Congress President Mallikarjun Kharge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप, हेराल्ड मामले में साजिश के तहत दर्ज की नई प्राथमिकी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि नेशनल हेराल्ड मामले में उनकी पार्टी को निशाना बनाने के लिए जब सत्तारूढ़ सरकार को कुछ नही मिला, तो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ साजिश के तहत पुराने मामले में नयी प्राथमिकी दायर की गई है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 12 साल बाद अचानक गांधी परिवार पर कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने वाले पुराने मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके आगे उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि मोदी सरकार और ईडी के पास नए आरोपों का भंडार खत्म हो गया।

जब तथ्य कम पड़ गए, तो नाटकीयता हावी हो गई और चुनिंदा मुक़दमे, नये सिरे से लगाए गए और विरोधियों को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई। यह नयी प्राथमिक इसी साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि न्यायपालिका इस राजनीतिक बदले और बेतुके उत्पीडऩ की कोशिशों को समझ जाएगी।

कर्नाटक में शिवकुमार के सोशल मीडिया पोस्ट ने दी नेतृत्व परिवर्तनों के कयासों को हवा, राजनीतिक गलियारे में मची हलचल
बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की एक पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में नयी बहस छेड़ दी है। डीके शिवकुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट में लिखा कि, दुनिया में सबसे बड़ी ताकत अपनी बात पर कायम रहना है।

गौरतलब है कि, राज्य में सिद्दारमैया सरकार ने 20 नवंबर को ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। ऐसे में डिप्टी सीएम शिवकुमार की पोस्ट ने कांग्रेस और राजनीतिक गलियारे में नयी बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है। दुनिया में सबसे बड़ी ताकत अपनी बात पर कायम रहना है। चाहे वह जज हो, अध्यक्ष हो या कोई और हो, जिसमें मैं भी शामिल हूं। सभी को अपनी बात पर चलना होगा।

इसके आगे डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि, इस बात का अर्थ यह निकाला जा रहा है कि, यह कांग्रेस आलाकमान को अभी भी अनसुलझे नेतृत्व परिवर्तन फॉर्मूले के बारे में एक सीधी याद दिलाने वाला बयान है, जो मई 2023 से सिद्दारमैया-शिवकुमार समीकरण पर मंडरा रहा है। राज्य में कांग्रेस सरकार ने पिछले हफ़्ते ढाई साल पूरे कर लिये हैं, जिससे इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि, क्या पार्टी सत्ता साझेदारी को लेकर अपनी अंदरूनी समझ पर फिर से विचार करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि, यह मामला वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सलाह-मशविरा के बाद ही सुलझाया जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और श्री शिवकुमार के बीच बार-बार अनबन की खबरों को कम करके आंका गया है, लेकिन डीके शिवकुमार के नए पोस्ट ने इस बात के कयासों को फिर से हवा दे दी है कि, राज्य में नेतृत्व का सवाल जल्द ही जरूरी हो सकता है। राज्य प्रशासन के राजनीतिक रूप से संवेदनशील दौर में जाने के साथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निजी तौर पर मानते हैं कि, पार्टी को अपने कार्यकाल के दूसरे हिस्से की ओर बढ़ते हुए प्रशासन की उम्मीदों और अंदरूनी महत्वाकांक्षाओं दोनों को संभालना होगा।

बता दें कि, कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अपनी कुर्सी बचाने की कोशिशें तेज कर दीं हैं जबकि उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के खेमे ने नयी दिल्ली में पार्टी आलाकमान पर दबाव बढ़ा दिया है। डीके शिवकुमार के 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद पांच-छह नेताओं के बीच नेतृत्व परिवर्तन पर एक गोपनीय समझ होने की बात सबके सामने कहने के एक दिन बाद उनके गुट ने ढाई साल के सत्ता साझेदारी फॉर्मूले का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया है। उनके साथ जुड़े कई विधायकों ने दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और केन्द्रीय नेतृत्व से तुरंत फैसला लेने की अपील की।

डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीधे टकराव से परहेज किया, लेकिन विवेक आधारित राजनीति पर अपना रूख दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस को अंदरूनी झगड़े से कमजोर नहीं होना चाहिये। इस बीच सीएम सिद्दारमैया ने अपना दावा मजबूत करने के लिए साथ-साथ कोशिशें भी शुरू कीं। मुख्यमंत्री ने आलाकमान को बताया कि, बदलाव को लेकर जो अनिश्चितता है वह खत्म होनी चाहिए और आखिरी फैसला केन्द्रीय नेतृत्व को ही लेना चाहिये।

उन्होंने गुरुवार सुबह अपने आवास पर जी. परमेश्वर, सतीश जारकीहोली, महादेवप्पा, वेंकटेश और कृष्णा बायरे गौड़ा समेत वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक बैठक बुलायी थी। सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक की राजनीति में इस मामले को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दखल देते हुए उन्हें और डीके शिवकुमार दोनों को नयी दिल्ली बुलाया है। श्री खरगे ने पुष्टि की है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य नेता विवाद सुलझाने के मकसद से होने वाली इस बातचीत में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के आज दिन में होने की उम्मीद हैं।

फिलहाल, इस मामले को लेकर राज्य में स्थिति अस्थिर बनी हुई है, क्योंकि दोनों खेमे अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस नेतृत्व पर एक निर्णायक समाधान का दबाव बना हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया दु:ख
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है। श्री खरगे ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। वर्ष 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय तथा सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी।

उन्होंने आगे कहा, मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन एक युग का अंत है। दु:ख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार और करोड़ों प्रशंसकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

सोनिया, खड़गे और राहुल सहित विभिन्न नेताओं ने पंडित नेहरू को किया नमन : दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की रखी नींव, कहा- देश को प्रदान की एक नई दिशा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। पंडित नेहरू की जयंती को देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।  खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों  स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच  को प्रकाशित करती है।

वहीं गांधी ने एक्स पर लिखा कि के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हिंद के जवाहर को उनकी जयंती पर सादर नमन।

मोदी  ने नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स  पर अपनी  एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि। नेहरू भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। स्वतंत्रता के बाद  उन्होंने देश की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष नींव स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी । उनकी दृष्टि शिक्षा, वैज्ञानिक विकास और बच्चों के कल्याण पर केंद्रित थी।

सोनिया ने शांतिवन में नेहरू को  अर्पित की श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर शुक्रवार को उनकी समाधि शांति वन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे तथा गांधी ने सुबह यहां पंडित नेहरू की समाज शांति वन गए तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री को उनकी 136वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस आलाकमान के साथ पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने पंडित नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

खड़गे ने प्रथम प्रधानमंत्री को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में असाधारण योगदान देने वाले देश के जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर विनम्र नमन। उंन्होने कहा कि पंडित नेहरू के विचार, मूल्य और दूर दृष्टि आज भी हमारे लिए निरंतर प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, हिन्द के जवाहर के लोकतांत्रिक, समावेशी, निडर और प्रगतिशील भारत का सपना हर भारतीय जी रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को नमन करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक कहा, Þपंडित नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं ।

हिंद के जवाहर को जयंती पर सादर नमन

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पंडित नेहरू के एक उद्धरण को देते हुए लिखा,  भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय का मतलब इस भूमि पर रहने वाले इन सब लोगों की जय है। माता की असली जय तभी होगी जब देश के किसानों, जवानों, महिलाओं, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों समेत हर एक भारतीय की जय हो। भारत की जनता को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले  आधुनिक भारत के निर्माता पंडित  नेहरू को सादर नमन।

महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर खड़गे-राहुल-प्रियंका ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर आज नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सुबह बापू की समाधि स्थल राजघाट गए और उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

खड़गे ने कहा सत्य, अहिंसा व सत्याग्रह जैसे उच्चतम मूल्य से संपूर्ण विश्व को शांति का मार्ग दिखाने वाले, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार व उनके आदर्श हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी हैं। आज उनके विचारों को जो चुनौती मिल रही है, इसका मुकाबला हम बापू के सिद्धांतों पर चलकर कर रहें हैं। सभी देशवासियों को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

राहुल गांधी ने कहा कि बापू ने ही मुझे सिखाया है, जीना है तो डरे बिना जीना है - सत्य, प्रेम, करुणा और सौहार्द के रास्ते पर सबको जोड़ते हुए चलना है। गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, जीने और सोचने का तरीका हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

वाड्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह जैसे अनमोल विचारों के साथ यात्राओं का महत्व समझाया था। वे मानते थे कि अपनी जनता का दुख दर्द समझने के लिए उनके बीच जाना और उन्हें समझना अत्यंत आवश्यक है। कहते हैं कि पूरी जिंदगी में बापू हर दिन औसतन 18 किलोमीटर पैदल चले। इतनी यात्रा में वे दो बार धरती का चक्कर लगा सकते थे।

उन्होने कहा कि गांधी जी हर यात्रा या कहें उनकी संपूर्ण जीवन यात्रा का संदेश था- प्रेम, शांति, सद्भाव, स्वतंत्रता, समानता, स्वावलंबन और स्वाभिमान। आज जब हर दिन समाज को बांटने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, तब इन विचारों को साकार करना ही देश के प्रति सच्चा कर्तव्य है और यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है।

मोदी आपके नेता राहुल को धमकी दे रहे हैं, उन्हें रोकिए: खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी  चाहिए।

खड़गे ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, सबसे पहले मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही ऐसे मुद्दे पर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं, जो सीधे लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा  हुआ है। आप अवगत होंगे कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के  खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, हिंसक और अशिष्ट बयानों का सिलसिला चल रहा है। मुझे दु:ख के साथ कहना पड़ता है कि भाजपा और आपके सहयोगी दलों के  नेताओं ने जिस हिंसक भाषा का प्रयोग किया है, वह भविष्य के लिए घातक है।

ऐसी धमकियों से लोग हैरान
उन्होंने कहा कि विश्व हैरान है कि केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मंत्री, लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता को नंबर एक आतंकवादी कह रहे हैं। महाराष्ट्र में आपकी सरकार में सहयोगी दल का एक विधायक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जुबान काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर रहे हैं। दिल्ली में एक भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक, उनका हश्र दादी जैसा करने की धमकी दे रहे हैं।

सत्ताधारी दल का यह व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास का अशिष्टतम उदाहरण
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता और नेता इस बात को लेकर बहुत उद्वेलित और चिंतित हैं। क्योंकि ऐसी घृणा फैलाने वाली शक्तियों के चलते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, और राजीव गांधी को शहादत देनी पड़ी है। सत्ताधारी दल का यह राजनीतिक व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास का अशिष्टतम उदाहरण है।

ऐसे बयानों के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए
उन्होंने  कहा कि मैं आपसे अनुरोध और अपेक्षा करता हूं कि आप कृपया अपने नेताओं पर अनुशासन और मर्यादा का अंकुश लगाएं। उचित आचरण का निर्देश दें। ऐसे बयानों के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भारतीय राजनीति को पतनशील बनने से रोका जा सके। कोई अनहोनी न हो। मैं भरोसा करता हूं कि आप इन नेताओं को हिंसक बयानों को तत्काल रोकने के बारे में अपेक्षित कार्यवाही करेंगे।

खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25वें कारगिल विजय दिवस पर युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खडगे ने कहा कि 25वें 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर हमारे वीर सैनिकों, उनके परिवारों और सभी भारतीयों को बधाई।

उन्होंने इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि कारगिल युद्ध में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीरों की शहादत को हम सिर झुकाकर नमन करते हैं। हमें उनके अदम्य साहस व पराक्रम पर गर्व है। जय हिंद।

गांधी ने कहा भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।