milk samples - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दूध का दूध, पानी का पानी अभियान की शानदार शुरुआत, 70 प्रतिशत सैंपलों में मिली पानी की मिलावट
जयपुर। राजस्थान को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज की पहल पर दूध में मिलावट को रोकने और लोगों को शुद्ध दूध के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे राजस्थान में चल रहे दूध का दूध, पानी का पानी अभियान के पहले दिन 70 प्रतिशत सैंपलों में पानी की मिलावट मिली। जयपुर डेयरी ने सुबह शहर के पांच प्रमुख स्थानों करधनी शॉपिंग सेंटर मालवीय नगर, एनआरआई सर्किल प्रताप नगर, वीटी रोड मानसरोवर, प्रेम नगर पुलिया आगरा रोड और जवाहर नगर डेयरी बूथ नंबर 8116 पर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने दूध की जांच करवाई।

चौंकाने वाले आंकड़े
अभियान के दौरान लिए गए सैंपलों की जांच में यह पाया गया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लिए गए सैंपलों में से 70 प्रतिशत दूध में पानी की मिलावट थी। इन सैंपलों में से अधिकांश में 35 से 40 प्रतिशत तक पानी की मिलावट पाई गई। यह आंकड़े चिंताजनक हैं और यह दर्शाते हैं दूध में पानी की मिलावट कर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है।

अभियान की व्यापकता
यह अभियान 30 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा। जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख स्थानों पर सुबह 7.30 से 10 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं को दूध की शुद्धता की पहचान और मिलावट के खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

आज यहां होगा शिविर
यह शिविर रजत पथ मानसरोवर, एजी कॉलोनी बजाज नगर, निगम रोड और राठौड़ नगर वैशाली नगर में आयोजित किया जाएगा। जयपुर डेयरी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपने दूध की जांच करवाएं।

असर खबर का - दूध के नमूने लिए, 520 किलो पाउडर सीज
कोटा। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा दल ने शहर में दो जगह कार्रवाई की। टीम ने चम्बल इण्डस्ट्रियल एरिया में एक बेसन बनाने वाली फैक्ट्री पर 13 कट्टों में भरा 520 किलो मटर पावडर सीज कर दिया। इन कट्टों पर ब्रांड नेम, बैच नम्बर, निर्माण तिथि और खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नही था। सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि इसमें मिलावट होने की आंशका पर सीज किया गया। विक्रेता ने इसे नमकीन विक्रेताओं को मटर पाउडर नाम से सप्लाई करना बताया। टीम ने इसमें से एक नमूना प्रयोगशाला जांच कराने के लिए लिया है। टीम ने वहीं से बेसन, चना दाल, मटर दाल व चावल के नमूने भी लिए। शिकायत मिलने पर सरस डेयरी के दूध के लिए नमूने: नवज्योति में 26 जुलाई अंक में पेज 2 पर सरस डेयरी की बड़ी चूक, खराब पानी मिलाने से दूध हो रहा लाल खबर प्रकाशित होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हुई और शुक्रवार को कोटा सरस डेयरी से दूध के नमूने लिए। इस पूर्व विभाग को और लोगों ने भी दूध में कलर चेंज होने की शिकायत की इस पर कार्रवाई करते हुए नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि  लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को टीम ने दूसरी कार्रवाई शिकायत के आधार रावतभाटा रोड स्थित सरस डेयरी पर की। टीम को वहां सरस डेयरी में नीली थैली का दूध गर्म करने पर लाल होने की शिकायत मिली थी। इस आधार पर सरस डेयरी का निरीक्षण कर नीली थैली का दूध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिया गया। लिए गए सभी 6 नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह जादौन और नितेश गौतम शामिल रहे।