balkrishna - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की बंद
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ शुरू की गई अवमानना कार्यवाही मंगलवार को बंद कर दी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने उनके अपने उत्पादों के विज्ञापन के मामले में दिए गए अपने शपथ के उल्लंघन के लिए माफी मांगने के तथ्य के मद्देनजर यह फैसला किया। पीठ ने कहा कि दोनों अवमाननाकर्ताओं ने अपने कृत्यों के लिए अपनी माफी प्रकाशित की।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा 2022 में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें पतंजलि और रामदेव द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के खिलाफ अभियान चलाकर बदनाम करने का आरोप लगाया गया था।

शीर्ष अदालत ने 27 फरवरी को बाबा रामदेव और बालकृष्ण को कारण बताओ नोटिस जारी किया और विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले पतंजलि के भ्रामक और झूठे विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए केंद्र की आलोचना की थी और बाबा रामदेव द्वारा संचालित कंपनी को अब से ऐसी घोषणाएं करने से रोक दिया था।

कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को कारण बताओ अवमानना नोटिस जारी करते हुए अदालत ने कहा था कि पूरे देश को गुमराह किया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने 19 मार्च को रामदेव और बालकृष्ण को उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल करने में विफल रहने के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने 02 अप्रैल को उनकी माफी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह सरल और दिखावटी है तथा उन्होंने पूर्ण अवज्ञा और आक्रामकता दिखाई है।

शीर्ष अदालत ने विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले भ्रामक विज्ञापनों के संबंध में वचनबद्धता की जानबूझकर अवज्ञा के लिए 10 अप्रैल को उनके द्वारा प्रस्तुत माफी को एक बार फिर से स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने 16 अप्रैल को उन्हें मामले में खुद को बचाने और अपनी ईमानदारी दिखाने के लिए कदम उठाने के लिए और समय दिया था। इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में माफी प्रकाशित की थी, जिसके बाद अदालत ने माफीनामा स्वीकार कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु और प्रंशांत
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने घोषणा की है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए आगामी भारत-अमेरिका मिशन के लिए चुना गया है। इसरो के सूत्रों ने बताया कि ऐसा नासा द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा प्रदाता एक्सिओम स्पेस इंक की सिफारिश पर किया गया है। दोनों की इस महीने के पहले हफ्ते से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

साइंटिफिक रिसर्च और तकनीकों का परीक्षण करेंगे
शुभांशु और प्रशांत दोनों को अगस्त के पहले हफ्ते से अमेरिका में मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पेस मिशन के दौरान चयनित गगनयात्री साइंटिफिक रिसर्च और तकनीकों का परीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे स्पेस में आउटरीच एक्टिविटी में भी शामिल होंगे।

शुभांशु के पास 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव
शुभांशु की उम्र 38 साल है। वे एक फाइटर पायलट और कॉम्बेट लीडर हैं। उन्होंने अब तक सुखोई-30, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे विमानों को उड़ाया है। उनके पास 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है।

प्रशांत के पास 3000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव
कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर एक क्लास-ए के फ्लाइट ट्रैनर हैं। उनके पास 3000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, हॉक, डोर्नियर एयरक्राफ्ट भी उड़ाए हैं।