Due to heavy Rain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारी बारिश से नदी नाले उफान पर जालौर में आज स्कूलों की छुट्टी : भीलवाड़ा में कार बही- एक युवक की मौत, नसीराबाद में जर्जर मकान ढहा
जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के चलते रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कई जगह भारी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। पाली में गणपति विर्सजन करने गए दो युवक बांडी नदी में बह गए। भीलवाड़ा के शाहपुरा में एक कार के पानी में बह जाने से एक युवक की मौत हो गई। जालोर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलक्टर ने सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मौसम तंत्र के कारण आगामी एक सप्ताह तक अधिकांश भागों में बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम भागों में आगामी 48 घंटों तक भारी और अतिभारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूम्बर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश और अजमेर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जालौर के सांचौर में सर्वाधिक 210 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयपुर में झोटवाड़ा, सांगानेर सहित कई इलाकों में दोपहर बाद बारिश से इलाकों, सड़कों और बाजारों में पानी भर गया। जोधपुर, पाली और सिरोही में बारिश का येलो अलर्ट है।

बारिश से कई जगह हुआ जनजीवन प्रभावित:
अजमेर के नसीराबाद में दो मंजिला जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। नसीराबाद-नांदला रोड पर बनी रपट पर वैन बहने से सवार लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। अलवर के उद्योगनगर क्षेत्र में एक मकान का बरामदा गिरने से दो बच्चे मलवे में दबकर घायल हो गए। सिरोही में एक जीप नदी में गिर गई। सवार व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई। चित्तौड़गढ़ कपासन में बेड़च नदी उफान पर है। सवाईमाधोपुर में बनास नदी उफान पर होने के कारण चौथ का बरवाडा-शिवाड़ रूट बंद है। सिरोही के पिंडवाडा में पांच इंच से ज्यादा बारिश हुई।

बांधों से छोड़ा जा रहा पानी
कोटा के गांधीसागर बांध के तीन गेट खोलकर 57 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी की गई। राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर बांध, कोटा बैराज के गेट खोलकर भी पानी की निकासी की जा रही है। बीसलपुर बांध से भी समय समय पर गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

अगले तीन चार दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर : आज अजमेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा, उदयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। इधर भीलवाड़ा में तेज बरसात से नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। सीकर में भी तेज बारिश हुई। दौसा के लालसोट में मोरेल बांध से निकले पानी के कारण 500 मीटर दूर स्थित कांकरिया एनीकट की दीवार टूट गई। इससे मिट्टी का कटाव हो गया है। अब एनीकट टूटने का खतरा है। उदयपुर में सेल्फी ले रहा युवक उदयसागर झील में गिर गया। राजधानी जयपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर चला जो कि कभी तेज तो कभी धीमा होकर देर रात तक चलता रहा। जयपुर में रात आठ बजे से बारिश का दौर तेज हो गया। जयपुर में देर रात तक करीब डेढ़ इंच बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अजमेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।  जयपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में भी बारिश का अलर्ट है। इधर बीते 24 घंटों में झलावाड़ के झालरापाटन में सबसे ज्यादा तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई। अन्य जिलों में भी एक से दो इंच तक बारिश हुई।

फिलहाल जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार उदयुर, कोटा, अजमेर, और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले तीन चार दिन भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीन चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित
उत्तर रेलवे के दिल्ली में यमुना ब्रिज पर जल भराव के चलते करीब दो दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि पोरबंदर- मुजफ्फरपुर, जैसलमेर-काठगोदाम, भिवानी-प्रयागराज, योग नगरी ऋषिकेश-साबरमती, योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। भुज-बरेली, काठगोदाम-जैसलमेर, प्रयागराज-भिवानी, बरेली-भुज, डिब्रूगढ़-लालगढ़, लालगढ़-डिब्रूगढ़, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज-अजमेर और हावड़ा-बीकानेर ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। हिसार-दिल्ली, सादुलपुर-गोगामेड़ी एवं गोगामेडी-सादुलपुर एवं अजमेर-जम्मू तवी ट्रेन शनिवार तथा जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन रविवार को रद्द रहेगी।

शहर से ग्रामीण इलाकों तक योजनाबद्ध रूप से किया जा रहा है आपदा प्रबंधन : डॉ. सोनी
जयपुर। लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के प्रभावित लोगों को समय पर आवश्यक सुविधा प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक रूप से फील्ड में रहकर आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए।  जिला कलक्टर डॉ. सोनी के निर्देश के बाद नगर निगम जयपुर हेरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जेडीए, नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ  जैसी सभी इकाइयों को समन्वित कर प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की और मिशन मोड में प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलक्टर के निर्देश के बाद उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी फील्ड में जाकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं और मौके पर ही आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को राशन किट और फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। अतिवृष्टि से प्रभावित कोटखावदा क्षेत्र में अग्रिम आदेश तक अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की विशेष तैनाती की गई है जिससे राहत कायार्ें की गति और तेज हो सके। बारिश के चलते खराब हुई फसल का आंकलन करने के लिए गांव-गांव सर्वे भी कराया जा रहा है जिससे प्रभावित किसानों को जल्द राहत दिलवाई जा सके।

तीन दिन में प्राप्त हुई शिकायत
बारिश के दौरान नगर निगम जयपुर हेरिटेज को बाढ़ नियंत्रण केंद्रों और कार्यालयों पर कुल 330 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें जलभराव एवं मिट्टी कटाव रोकने के लिए 19,800 मिट्टी के कट्टों का उपयोग किया गया, 15 पंप लगाए गए, जबकि जवाहर नगर कच्ची बस्ती में तीन अतिरिक्त पंप स्थापित किए गए। इसके साथ ही 3,100 फीट सड़क मरम्मत और 180 नालों व मैनहोल पर कवर लगाए गए। विद्युत संबंधी 450 शिकायतों में से 280 का निस्तारण तत्काल किया गया। निगम ग्रेटर में कुल 339 शिकायतें एवं जेडीए में कुल 196 शिकायतें प्राप्त हुईं।  इनका तत्काल निवारण किया जा रहा है।

बारिश का कहर : नाले में बही कार से पांच लोगों को सुरक्षित निकाला, एसएमएस अस्पताल में जलभराव, मरीज परेशान
जयपुर। शहर में बुधवार सुबह से शुरू हुई बरसात में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पानी भर गया। कलक्ट्रेट के आपदा कंट्रोल रूम में आई सूचनाओं के आधार पर नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक की तीन स्थानों पर टीमें भेजकर 29 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आमेर स्थित सागर के खेड़ी गेट के पास एक 12 वर्षीय अनुज की डूबने से मौत भी हो गई। टीम ने तीन घंटे में शव को खोजकर बाहर निकाला। आमेर में सागर से लगातार पानी की निकासी से कस्बे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जामडोली थाना इलाके में गलता से जामडोली के बीच रास्ते के केशव विद्यापीठ के पास एक नाले को पार करते हुए 10 महिलाएं व 7 बच्चे फंस गए। रेस्क्यू टीम को बुलाकर महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जयसिंहपुरा खोर के दीपक नगर में जल महल का भारी मात्रा में आ रहा पानी भर गया, जिससे तीन कच्चे मकानों में सात लोग फंस गए। रेस्क्यू टीम ने पहुंच कर सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुण्डा आमेर के नाले को पार करते समय एक कार बह गई। कार में 5 लोग सवार थे। टीम ने तुरंत ही रस्से डालकर कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकाल लिया।

एसएमएस अस्पताल में जलभराव, मरीज परेशान, प्रमुख शासन सचिव ने लिया जायजा
जयपुर में बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया। इससे शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सवाईमानसिंह भी अछूता नहीं रहा। अस्पताल में कई जगहों पर बारिश का पानी भर गया। अस्पताल की धंवंतरी ओपीडी के पीछे स्थित डीडीसी काउंटर और बिलिंग काउंटर के सामने डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे यहां दवाइयां लेने और जांच के बिल बनवाने के लिए आए मरीजों को पानी में गुजरकर जाना पड़ा। अस्पताल में जलभराव की स्थिति की सूचना पर विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ भी पहुंची। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ अस्पताल में जलभराव का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली गुल
बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। बुधवार को भी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शहर के राजापार्क, मालवीय नगर, चारदीवारी सहित कई बाहरी इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें कॉल सेंटर पर दर्ज हुई। ऐसे में आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात : आमजन, किसानों के साथ-साथ प्रशासन की भी बढ़ा दी मुसीबत, 27 तक चलेगा बारिश का दौर
जयपुर। राजस्थान में भारी बरसात का दौर लगातार जारी है। इसके कारण कई जिलों में हालात बिगड़े हुए हैं। बारिश ने आमजन, किसानों के साथ-साथ प्रशासन की मुसीबत बढ़ा दी है। भारी बरसात से प्रदेश में कई इलाके जलमग्न हो गए। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। दौसा जिले में पिछले 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है।

रविवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। सिकंदरा चौराहा (ढाबर ढाणी के पास) स्थित जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर 23 अगस्त से पानी भरा हुआ है। राजधानी जयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और बीच बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने राज्य में तेज बारिश का दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है। सोमवार को सिरोही, राजसमंद, उदयपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जिलों में बारिश कायेलो अलर्ट है।

प्रदेश में फिर शुरू हुआ भारी बारिश का दौर : कई इलाकों में बाढ़ के हालात, अलर्ट जारी
जयपुर। मध्य प्रदेश व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर आज कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटो में दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश रामगंज मंडी, कोटा में 242 एम यानी करीब 10 इंच बारिश हुई है। भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश से पानी भर गया है। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कें नदियां बन गई हैं। बाढ़ के हालात हो गए हैं। नाव चल रही है। एरू नदी (भीलवाड़ा) के पुल पर 5 फीट तक पानी बह रहा है। उधर, प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

इनमें झालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर, सलूम्बर, बांसवाड़ा, अजमेर शामिल हैं। आज बारिश का 4 जिलों में रेड, 10 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर 2 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नयापुरा क्षेत्र की निचली बस्तियों में स्थिति गंभीर हो गई है। ब्रजराज कॉलोनी और हरिजन बस्ती में चंबल का पानी घरों तक पहुंच गया है। टोंक जिले के हिसामपुर (नासिरदा) में कई कॉलोनियां टापू बन गई हैं। घरों में पानी घुस गया है। चित्तौड़गढ़ के राणा प्रताप सागर बांध के 6 गेट रविवार की देर रात ढाई बजे खोलने पड़े। इससे पहले अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अब उत्तर से अपनी सामान्य स्थिति पर लौट आई है।

यह वर्तमान में बीकानेर और कोटा से होकर गुजर रही है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। सिस्टम का प्रभाव आगे भी जारी रहेगा। 29, 30 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने तथा कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में भारी बारिश ढाबा गांव टापू बना : हनुमानगढ़ में साढ़े चार इंच बारिश, कोटा में युवक की मौत
जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कोटा में बरसाती नाले में बहने से युवक की मौत हो गई। वहीं बूंदी जिले के नैनवां इलाके में समीधी गांव के दोनों तरफ  बरसाती नाले बहने से गांव का संपर्क नैनवां और करवर से कट गया। झालावाड़ के भवानीमंडी में रेवा नदी उफान पर है। इसके कारण ढाबा गांव टापू बन गया। नदी का पानी घरों में घुस गया। लोग घरों की छत पर फंस गए। नागौर में एसपी ऑफिस सहित कई सरकारी ऑफिसों में कई फीट तक पानी भर गया। कोटपूतली-बहरोड़ के जखराना में गर्ल्स स्कूल में पानी भरने बड़ी संख्या में छात्राएं स्कूल में रुकने को विवश हुईं। हनुमानगढ़ जिले के भादरा और पीलीबंगा में हुई जोरदार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा साढ़े चार इंच के लगभग बारिश हुई।

बीकानेर, भीलवाड़ा सहित अन्य जिलों में भी बारिश हुई। कोटा बैराज के दो गेट खोलकर छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई है। वहीं धौलपुर के पार्वती बांध से पानी छोड़ने के बाद चंबल का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को सुबह कई इलाकों में तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। देर रात तक जयपुर में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जयपुर में देर रात तक करीब 20 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इधर राजस्थान में 18 और 19 जुलाई को दो दिन फिर से भारी बारिश की संभावना है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक 271 एमएम से ज्यादा यानी औसत से 116 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी: बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक लगातार जारी है। इसके चलते बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध का जलस्तर गुरुवार रात तक 314.31 आरएलमीटर दर्ज किया गया। वहीं त्रिवेणी नदी भी 3 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है।

पार्वती नदी में उफान, रपट पर चली 4.5 फीट की चादर
धौलपुर जिले में आंगई स्थित पार्वती बांध से बुधवार छोड़े गए पानी के बाद पार्वती नदी गुरुवार को उफान पर रही। नदी की पुरानी रपट पर करीब साढ़े 4 फीट की चादर चलने चली। सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार को बांध के पांच गेट खोलकर पानी डिस्चार्ज किया गया। गुरुवार सुबह 6 बजे सभी गेटों को बंद कर दिया गया। बांध से छोड़े गए पानी से नदी में आए उफान के चलते मुक्तिधाम भी पानी से घिर गए। इधर प्रशासन ने निचले और नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर जाने की एडवाइजरी जारी की है।

पार्वती नदी पर रील बनाते 7 युवक गिरफ्तार
बारिश के मौसम में नदी, रपटों पर रील बनाने और स्टंटबाजी को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है लेकिन अति उत्साही युवा इसे नजर अंदाज कर रहे हैं। शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्ती की गई है। गुरुवार को पार्वती नदी पर कुछ युवकों की ओर से रील बनाने, स्टंट करने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश में भारी बारिश से भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बिगड़े हालात, आज भी भारी बारिश के आसार
जयपुर। प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में तो अभी से हालात बिगड़ने लगे हैं। आज भी ज्यादातर जिलों में बरसात का येलो अलर्ट है। भीलवाड़ा, अजमेर सहित कई जिलों में आज भी सुबह से बरसात हो रही है। लगातार बरसात के कारण अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, कोटा बैराज और जवाहर सागर डैम से पानी की निकासी की गई है। टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन आज सुबह से भारी बरसात हो रही है। शहर के अधिकतर हिस्सों में जल जमाव होने से परेशानी बढ़ गई है।

कई बाजार भी बारिश के कारण सुबह नहीं खुल सके। राजधानी जयपुर में सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई और अभी भी बादल छाए हुए हैं। यहां शुक्रवार को तेज बारिश के बाद शहर के पॉश इलाकों तक में पानी भर गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून ने प्रदेश के 37 जिलों को कवर कर लिया है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार
पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज दक्षिणी राजस्थान की और पहुंच गया है और झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज पश्चिमी बिहार व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। आज जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश व जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने और भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22-24 जून को कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक तंत्र सक्रिय होने के कारण राज्य के कुछ भागों में मानसून गतिविधियां जारी रह सकती है।

RCA Under-19 टूर्नामेंट स्थगित, नहीं हुई JDCA की चयन ट्रायल
जयपुर। जयपुर में गुरुवार तड़के हुई भारी बरसात से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं खेल गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। आरसीए के अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुकाबलों को मैदानों पर पानी भर जाने के कारण स्थगित कर दिया गया।
आरसीए की एडहॉक कमेटी के सदस्य विमल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मैच खेले जाने थे। जयपुर, भरतपुर, झालावाड़ और उदयपुर की टीमें अंतिम चार में पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि भारी बरसात को देखते हुए टूर्नामेंट के आगे के मैच फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों को अभी अपने घर लौटने के लिए कहा गया है। सेमी फाइनल और फाइनल की तारीखें बाद में तय की जाएगी।
इस बीच मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम में गुरुवार को होने वाली जयपुर जिला क्रिकेट संघ की अंडर-16 की चयन ट्रायल को स्थगित करना पड़ा। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर अखिलेश मित्तल ने बताया कि सुबह जल्दी ही सभी को मैसेज भेजकर ट्रायल स्थगित करने की सूचना दे दी गई ताकि बच्चे घर से बाहर नहीं निकलें।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी बरसात का असर पड़ा। भारी वर्षा से मैदान गीला होने सुबह रिमझिम बरसात होने के कारण परेड की रिहर्सल आज इंडोर स्टेडियम में कराई गई।