jaipur rto - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में बस-ऑटो स्टैंड का होगा पुनर्निर्धारण, 25 अप्रैल तक सत्यापन अभियान
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के निर्देशों के बाद शहर में मिनी बस, ऑटो, मैजिक और जेसीटीसीएल के सभी स्टैंडों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत शहर में मौजूद लगभग 690 बस स्टैंड और करीब 100 ऑटो स्टैंड का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में ट्रैफिक पुलिस, जेसीटीसीएल तथा जयपुर नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हैं। टीम 25 अप्रैल तक पहले से निर्धारित सभी बस और ऑटो स्टैंड का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

अभियान के दौरान जहां आवश्यकता महसूस होगी, वहां नए स्टैंड बनाने की अनुशंसा ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड को भेजी जाएगी। वहीं जो स्टैंड ट्रैफिक के लिहाज से अनुपयुक्त पाए जाएंगे या जिनसे चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है, उनके स्थान बदलने या हटाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में बस और ऑटो स्टैंड का निर्धारण करीब 12 वर्ष पहले किया गया था। बढ़ते यातायात दबाव और चौराहों पर होने वाली अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

परिवहन निरीक्षक को धमकाने पर बस चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम में परिवहन निरीक्षक को धमकाने और प्रवर्तन कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है, जब प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान AR11L0786 नंबर की बस को रोका गया था। वाहन रोके जाने पर चालक और कंडक्टर ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे और उन्होंने परिवहन निरीक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें नौकरी से बर्खास्त करवाने की धमकी दी। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस को बुलाया गया और बस को सीज़ कर दिया गया। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर परिवहन निरीक्षक देवेंद्र ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में राजकार्य में बाधा और राजमार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी विस्तृत खुलासा होने की संभावना है।

जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई, 1100 से अधिक आरसी निलंबित
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के सख्त आदेशों के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम ने शुक्रवार को थ्री डिजिट नंबर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आरटीओ प्रथम की ओर से भौतिक जांच के बाद 1100 से अधिक वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई है।

आरटीओ प्रथम द्वारा कुल 2100 से अधिक थ्री डिजिट नंबर वाले वाहनों को भौतिक निरीक्षण के लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान 500 वाहन रिकॉर्ड के अनुसार सही पाए गए। शेष लगभग 1600 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें से 500 वाहनों की आरसी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 55(5) के तहत निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, 1100 से अधिक ऐसे वाहन, जो भौतिक निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुए, उनके पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए जा रहे हैं।

इस हाई प्रोफाइल मामले में खास बात यह है कि जिन वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा रहा है, उनमें से अधिकतर की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विभाग भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच और कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा, ताकि परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

जयपुर आरटीओ प्रथम में लाइसेंस प्रक्रिया हुई सख्त, ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से बदले नियम
जयपुर। अब जयपुर आरटीओ प्रथम में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान नहीं रहेगा। ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की शुरुआत कर दी गई है। यह ट्रैक मारुति सुज़ुकी कंपनी के सहयोग से तैयार किए गए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से संचालित हो रहा है। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक है, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप न के बराबर रहेगा।

नए सिस्टम के तहत अब केवल वही आवेदक लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे, जो वास्तव में दक्ष वाहन चालक होंगे। फिलहाल शुरुआती तीन-चार दिन ट्रैक को ट्रायल मोड पर चलाया जा रहा है। इसके बाद आवेदन से लेकर ड्राइविंग टेस्ट के परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी।

पहले दिन हुए परीक्षण में शुरुआती दस आवेदकों में से केवल एक ही ड्राइविंग टेस्ट पास कर पाया, जिससे साफ है कि अब मानकों से समझौता नहीं होगा। आरटीओ राजेंद्र सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। इस नई व्यवस्था से आम लोगों में यातायात नियमों को जानने और सीखने की उत्सुकता बढ़ी है। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में एजेंटों की भूमिका लगभग समाप्त हो गई है, जिससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी हो गई है।

7 डिजिट के फर्जी बैकलॉग पर सख्त कार्रवाई : जयपुर आरटीओ प्रथम ने 2129 वाहनों की आरसी की ब्लैकलिस्ट, मालिकों को नोटिस जारी
जयपुर। परिवहन विभाग ने 7 अंकों के संदिग्ध और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जयपुर आरटीओ प्रथम के अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने आदेश जारी करते हुए 2129 वाहनों की आरसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन सभी वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। आरटीओ कार्यालय के अनुसार 24, 25 और 26 दिसंबर को इन वाहनों की अनिवार्य रूप से फिजिकल जांच की जाएगी। जांच के दौरान वाहन मालिकों को वाहन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि जांच में दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो संबंधित वाहनों की आरसी को बहाल कर दिया जाएगा।

वहीं, जिन मामलों में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे, उनकी आरसी निरस्त करने के साथ-साथ संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ 30 दिसंबर तक मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेशभर में करीब 7 डिजिट के लगभग 10 हजार वाहनों का गलत तरीके से बैकलॉग किया गया था। इस गड़बड़ी के चलते परिवहन विभाग को करीब 500 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। विभाग अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

7 डिजिट नंबर सीरीज घोटाला : जयपुर आरटीओ प्रथम के 32 अधिकारी-कर्मचारी दोषी, बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी
जयपुर। परिवहन विभाग की पुरानी 7 डिजिट नंबर सीरीज में हुई गड़बड़ियों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर आरटीओ प्रथम के कुल 32 अधिकारी-कर्मचारी इस अनियमितता में दोषी पाए गए हैं। इनमें 4 एडिशनल आरटीओ स्तर के अधिकारी और 8 जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान सामने आया कि इन अधिकारियों ने नियमों के विरुद्ध वाहन वेरिफिकेशन और अप्रूवल किए। खास बात यह है कि इनमें से एक अधिकारी की सेवा काल में ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष 7 डीटीओ अभी भी जांच के दायरे में हैं।
इसके अलावा विभाग ने 20 बाबुओं और सूचना सहायकों को भी गलती का जिम्मेदार माना है।

इनमें 12 मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारी हैं जिन्हें किसी भी प्रकार के अप्रूवल का अधिकार नहीं था, फिर भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन वेरिफिकेशन-अप्रूवल किए। गड़बड़ियों की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग ने संबंधित मामलों में एफआईआर करवाने का निर्णय ले लिया है। अब विभाग बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है ताकि आगे ऐसी अनियमितताएं दोबारा न हो सकें।

आरटीओ ने निरस्त किए 1800 से अधिक अवैध परमिट : नियमों का उल्लंघन कर हो रहे थे संचालित, 15 वर्ष पुराने थे अधिकांश वाहन
जयपुर। परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई में आरटीओ प्रथम जयपुर ने एक साथ 1800 से भी ज्यादा परमिट निरस्त कर दिए। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ये परमिट उन वाहनों के थे, जो लंबे समय से नियमों का उल्लंघन करते हुए शहर में संचालित हो रहे थे। इनमें अधिकांश वाहन 15 वर्ष से पुराने थे, जबकि "नॉन अटेनमेंट सिटी" में इतने पुराने व्यावसायिक वाहनों का संचालन पूरी तरह निषिद्ध है। बावजूद इसके इन वाहनों के परमिट ऑनलाइन सक्रिय थे, जिससे व्यापक स्तर की गड़बड़ी सामने आई। आरटीओ ने बताया कि पोर्टल पर ऑटो-लॉक की व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षों से पुराने वाहनों के परमिट नवीनीकरण और संचालन की गड़बड़ी होती रही।

इस कार्रवाई में सिटी बसों, उपनगरीय मार्गों पर चल रही बसों, मैजिक वाहनों और बाल वाहिनी सहित अनेक श्रेणियों के परमिट निरस्त किए गए। शेखावत ने मुख्यालय को पत्र लिखकर दिल्ली की तरह सॉफ्टवेयर में ऑटो-लॉक व्यवस्था लागू करने की मांग की है। एनआईसी पोर्टल में संशोधन होने के बाद पंद्रह साल से पुराने वाहन स्वतः डी-रजिस्टर्ड हो जाएंगे, जिससे उन पर प्रवर्तन कार्यवाही करना और आसान हो जाएगा। इस सख्ती से शहर में प्रदूषण नियंत्रण और परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का बालिका सुरक्षा को लेकर सुरक्षित सफर अभियान परवान पर
जयपुर। आरटीओ प्रथम और ट्रैफिक पुलिस की ओर से बालिका सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा “सुरक्षित सफर अभियान” इन दिनों परवान पर है। इस विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 135 स्कूल और कॉलेजों में संयुक्त रूप से संपर्क कर विद्यार्थियों और संस्थानों को जागरूक किया गया है। कल आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने लगभग 300 स्कूल बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक की, जिसमें सभी ने इस अभियान से जुड़ने पर सहमति दी। अभियान के तहत अब तक शहर की करीब 1000 बसों में जीपीएस, स्पीड गवर्नर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह जयपुर में बालिका सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए अपनी तरह का पहला अनूठा प्रयास है। इस पहल से छात्राओं और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 16 सितंबर के बाद जो वाहन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। आवश्यक मापदंड पूरे करने के बाद ही ऐसे वाहनों को रिलीज किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य है—स्कूली बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना और सड़क पर सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना।

जयपुर आरटीओ प्रथम किबअवैध बसों पर कार्रवाई 200 से अधिक चालान, 18 वाहन सीज
जयपुर। परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देश पर जयपुर आरटीओ प्रथम की टीम ने अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। देर रात से शुरू हुई इस कार्रवाई में सभी स्लीपर बसों की गहन जांच की गई। आरटीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कल से अब तक लगभग 500 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 200 से अधिक पर चालान बनाए गए। इनमें 27 चालान ओवरलोडिंग के पाए गए, वहीं 30 से ज्यादा बसों पर अन्य नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई। कुल 18 वाहनों को जब्त किया गया है।

चालानों में सबसे अधिक मामले लगेज और स्पीड गवर्नर से संबंधित पाए गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में फिटनेस और परमिट उल्लंघन के भी प्रकरण सामने आए। इस कार्रवाई से लगभग 16 लाख रुपये का राजस्व अनुमानित है, जिसमें से 12 लाख रुपये से अधिक मौके पर ही वसूले गए। आरटीओ के मुताबिक, लंबे समय से कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसों द्वारा अवैध रूप से लगेज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर यह सख्त कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

बकाया वसूली और बसों की सख्त चेकिंग के लिए आरटीओ का विशेष अभियान शुरू
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। आरटीओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई करीब 30 करोड़ रुपए से ज्यादा के लंबित सीएफ राजस्व की वसूली के लिए की जा रही है। ऐसे सभी वाहन जिन पर पांच या उससे अधिक चालान लंबित हैं, उन्हें मौके पर ही सीज़ करने के निर्देश दिए गए हैं। दस हजार से अधिक वाहनों पर बकाया चल रहा है।

साथ ही स्लीपर बसों में अवैध रूप से सामान ढोने की मिल रही शिकायतों पर सख्ती बरतते हुए सभी वीडियोकोच बसों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। अवांछित सामान मिलने या जीएसटी चोरी की आशंका पर पुलिस व जीएसटी टीम से मदद लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान अजमेर रोड, आगरा रोड और टोंक रोड पर चल रहा है।

ओवरलोड कार्रवाई में जयपुर आरटीओ प्रदेश में शीर्ष पर, पहली तिमाही में रिकॉर्ड 14.75 करोड़ की सीएफ
जयपुर । जयपुर आरटीओ प्रथम ने वर्ष 2025 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में ओवरलोड के मामलों में पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस अवधि में प्रदेशभर में कुल 10,900 ओवरलोड चालान किए गए, जिनमें से अकेले 2,961 चालान जयपुर आरटीओ प्रथम की टीमों द्वारा बनाए गए।

खास बात यह रही कि क्षेत्र में न तो माइनिंग है और न ही ओवरलोडिंग की विशेष संभावना, इसके बावजूद 28% चालान यहीं से हुए। सीएफ वसूली में भी विभाग ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आरटीओ प्रथम ने 14.75 करोड़ रुपये की राशि वसूलते हुए इतिहास रच दिया, जो पिछले वर्ष की 6 करोड़ की तुलना में करीब 140% अधिक है। यह अब तक की सबसे बड़ी तिमाही सीएफ है।

जयपुर आरटीओ की सख्ती : माइनिंग ओवरलोड और बकाया ई-रवन्ना मामलों में कार्रवाई, नोटिस जारी
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत ने माइनिंग ओवरलोड और बकाया ई-रवन्ना के मामलों में सख्ती करने का निर्णय लिया है। 2000 से अधिक ट्रकों का पंजीयन निलंबित होने की संभावना है, क्योंकि करोड़ों रुपए के ई-खन्ना चालान लंबित हैं। एमनेस्टी स्कीम के बावजूद वाहन चालकों ने बकाया राशि जमा नहीं की, जिसके चलते धारा 53 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

आरटीओ ने 25 मई तक बकाया चालान राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जयपुर से नेपाल के लिए कनेक्टिविटी भी सुलभ होगी, क्योंकि वाराणसी से काठमांडू के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है।