US economy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रेपो रेट में नहीं की कोई कमी: तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई चिंता, शेयर बाजार हुए लाल
वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया संकट से उपजी वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में आये भारी उछाल के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बाजार की उम्मीद के विपरीत रेपो दरों में कोई कटौती नहीं की है। फेड की दो दिन चली बैठक के बाद बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि मजबूत बनी हुई है, लेकिन हाल के महीनों में नये रोजगार की रफ्तार सुस्त रही है और मुद्रास्फीति बढ़ी हुई है। साथ ही पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव में भी अनिश्चितता है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बताया कि समिति ने दरों को 3.5 से 3.75 प्रतिशत के बीच स्थिर रखने का फैसला किया है। समिति के 12 में से 11 सदस्यों ने फैसले के पक्ष में वोट दिया जबकि स्टिफन माइरन एक-चौथाई प्रतिशत की कटौती के पक्ष में थे। बयान में कहा गया है कि फेड का लक्ष्य रोजगार को अधिकतम करना और महंगाई दर को दो प्रतिशत पर रखना है।

संवाददाताओं से बात करते हुए फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि इस समय बेरोजगारी दर दीर्घावधि औसत के आसपास है और मुद्रास्फीति उससे एक प्रतिशत ऊपर है। उन्होंने कहा मुद्रास्फीति में जितनी कमी का अनुमान था उतनी देखने को नहीं मिली है। अनिश्चितताओं के बावजूद फेड के भविष्य के अनुमानों में इस साल चौथाई प्रतिशत कटौती की संभावना जतायी गयी है। हालांकि, महंगाई का अनुमान पहले की तुलना में बढ़ा दिया गया है।

रेपो दरों को स्थिर रखने का अमेरिकी केंद्रीय बैंक का फैसला शेयर बाजारों को रास नहीं आया। बाजार दरों में कटौती की उम्मीद लगाये बैठा था। फेड के फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार लगभग डेढ़ प्रतिशत टूट गये।

राट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं देना होगा अमेरिकी नागरिकों को टैक्स, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान
अमेरिका। अमेरिकी संसद के संयुक्त पत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही उनकी तरफ से दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को खारिज कर दिया हो, लेकिन भविष्य में अमेरिका और उसके नागरिकों को इससे इतना फायदा होगा की देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। डोनाल्ट ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि टैरिफ राजस्व से अमेरिका की आर्थिक स्थिति इतनी अधिक मजबूत हो जाएगी की नागरिकों से सिर से टैक्स का बोझ पूरी तरह से हट जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने पुराने दौर का जिक्र किया और कहा कि साल 1870 से 1913 तक अमेरिका मुख्य रूप से टैरिफ से चलता था और यही कारण है कि उस समय अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश हुआ करता था। बता दें कि ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जबकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को खारिज कर दिया था और कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी शक्तियों का नाजायज इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या रद्द हो सकता है भारत अमेरिका व्यापार समझौता? व्हाहट हाउस ने दी चेतावनी, कहा-रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने बुधवार को दावा किया कि भारत ने अमेरिका के साथ हुए नये समझौते के तहत रूस से कच्चा तेल न लेने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने का निर्णय लिया है।

व्हाइट हाउस की मीडिया सचिव कैरोलाइन लेविट ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच सीधी बातचीत के बाद भारत ने यह प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा, जैसा कि आप सब ने देखा, राष्ट्रपति (ट्रंप) ने भारत के साथ एक और बेहतरीन सौदा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे बात की। उन दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत है। लेविट ने कहा, भारत ने रूसी तेल नहीं खरीदने का वादा किया है, बल्कि अमेरिका से भी तेल खरीदने का वादा किया है, और शायद वेनेजुएला से भी। इसका सीधा फ़ायदा अमेरिका और अमेरिकी लोगों को होगा।

उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़े निवेश का वादा किया है। लेविट ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का वादा किया है, जिसमें परिवहन, ऊर्जा और कृषि उत्पादों जैसे सेक्टर शामिल हैं। उन्होंने कहा, यह राष्ट्रपति की वजह से एक और शानदार व्यापारिक समझौता है।

उन्होंने अमेरिकी विनिर्माण को मजबूत करने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीति और व्यापार रणनीति को श्रेय दिया। प्रशासन की आयात नीति का बचाव करते हुए, लेविट ने कहा कि इससे पहले ही ठोस आर्थिक फ़ायदे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति की आयात शुल्क नीति काम कर रही है और उनका आर्थिक एजेंडा काम कर रहा है। पूरे अमेरिका में नयी फ़ैक्ट्री परियोजनाओं की वजह से निर्माण से जुड़ी नौकरियों में बढ़ोतरी हुई है। वे फ़ैक्ट्रियां यहीं अमेरिका में बन रही हैं, और हम अमेरिकियों को काम दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, 'रैडिकल लेफ्ट' पर साधा निशाना
फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और साथ ही मौका देखकर तथाकथित रैडिकल लेफ्ट स्कम (उग्र वामपंथी तत्व) पर तीखा राजनीतिक हमला किया। उन्होंने दावा किया कि देश को नष्ट करने की उनकी कोशिशें नाकाम हो गईं हैं और अपनी सरकार की आर्थिक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा उपलब्धियों को उजागर किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका अब खुली सीमाओं, महिलाओं के खेलों में पुरुषों के भाग लेने, व्यापक ट्रांसजेंडर नीतियों या कमजोर कानून प्रवर्तन जैसी समस्याओं का सामना नहीं कर रहा है। उन्होंने रिकॉर्ड स्तर के शेयर बाजार और 401के (रिटायरमेंट सेविंग्स प्लान), दशकों में सबसे कम अपराध दर, कोई मुद्रास्फीति नहीं, और 4.3 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का दावा किया, जो उम्मीद से दो पॉइंट ज्यादा है।

अमेरिकी ट्रंप ने टैरिफ (आयात शुल्क) को ट्रिलियंस डॉलर की वृद्धि और समृद्धि उत्पन्न करने का श्रेय दिया और कहा कि अब देश के पास सबसे मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा है जो कभी रही है। हमें फिर से सम्मान मिल रहा है, शायद पहले कभी इतना नहीं मिला था। यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी क्रिसमस शुभकामनाओं में राजनीतिक संदेश शामिल किए हैं। 2024 में उन्होंने अपने विरोधियों को रैडिकल लेफ्ट लुनाटिक्स (उग्र वामपंथी पागल) कहा था और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा दी गई माफियों की आलोचना की थी, कहा था कि बाइडेन एक ऐसा व्यक्ति हैं जिन्हें बिल्कुल पता नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं।

क्रिसमस ईव पर नोराड सांता कॉल्स के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने मार-ए-लागो में प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ बच्चों से बात करते हुए कहा कि यूएस कमांड सांता को ट्रैक करता है ताकि यह सुनिश्चित हो कि वह अच्छा व्यवहार कर रहे हैं और देश में कोई बुरा सांता न घुस आए। नोराड 1955 से हर दिसंबर में दुनिया भर में सांता की यात्रा को ट्रैक करता रहा है, साथ ही पूरे साल उत्तरी अमेरिकी हवाई क्षेत्र की निगरानी भी करता है।

Stock Market : अमेरिकी अर्थव्यवस्था की संभावित मंदी से सहमा बाजार
मुंबई। अमेरिका के निराशाजनक आंकड़ों से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की संभावित मंदी से सहमे विश्व बाजार के नकारात्मक रुझान के दबाव में स्थानीय स्तर पर धातु, रियल्टी, ऑटो और आईटी समेत उन्नीस समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार में भूचाल आ गया और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी की पिछले लगातार पांच दिन  की तेजी थम गई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 885.60 अंक की भारी गिरावट के साथ पांच दिन के बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 80,981.95 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 293.20 अंक टूटकर  25 हजार अंक के शिखर से लुढ़ककर  24,717.70 अंक पर बंद हुआ। साथ ही बीएसई का मिडकैप 1.19 प्रतिशत कमजोर होकर 47,675.23 अंक और स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत गिरकर 54,629.29 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4033 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2212 में गिरावट जबकि 1705 में तेजी रही वहीं 116 में कोई कारोबार नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 42 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष आठ में लिवाली हुई।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अचानक बुरा दौर, जिसका असर आईएसएम मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स में तेजी से गिरावट के साथ 46.6 पर आने से दिखाई देता है। इसने अमेरिका और अन्य विकसित देशों के बाजारों को डरा दिया। इससे अमेरिका में मंदी की आशंका फिर से लौट आई है। बाजार जो नरम लैंङ्क्षडग की उम्मीद में तेजी से बढ़ रहा था, वह अमेरिकी मंदी की संभावना और बाजार पर इसके प्रभाव को लेकर घबरा गया है। अमेरिका के 10 साल के बॉन्ड यील्ड में 3.95 प्रतिशत  की तेज गिरावट बाजार के डर को प्रदर्शित करती  है।

इससे विदेशी बाजारों में का रुझान नकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.57, जर्मनी का डैक्स 1.41, जापान का निक्केई 5.81, हांगकांग का हैंगसेंग 2.08 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.92 प्रतिशत लुढ़क गया।

विश्व बाजार की गिरावट का सीधा असर घरेलू बाजार पर दिखा। इससे बीएसई में हेल्थकेयर की 0.42 प्रतिशत बढ़त को छोड़कर शेष 19 में तेजी रह। इस दौरान रियल्टी 3.56, धातु 3.00, ऑटो 2.97, आईटी 2.05, कमोडिटीज 1.83, सीडी 1.09, ऊर्जा 1.44, एफएमसीजी 0.63, वित्तीय सेवाएं 0.41, इंडस्ट्रियल्स 1.58, दूरसंचार 0.57, यूटिलिटीज 0.75, बैंकिंग 0.58, कैपिटल गुड्स 1.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.92, तेल एवं गैस 1.36, पावर 0.52, टेक 1.79 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.07 प्रतिशत टूट गए।