JCTSL employees - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीषण गर्मी में भी जारी जेसीटीएसएल कर्मचारियों का आमरण अनशन, 8वें दिन भी नहीं बनी बात
जयपुर। शहर की लो-फ्लोर बस सेवा से जुड़े जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) कर्मचारियों का आमरण अनशन और धरना शुक्रवार को 8वें दिन भी जारी रहा। संयोग से आज पूरे देश में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन जेसीटीएसएल कर्मी अपनी मांगों को लेकर भीषण गर्मी में टोडी डिपो पर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिसके कारण उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

धरने के दौरान एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां पिछले तीन दिनों से उसका इलाज चल रहा है। वर्तमान में नरेंद्र गोचर और बाबूलाल न्यांगली आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। कर्मचारी इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नई बसों की खरीद में तेजी, ग्रेच्युटी एक्ट लागू करना, बकाया भुगतान, लंबे समय से कार्यालय कार्य कर रहे कंडक्टरों को बस ड्यूटी पर लगाने और आदेशों की पालना नहीं करने वाले डिपो प्रबंधकों को हटाने सहित कुल 14 सूत्रीय मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जेसीटीएसएल कर्मचारियों का आमरण अनशन समाप्त
जयपुर। लंबे समय से पद विरूद्ध लगे कर्मचारियों को बदलने सहित अन्य मांगों को लेकर जेसीटीएसएल के कर्मचारियों का टोडी डिपो पर तीन दिन से चल रहा आमरण अनशन एमडी रामावतार मीना की ओर से आदेश जारी करने के साथ समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान बसों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। इन मांगो को लेकर इंटक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की कई दौर की एमडी रामावतार मीना से वार्ता हुई थी, जिसमें से अधिकतर पर सहमति बन चुकी, जिनका आदेश भी जारी हो चुके हैं।

जेसीटीएसएल मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष रामकुंवार विश्नोई व कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल न्यांगली ने बताया कि जेसीटीएसएल मुख्यालय और डिपो में पद विरूद्ध कार्य कर रहे व लंबे समय से लगे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बदलने के आदेश जारी किए गए हैं। एमडी साहब के इस आदेश के बाद यूनियन ने आभार जताया है।