online website - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - आज से घर बैठे हो सकेगी रिवर फ्रंट के टिकट की बुकिंग
कोटा। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार चम्बल रिवर फ्रंट के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरु कर दी गई है। कोटा विकास प्राधिकरण ने रिवर फ्रंट की वेबसाइट व फेसबुक फेज शुरू किया है। गुरुवार से लोग घर बैठे भी प्रवेश टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से रिवर फ्रंट के प्रवेश टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का पिछले कई दिन से ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद उसे बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। केडीए के एक्सईएन भूपेन्द्र बंशीवाल ने बताया कि रिवर फ्रंट की ऑनलाइन वेबसाइट गुरुवार से शुरू हो जाएगी। सीआरएफ कोटा डॉट कॉम के नाम से वेबसाइट शुरु की गई है। इस पर  कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से रिवर फ्रंट के प्रवेश टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए अब मौके पर जाकर कतार में लगने की जरूरत नहीं रहेगी। स्थानीय ही नहीं बाहर से आने वाले देशी विदेशी पर्यटक भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। गौरतलब है कि लोगों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का लंबे समय से इंतजार था। बंशीवाल ने बताया कि इसके साथ ही रिवर फ्रंट का फेसबुक पेज भी शुरु किया गया है। जिस पर रिवर फ्रंट से संबंधित पूरी जानकारी व फोटोग्राफ मिल जाएंगे।

टिकट के साथ गोल्फ कोर्ट की भी सुविधा: केडीए ने रिवर फ्रंट घूमने आने वालों के लिए एक और सुविधा शुरू की है। केडीए के एक्सईएन ललित मीणा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति रिवर फ्रंट में प्रवेश के साथ ही गोल्फ कोर्ट भी बुक करना चाहता है तो उसके लिए 300 रुपए  प्रति व्यक्ति का टिकट लगेगा। जिसमें गोल्फ कोर्ट की शटल सुविधा दी जाएगी।  इस व्यवस्था के तहत व्यक्ति अंदर प्रवेश करने के बाद अपनी सुविधा अनुसार गोल्फ कोट का उपयोग कर सकेगा। उसके लिए उसे हर घाट पर गोल्फ कोर्ट उपलब्ध रहेगी। वह चाहे पैदल जाना चाहे और थकने पर गोल्फ कोर्ट लेना चाहे तो टिकट दिखाकर उसका लाभ ले सकता है। उसके लिए अलग से गोल्फ कोर्ट बुक करने की जरूरत नहीं रहेगी।  यह सुविधा भी गुरुवार से ऑनलाइन व ऑफ लाइन शुरू की गई है। एक्सईएन ने बताया कि यह सुविधा वैकल्पिक है जो लेना चाहता है उसके लिए ही है। यदि कोई इस सुविधा का लाभ नहीं लेना चाहता है तो वह 200 रुपए के टिकट में ही अंदर प्रवेश कर सकेगा। वहीं निजी तौर पर गोल्फ कोर्ट लेने के लिए अलग से भुगतान करने की पुरानी व्यवस्था रहेगी।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि रिवर फ्रंट का उद्घाटन हुए दस माह होने के बाद भी इसकी ऑनलाइन वेबसाइट शुरु नहीं होने का मामला दैनिक नव’योति ने उठाया था। समाचार पत्र में 31 जुलाई के अंक में पेज 6 पर‘रिवर फ्रंट की ऑनलाइन वेबसाइट चालू होने का लब हो रहा इंतजार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें लोगों की मांग थी कि इसे शीघ्र शुरु किया जाए। जबकि केडीए अधिकारियों का कहना था कि अभी ट्रायल चल रहा है। शीघ्र ही यह सुविधा शुरु की जाएगी।  समाचार प्रकाशित होने के बाद केडीए ने ट्रायल पूृरा कर लिया। जिसके साथ ही गुरुवार से इसे शुरु भी कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरु होने से हजारों लाखों लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। लोगों का कहना है कि वर्तमान में हर व्यक्ति के पास मोबाइल है। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा होने पर ऑफलाइन टिकट के लिए कतार में लगकर समय खराब करना है। लेकिन यदि कोई ऑफ लाइन टिकट लेना चाहता है तो वह सुविधा की टिकट विंडों पर चालू रहेगी।

रिवर फ्रंट की ऑनलाइन वेबसाइड चालू होने का लम्बा हो रहा इंतजार
कोटा। चम्बल रिवर फ्रंट को शुरु हुए तो दस माह का समय हो गया लेकिन अभी तक भी इसकी ऑनलाइन वेबसाइड चालू नहीं की गई है। जिससे लोगों को अभी भी घर बैठे टिकट नहीं मिल रहे हैं। वहीं रिवर फ्रंट के सभी मॉन्यूमेंट का भी अभी तक डिस्प्ले नहीं किया गया। जिससे पर्यटकों को उनकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। नगर विकास न्यास की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है। नदी के दोनों छोर पर 26 घाट बनाए गए हैं। हर घाट की अपनी एक विशेषता है। इसका उद्घाटन पिछले साल 12 सितम्बर को किया जा चुका है। उद्घाटन के दस माह बाद भी लोगों को मौके पर जाकर ही ऑफ लाइन टिकट लेने पड़ रहे हैं। अभी तक भी केडीए प्रशासन इसकी ऑनलाइन वेबसाइड चालू नहीं कर सका है। हालांकि केडीए अधिकारी पिछले काफी समय से वेबसाइड के शीघ्र ही चालू होने का आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है। जिससे लोगों विशेष रूप से बाहर से आने वालों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन वेबसाइड चालू हो तो लोगों के लिए सुविधा जनक रहेगा। जिससे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से या ई मित्र से रिवर फ्रंट के टिकट बुक कर सकता है। लेकिन केडीए प्रशासन एक तरफ तो इसके विश्व स्तरीय होने और देश विदेश से पर्यटकों के आने की मंशा जाहिर कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभी तक यहां की सुविधाएं तक विकसित नहीं कर पा रहे हैं।

बार कोड़ से जानकारी देने का था दावा
केडीए अधिकारियों का  कहना था कि यहां हर मॉन्यूमेंट पर एक बार कोड लगाया जाएगा। जिसमें उसकी पूरी जानकारी होगी। व्यक्ति अपने मोबाइल से जैसे ही बार कोड को स्केन करेगा वैसे ही उसके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

ट्रायल पूरा, शीघ्र होगी चालू
इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइड तो तैयार हो गई है। उसका ट्रायल किया जा रहा है। वह भी लगभग पूरा होने वाला है। उसके फाइनल होते ही इसे चालू कर दिया जाएगा। वैसे 1 अगस्त के बाद कभी भी इसे शीघ्र ही  चालू किया जा सकता है। जिससे लोगों को घर बैठे टिकट बुक करने की सुविधा मिल जाएगी। केडीए अधिकारियों का कहना है  कि रिवर फ्रंट का यू ट्यूब चैनल भी तैयार किया गया है। जिससे इसका प्रमोशन किया जा रहा है।

मॉन्यूमेंट के नाम, जानकारी नहीं
हालत यह है कि रिवर फ्रंट के दोनों छोर पर 6 घाट बनाए गए हैं। उन घाटों व वहां बने मॉन्यूमेंट के नाम तो लिखे गए हैं। जबकि उनकी पूरी जानकारी व डिस्प्ले अभी तक भी नहीं किए गए। जिससे बाहर से आने वालों व स्थानीय लोगों को भी उन मॉन्यूमेंट के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि वे वहां जाकर मॉन्यूमेंट को तो देख रहे हैं। लेकिन वे मॉन्यूमेंट कहां से लिए गए हैं। इनकी क्या विशेषता है। इस बारे में न तो कोई बताने  वाला है और न ही मौके पर जानकारी डिस्प्ले की गई है। जिससे सिर्फ उन्हें देखकर ही आगे बढ़ने के सिवाय कोई चारा नहीं है। जबकि सेवन वंडर्स पर जिस तरह से हर स्टेच्यू की जानकारी लिखी गई है। उसी तरह की जानकारी यहां भी होनी चाहिए।