के रूप में प्रमाणित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के पंजीकरण से लेकर उनके तार्किक निस्तारण तक की यह डिजिटल यात्रा अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श उदाहरण है।

माथुर की 100वीं जयंती पर स्मृति समारोह, वरिष्ठ नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला
जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 ईयर्स ऑफ शिवचरण माथुर – रिफॉर्मिंग गवर्नेंस विषय पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ बीडी कल्ला और डॉ चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा, विधायक प्रशांत शर्मा, सुरेश मोदी, अमीन कागजी, पूर्व विधायक जीआर खटाना, इन्द्रराज गुर्जर,सुचित्रा आर्य, सहित कई पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, विषय विशेषज्ञ, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और माथुर के परिवारजन वंदना माथुर, विभा माथुर, समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अधिकांश नेताओं ने माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माथुर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के पहलुओं पर विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने माथुर के कार्यकाल में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आम लोगों के हितों में किए कार्यों से अवगत कराया। उनकी प्रशासनिक क्षमता और विजनरी लीडरशिप के बारे में बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार में रहते हुए मंत्री अफसरों की बातों पर भरोसा करने की जगह कई बार खुद फील्ड में जाकर सच्चाई पता लगाते थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा, बोलें-प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पेश किए जाने वाले वित्त वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विजन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के सुशासन से समृद्धि मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। सीएम साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

सुशासन को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया अधिकारियों को निर्देशित कहा- पंच गौरव के अंतर्गत निर्धारित कार्य योजना की समयबद्ध पालना हो
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि पंच गौरव योजना राजस्थान के पंचमुखी विकास की दिशा में एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिससे प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान का संवर्धन एवं संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंच गौरव के अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना की पालना सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य समयसीमा में पूरे किए जाएं। सीएस सोमवार को शासन सचिवालय में पंच गौरव कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अपने कार्यों की प्रगति, बजट व्यय, तकनीकी स्वीकृतियों और फील्ड-स्तर की स्थिति की नियमित समीक्षा कर नोडल विभाग को उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन
मुख्य सचिव ने ग्रामीण एवं कृषि विभाग की अन्य बैठक में अधिकारियों को सम्बंधित विभागों की बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों की ओर से विकसित राजस्थान-2047 में उल्लेखित मध्यावधि एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सुशासन को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार की प्रथमिकता अंतिम लाभार्थी तक सेवा पहुंचाना है। एसीएस श्रेया गुहा ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजीविका के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।

भाजपा विधायकों- सांसदों की आज से गुजरात में गुड गर्वनेंस और परफार्मेंस सुधार की क्लास, जेपी नड्डा करेंगे कैम्प का उद्घाटन
जयपुर। भाजपा के विधायक और सांसद आज से आगामी 3 दिन तक गुजरात के केवडिया में रहेंगे। कैम्प का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम 7 बजे करेंगे। विधायकों-सांसदों का यहां तीन दिन तक ट्रेनिंग कैम्प रहेगा जिसमें विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कैम्प में विधायकों आमजन को गुड गर्वनेंस देने और अपने क्षेत्र में बेहतर परफोर्मेंस देने के गुर सिखाए जाएंगे। कैम्प में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्र में अलग अलग विषयों पर अपना अनुभव और काम करने के तौर तरीकों की टिप्स देंगे। जिसमें जनता से बेहतर संवाद कायम करने, सरकार की योजनाओं को जनता को फायदा पहुंचाने, अधिकारियों से कोर्डिनेशन रखने इत्यादि के बारे में बताया जाएगा।

शिविर में नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, विनय सहास्त्रबुद्धे भी अपनी बात विधायकों के समक्ष रखेंगे। कैम्प में विधायकों-सांसदों को सत्ता में काम करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी गुर ज्ञान दिया जाएगा। शिविर में भाजपा के प्रदेश में मौजूद 119 विधायक और लोकसभा, राज्यसभा के 19 सांसद मौजूद रहेंगे। कैम्प के प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कैम्प में विधायकों को केन्द्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी देने, इनका जनता को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य योजना, संगठन को मजबूती के लिए उनकी गतिविधियों, व्यवहार इत्यादि के बारे में बताया जाएगा।

भाजपा विधायकों और सांसदों की होगी गुड गर्वनेंस और बेहतर परफार्मेंस की ट्रेनिंग
जयपुर। भाजपा के विधायक और सांसद सोमवार से आगामी तीन दिन तक गुजरात के केवडिया में रहेंगे। कैम्प का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 7 बजे करेंगे। विधायकों-सांसदों का यहां तीन दिन तक ट्रेनिंग कैम्प रहेगा जिसमें विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कैम्प में विधायकों आमजन को गुड गर्वनेंस देने और अपने क्षेत्र में बेहतर परफोर्मेंस देने के गुर सिखाए जाएंगे। कैम्प में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्र में अलग अलग विषयों पर अपना अनुभव और काम करने के तौर-तरीकों की टिप्स देंगे जिसमें जनता से बेहतर संवाद कायम करने, सरकार की योजनाओं को जनता को फायदा पहुंचाने, अधिकारियों से कोर्डिनेशन रखने इत्यादि के बारे में बताया जाएगा। शिविर में नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, विनय सहास्त्रबुद्धे भी अपनी बात विधायकों के समक्ष रखेंगे।

कैम्प में विधायकों-सांसदों को सत्ता में काम करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी गुर ज्ञान दिया जाएगा। शिविर में भाजपा के प्रदेश में मौजूद 119 विधायक और लोकसभा, राज्यसभा के 19 सांसद मौजूद रहेंगे। कैम्प के प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कैम्प में विधायकों को केन्द्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी देने, इनका जनता को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य योजना, संगठन को मजबूती के लिए उनकी गतिविधियों, व्यवहार इत्यादि के बारे में बताया जाएगा।

सुशासन सप्ताह : विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
जयपुर। जयपुर शहर एवं जयपुर ग्रामीण में 19 से लेकर 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुशासन सप्ताह के दूसरे दिन जिले में विशेष ग्राम सभा एवं पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। चाकसू के शिवदासपुरा ग्राम पंचायत परिसर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा की अध्यक्षता में विशेष ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

शिवदासपुरा में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त कुल परिवाद 29 में से पंचायतीराज विभाग के 10, पेयजल संबंधी समस्याओं के 6, राजस्व विभाग के 5, सिंचाई विभाग एवं जेवीवीएनएल के 2-2 एवं खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण के 1-1 परिवाद प्राप्त हुए। जिला परिषद सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहाड़िया सहित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई: CM गहलोत
जयपुर। वल्लभनगर और धरियावद उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जीत की बधाई दी। बधाई देने वालों में मंत्री शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, टीकाराम जूली, अर्जुन बामनिया, अशोक चांदना, डॉ सुभाष गर्ग एवं विधायक महेंद्र चौधरी, शकुंतला रावत, रीटा चौधरी, अमित चाचाण, अशोक बैरवा, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ , दिनेश खोड़निया सहित नेताओं ने  निवास पर मुलाकात की और उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत के लिए बधाई दी।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगायी है। वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत तथा धरियावद से कांग्रेस के नगराज मीणा को विधानसभा उप चुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई। कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा सन्देश दिया है।

विधानसभा उपचुनाव को लेकर पीसीसी में मंथन, डोटासरा बोले- कांग्रेस को ढाई साल के सुशासन का मिलेगा लाभ
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए गठित समन्वय समितियों की बैठक ली एवं संबंधित प्रभारी मंत्रियों व सदस्यों से चर्चा की। डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कमेटी के सदस्यों के साथ उपचुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ। प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी मुद्दा तय करने पर कमेटी सदस्यों ने अपनी राय रखी।

बैठक से पहले डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि राम के नाम पर चुनाव जीतकर आई भाजपा आज राम का ही अपमान कर रही है। यह धर्म के नाम पर धंधा करने वाली पार्टी है। भाजपा नेता राम के नाम पर चंदा उगाते हैं, लेकिन लोगों को उसकी रसीद नहीं देते हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भगवान राम पर आपत्तिजनक बयान देकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, अब उपचुनाव में जनता भाजपा के इस अपमान को याद रखकर वोट करेगी।

डोटसरा ने कहा कि आगामी दोनों विधानसभा उपचुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और कांग्रेस इन दोनों सीटों पर उपचुनाव जीतेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता ने सरकार का ढाई साल का सुशासन देखा है। कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, कोविड मैनेजमेंट एवं बजट परियोजनाओं का लाभ उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। सत्ता एवं संगठन के बेहतर समन्वय से जनहित में लिए गए फै़सलों एवं कार्यों से प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी से खुश है। चाय के चौपाल पर अब ये आम चर्चा हो गई है कि चायवाले की कथनी और करनी में अंतर है।