RPSC Chairman - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीजीपी साहू बने RPSC चेयरमैन : मेहरड़ा को सौंपा डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज
जयपुर। राज्य सरकार पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का नया अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद साहू ने पुलिस महानिदेशक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) ले लिया। संभवत: बुधवार को वे नए पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। साहू के चेयरमैन बनने के बाद खाली हुए डीजीपी के पद का भार एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को सौंपा गया है। साहू पुलिस महानिदेशक पद पर 11 फरवरी 2024 से कार्यरत थे। साहू वर्ष 1988 बैच के आईपीएस है। मूल रूप से ओडिशा के निवासी साहू ने एमटेक (इंजीनियरिंग-जियोलॉजी) की शिक्षा प्राप्त की है।

साहू का एक लंबा और प्रतिष्ठित करियर
साहू ने अपनी सेवा अवधि में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनकी पहली पोस्टिंग 1991 में एएसपी जोधपुर ईस्ट के रूप में हुई। 1993 में वे कमांडेंट 8वीं बटालियन आरएसी अगरतला में कार्यरत रहे। एसपी के रूप में उन्होंने धौलपुर, बाड़मेर, आरएसबीआई जयपुर, हनुमानगढ़, सीकर, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और जोधपुर में अपनी सेवाएं दीं। जोधपुर शहर से पदोन्नति के बाद वे उपमहानिरीक्षक के पद पर एसीबी (स्पेशल विजिलेंस) में कार्यरत रहे। उन्होंने आईजी एसीबी (स्पेशल विजिलेंस) कोटा रेंज, पुलिस मुख्यालय रूल्स, प्लानिंग एवं मॉडर्नाइजेशन, इंटेलिजेंस जैसे वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। एडीजी के रूप में इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंस एवं मुख्यमंत्री सुरक्षा, गृह रक्षा एवं प्लानिंग एवं मॉडर्नाइजेशन में भी कार्य किया। वे डीजी प्लानिंग एवं मॉडर्नाइजेशन एवं गृह रक्षा भी रहे। उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से और 2005 में पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

साफ सुथरे तरीके से कराई जाएगी भर्ती परीक्षाएं: साहू
आरपीएससी चेयरमैन नियुक्त होने के बाद यूआर साहू ने कहा कि प्रदेश में कई साल से भर्तियों के लिए परीक्षाओं में परेशानी आती रही है, एसआईटी ने गड़बड़ी करने वालों को पकड़ा भी है, लेकिन पिछले डेढ़ साल से जो भर्ती परीक्षाएं आयोजित हुई, उनमें परीक्षा कराने वाली एजेंसी एसआईटी, राजस्थान पुलिस के फील्ड में तैनात अधिकारी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने पूरे तालमेल से सभी परीक्षाओं को सही तरीके से करवाया है। ऐसे ही इसी समन्वय से आगे भी सभी परीक्षाओं को बेहतर तीरके से कराया जाएगा। आरपीएससी की ओर से भर्ती परीक्षा का बेहतर तरीके से कैलेंडर भी जारी होना चाहिए, ताकि समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं आयोजित की जा सकें और अभ्यर्थियों को भी पता रहे कि कब कौनसी परीक्षाएं आयोजित होगी।

कैलाश चंद को RPSC अध्यक्ष पद का अतिरिक्त चार्ज
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य कैलाशचंद मीणा को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार शाम इस सम्बंध में आदेश जारी किए। मीणा मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। मीणा की नियुक्ति पिछली कांग्रेस सरकार में हुई थी। उन्होेंने गत वर्ष 9 अक्टूबर 2023 को आयोग सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 8 जुलाई 2026 को पूर्ण होगा। मीणा सेवानिवृत्त आईएएस हैं। आयोग सदस्य नियुक्त होने से वे पूर्व स्थानीय निकाय विभाग में सचिव थे।

उल्लेखनीय है कि आरपीएससी अध्यक्ष पद पर संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल एक अगस्त को पूरा हो गया था। इसके बाद से ही यह पद रिक्त था। इस दौरान अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में शनिवार से सोमवार तक पुरालेखपाल, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, शोध अधिकारी व रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा-2024 भी सम्पन्न हो गई। मीणा को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार देने के निर्णय ने चौंकाया है। श्रोत्रिय की विदाई के बाद से ही यह माना जा रहा था कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किसी विश्वस्त को अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। क्योंकि आरपीएससी में वर्तमान जितने भी सदस्य हैं, उन सभी की नियुक्ति पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी। आयोग में कैलाशचंद मीणा सबसे वरिष्ठ सदस्य नहीं हैं। आयोग में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉ. संगीता आर्य हैं। उनके बाद डॉ. मंजू शर्मा और केसरी सिंह राठौड़ हैं।