forest guards - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के दो वन रक्षकों को मिली चार्जशीट
कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से अवैध रूप से वन उपज से भरे वाहन को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में दो वन रक्षकों पर गाज गिरी है। कोलीपुरा रेंज के वन रक्षक गोविंद मेरोठा व रामावतार गुर्जर के खिलाफ चार्जशीट देने की कार्रवाई की गई है। दैनिक नवज्योति ने 25 मई को टाइगर रिजर्व से वन अपराध में पकड़ी गाड़ी, पैसे लेकर छोड़ी...शीर्षक से खबर प्रकाशित कर वन अपराध में कर्मचारियों की संलिप्ता उजागर की थी। इसके बाद डीएफओ मुथुएस ने जांच के आदेश जारी कर वन रक्षक गोविंद मेरोठा को सरस्पेंड कर दिया था। ढाई माह चली जांच के बाद अगस्त में दोनों वनरक्षकों को चार्जशीट दी गई।

एकतरफा कार्रवाई से मंशा पर उठे सवाल
मामले में दोनों वनरक्षकों को चार्जशीट देने से पहले एक ही वन रक्षक को सस्पेंड करने की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई। हुआ यूं, घटना के समय वन रक्षक गोविंद व रामावतार दोनों ही मौके पर मौजूद थे। परिवादी हेमराज गुर्जर ने दोनों वनरक्षकों पर पैसे लेकर बिना रसीद दिए वन उपज से भरे वाहन को छोड़ने की लिखित शिकायत दी थी। इस पर मामला उजागर होने के बाद डीएफओ ने वनरक्षक गोविंद मेरोठा को सस्पेंड कर दिया था। जिसके सस्पेंशन आॅर्डर में बताया गया कि वन रक्षक मेराठा को प्रकरण दर्ज करने व कम्पाउंड करने का अधिकार नहीं था। इसके बावजूद अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कॉर्मिशियल वाहन को बहुत कम राशि में कम्पाउंड कर दिया गया। जबकि, एफआईआर काटने और कम्पाउंड करने वाला वन रक्षक रामावतार गुर्जर था। जिसका सबूत सूचना का अधिकार में मांगी गई एफआईआर की कॉपी से हुआ। जिसमें रामावतार के हस्ताक्षर हो रहे हैं। इससे मुकुंदरा प्रशासन की अपने ही स्टाफ पर पक्षपातपूर्व कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई।

यह है मामला
बोराबास क्षेत्र स्थित भैरुपुरा गांव से 19 मई की रात 2 बजे बिल्व पत्र के छिलके से भरी मेटाडोर चित्तौड़ नीमच मंडी जा रही थी। जिसे कोलीपुरा रेंज के वनकर्मियों ने बालाजी हनुमान मंदिर के पास रोका था और 28 हजार रुपए लेकर बिना रसीद दिए वाहन छोड़ दिया। पीड़ित परिवादी सांवता गुर्जर व हेमराज ने अगले दिन कोलीपुरा व बोराबास क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में घटना की लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पैसे देने के बाद भी वनकर्मचारी गोविंद व रामावतार ने हमें रसीद देने से इंकार कर दिया।

मुख्य अभियुक्त को छोड़ सह अभियुक्त को सस्पेंड करना मुकुंदरा प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को दर्शाता है। मुकुंदरा उप वन संरक्षक द्वारा अपने ही स्टाफ के प्रति इस तरह की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करेंगे तो इसका असर भविष्य में टाइगर मॉनिटरिंग पर पड़ेगा। क्योंकि, मॉनिटरिंग फिल्ड स्टाफ करता है। सस्पेंड दोनों को ही किया जाना चाहिए था।
-तपेश्वर सिंह भाटी, एडवोकेट एवं वन्यजीव प्रेमी

तत्कालीन एसीएफ की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों वन रक्षकों को चार्जशीट दे दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
-मूथूएस डीएफओ मुकुंदरा टाइगर रिजर्व

वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 : जयपुर जिले में पेपर पढ़ाने वाले लेखाकार अमन व वनरक्षक सौरभ गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश शुरू
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 में जयपुर जिले में पेपर पढ़ाने वाले लेखाकार अमन व वनरक्षक सौरभ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सौरभ कुमार मीणा (23) महुआ दौसा और अमन जोरवाल अजीजपुर करौली का रहने वाला है। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि 13 नवम्बर 2022 को कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 में व्यापक स्तर पर पेपर लीक करने वाले गिरफ्तार मुख्य आरोपी व 50 हजार के इनामी बदमाश जबरा राम जाट से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि अमन जोरवाल निवासी हाल महावीर नगर विस्तार कॉलोनी करतारपुरा जयपुर ने अपने करतारपुरा स्थित किराए के मकान पर अभियुक्त जबरा राम के परिचित के माध्यम से कैंडीडेटों को वन रक्षक परीक्षा 13 नवम्बर 2022 को पेपर पढ़ाया था। इस पर अमन जोरवाल लेखाकार प्रथम श्रेणी जयपुर विकास प्राधिकरण को 17 दिसम्बर 2025 को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपने करतारपुरा स्थित किराए के मकान पर अभियुक्तजबराराम के परिचित के माध्यम से प्रथम पारी के दो कैंडीडेटो व द्वितीय पारी के दो कैंडीडेटाेें को लालसोट रोड पर पेपर पढ़ाया है। इसके अलावादो कैंडीडेटों अमन जोरवाल का साला सौरभ कुमार मीणा शामिल है। उन्होंने द्वितीय पारी का सॉल्वड पेपर अभियुक्त अमन जोरवाल के किराए के मकान पर पढ़ा है। पेपर पढ़ाने की एवज में अमन जोरवाल ने 9.50 लाख रुपए कैंडीडेटों से लिए हैं। 21.12.2025 को अमन जोरवाल के साले सौरभ कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया। ये चौकी बोदल नाका गुढ़ा रेंज आरओपीटी सवाई माधोपुर में वनरक्षक के पद पर तैनात है। एसओजी ने अमन की ओर से बताए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा; अग्निवीरों को राज्य पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के रूप में मिलेगा आरक्षण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सेना के अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि समर्पण और राष्ट्र भक्ति की भावना से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अग्निवीरों के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक के रूप में आरक्षण का प्रावधान रखा है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के इस फैसले से अग्निवीरों को देश की सेवा के बाद प्रदेश में भी काम करने का अवसर प्राप्त होगा।