Music album release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यो यो हनी सिंह और टी-सीरीज ने रिलीज किया ‘51 ग्लोरियस डेज़’, 51 ट्रैक जो अलग-अलग शैलियों, मूड्स और संस्कृतियों को हैं जोड़ते
मुंबई। टी-सीरीज और यो यो हनी सिंह ने आधिकारिक रूप से ‘51 ग्लोरियस डेज़’ लॉन्च कर दिया है। यह एक अभूतपूर्व संगीत प्रयोग है, जिसमें 51 गाने एक ही दिन रिलीज हुए। इस तरह हनी सिंह पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं, जिन्होंने ऐसा प्रयास किया और इसे हासिल भी किया। अपनी पिछली हिट एल्बम ‘ग्लोरी’ की सफलता के बाद, यो यो हनी सिंह 51 ग्लोरियस डेज़ के साथ लौटे हैं, जिसमें 51 ट्रैक शामिल हैं, जो अलग-अलग शैलियों, मूड्स और संस्कृतियों को जोड़ते हैं। इसमें ए.पी. ढिल्लों, नोरा फतेही, बोहेमिया, अल्फाज, ज्योति नूरां और कई अन्य बड़े कलाकारों के साथ सहयोग शामिल है।

इसी भव्यता को और बढ़ाते हुए, एल्बम का पहला म्यूजिक वीडियो ‘माफिया’ भी रिलीज हो गया है। दमदार और सिनेमैटिक विजुअल्स से भरा यह वीडियो, नर्गिस फाखरी के शानदार अंदाज के साथ इस सफर की शुरुआत करता है।

एल्बम के बारे में बात करते हुए यो यो हनी सिंह ने कहा- ‘51 ग्लोरियस डेज़’ सिर्फ एक एल्बम नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा जश्न है। मैं अपने फैन्स को कुछ ऐसा देना चाहता था जो पहले कभी नहीं हुआ, कुछ ऐसा जो हमेशा याद रहे। इस एल्बम का हर बीट, हर लिरिक्स और हर कोलैब आग है। इसमें मैंने अपना दिल, मेहनत और पागलपन उड़ेल दिया है। यह इतिहास बन रहा है और मैं वादा करता हूं कि यह सिर्फ शुरुआत है। हर हर महादेव।

इस ऐतिहासिक रिलीज पर टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने कहा- हनी हमेशा से मेरे और टी-सीरीज के परिवार का हिस्सा रहे हैं। ‘51 ग्लोरियस डेज़’ के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 51 गाने रिलीज करना साहसिक कदम है, जिसे केवल यो यो हनी सिंह ही कर सकते थे। यह वही जुनून और जज्बा दिखाता है, जो उनके करियर की शुरुआत से रहा है। हम इस ऐतिहासिक पल पर उनके साथ खड़े होकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

‘सैयारा’ एल्बम में मेरे पिछले पांच वर्षों में संजोए गए गीत, विचार और धुनें हैं : मोहित सूरी
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी ने कहा है कि ‘सैयारा’ एल्बम में वे गीत, विचार और धुनें हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले पांच वर्षों से बड़ी ही सावधानी से संजोया और तैयार किया है।

टीजर रिलीज के बाद से ही यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’, 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म बन गई है। यशराज और मोहित दोनों, जो कालजयी प्रेम कहानियाँ बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह साझेदारी एक बार फिर चर्चा में है। इस फिल्म में दो नए चेहरों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

वाईआरएफ ने फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ रिलीज कर दिया है। मोहित सूरी ने खुलासा किया कि इस एल्बम में वे गीत, विचार और धुनें हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले 5 वर्षों से बड़ी ही सावधानी से संजोया और तैयार किया है।

मोहित सूरी ने कहा- मेरे बारे में कुछ ही करीबी दोस्तों को यह बात पता है कि मुझे नए कंपोजर्स, गायकों से मिलना और उनकी धुनों को इकट्ठा करना बहुत पसंद है। जैसे कुछ लोग किताबें इकट्ठा करते हैं। ‘सैयारा’ का एल्बम मेरे उन्हीं वर्षों की मेहनत और संग्रह का परिणाम है।

मोहित सूरी ने कहा कि वह दर्शकों को एक बेहद फ्रेश और आत्मा को छूने वाला एल्बम देना चाहते थे। उन्होंने कहा- मैं चाहता था कि यह एक डेब्यू फिल्म के लिए बेहद ताजगी से भरा रोमांटिक एल्बम हो। यह एल्बम मेरे दिल के बहुत करीब है। हर एक गीत मेरे लिए बेहद खास है। हम अपने मार्केटिंग अभियान की शुरुआत ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक से कर रहे हैं। इस गीत में इतना प्यार, तड़प और भावना है कि मैं इसे पहली बार सुनते ही पसंद करने लगा था।

‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक के साथ दो प्रतिभाशाली कश्मीरी कलाकारों की भी बॉलीवुड में एंट्री हो रही है। मोहित ने बताया- इस ट्रैक के माध्यम से हम फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निज़ामी को लॉन्च कर रहे हैं। दो बेहद टैलेंटेड कंपोजर और सिंगर। इस ट्रैक को म्यूजिक के जीनियस तनिष्क बागची ने कम्पोज किया है, जिनका मैं आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे फहीम और अर्सलान से मिलवाया। इसके खूबसूरत बोल उस्ताद इरशाद कामिल ने लिखे हैं। उन्होंने कहा- हमारे पास ऐसे कलाकारों की टीम है, जिन्होंने ‘सैयारा’ के पहले गाने पर जबरदस्त मेहनत की है। उम्मीद करता हूँ कि हम दर्शकों को ऐसा रोमांटिक गीत दे रहे हैं, जो लंबे समय तक उनके दिलों में बसा रहेगा।

गौरतलब है कि फिल्म ‘सैयारा’ जरिए अहान पांडे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर अनीत पड्डा नजर आएंगी, जिन्होंने ‘बिग गल्र्स डोंट क्राय’ सीरीज में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता था। इस फिल्म का निर्माण कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है और यह 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जान्हवी कपूर की थ्रिलर ड्रामा 'ULAJH' का म्यूजिक एल्बम रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म उलझ का एल्बम रिलीज़ कर दिया है। फिल्म 'उलझ' के म्यूजिक एल्बम में छह गाने हैं जिन्हें बेहद प्रतिभाशाली शाश्वत सचदेव ने निर्मित और संगीतबद्ध किया है। जुबिन नौटियाल, नेहा कक्कड़ और शाश्वत सचदेव ने आवाज़ दी है।

जान्हवी कपूर ने कहा कि  मैं 'उलझ' को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह एल्बम प्यार का एक श्रम है, और मैं अपने प्रशंसकों को हमारे द्वारा बनाए गए जादू का अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। प्रत्येक गीत एक कहानी कहता है, और प्रत्येक गीत विशेष है।

गुलशन देवैया ने कहा कि 'उलझ' पर काम करना एक यादगार अनुभव रहा है। सभी कलाकारों और प्रोडक्शन टीम के बीच सहयोग रहा है, और अंतिम उत्पाद कुछ ऐसा है जिससे हम सभी बहुत खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया। एल्बम के सभी गाने अच्छे हैं।

निर्देशक सुधांशु सरिया ने कहा कि उलझ का संगीत फिल्म का उतना ही अभिन्न अंग है जितना कि हमारे किसी भी मुख्य कलाकार का। डेढ़ साल की मेहनत के बाद, प्रत्येक गीत फिल्म के एक आवश्यक स्वर और मेरी आत्मा का एक हिस्सा दर्शाता है। मैं शाश्वत सचदेव, कुमार और इस एल्बम में प्रदर्शन करने वाले हर कलाकार का बहुत आभारी हूं, और मैं दर्शकों द्वारा इन गीतों को खोजने और आने वाले वर्षों तक उनका आनंद लेने का इंतजार नहीं कर सकता।

संगीतकार और गायक शाश्वत सचदेव ने कहा,उलझ एक संगीतमय टेपेस्ट्री है जो विभिन्न भावनाओं और अनुभवों को एक साथ बुनती है। इस एल्बम को बनाने की प्रक्रिया बेहद संतोषजनक रही है, और मैं अपने श्रोताओं को हमारे द्वारा गढ़ी गई दुनिया में गोता लगाने के लिए उत्साहित हूं।

जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, उलझ में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन और जितेंद्र जोशी की अहम भूमिका है। फिल्म उलझ 02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।