financial assistance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केरल में चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने की गरीबों के लिए मुफ़्त सरकारी सुविधाओं की मांग, अपनी सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह गरीबों तथा अमीरों को मिलने वाली मुफ़्त सरकारी सुविधाओं के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस बारे में विचार करते समय ईमानदारी बहुत ज़रूरी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में रविवार को कहा कि गरीबों को दी जाने वाली सरकारी सुविधा का मजाक उड़ाया जाता है जबकि अमीर लोगों को दी जाने वाली सुविधा को सम्मान बताया जाता है।

उन्होंने लिखा, "जब गरीबों को जीवनयापन के लिए सब्सिडी मिलती है, तो इसे 'रेवड़ी' और 'मुफ्त सुविधाएं' कहा जाता है। जब अडानी और अंबानी को कौड़ियों के भाव जमीन, कर छूट और करोड़ों के ऋण माफ किए जाते हैं, तो इसे विकास कहा जाता है।" कांग्रेस नेता ने सुविधाओं के दोनों पक्षियों पर विचार करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा, "गरीबों को शर्मिंदा किया जाता है। शक्तिशाली लोगों का गुणगान किया जाता है। मैं मुफ्त सुविधाओं के बारे में बातचीत के लिए तैयार हूं, लेकिन आइए ईमानदारी से दोनों पक्षों पर विचार करें।"

राहुल गांधी ने केरल में चुनावी माहौल के बीच अपनी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) केरल के लोगों को पांच प्रमुख गारंटियों के माध्यम से एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने जा रहा है। इनमें राज्य परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा। कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता, कल्याण पेंशन बढ़ाकर 3000 प्रति माह करने, ओमन चांडी के नाम पर एक योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देने तथा युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मिला वर्ल्ड बैंक का सहारा, 700 मिलियन डॉलर की रकम मंजूर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मुश्किल से निकालने के लिए वर्ल्ड बैंक एक बार फिर सामने आया है। वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान के लिए मल्टी-ईयर पहल के तहत 700 मिलियन डॉलर की फाइनेंसिंग को मंजूरी दी है। यह रकम पाकिस्तान की मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता और सर्विस डिलीवरी को सपोर्ट करने के लिए है। इस रकम में से 600 मिलियन डॉलर फेडरल प्रोग्राम के लिए और 100 मिलियन डॉलर सिंध में प्रांतीय प्रोग्राम के लिए होंगे।

पाकिस्तान को यह मंजूरी अगस्त में पंजाब में प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए वर्ल्ड बैंक की ओर से दिए गए 47.9 मिलियन डॉलर के ग्रांट के बाद मिली है। 700 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता और सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक बहु-वर्षीय योजना के तहत दिया जाएगा।

कैसे खर्च होगी रकम

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को यह राशि पब्लिक रिसोर्सेज फॉर इंक्लूसिव डेवलपमेंट- मल्टीफेज प्रोग्रामेटिक अप्रोच के तहत दी जाएगी, जिसके तहत कुल 1.35 बिलियन डॉलर तक की मदद मिल सकती है। यह मदद ऐसे समय में आई है, जब पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर सेवाएं देने की सख्त जरूरत है।

विश्व बैंक के अनुसार, यह फंड पाकिस्तान को अपनी घरेलू आय बढ़ाने और उसे पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेगा। इस योजना के तहत स्कूलों और क्लीनिकों के लिए मिलने वाले फंड को पक्का बनाया जाएगा। साथ ही टैक्स सिस्टम को निष्पक्ष बनाया जाएगा और निर्णय लेने के लिए बेहतर डेटा उपलब्ध होगा। इससे सरकारी कामों में लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

मुश्किल में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

विश्व बैंक के पाकिस्तान के लिए कंट्री डायरेक्टर बोलरमा अमगाबाजार ने कहा है कि पाकिस्तान को समावेशी और टिकाऊ विकास के रास्ते पर चलने के लिए अधिक घरेलू संसाधन जुटाने होंगे। उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका इस्तेमाल कुशलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से लोगों के लिए परिणाम देने में हो। विश्व बैंक के लीड कंट्री इकोनॉमिस्ट फॉर पाकिस्तान टोबियास अख्तर हाक ने बताया कि पाकिस्तान की वित्तीय नींव को मजबूत करना मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता बहाल करने, परिणाम देने और संस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक है। नवंबर में ही आईएमएफ-विश्व बैंक रिपोर्ट में कहा गया था कि देश का खंडित विनियमन, अपारदर्शी बजट और राजनीतिक हस्तक्षेप निवेश को बाधित कर रहा है और राजस्व कमजोर कर रहा है।

बागड़े ने राजस्थान के खिलाड़ियों को दी 10 लाख की वित्तीय सहायता, सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने का किया आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अपने विवेकाधीन निधि से राज्य के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 10.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। बागडे ने यह राशि ओलम्पिक खेल लैक्रोज के जम्मू में आगामी पांच से सात दिसम्बर को होने वाली द्वितीय फेडरेशन कप में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए प्रदान की गई है।

उन्होंने लैक्रोज खेल के आगामी लॉस एन्जलिस ओलम्पिक-2028 में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जताते हुए राजस्थान के खिलाड़ियों को अभी से वहां सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने का आह्वान किया है। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि बागडे ने अपने विवेकाधीन कोटे से राज्य के महिला और पुरूष वर्ग में भाग लेने वाले उदयपुर संभाग के 28 खिलाडिय़ों के लिए यह राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे ओलम्पिक में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से अपने आपको तैयार कर पाएंगे।

Reliance Foundation वायनाड में आए भूस्खलन से पीडि़त लोगों को वित्तीय सहायता देगा
वायनाड। केरल के वायनाड में आये भूस्खलन से पीडि़त लोगों के लिये रिलायंस फाउंडेशन स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें सहायता देने के लिये खाद्य पदार्थ, फल, दूध, सूखा राशन इत्यादि उपलब्ध करा रहा है। विज्ञप्ति में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी का हवाला देते हुये कहा गया है कि भूस्खलन पीडि़तों को बीज, चारा, उपकरण और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी मुहैया कराएगा। बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुस्तकों और खेल सामग्री सहित शिक्षा सहायता उपलब्ध कराएगा।

राज्य में संचार सुविधा सुचारु रूप से चल सके इसके लिये रिलायंस ने विशेष टावर लगाए हैं। अंबानी ने कहा है कि वह वायनाड के लोगों की पीड़ा और भूस्खलन से हुए भारी नुकसान से दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में रिलायंस फाउंडेशन की टीमें दिन रात काम कर रही हैं। वह इस कठिन समय में केरल के लोगों के साथ हैं।

कंपनी के बयान के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन की टीमें राहत सामग्री के साथ मौके पर मौजूद हैं। वे राज्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से लगातार चर्चा कर रही हैं। प्रत्येक काम को राज्य और अन्य आपदा एजेंसियों के साथ तालमेल के साथ लागू किया जा रहा है ताकि मदद समय पर पहुँचे।