BJP state president madan rathore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की गहलोत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया, कहा- गहलोत को संतोष शास्त्र सीखने की नसीहत, कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत को अब “इंतजार शास्त्र” छोड़कर संतोष का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत का राजनीतिक समय पूरा हो चुका है और अब उन्हें नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। राठौड़ ने आरोप लगाया कि गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर हुई है और जिन राज्यों में उन्हें जिम्मेदारी मिली, वहां पार्टी का पतन तेज हुआ। उन्होंने कहा कि गहलोत का बार-बार दिल्ली जाना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस में निर्णय स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि हाईकमान के निर्देश पर होते हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी में वंशवाद हावी है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि योग्यता और जनसेवा के आधार पर नेतृत्व आगे आना चाहिए, न कि परिवारवाद के आधार पर। महिला सशक्तिकरण पर राठौड़ ने कहा कि भाजपा में सक्षम महिला नेतृत्व तैयार है, जो हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुए कहा कि “एक देश, एक कानून” महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में बूथ स्तर तक मनाएगी।

विभिन्न सम्मेलनों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : प्रेसवार्ता में कहा- पीएम मोदी देंगे विकास कार्यों की सौगात
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वह यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले कई बार राजस्थान आ चुके हैं और हर बार उन्होंने राजस्थान को विकास कार्यों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार के कारण ही रामजल सेतु लिंक परियोजना धरातल पर उतर सकी। जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार को बचाने में ही उलझे रहे। इसका नतीजा यह रहा कि राजस्थान में कोई निवेश नहीं हुआ।

अब डबल इंजन की सरकार है और पिछले 2 साल में 35 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, अब तक एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। पीएम मोदी कायड़ विश्राम स्थल की सभा में ही युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। राठौड़ ने कहा कि वह पुष्कर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने पीएम की 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में होने वाली जनसभा के आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया। इसमें जनसभा का समय सुबह 8.30 बजे लिखा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ विपक्ष पर कड़ा पलटवार, कहा- वीबी–जी रामजी ग्रामीण भारत के सपनों को देगा नई उड़ान
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष द्वारा ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन’ (वीबी–जी रामजी) के नाम पर किए जा रहे विरोध पर कड़ा पलटवार किया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही आपत्ति है, जबकि भाजपा का उद्देश्य गांव, गरीब और श्रमिक को सशक्त बनाना है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में करीब 600 योजनाओं के नाम बदले और उन्हें गांधी–नेहरू परिवार से जोड़ा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं को सेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने सांसद निधि का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने का काम किया, जो जनता के साथ धोखा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वीबी–जी रामजी के तहत ग्रामीणों को 125 दिन की रोजगार गारंटी मिलेगी, जबकि पहले 100 दिन का प्रावधान था। ग्राम सभा विकास कार्य तय करेगी, जिससे जल संरक्षण, बुनियादी ढांचा, आजीविका सृजन और आपदा प्रबंधन के काम होंगे। उन्होंने कहा कि नए कानून से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, भुगतान सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगा और सामाजिक ऑडिट अनिवार्य होगी। राठौड़ ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गांव का विकास और गरीब को रोजगार देना है, जिससे विकसित ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

डेढ़ साल बाद भाजयुमो कार्यकारिणी बनी आधे घंटे में ही त्रुटि बताकर सूची रोकी
जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश के बाद रविवार शाम भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। सूची सार्वजनिक कर दी गई लेकिन आधे घंटे बाद ही प्रदेश नेतृत्व ने इस लिस्ट को त्रुटिपूर्ण बताते हुए अमान्य कर दिया। सूची को रोक दिया।

चेची को डेढ़ साल पहले भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उनकी कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ था। वे कई बार प्रदेश नेतृत्व से इसकी मांग भी कर चुके थे, लेकिन कार्यकारिणी नहीं बनी। अब रविवार को उनका कार्यकारिणी का इंतजार बनते ही खत्म हुआ तो आधे घंटे बाद सूची रोक दी गई।

हालांकि सूची क्यों रोकी गई, इसे लेकर मुख्य कारण सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे नामों को कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था, जिन पर चेची और भाजपा के अन्य नेताओं को आपत्ति थी। इसके चलते राठौड़ ने सूची को तुरंत त्रुटिपूर्ण बताते हुए रुकवा दिया।

29 पदाधिकारी, 16 कार्यसमिति सदस्य बनाए थे, अब फिर नामों पर मंथन होगा
मोर्चा की प्रदेश टीम में 29 प्रदेश पदाधिकारी और 16 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए थे। सूची रोके जाने के बाद अब फिर से राठौड़ के स्तर पर नामों का मंथन होगा, इसके बाद संशोधित सूची जारी की जाएगी। रोकी गई सूची में 8 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री बनाए गए थे। इनमें आठ उपाध्यक्ष कमल स्वामी, भुवनेश गुप्ता, प्रीति शर्मा, भमराज मीणा, अनुराग बरार, घनश्याम गौतम, लोहित प्रताप सिंह, पीयूष शर्मा, चार महामंत्री नरेन्द्र पिलानिया, अमित कुमार नारनोलिया, नरपत चारण, ललित सिंह सिसोदिया, नौ मंत्री अशोक श्रीमंडी, अर्जुन धाबाई, गौरव जैन, अरुण प्रधान, जयंत यादव, बलवीर खांट, गोविन्द यदुवंशी, पारूल गोदारा, जितेन्द्र सिंह राठौड बनाए गए हैं। आशीष जोशी को कोषाध्यक्ष, कमल खंडेलवाल को सहकोषाध्यक्ष, दीपक शर्मा को कार्यालय मंत्री, डेनपाल सिंह को सहकार्यालय मंत्री, विक्रम चौधरी को मीडिया प्रभारी, पवन शर्मा को सहमीडिया प्रभारी, गौरव डोडा को सोशी मीडिया प्रभारी, अभिमन्यु सिंह राव को आईटी संयोजक बनाया गया था।

मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी केंद्र सरकार के 100 दिवस पूरा होने पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी ने देश के साथ दुनिया में भी हमारा मान और प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने बहुत सी योजनाएं दी है। हिंदुस्तान हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिया है। 100 दिनों मे 15 लाख करोड़ की योजनाएं शुरू की। वृंदावन में 200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 49000 करोड़ की केंद्रीय सहायता से 25000 अनकनेक्टेड गांव को जोड़ने का काम किया, उसमें 62000 किलोमीटर सड़क की मंजूर की। 50000 करोड़ की लागत से भारत की सड़क नेटवर्क को मजबूत किया। जिसमें 8 हाईस्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं को क्रियान्वित करने का काम किया। 8 नई रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट को मंजूरी दी। बेंगलुरु में मेट्रो फेज 3 के प्रोजेक्ट के विस्तार को मंजूरी दी। किसानों के लिए कृषि बीमा को लेकर बहुत योजनाएं दी है । एमएसपी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 30 लाख का किसानों को 20000 करोड़ रुपए वितरित करवाया। किसान सम्मान निधि के रूप में दिया गया 12 करोड़ 33 हजार किसानों को 3 लाख करोड़ रुपए वितरित किए। नई राष्ट्रीय सहकारिता समिति नीति का मसौदा तैयार किया जा चुका है।

राहुल गांधी का विदेश में जाकर देश की प्रतिष्ठा धूमिल करना ठीक नहीं
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष है। गलत कुछ हो तो विरोध करना चाहिए लेकिन विदेश में जाकर प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम करना अच्छी बात नहीं है। आरक्षण का विरोध करना धोखा है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए उनकी मानसिकता को दिखाता है। समाज को एक करने का काम करें, जातिगत तुष्टिकरण अपना कर समाज को तोड़े नहीं। प्रधानमंत्री ने एक ही नारा दिया 140 भारतीय हमारे परिवार के सदस्य है। पूजा पद्धति कोई भी हो हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। कांग्रेस को काम में कोई कमी लगे तो बताए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शेखावत, चतुर्वेदी और भाभड़ा को दी श्रद्धांजलि
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के स्मारक स्थल पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललित किशोर चतुर्वेदी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा के घर निवास स्थल पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी पूरे समय साथ रहे।

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ और विधायक शर्मा ने राजस्थान भाजपा के दिग्गजों के जीवन से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा किया और युवा कार्यकर्ताओं को इन दिग्गजों के अनुभवों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल दिया। राठौड़ ने कहा कि तीनों दिग्गज सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे। राजस्थान में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।