fair committee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेशों में रहने वाले भारतीय भी देख सकेंगे दशहरा मेला
कोटा। नगर निगम की ओर से इस माह शुरु होने वाले 132 वें राष्ट्रीय दशहरा मेले को कोटा में रहने वाले तो मौके पर जाकर देख सकेंगे। वहीं विदेशों में रहने वाले भारतीय भी हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी मेले के हर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने का आनंद ले सकेंगे। यह संभव होगा सोशल मीडिया(यू ट्यूब) के माध्यम से दशहरा मेले के लाइव प्रसारण से। निगम की ओर से गत वर्ष इसका प्रयोग किया गया था। जिसके सफल रहने पर इस बार भी ऐसा ही किया जाएगा। लेकिन इस बार इस सुविधा का विस्तार करते हुए कार्यक्रमों के प्रसारण की  क्वा लिटी को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए पहले जहां एक ही कैमरे से लाइव किया जा रहा था। वहीं इस बार मल्टी कैमरों का उपयोग  तो होगा ही। साथ ही ड्रोन का उपयोग भी करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक व्यू देखा जा सके। 22 सितम्बर से शुरु होने वाले मेले के दौरान दशहरे के बाद विजयश्री रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

गत वर्ष 25 से अधिक देशों में देखा गया मेला: मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर का है। बरसों से यहां बड़े-बड़े आयोजन हो रहे है।  लेकिन मेले को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित नहीं किया गया। ना ही पर्यटन विभाग के कैलेंडर में इसे अभी तक भी शामिल किया गया है।  मेले की बैठक व जिला कलक्टर की बैठक में कई बार पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात हो चुकी है। जिससे विदेशी पर्यटकों को मेले में लाने के प्रयास हो सके। हालांकि दशहरे के दिन कुछ विदेशी पर्यटकों का दल कोटा में रहता है तो मेले में शामिल हो जाते है।  राजवंशी ने बताया कि  गत वर्ष मेला समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की पालना में मेले का  यू ट्यूब के माध्यम से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया गया था। इसकी डिटेल ली गई तो पता चला कि करीब 25 से अधिक देशों जिनमें अमेरिका, इटली, आस्ट्रेलिया, जर्मनी समेत कई अन्य देशों में यू ट्यूब के माध्यम से वहां रहने वाले भारतीयों ने मेले के सभी कार्यक्रमों को देखा था।  साथ ही भारत में भी 500 से अधिक कस्बों व शहरों में मेले के कार्यक्रम देखे गए। करीब 10 लाख व्यू मिले और एक करोड़ से अधिक  लोगों के द्वारा मेले के कार्यक्रम देखे गए थे।  उन्होंने बताया कि इस बार इस लाइव प्रसारण को और अधिक सुविधाजनक व बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए मल्टी कैमरे व ड्रोन का भी उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है।

अमेरिका से फोन कर याद ताजा होने की दी थी जानकारी
अध्यक्ष राजवंशी ने बताया कि गत वर्ष अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने उन्हें फोन कर कहा था कि यू ट्यूब के माध्यम से उन्होंने हजारों कि.मी. दूर रहकर भी मेले के सभी कार्यक्रम घर बैठे देखे। उन्हें कोटा आए कई साल हो गए। लेकिन कई साल बाद मेले के कार्यक्रम देखकर कोटा की याद ताजा हो गई। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की थी। साथ ही कई लोगों ने लाइव प्रसारण की क्वा लिटी में सुधार के भी सुझाव दिए थे। उन्हें इस बार प्रयास कर सही किया जाएगा।

मेला उद्घाटन में दिखेगा महारास
दशहरा मेले के उद्घाटन में गत वर्ष जहां प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी कोटा आई थी। उन्होंने अपने नृत्य नाटिका दुर्गा की प्रस्तुति दी थी। लेकिन इस बार उद्घाटन में किसी बड़े कलाकार के आने की संभावना कम है।  मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि प्रयास तो किया जा रहा है किसी बड़े कलाकार को बुलाने का लेकिन संभावना कम लग रही है। ऐसे में उद्घाटन के दौरान करीब दो से ढाई घंटे का महारास करवाने की योजना है।

असर खबर का - मेला समिति अध्यक्ष ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष व मेला समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष विवेक राजवंशी के नेतृत्व में मेला समिति ने बुधवार को अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दशहरा मैदान की दशा सुधारने के साथ ही मेले के लिए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि  अक्टूबर में आयोजित होने वाले  वें राष्ट्रीय दशहरा मेले को वास्तव में राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वे स्वयं हर चीज की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करेंगे। उसी के तहत दशहरा मैदान का पहला निरीक्षण किया गया। जिसमें दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक करीब 4 घंटे पूरे मैदान को देखा। मैदान में उग रही घास को कटवाने से लेकर सभी टूटफूट को समय पर सही करवाने के निर्देश दिए गए। पानी से लेकर जन सुविधाओं तक की व्यवस्था को सुधारने व आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं हो उसे सही करने के निर्देश दिए गए। राजवंशी ने बताया कि मेले में स्थानीय व बाहर से आने वाले व्यापारियों व दुकानदारों को मेले में दुकानें लगाने के लिए आकर्षण पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व अनुभाग के अधिकािरयों को कहा गया है कि वे व्यापारियों को बताएं कि मेले में बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। व्यापारियों को सुविधा देने के साथ ही मेले में अभी तक ठंडे रहने वाले मार्केट को भी उठाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे सभी मार्केट में व्यापारी दुकानें लगाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।  उन्होंने बताया कि मेला परिसर के वेस्ट जोन, नोर्थ जोन व ईस्ट जोन की दुकानों और स्थान के आवंटन के सन्दर्भ में मौके पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मेले में अधिक से अधिक दुकानों के आवंटन  व पर्याप्त स्थान के साथ-साथ आमजन की सुविधा  के लिए विस्तार से भ्रमण कर दिशा-निर्देश दिए गए। दशहरा मेला 3 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।  निरीक्षण के दौरान मेला समिति सदस्य योगेन्द्र शर्मा, मेला प्रभारी  व उपायुक्त  नगर निगम कोटा दक्षिण महावीर सिंह सिसोदिया, सहायक अभियन्ता भुवनेश नावरिया व  तोसिफ खान, कनिष्ठ अभियन्ता महेन्द्र प्रजापत, स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम, राजस्व अधिकारी  विजय अग्निहोत्री, राजस्व निरीक्षक रियाज अहमद, निजी सहायक कमल मालव और वरिष्ठ सहायक सन्दीप औधिच्य व रविन्द्र गोस्वामी भी साथ रहे।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि दशहरा मैदान की दुर्दशा का मामला सबसे पहले दैनिक नव’योति ने उठाया था। समाचार पत्र में 6 अगस्त के अंक में पेज 5 पर‘ स्मार्ट सिटी का दशहरा, मेला मैदान मांगता मरम्मत‘ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया  था। जिसमें मैदान में बड़ी घास से लेकर नालियों के ढकान टूटफूट और पानी की सुविधाओं तक के बारे में कमियों को उजागर किया था। उसके बाद मेला समिति अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ मैदान का निरीक्षण कर उन कमियों को सुधारने के निर्देश दिए।

हर बार कागज भिगो रहा टंकी का प्रस्ताव
कोटा। नगर निगम की ओर से हर साल आयोजित होने वाले दशहरा मेले के दौरान करीब एक माह के भीतर लाखों लोग दशहरा मैदान में आते हैं। उन्हें पीने  व अन्य कामों के उपयोग में आने वाले पानी की सुविधा देने के लिए पिछले कई सालों से पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव तो तैयार होता है लेकिन टंकी अभी तक नहीं बनी। इस बार भी मेला समिति की पहली बैठक में फिर से टंकी बनाने का निर्णय किया गया है। नगर निगम की ओर से 131 वां राष्ट्रीय दशहरा  मेला 3 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों रावण दहन से लेकर करीब 20 से 25 दिन तक शहर ही नहीं दूरदराज तक से हजारों लाखों लोग रोजाना दशहरा मैदान में आते हैं। उन लोगों की सुविधा के लिए मैदान में जगह-जगह पर पीने के पानी के साथ ही जन सुविधा के उपयोग में आने वाले पानी की व्यवस्था तो है। लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। ऐसे में नगर निगम की ओर से पिछले कई सालों से मेला समिति की बैठक में दशहरा मैदान में पानी की टंकी बनाने का निर्णय व प्रस्ताव पारित किया जाता है लेकिन वह टंकी अभी तक नहीं बनी है। इस बार 2 अगस्त को हुई मेला समिति की पहली बैठक में फिर से पानी की टंकी बनाने का निर्णय किया गया।

50 हजार लीटर की टंकी, 50 लाख होगा खर्चा
नगर निगम की ओर से दशहार मैदान में पानी की टंकी बनाने पर करीब 50 लाख रुपए का खर्चा होगा। करीब 50 हजार लीटर की टंकी बनाने में दो माह से अधिक का समय लगेगा। वह भी निर्माण का कार्यादेश जारी होने के बाद। अभी तक तो समिति में निर्णय लिया है। उस निर्णय की पालना में जितना समय लगेगा उससे पहले तो मेला ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस बार यदि टंकी बन भी जाती है तो वह मेले के दौरान लोगों के काम नहीं आ पाएगी।

यू मार्केट के टैंक से आ रहा पानी
नगर निगम कोटा दक्षिण के एक्सईएन ए.क्यूु कुरैशी ने बताया कि दशहरा मैदान में वर्तमान में यू मार्केट के टैंक से पानी की सप्लाई की जा रही है। वह भी पम्प के माध्यम से हो रही है। ऐसे में यदि बीच में लाइट गुल हो जाए तो पानी बंद हो जाता है। उसे 24 घंटे बनाए रखने के लिए टंकी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह टंकी मैदान में ऊंचे हिस्से में बनाई जाएगी। हालांकि इसे बनाने में समय लगेगा। पहले भी इसे बनाने का निर्णय हुआ था लेकिन स्थायी काम होने से उत्तर दक्षिण निगम में खर्च को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।

इनका कहना है
दशहरा मैदान में आने वाले हजारों लाखों लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैदान में पानी की टंकी बनाने का निर्णय किया गया है। टंकी बनाने में समय लगेगा। जिससे उसका उपयोग इस बार मेले के दौरान किया जाना मुश्किल है लेकिन टंकी बनकर तैयार हो जाएगी तो अगले मेले में काम आएगी। लेकिन पिछले सालों की तरफ यदि प्रयास व शुरुआत ही नहीं करेंगे तो यह कभी नहीं बन पाएगी। इस बार मेले को भव्य तरीके से बनाने का प्रयास रहेगा। विशेष रूप से आमजन व दुकानदारों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
- विवेक राजवंशी, अध्यक्ष दशहरा मेला आयोजन समिति