MLA Gopal Sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान पर जोर, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जयपुर। आमजन को मौके पर राहत प्रदान करने एवं प्रकरणों का त्वरित मिश्रण करने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित की शहरी सेवा शिविर के दौरान नगर निगम सिविल लाइन ज़ोन में आयोजित शिविर में स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा ने पट्टों का वितरण किया।

इस दौरान विधायक ने सिविल में आयोजित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आमजन से भी संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रकरणों का मौके पर विस्तार तत्काल करने का प्रयास किया गया जिससे राज्य सरकार का आदेश और आम जनता का कम समय पर हो सके।

विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण पर बहस : भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस ने उठाए भ्रष्टाचार व शिक्षा के मुद्दे
जयपुर। विधानसभा में बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार दो प्रकार की होती है—एक समय पास करने वाली और दूसरी भविष्य निर्माण करने वाली। उन्होंने भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह सरकार किसान, युवा और महिलाओं की चिंता करने वाली है। शर्मा ने दावा किया कि पहले प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन था, जबकि अब योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की सही जांच होती तो दो पूर्व राज्यमंत्री जेल में होते और उन्हें स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करना चाहिए था।

वहीं कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने सरकार पर पलटवार करते हुए शिक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा क्षेत्र पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है, आरटीई कमजोर हुई है और स्कूलों की हालत जर्जर है। धारीवाल ने कहा कि सरकार पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर श्रेय ले रही है। उन्होंने पीएम स्किल योजना, सड़कों के आंकड़ों, आरजीएचएस योजना, दवाओं की कमी और आईपीडी टावर की बढ़ी लागत को लेकर भी सरकार को घेरा।

अपराध के बदलते स्वरूप में पुलिस रहे सजग एवं अपडेट : भजनलाल शर्मा ने की पुलिस अकादमी में नया प्रशिक्षण भवन बनाने की घोषणा, कहा- बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा उपलब्ध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण और शान्ति व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए अपराध के बदलते स्वरूप में पुलिस के सजग एवं अपडेट रहने के निर्देश दिए हैं। शर्मा शुक्रवार को पुलिस अकादमी जयपुर में राजस्थान पुलिस सेवा के 55वें बैच के प्रशिक्षणार्थियों के दीक्षान्त परेड़ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैच के 76 प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और तपस्या से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर शर्मा ने पुलिस कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में नया प्रशिक्षण भवन बनाने की घोषणा की। इससे साइबर अपराध, आर्थिक मामलों से सम्बन्धित अपराध आदि के सम्बन्ध में पुलिस को बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए महिला सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजस्थान पुलिस में महिलाओं की लगातार बढ़ती भागीदारी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज के 76 प्रशिक्षु अधिकारियों में 20 महिला अधिकारी शामिल होना अत्यंत गर्व की बात है। महिला पुलिस अधिकारी से महिलाएं अपनी समस्याएं बेझिझक बताती हैं। ये महिला अधिकारी न केवल पुलिस बल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपराध का स्वरूप लगातार बदल रहा है। संगठित अपराध, साइबर अपराध और डिजिटल युग की नई-नई चुनौतियों से लडऩे के लिए पुलिस को निरंतर सजग, अपडेट और प्रशिक्षित रहना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए पारंपरिक पुलिसिंग के साथ ही तकनीकी कुशलता, साइबर सिक्योरिटी की जानकारी और डिजिटल फॉरेंसिक की समझ भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के लिए ईमानदारी सबसे शक्तिशाली हथियार है। पुलिस को किसी भी तरह के दबाव में ना आकर सदैव धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए।

उन्होंने पुलिस के लिए टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि पुलिसिंग एक टीम का काम है। जब हम साथियों के साथ मिलकर काम करते हैं, तो हमारी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। आपसी भाईचारा और विश्वास से ही हम प्रत्येक चुनौती का आसानी से सामना कर सकते हैं। शर्मा ने इस अवसर पर राजस्थान पुलिस सेवा (प्रशिक्षु) के 55वें बैच के उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों को पुरुस्कृत किया तथा सामूहिक फोटो खिंचवाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। इस मौके पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रख न्याय व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन चुनौतियों का सामना करने के लिए निरंतर तकनीकी नवाचार, त्वरित अनुसंधान एवं कार्यकुशलता का उन्नयन किया जा रहा है। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत तथा निदेशक आरपीए एस. सेंगाथिर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विधायक गोपाल शर्मा ने किया सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण, सिविल लाइंस के स्वेज फार्म सर्किल पर स्थापित की गई 6 फीट ऊंची प्रतिमा
जयपुर। सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। यह 6 फीट ऊंची प्रतिमा स्वेज फार्म स्थित सावित्रीबाई फुले सर्किल में 6 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित की गई। कार्यक्रम संयोजक सिविल राइट्स सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सैनी ने बताया कि विधायक गोपाल शर्मा के प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है। प्रतिमा की स्थापना से माली-सैनी समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि 18वीं शताब्दी की महान समाजसुधारक, महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फुले महिला सशक्तीकरण की प्रबल पैरोकार थी। उनकी प्रतिमा का लोकार्पण सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक है। लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रतिमा स्थापित होने से समाज के प्रत्येक वर्ग में खुशी की लहरें हिलोरें ले रही हैं।

विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मकता बढ़ाने के सर्वोच्च ध्येय के साथ काम कर रही है। भारतीय संस्कृति की सर्वसमावेशी सोच हमारी प्रेरणा है। राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाले महान पूजनीय व्यक्तित्वों के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए हम सब प्रतिबद्ध और एकजुट हैं। विधायक शर्मा ने स्वेज फार्म सर्किल की सार-संभाल की जिम्मेदारी उठा रही सिविल राइट्स सोसायटी और माली-सैनी समाज का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में माली-सैनी समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जयपुर में युवक की मौत का मामला, विधायक गोपाल शर्मा ने की युवक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा
जयपुर। जयपुर के शास्त्री नगर थाने इलाके में शुक्रवार देर रात दो समुदाय के युवकों के झगड़े में एक युवक की मौत के बाद भारी हंगामें के बीच सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने युवक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इसके अलावा मुआवजे के साथ आवास की भी घोषणा की गई है।

क्या था मामला
एडीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा सवार तीन युवक और स्कूटी सवार दो युवक दिनेश स्वामी (36) और जितेंद्र के बीच गाड़ी आगे-पीछे करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला इतना बढ़ कि ई-रिक्शा सवार युवकों ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को पीट दिया। घर जाने के बाद दिनेश स्वामी को बेचैनी होने लगी। उसे कांवटिया हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

विधायक गोपाल शर्मा ने श्याम नगर में पानी की टंकी का किया शिलान्यास
जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर इलाके में दशकों के इंतजार के बाद पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लगभग 35 वर्षों से इस स्थान पर टंकी बनाने की मांग हो रही थी। लंबे इंतजार के बाद काम शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस पानी टंकी से 25 हजार नागरिकों को सीधा फायदा मिलेगा। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 50, 52 और 53 में देवी नगर, विवेक विहार, लक्ष्मण कॉलोनी, कटेवा नगर, बृजलालपुरा, महेंद्र नगर, मोती नगर, राजीव नगर, नवनिर्माण नगर और किशन नगर के निवासी लाभान्वित होंगे।

विधायक गोपाल शर्मा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता के मुद्दे को राजनीति  में उलझाकर रखने वाले लोगों ने जनहित की कभी परवाह नहीं की। इस कारण क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का लंबे समय तक सामना करना पड़ा। लेकिन अब हालात बदलने जा रहे हैं।

गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "हर घर नल से जल" का जो नारा दिया था, वह सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में भी परिलक्षित होता दिखाई दे रहा है।

शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति ने तत्कालेश्वर महादेव मंदिर, विवेक विहार से शिलान्यास स्थल तक कलश यात्रा निकालकर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।