career point university - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राई से कंकर निकालने जैसा है वेबसाइट पर लोकपाल का नाम ढूंढ़ना
कोटा। कोटा जिले के दो निजी विश्वविद्यालय जय मीनेश यूनिवर्सिटी कोटा और कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, यूजीसी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह विश्वविद्यालय सख्त निर्देशों के बावजूद लोकपाल की नियुक्ति को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। दोनों ही विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार कहते हैं कि हमने अपनी वेब साइट पर लोकपाल की जानकारी डाल दी है, लेकिन वास्तव में उसे ढूंढना राई से कंकर निकालने जैसा है। अपनी वेब साइट पर किस कॉलम में कहां पर लोकपाल संबंधी जानकारी है इसकी पुष्टि खुद रजिस्ट्रार तक नहीं कर पा रहे हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार सभी विश्वविद्यालयों को लोकपाल की नियुक्ति  करनी है और इस सूचना को विश्वविद्यालय की अधिकृत वेब साइट पर भी मुख्य रूप से दर्शाना है, जिससे यूनिवर्सिटी के कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की गंभीर शिकायत हो तो स्टूडेंट लोकपाल तक पहुंच सकें। लोकपाल एक स्वतंत्र इकाई होते हैं। जो अपना निर्णय देते हैं। लोकपाल का निर्णय अंतिम होता है। मामले में नवज्योति ने जय मीनेश यूनिवर्सिटी कोटा तथा कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी की साइट को चेक किया तो इसमें कहीं भी लोकपाल का नाम नजर नहीं आया।

जब इस संबंध में जय मीनेश यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एम.के. शर्मा तथा करियर प्वाइंट के मोहित माथुर से जानकारी चाही तो जय मीनेश के रजिस्ट्रार ने कहा कि यूजीसी के कॉलम में लोकपाल की जानकारी है। लेकिन वेब साइट पर यूजीसी का कोई कॉलम ही नहीं है। इसी तरह कॅरियर प्वाइंट के रजिस्ट्रार मोहित माथुर को कई बार फोन लगाया। मैसेज भी किया लेकिन उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। आखिर निदेशक प्रमोद माहेश्वरी को फोन लगाया तो उन्होंने लोकपाल का नाम तो बता दिया लेकिन जानकारी रजिस्ट्रार से लेने को कह दिया। कॅरियर प्वाइंट की वेब साइट पर भी हमने जानकारी करनी चाही लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। आखिर रजिस्ट्रार ने बताया कि वेबसाइट पर लोकपाल की जानकारी तो है। लेकिन कहां हैं तो कहा कि पता करता हूं।

क्या जानकारी होना चाहिए लोकपाल के संबंध में
यूजीसी के नियमानुसार यूनिवर्सिटी को अपनी वेब साइट पर लोकपाल का नाम, उनका परिचय, अनुभव, पता ,फोन नम्बर, ई-मेल आईडी के साथ शिकायत कैसे की जाए। इसका पूरा प्रोसिजर मेंशन होना चाहिए। तभी आम स्टूडेन्ट्स लोकपाल तक पहुंच बना सकते हैं। यूनिवर्सिटी यदि किसी स्टूडेंट की शिकायत नहीं सुन रही है तो वह किस तरह लोकपाल तक जा सकता है। वेब साइट के सर्च विंडो में अलग व स्पष्ट रूप से लोकपाल की जानकारी होना चाहिए।
क्या कहते हैं लोकपाल
विश्वविद्यालय को यह जानकारी वेब साइट पर देनी चाहिए। उनहोंने शायद दे भी रखी है, नहीं होगी तो रजिस्ट्रार को कहेंगे। यह तो काम यूनिवर्सिटी का है, उसे करना ही चाहिए।
-प्रो.प्रहलाद दुबे
लोकपाल कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को देखना चाहिए कि लोकपाल के संबंध में सारी जानकारी सुलभ तरीके से मिल रही है या नहीं। यूजीसी ने लोकपाल नियुक्ति इसी वर्ष की है। हो सकता है यूनिवर्सिटी की वेब साइड में परिवर्तन हो तब वह करें।
-प्रो.एमएल गुप्ता
जय मीनेश यूनिवर्सिटी के लोकपाल।

अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें विद्यार्थी
कोटा। विद्यार्थी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे। निश्चित होकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रखे। किसी तरह की कोई समस्या हो तो वे विश्वविद्यालय में बनी ग्रिवेंसेज सेल में शिकायत दर्ज कराएं। यदि, समाधान संतोषजनक न लगे तो फिर लोकपाल से सम्पर्क कर सकते हैं। यह कहना है कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त लोकपाल प्रहलाद दुबे का। दुबे गवर्नमेंट कॉलेज कोटा में 2004 से 2019 तक प्रोफेसर से जुलोजी विभागाध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2019 में विभागाध्यक्ष से रिटायर्ड हुए हैं। पेश हैं नवज्योति से उनकी बातचीत के प्रमुख अंश...

- नवज्योति : लोकपाल के रूप में आपकी क्या प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
ए दुबे : विद्यार्थियों की समस्याओं का निवारण करवाने की दिशा में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का एक सेट प्रोसिजर होता है। उसी क्राइट एरिया के अनुसार कार्य करेंगे।
- नवज्योति : विवि में विद्यार्थी की कहीं सुनवाई न हो तो वे लोकपाल तक कैसे पहुंचें?
ए दुबे : विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर लोकपाल के बारे में आॅनलाइन जानकारी व ईमेल दिया होता है। उसके माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं। हालांकि, विवि की ग्रिवेंस सेल होती है। पहले विद्यार्थी वहां सम्पर्क कर अपनी शिकायत दें, यदि वहां समाधान न हो तो फिर लोकपाल से सम्पर्क कर सकते हैं।
- नवज्योति : विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर लोकपाल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है?
ए दुबे : सभी विश्वविद्यालय लोकपाल से संबंधित जानकारी अपनी वेबसाइड पर ऑनलाइन करते हैं। प्रोसेज में होगा। विवि का अपना एक प्रोसिजर होता है।
- नवज्योति : छात्रहित में आप क्या कदम उठाएंगे?
ए दुबे : छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए यूजीसी का एक सेट प्रोसिजर होता है। उसी के अनुसार कार्य करेंगे।