Award ceremony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह : छात्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, युवाओं को नेतृत्व और सेवा के लिए किया जाएगा प्रेरित
जयपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा विकसित भारत @2047 थीम के अंतर्गत समर्थ युवा-सशक्त भारत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार, 23 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा उपस्थित रहेंगे।

वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.पी. भटनागर, निदेशक, क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा करेंगी। समारोह में युवाओं की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। संयोजक डॉ. नीकी चतुर्वेदी ने बताया कि भारत- अमृतकाल से स्वर्णिम युग की ओर.की सोच के साथ यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी की अपेक्षा है।

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, महिलाओं में स्मृति मंधाना को उनके करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

सचिन-अश्विन की बराबरी कर चुके हैं गिल :

शुभमन गिल ने यह पुरस्कार दूसरी बार अपने नाम किया। इससे पहले उन्हें 2023 में भी इस सम्मान से नवाजा गया था। दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ ही गिल ने सचिन तेंदुलकर और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी यह पुरस्कार दो-दो बार जीता है। इन तीनों से अधिक बार यह सम्मान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को मिला है। कोहली पांच बार बीसीसीआई के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर रह चुके हैं, जबकि बुमराह तीन बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन :

26 वर्षीय गिल ने 2025 में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेली गई सीरीज में 754 रन शामिल रहे। इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में उनका औसत 70 से अधिक रहा और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

किसे मिला कौनसा अवॉर्ड ?

पुरस्कार                                                 विजेता
क्रिकेट ऑफ द ईयर (पुरुष)                       शुभमन गिल
क्रिकेट ऑफ द ईयर (महिला)                    स्मृति मंधाना
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (पुरुष)           रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला)        मिताली राज
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष)               हर्षित राणा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला)            श्री चरणी

वनडे और आईपीएल में भी दमदार फॉर्म :

वनडे क्रिकेट में भी गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 490 रन बनाए। इसमें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली मुहिम में बनाए गए 188 रन भी शामिल रहे। अगर सभी फॉर्मेट को मिलाकर देखा जाए तो गिल ने पिछले साल कुल 1,764 रन बनाए, जिनमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत करीब 49 रहा।

म्हात्रे और हर्ष दुबे को मिला अवॉर्ड :

अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर टूनार्मेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया।

विश्व कप विजेता टीमों को भी किया गया सम्मानित :

नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन सभी पांच भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल के वर्षों में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इनमें पुरुष टी-20 विश्व कप विजेता टीम, महिला विश्व कप 2025 की विजेता टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता टीम, अंडर-19 विश्व कप 2026 विजेता टीम और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 विजेता भारतीय टीम शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: लखनऊ में 14 महिलाओं सहित बालिकाओं को वामा सारथी ने किया सम्मानित
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की ओर से यूपी पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों के परिवार की उन 14 महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

रविवार को वामा सारथी कार्यालय, लखनऊ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सम्मान के लिए प्रदेश के सभी जनपदों से ऑनलाइन नामांकन मांगे गए थे, जिनमें कुल 530 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। वामा सारथी की स्क्रीनिंग समिति द्वारा 14 महिलाओं और बालिकाओं का चयन किया गया था।

समारोह में मीनाक्षी सिंह ने सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन असाधारण महिलाओं को सम्मानित करना पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धियाँ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं हैं, बल्कि समाज की हर बेटी, माँ और महिला के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम ‘Give To Gain’ यानी ‘देने में ही पाना है’ से प्रेरित है। इस थीम का संदेश है कि जब महिलाओं को ज्ञान, अवसर, सहयोग और सम्मान दिया जाता है तो उससे न केवल वे स्वयं सशक्त होती हैं बल्कि पूरा समाज समृद्ध होता है।

समारोह में शामली की मोटर व्लॉगर एवं डिजिटल क्रिएटर स्वाति रोझा, महराजगंज की उद्यमी खुशबू सिंह, बुलंदशहर की संस्कृत प्रचारक बहनें अपूर्वा और अपूर्वी, बीएसएफ एयर विंग की अधिकारी भावना चौधरी, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी श्रेया सिंह, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. नेहा सिंह, वैज्ञानिक डॉ. पद्मिनी मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता साधना, चिकित्सक डॉ. निरिमा गौतम, साहित्यकार आकांक्षा प्रजापति, विज्ञान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निगहत, तथा अंगदान के लिए साहसिक निर्णय लेने वाली हेमलता यादव और दीप्ति यादव को सम्मानित किया गया।

माइनिंग सेक्टर नीलामी में राजस्थान टॉप पर, कोणार्क में खान मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस में राजस्थान को पहला पुरस्कार
जयपुर। राज्य के माइंस विभाग ने माइनिंग सेक्टर में राजस्थान का परचम पहरा दिया है। राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त को ओडिशा के कोणार्क में केन्द्रीय खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और केन्द्रीय खान सचिव वी. कान्ताराव ने वर्ष 2023-24 में देश भर में एक्जेम्प्लेरी परफारमेंस इन मिनरल ब्लॉक ऑक्शन का पहला पुरस्कार प्रदान किया है। प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त को यह पुरस्कार ओडिशा के कोणार्क में आयोजित नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिया गया। प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया की राजस्थान के खान विभाग के लिए इसे एतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य में वर्ष 2023-24 में देश भर में सर्वाधिक 31 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की गई।

यह समूचे देश में सर्वाधिक होने के साथ ही राजस्थान के माइनिंग इतिहास में भी पहली बार हुआ। नई सरकार आने के बाद तीन माह में ही मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन के योजनावद्ध प्रयासों से राजस्थान यह उपलब्धि अर्जित की है। 31 मेजर मिनरल ब्लॉकों में 22 माइनिंग लीज व 9 कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की गई। इनमें लाईम स्टोन के 22 ब्लॉक, आयरन ओर के 4 ब्लॉक और बेसमेटल के पांच ब्लॉक है। उन्होंने बताया कि मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में भी राजस्थान नया रेकार्ड रचने जा रहा है।

जयपुर टाइगर फेस्टिवल का अवार्ड समारोह कल, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी मुख्य अतिथि एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर होंगे विशिष्ट अतिथि
जयपुर। जयपुर टाइगर फेस्टिवल की टाइगर फोटो एग्जीबिशन का अवार्ड समारोह 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। होटल क्लार्क्स आमेर में होने वाले इस कार्यक्रम में एग्जीबिशन की बेस्ट फोटोज के फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल टाइगर डे के मद्देनजर राजस्थान हेरिटेज, आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से जवाहर कला केन्द्र में छठे जयपुर टाइगर फेस्टिवल (जेटीएफ) का आयोजन 27 से 30 जुलाई को किया गया। गौरतलब है कि समारोह की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विशिष्ट अतिथि चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर होंगे। वहीं, बतौर स्पेशल गेस्ट पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा और हेल्प इन सफरिंग की ट्रस्टी टिम्मी कुमार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विजेताओं को कैश प्राइज भी दिए जाएंगे। फर्स्ट प्राइज 51 हजार, सेकंड प्राइज 31 हजार और थर्ड प्राइज 21 हजार से विजेताओं को नवाजा जाएगा। साथ ही कंसोलिडेशन या मोटिवेशनल प्राइज के तहत 10 से 12 प्रतिभागियों को 1500 रुपए का कैश प्राइज भी दिया जाएगा।

इंटरनेशनल जूरी करेगी विजेताओं का चयन
संस्था के प्रेसिडेंट संजय खवाड़ ने बताया कि एग्जीबिशन की तमाम फोटोज में से बेस्ट फोटोग्राफ्स का चयन इंटरनेशनल जूरी करेगी। इनमें फेमस वाइल्डलाइफ फिल्म मेकर एस नल्लामुथु, दिनेश कुंबले, माइकल विकर्स और धृतिमान मुखर्जी शामिल हैं।

हजारों बच्चों ने नजदीक से देखा बाघों का जीवन
सचिव आनंद अग्रवाल ने बताया कि अलंकार गैलरी में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के वाइल्डलाइफ प्रेमियों और फोटोग्राफर्स की 200 से अधिक फोटोज की प्रदर्शनी लगाई गई थी। पहली बार बाघों से जुड़े आयोजन में वीआर तकनीक का प्रयोग कर वन्यजीव प्रेमियों को बाघों की दुनिया में शामिल किया गया। लोगों ने वीआर शो में जंगल में बाघों की अठखेलियों को देखा और सुखद अनुभव प्राप्त किया। साथ ही फेस्टिवल में लाइव टाइगर पेंटिंग, टाइगर स्टोरी, मूवी स्क्रीनिंग, पोस्टल स्टाम्प एग्जीबिशन आदि गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

जेटीएफ के फाउंडर पेट्रन धीरेन्द्र के. गोधा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य बाघों और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष रूप से स्कूल के बच्चों में जागरूकता लाना है। यही कारण रहा कि इस साल पच्चीस से ज़्यादा स्कूलों के 3500 से ज़्यादा विद्यार्थियों ने जेटीएफ में विजिट कर बाघों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी से न केवल बाघों के जीवन और जंगल को करीब से देखने का मौका मिला बल्कि चर्चा सत्रों में जीव संरक्षण की सीख भी साकार हुई।