Masoud Pezeshkian - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान: दो-तीन हफ़्ते में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी खत्म, तेहरान के साथ नहीं होगा कोई समझौता
वॉशिंगटन। वॉशिंगटन ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्व को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका ईरान के विरूध अपने मिलिट्री हमलों को बहुत जल्द खत्म कर सकता है इसके लिए तेहरान को किसी भी डील पर जाने की आवश्यकता नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि क्या ईरान के साथ सफल डिप्लोमेसी "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" नाम के ऑपरेशन को जल्द ही खत्म कर सकता है। इसके लिए शायद दो या तीन हफ्ते लग सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान में अपने सैन्य अभियान को समाप्त कर सकता है। इसके लिए दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं। वाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी बल बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएंगे और उन्होंने इसके लिए दो से तीन सप्ताह की समय सीमा का संकेत दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही अमेरिका ईरान से बाहर निकलेगा वैश्विक ईंधन कीमतों में गिरावट आ सकती है।

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कि पश्चिम ए​शिया संकट अपन चरम पर है। ट्रंप के बयान से साबित होता है आखिर कैसे इस युद्व को समाप्त किया जा सकता है। उधर, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी देश में इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स के साथ चल रही जंग को खत्म करने की इच्छा जताई है, लेकिन वे इस बात की गारंटी चाहते हैं कि यह लड़ाई दोबारा नहीं होगी। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने यूरोप के राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि हमारे पास इस लड़ाई को खत्म करने की ज़रूरी इच्छा है, बशर्ते ज़रूरी शर्तें पूरी हों।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम अपना काम पूरा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि शायद दो सप्ताह के भीतर, या फिर उनका काम पूरा होने में कुछ दिन और लग सकते हैं, लेकिन हम उनके पास मौजूद हर एक चीज़ को नष्ट कर देना चाहते हैं। अब, यह संभव है कि हम उससे पहले ही कोई समझौता कर लें, क्योंकि हम पुलों पर प्रहार करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान रोकने के बाद पेट्रोलियम की कीमतों में कमी आएगी। ट्रंप ने कहा, "मुझे बस ईरान से हटना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। इसके बाद ईधन की कीमतें धड़ाम से नीचे गिरेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में अमेरिकी कंपनियों की संपत्तियों को निशाना बनाने की ईरानी धमकी को लेकर चिंतित नहीं हैं।

इससे पहले मंगलवार की रात को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ़ एक नए खतरे को महसूस करते हुए जवाबी हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ब्रिटेन जैसे उन देशों को खरी खोटी सुनाई जिन्होंने युद्व के दौरान अमेरिका की मदद नहीं की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि दुनिया भर में फ्यूल की कमी को देखते हुए, इन देशों को अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए अगर कोई भी देश ऐसा नहीं करता है तो वो खुद ईरान जाकर तेल खरीद लें।

हालांकि, फ्रांस और इटली ने अमेरिकी-इज़राइली मिलिट्री ऑपरेशन का विरोध किया है। फिलहाल, हमलों में कमी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं और यहीं कारण है कि पाकिस्तान लड़ाई में बीच-बचाव करना चाहता है। चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को बीजिंग में मुलाकात के बाद तुरंत सीज़फ़ायर की मांग की और जल्द से जल्द शांति बातचीत करने की अपील की।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस बारे में चिंतित हैं, तो ट्रंप ने संवाददाताओं को उत्तर दिया, "नहीं।" इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा था कि यदि ईरान में हत्याएं होती हैं, तो वह बुधवार से पश्चिम एशिया में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल और एनवीडिया सहित 18 कंपनियों की संपत्तियों पर हमला करेगा।

उल्लेखनीय है कि, अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश के विभिन्न ठिकानों पर हमले किए थे, जिससे व्यापक क्षति हुई और अनेक नागरिक हताहत हुए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। ईरान के आसपास बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाजार में तेल और तरल प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के प्रमुख मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य की वास्तविक नाकेबंदी हो गई है और इसने क्षेत्र में तेल निर्यात एवं उत्पादन के स्तर को भी प्रभावित किया है।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पाकिस्तानी पीएम ने की ईरानी राष्ट्रपति से टेलिफोन पर बात: अमेरिका-ईरान की मेजबानी का रखा प्रस्ताव, युद्ध समाप्त करने की अपील की
पाकिस्तान। पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी करने की पेशकश की है, ताकि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को समाप्त किया जा सके।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, अमेरिका और ईरान की सहमति के अधीन, पाकिस्तान सार्थक और निर्णायक बातचीत को सुगम बनाने तथा जारी संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए मेजबान बनने के लिए तैयार है और इसे अपने लिए सम्मान की बात मानता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र और उससे आगे शांति और स्थिरता के हित में पश्चिम एशिया के युद्ध को समाप्त करने के लिए जारी संवाद के प्रयासों का स्वागत करता है और उनका पूर्ण समर्थन करता है।

पीएम शरीफ का यह प्रस्ताव उनके मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ हुई टेलीफोन और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक दार की उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद आया है।

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने की पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से फोन पर बात: नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर हुई चर्चा, संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर
ईरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को फोन पर बातचीत पश्चिमी एशिया के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत 23 मार्च को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री इशाक डार और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद हुई है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, ''उन्होंने नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री ने क्षेत्र और उससे बाहर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया। दोनों पक्ष बदलती स्थिति पर निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।''

मंगलवार को आई खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान खुद को दोनों युद्धरत पक्षों के बीच मध्यस्थ के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है और इस्लामाबाद में बातचीत की मेजबानी करने का प्रयास कर रहा है, हालांकि इन रिपोर्टों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी (एमएनए) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति पेज़ेशकियन और शहबाज शरीफ ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय घटनाक्रमों और अमेरिका तथा इजरायल द्वारा किये गये अवैध हमले के क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की।

पेज़ेशकियन ने इस्लामी देशों से आह्वान किया कि वे अमेरिका या इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ हमलों के लिए अपने क्षेत्र या संसाधनों के उपयोग की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रीय देश युद्ध जारी रहने को नहीं रोक सकते, तो उन्हें कम से कम ईरान के खिलाफ निरंतर कार्रवाइयों को सुगम नहीं बनाना चाहिए। शरीफ ने तनाव कम करने और स्थायी शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए क्षेत्रीय देशों, विशेष रूप से मुस्लिम देशों द्वारा सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का ऐलान: अमेरिका-इजरायल के अलावा अन्य देशों के जहाजों को निकलने का दिया जाएगा रास्ता, पाकिस्तान से क्या हुई बात ?
तेहरान। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने के लिए कई कदम उठाए हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ के साथ हुई फोन (एजेंसी) में कहा, किसी भी सूरत में, ईरान ने इस जलमार्ग से ज़हाज़ों के पार होने के लिए सुरक्षा एवं रक्षा के इंतजाम किये गये हैं। शत्रु देशों को छोड़कर अन्य देशों के जहाजों को  इस रास्ते से गुजरने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई सहित कई लोगों की मौत हुई। इसके जवाब में, ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जहां से पूरी दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल एवं तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) होकर गुजरती है। इससे पूरी दुनिया में कच्चे तेल का निर्यात प्रभावित हुआ है।

होर्मुज़ पार करने वाले चुनिंदा ज़हाज़ों को ईरान ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, 18 करोड़ की करेगा वसूली
वॉशिंगटन। मीडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान ने बड़ा फैसला करते हुए श्विक अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण और भी सख्त कर दिया है। ईरानी राष्ट्रपति ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि इस जलमार्ग से जो भी ज़हाज़ गुजरेगा अब ईरान उससे 20 लाख डॉलर ट्रांजिट शुल्क लेगा और यदि कोई भी देश ऐसा नहीं करेगा तो वो इस मार्ग से नहीं जा सकता है।

गौरतलब है कि, ईरान ने ये सख्त कदम ऐसे समय में उठाया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को जलडमरूमध्य मार्ग को खोलने के लिए 48 घंटों का समय दिया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अब से वो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कुछ चुनिंदा जहाहों पर 18,76,00,300 रुपये का शुल्क लेगा। इस बात की पुष्टि राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अपने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से की है।

इससे पहले ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले के चौथे सप्ताह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह अगले 48 घंटों के भीतर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरानी बिजली संयंत्रों को "मिटा" देगा।

ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने इजरायली हमले में देश के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत की आधिकारिक पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। यह पिछले 24 घंटे के भीतर किसी उच्च पदस्थ तीसरे ईरानी अधिकारी की हत्या है। खतीब की मौत से पहले सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र के प्रमुख अली लारीजानी और बसीज मिलिशिया के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी भी मारे गए थे।

राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खुफिया प्रमुख की हत्या की पुष्टि करते हुए एक्स पर लिखा "मेरे प्रिय सहयोगियों इस्माइल खतीब, अली लारीजानी और अजीज नासिरजादेह की कायरतापूर्ण हत्या, साथ ही उनके परिवार के कुछ सदस्यों और साथ आई टीम के मारे जाने से हम गहरे शोक में हैं। उन्होंने कहा "मैं दो कैबिनेट सदस्यों, शूरा के सचिव, और सैन्य एवं बसीज कमांडरों की शहादत पर ईरान की महान जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे विश्वास है कि उनका रास्ता पहले से कहीं अधिक दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।"

इससे पहले, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को किसी भी अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाकर मारने का अधिकार दे दिया है, जिसके लिए किसी अतिरिक्त मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। काट्ज़ के कार्यालय द्वारा जारी बयानों के अनुसार, एक सुरक्षा समीक्षा के दौरान काट्ज़ ने कहा: "आज के दिन, सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण आश्चर्यों की उम्मीद है, जिससे ईरान और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हम जो युद्ध लड़ रहे हैं, वह और तेज हो जाएगा।" उन्हाेंने कहा "ईरान में हमलों की तीव्रता बढ़ रही है।"

इजरायल के जनरल स्टाफ के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल अयाल ज़मीर ने ईरानी खुफिया प्रमुख के मारे जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा: "कल रात, हमने ईरानी आतंकवादी शासन के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब पर हमला किया और उन्हें मार गिराया और साथ ही इमाम हुसैन डिवीजन के कमांडर पर भी हमला किया, जो अपने पूर्ववर्ती के मारे जाने के बाद अभी ठीक से अपना पद भी नहीं संभाल पाए थे।"

रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी, जिसकी मदद से वे पिछले 24 घंटों में तीन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की मौत की घोषणा कर पाए। इनमें खतीब भी शामिल थे जो नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के करीबी थे। खतीब को अगस्त 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी द्वारा ईरान का खुफिया मंत्री नियुक्त किया गया था। इस्लामिक गणराज्य की सुरक्षा व्यवस्था में गहरी पैठ रखने वाले एक धर्मगुरु के तौर पर, उनका करियर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और न्यायपालिका, दोनों में विभिन्न भूमिकाओं तक फैला हुआ था। 2022 में वाशिंगटन और उसके सहयोगियों को निशाना बनाने वाले कथित साइबर अभियानों के चलते अमेरिकी वित्त विभाग ने उन पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

इज़रायली सेना ने कहा कि खतीब के नेतृत्व वाला खुफिया मंत्रालय "ईरानी आतंकवादी शासन का प्राथमिक खुफिया संगठन था, जिसने शासन के दमन और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने में भी अहम भूमिका निभाई।" आईडीएफ ने कहा कि इस मंत्रालय के पास "उन्नत खुफिया क्षमताएं हैं, जो दुनिया भर में—विशेष रूप से इज़रायल और ईरानी नागरिकों के खिलाफ—निगरानी, जासूसी और गुप्त अभियानों के संचालन की देखरेख करता है।" आईडीएफ के अनुसार, ईरान में हाल ही में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर की गई क्रूर कार्रवाई में खतीब ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन
तेहरान। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर जारी अटकलों के बीच को एक बड़ा स्पष्टीकरण सामने आया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के पुत्र, यूसुफ पेजेशकियन ने बुधवार को पुष्टि की कि नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

पेजेशकियन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ मित्रों, जिनके उच्च स्तर पर संपर्क हैं, उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया है कि सर्वोच्च नेता स्वस्थ्य एवं सुरक्षित हैं उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि पिछले दिनों ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। नियुक्ति के 48 घंटों बाद भी उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने के कारण इन अफवाहों को और बल मिला था। हालांकि, राष्ट्रपति के परिवार की ओर से आए इस बयान के बाद अब उनके स्वास्थ्य को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त होने की उम्मीद है।

मोजतबा खामेनेई को हाल ही में उनके पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान का तीसरा सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में जारी युद्ध के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं।

अमेरिका-ईरान बातचीत: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का दावा, अमेरिका के साथ बातचीत प्रगति पर, इन मुद्दों पर हो रही चर्चा
तेहरान। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने रविवार को अपने देश और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई परमाणु (एजेंसी) को प्रगति पर कहा। उन्होंने ये टिप्पणियां एक्स पर एक पोस्ट में कीं जिसमें उन्होंने शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई अप्रत्यक्ष (एजेंसी) पर प्रकाश डाला।

पेजेशकियान ने कहा कि ये चर्चाएं पश्चिम एशिया क्षेत्र में मित्रवत सरकारों द्वारा किए गए अनुवर्ती प्रयासों के परिणामस्वरूप हुईं, और इस बात पर बल दिया कि ईरान की हमेशा से ही संवाद द्वारा मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की चुनी हुई रणनीति रही है। इसी बीच, तेहरान में एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, जिन्होंने शुक्रवार की (एजेंसी) में देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, ने कहा, कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमारे पास क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि ईरान का परमाणु हथियार बनाने का कोई इरादा नहीं है, साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की दादागिरी को दृढ़ता से खारिज कर दिया। अराघची ने कहा, अगर वे ईरानी लोगों से बल प्रयोग की भाषा में बात करेंगे तो हम भी उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे। हालांकि, अगर वे हमसे सम्मान की भाषा में बात करेंगे तो उन्हें भी उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

शुक्रवार को हुई अमेरिका और ईरान के बीच क्षेत्रीय तनाव बढऩे के बीच हुई, जिसमें मध्य पूर्व में हाल ही में अमेरिका द्वारा सैन्य जमावड़ा और ईरान द्वारा तैयारियों में तेजी शामिल हैं। समाप्त होने के बाद, अराघची ने कहा, कुल मिलाकर, मैं कह सकता हूं कि यह एक अच्छी शुरुआत थी। हालांकि, प्रक्रिया की निरंतरता दोनों पक्षों की अपनी-अपनी राजधानियों में होने वाली बातचीत और इसे आगे बढ़ाने के बारे में उनके निर्णयों पर निर्भर करती है।

आप बात करा दीजिए... भारत से तनातनी कम करने के लिए ईरान की शरण में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की है। इस दौरान शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए ईरान की मदद की पेशकश का स्वागत किया। हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री ने भारत और पाक से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का ऑफर दिया है।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में आतंकियों ने गोलियां बरसाकर 26 लोगों को मार डाला था। इस घटना के बाद भारत-पाक में युद्ध जैसी स्थिति बनती दिख रही है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए कहा है। वहीं पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और शिमला समझौता तोड़ने की धमकी दी है। दोनों देशों की ओर से बेहद तीखी बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। ऐसे में ईरान ने मध्यस्थता के लिए हाथ बढ़ाया है।

हम खुद आतंक से पीड़ित : शरीफ

पाकिस्तान ने एक बार फिर पहलगाम हमले में शामिल होने से इनकार किया है। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पहलगाम में हुए हमले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच में हर तरह की मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पिछले दो दशकों में आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार रहा है, जिसमें हजारों नागरिकों की जान गई है और सरकार ने इस खतरे से निपटने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं। ऐसे में हम पीड़ित हैं, हमें हमलावर कहना ठीक नहीं है।

ईरान ने की तनाव कम करने की अपील :

ईरान ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में मध्यस्थता करने की पेशकश की है। शहबाज शरीफ ने इसके लिए ईरानी राष्ट्रपति का धन्यवाद किया और उनको पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही क्षेत्र में शांति के पक्ष में रहा है। अगर ईरान इस मामले में कोई भूमिका निभाना चाहता है तो पाकिस्तान उसका स्वागत करेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ईरान के पड़ोसी हैं। दोनों देशों के साथ ईरान के पुराने संबंध हैं। ईरान पड़ोसी होने के नाते दोनों देशों को अपनी प्राथमिकता में रखता है। भारत और पाकिस्तान फिलहाल मुश्किल वक्त में है। ईरान इस मुश्किल समय में दोनों देशों के बीच समझ बढ़ाने के लिए तैयार है।

ईरान में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में 80 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, नौवें राष्ट्रपति होंगे मसूद पेजेशकियन
तेहरान। ईरान में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 80 देशों के उच्च पदस्थ अतिथि शामिल होंगे।

ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के सदस्य अलादीन बोरौजेर्डी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन करेंगे।

मेहर समाचार एजेंसी ने बोरौजेर्डी के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 80 देशों की संसदों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें विभिन्न संसदों के 11 अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, छह प्रधानमंत्री, दो राष्ट्रपति और कई मंत्री शामिल होंगे।

एजेंसी के अनुसार, उद्घाटन समारोह को 600 ईरानी और विदेशी पत्रकारों द्वारा कवर किया जाएगा। देश के मजलिस (संसद) भवन में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे शुरू होगा, जहां ईरान के नौवें राष्ट्रपति देश के संविधान के अनुच्छेद 121 के अनुसार, सांसदों, संविधान के संरक्षक परिषद के सदस्यों (संसदीय प्राधिकरण) और न्यायपालिका के प्रमुखों की उपस्थिति में शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि मई में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्यु हो गयी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव कराने पड़े थे। रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और अन्य अधिकारियों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर 19 मई को देश के उत्तर-पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अगले दिन यानी 20 मई को उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल की मृत्यु की पुष्टि कर दी थी।