chief minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुडुचेरी में रंगास्वामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 2 नए मंत्रियों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ, कई दिग्गज रहे मौजूद
पुडुचेरी । पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर रहे एन आर कांग्रेस के संस्थापक-अध्यक्ष एन रंगासामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लगातार दूसरी बार गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे रंगासामी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। केन्द्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल एन कैलाशनाथन ने यहाँ लोक भवन में आयोजित साधारण शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सहित नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रंगासामी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता और पूर्व गृह मंत्री ए नमशिवायम और एन आर कांग्रेस के विधायक मल्लाडी कृष्ण राव ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। यह पांचवीं बार था जब रंगासामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पुडुचेरी पर्यवेक्षक मनसुख मंडाविया, भाजपा चुनाव प्रभारी निर्मल कुमार सुराना, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और लक्षिया जननायक काची सहित गठबंधन सहयोगियों के नेता और क्षेत्रीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज कार्यभार संभालने वाली नई कैबिनेट का आने वाले दिनों में और अधिक मंत्रियों को शामिल करके विस्तार किया जाएगा। कुल 30 सीटों में से एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 18 सीटें जीतीं, जिसमें अकेले एन आर कांग्रेस ने 12 सीटें, भाजपा ने चार और अन्नाद्रमुक तथा लक्षिया जननायक काची ने एक-एक सीट जीती, जबकि विपक्षी कांग्रेस- द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) गठबंधन ने छह सीटें जीतीं, जिनमें द्रमुक ने पांच और कांग्रेस ने एक सीट हासिल की। शेष छह सीटों पर टीवीके और उसके सहयोगियों तथा निर्दलीयों ने जीत दर्ज की।

नौ अप्रैल के चुनावों में रंगासामी ने दो सीटों से जीत हासिल की—अपने गढ़ थट्टनचावडी से, जहाँ उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अपने प्रतिद्वंद्वी वी वैथिलिंगम को हराया, जो लोकसभा सांसद भी हैं, तथा मंगलम निर्वाचन क्षेत्र से भी उन्होंने जीत दर्ज की। अब मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद वह जल्द ही इनमें से एक सीट से इस्तीफा दे देंगे। रंगासामी अतीत में अपनी मूल पार्टी कांग्रेस में रहने के दौरान भी मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2008 में जब वह कांग्रेस शासन का नेतृत्व कर रहे थे, तब उनके और श्री वैथिलिंगम के बीच मतभेद उभर आए थे, जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता कांग्रेस में उनके साथ रहने के दिनों की है जब वैथिलिंगम ने रंगासामी के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था और सितंबर 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में उनके उत्तराधिकारी बने थे। हालांकि, रंगासामी ने अपनी खुद की पार्टी एन आर कांग्रेस बनाई और 2011 में मुख्यमंत्री बने, इसके बाद 2016 में कांग्रेस से सत्ता हार गए, लेकिन 2021 में फिर से मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की और लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी और आज उन्होंने शपथ ली।

अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण
चेन्नई। 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (टीवीके) विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के एक दिन बाद पार्टी सुप्रीमो और संस्थापक सी जोसेफ विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार लिया है। श्री विजय कल यानी गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर का जवाहरलाल नेहरू बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम पूरी तरह तैयार है, जहां तैयारियां जोरों पर हैं।

राज्यपाल के केरल से चेन्नई पहुंचने के बाद श्री विजय टीवीके के नवनिर्वाचित विधायकों और कांग्रेस विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राजभवन पहुंचे। कांग्रेस ने विजय का समर्थन करने का निर्णय लिया है। उसने दिन की शुरुआत में ही द्रमुक से नाता तोड़कर टीवीके के साथ गठबंधन कर लिया है। राज्यपाल ने विजय का स्वागत हाथ मिलाकर, शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके साथ ही उन्हें एक स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन, टीवीके सचिव बुस्सी एन आनंद, चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुना और अन्य नेता मौजूद थे।

राज्यपाल के साथ चली 30 मिनट तक की बैठक के दौरान श्री विजय ने शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की और सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए समय भी मांगा। गौरतलब है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए श्री विजय को अभी भी छह विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।

करिश्माई नेता श्री विजय ने अपनी युवा और महिला शक्ति के अभूतपूर्व प्रदर्शन के दम पर चुनावों में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने चुनाव बाद के सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए अपनी पहली चुनावी पारी में 108 सीटें जीतीं और छह दशक पुराने द्रविड़ पार्टियों के वर्चस्व को खत्म कर दिया। चूंकि विजय ने खुद दो सीटों चेन्नई शहर की पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से जीत हासिल की है, इसलिए तकनीकी रूप से टीवीके के पास 107 विधायक हैं और कांग्रेस के पांच विधायकों के साथ वह कुल 112 की संख्या तक पहुंच चुकी है , लेकिन 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे अभी छह और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।

बता दें कि द्रमुक के साथ कांग्रेस का गठबंधन इस विधानसभा चुनाव में भी था, लेकिन लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का सपना देख रही द्रमुक के विजय के 'राजनीतिक तूफान' में उड़ जाने के बाद कांग्रेस ने पाला बदल लिया है। कांग्रेस ने द्रमुक के साथ कड़ी सौदेबाजी के बाद ली 28 में से महज पांच सीट जीत सकी है। विजय के कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन मांगे जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने विस्तृत चर्चा के बाद मंजूरी दे दी। इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडनकर और टीएनसीसी अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागाई के नेतृत्व में एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने श्री विजय से मुलाकात की। उन्होंने एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन और भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए गठबंधन को अंतिम रूप दिया और समर्थन पत्र सौंपा। रिपोर्टों के अनुसार, विजय ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किये एक संदेश में सीएम अब्दुल्ला को शुभकामनाएं भेजीं। पीएम मोदी ने लिखा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला पिछले दो दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वह इससे पहले 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और उन्होंने सांसद के रूप में लोकसभा में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

सीएम अब्दुल्ला परिवार ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक इतिहास में एक बहुत अहम भूमिका निभाई है। उमर अब्दुल्ला पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बेटे और दिवंगत शेख अब्दुल्ला के पोते हैं। शेख अब्दुल्ला इस क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य की एक महत्वपूर्ण हस्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक थे।

भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांकरोटा से लौटते समय अचानक एक चाय की दुकान पर रुककर ग्रामीणों के साथ कुल्लड़ में चाय पी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से हालचाल पूछा और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, पानी और बिजली से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। सहज और सादगीपूर्ण अंदाज में चाय पीते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

डीके शिवकुमार ने सीएम के साथ मतभेद के आरोपों को किया खारिज, कहा मैं और सीएम सिद्धारमैया भाइयों की तरह
बेंगलुरू। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसी भी कांग्रेस नेता के साथ मतभेद की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह और मुख्यमंत्री आपस में भाइयों की तरह काम कर रहे हैं। सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, क्या मुख्यमंत्री और मैं भाइयों की तरह काम नहीं कर रहे हैं? मेरा किसी भी कांग्रेस नेता से कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले लोगों से मुलाकात के सवाल पर, पूर्व मंत्री केएन राजन्ना से हुई भेंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, क्या सिर्फ राजन्ना मुख्यमंत्री के करीबी हैं? वह मेरे भी करीबी हैं। ऐसा कौन है जो उनके करीब नहीं है? मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। एसएम कृष्णा के समय मैंने ही राजन्ना को एपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया था। आप उनसे पूछ सकते हैं।

यह सब मीडिया और विपक्ष की बनाई हुई कहानी है

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए राजन्ना से मुलाकात की, शिवकुमार ने कहा, हम सहकर्मी हैं और उन्होंने मेरे साथ काम किया है। पिछले 16 साल में जब से मुख्यमंत्री पार्टी में आए हैं, क्या मेरे और उनके बीच कभी कोई मतभेद रहा है। यह सब मीडिया और विपक्ष की बनाई हुई कहानी है।

हम सब दोस्त और सहकर्मी हैं

उन्होंने कहा, कांग्रेस के सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं। हम सब दोस्त और सहकर्मी हैं। मैंने किसी के खिलाफ बयान नहीं दिया है। मैंने सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर टिप्पणी की है। राजन्ना हमारी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री हैं। उनसे शिष्टाचार भेंट थी। कल ठीक से बात नहीं हो पाई थी, इसलिए आज मुलाकात की।

पार्टी में कोई भ्रम नहीं

पार्टी में भ्रम दूर करने को लेकर वीआर सुदर्शन के मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवकुमार ने कहा, मेरी जानकारी में पार्टी में कोई भ्रम नहीं है। यह सब बीजेपी और मीडिया की देन है। बीजेपी अपनी अंदरूनी गड़बड़ियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।

गैस सिलेंडर हादसा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
जयपुर। बीकानेर में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा हुआ है।

घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।इस दुखद घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है, और प्रशासन राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। हादसे के कारणों की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन
राजसमंद। उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और महाराणा प्रताप के वंशज व मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बीच जग मंदिर पैलेस में गर्मजोशी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ऐतिहासिक सिटी पैलेस का चित्रपट भेंट कर अभिनन्द किया। इस दौरान सीएम माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक-ऐतिहासिक मुद्दों और मेवाड़-उड़ीसा के रिश्तों पर मंथन हुआ।

क्योंकि, सीएम मोहन चरण माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः उड़ीसा के निवासी हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव उड़ीसा की वर्तमान भाजपा की माझी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सास संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से लगातार 5वीं बार भाजपा की सांसद हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, डिप्टी सीएम कनकवर्धन और सांसद संगीता की इकलौती बेटी हैं।

आतिशी 21 सितंबर को लेगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नई विधायक दल की नेता आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंजूरी के लिए भेज दिया था। साथ ही उन्होंने नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव भी राष्ट्रपति को भेजा था जिसको मंजूरी मिल गई है।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी सुविधाओं का त्याग करने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने कहा कि दिल्ली और देश के लोग देख रहे हैं कि पिछले दो साल से भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप खड़े किए, जबकि एक रुपए का अभी तक सबूत नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने केजरीवाल को भ्रष्टाचारी कहा और उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़े किए। आप नेता ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने तय किया कि मुख्यमंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं वह छोड़ देंगे। केजरीवाल ने अपना सरकारी आवास खाली करने का फैसला लिया है। अरविंद केजरीवाल 15 दिन के अंदर सरकारी आवास खाली कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने 8 बोर्ड के गठन को दी मंजूरी, जानिए कौन-कौन से वर्गों के बने बोर्ड
जयपुर। राज्य सरकार समाज के विभिन्न वर्गां के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 विभिन्न बोर्ड के गठन को स्वीकृति दी है।

इन नवगठित बोर्ड में राजस्थान राज्य राजा बली कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य वाल्मिकी कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य मेघवाल कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य पुजारी कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य केवट कल्याण (मां पूरी बाई कीर) बोर्ड, राजस्थान राज्य जाटव कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य धाणका कल्याण बोर्ड एवं राजस्थान राज्य चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड शामिल हैं।

सभी बोर्ड संबंधित वर्गों की स्थिति का जायजा लेने, प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनके पिछड़ेपन को दूर करने के सुझाव राज्य सरकार को देंगे।

इन बोर्ड द्वारा संबंधित वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित करने, उनके लिए वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों से समन्वय करने, परम्परागत व्यवसाय को वर्तमान तौर-तरीकों से आगे बढ़ाने, रोजगार को बढ़ावा देने तथा शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नयन के संबंध में सुझाव दिए जाएंगे। साथ ही, सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के विरूद्ध ठोस उपाय करने सहित अन्य सुझाव भी राज्य सरकार को प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस सभी बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं तीन सदस्य सहित 5-5 गैर-सरकारी सदस्य होंगे तथा राज्य के विभिन्न विभागों के शासन सचिव, आयुक्त, निदेशक, संयुक्त निदेशक एवं उप निदेशक स्तर के अधिकारी सरकारी सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड या राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक स्तर के अधिकारी अथवा उनका प्रतिनिधि विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

कोटा के विकास से पर्यटन उद्योग को मिलेगा बूस्टर- सीएम गहलोत
कोटा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा में जिस तरह से चंबल रिवर फ्रंट और आॅक्सीजोन सिटी पार्क विकसित किए गए हैं उससे विकास के साथ पर्यटन को नया बूस्टर मिलेगा ।उन्होंने यह बात बुधवार को कोटा प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में कही । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह कोट पहुंचकर ऑक्सीजोन सिटी पार्क का उद्घाटन किया शिलापट्ट का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने पूरे पार्क का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने केनाल में नाव से भ्रमण कर पूरे ऑक्सीजोन पार्क को देखकर उसकी प्रशंसा की । मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने जिस तरह से राज्य सरकार से आर्थिक मदद लिए बिना नगर विकास न्यास के स्रोत से कोटा में चंबल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन पार्क जैसे विकास कार्य किए हैं उससे पर्यटन उद्योग को पंख लगे हैं । उन्होंने कहा कि राजस्थान विकास और आर्थिक दृष्टि से देश में मॉडल बना हुआ है  राज्य सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिन्हें दूसरे राज्यों में भी लागू किया जा रहा है।

कोटा में हो रही सुसाइड को लेकर सीएम गंभीर

कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों के सुसाइड के मामले में उन्होंने कहा कि वह स्वयं और सरकार भी इस मामले में चिंतित है। जयपुर में मीटिंग लेकर कोचिंग व हॉस्टल संचालकों को पाबंद किया है। उनके लिए गाइडलाइन जारी की जा रही है साथ ही कमेटी का गठन भी किया है कमेटी जल्दी ही अपनी रिपोर्ट देगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रेट कम करने को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब से इस मामले में तुलना किया जाना गलत है। स्टैंप ड्यूटी केंद्र सरकार ने बढ़ाई है जबकि मध्य प्रदेश में राजस्थान से भी ज्यादा दरें हैं इसलिए पेट्रोल डीजल के रेट केंद्र सरकार को कम करना चाहिए राज्य सरकार पर आरोप लगाना गलत है।  कोटा में हवाई सेवा शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के लिए सबसे बड़ी समस्या जगह की थी उसके लिए राज्य सरकार ने जमीन आवंटित कर दी है अब केंद्र सरकार को इस मामले में पहल करनी होगी।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से ही है उन्हें आगे बढ़कर प्रयास करने चाहिए । राज्य सरकार को जो करना चाहिए था वह अपने स्तर पर कर चुकी है ।

उद्घाटन के अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री  धारीवाल , विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ,चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा, उदयलाल आंजना, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई अन्य मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

स्थितियों एवं राहत कार्यों पर निरन्तर निगरानी रखें अधिकारी : मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर तूफान से हुए नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्थितियों एवं राहत कार्यों पर निरन्तर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा वायुसेना एवं सेना के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व 14 जून को भी मुख्यमंत्री ने बैठक आयोजित कर सभी जिला कलेक्टर्स,  पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ, मौसम विभाग एवं संबंधित विभागों को तूफान से होने वाली भारी वर्षा से बचाव के संबंध में निर्देश दिए थे।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि जिन स्थानों पर भारी बारिश के कारण पानी जमा हो गया है, उन स्थानों से दूरी बनाकर रखें। विशेषकर बच्चों को इन स्थानों पर तैरने से सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पानी का बहाव तेज हो अथवा चादर चल रही हो, वहां पैदल या वाहन से ना गुजरें।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक में बताया गया कि बिपरजॉय तूफान के कारण बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही एवं राजसमंद जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई है। तूफान के कारण बीते 3 दिनों में बाड़मेर में 192.37, जालोर में 419.10, सिरोही में 464.66, पाली में 318.70 एवं राजसमंद में 251.92 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। बूंदी एवं सवाई माधोपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बिपरजॉय तूफान से प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की 17 एवं एनडीआरएफ की 8 टीमें लगातार बचाव राहत कार्य में जुटी हैं। इन स्थानों पर सहायता के लिए सेना के 2 कॉलम तैनात किए गए हैं। प्रभावित जिलों से 15 हजार व्यक्तियों को वर्षा से पूर्व ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा 1595 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया है। एनडीआरएफ द्वारा 133, एसडीआरएफ द्वारा 123 एवं सेना द्वारा 9 व्यक्तियों को विकट परिस्थितियों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं राजसमंद में राजस्थान पुलिस के एक जवान द्वारा बहादुरी दिखाते हुए 2 लोगों को तेज बहाव से बचाया गया। बैठक में आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री  गोविन्दराम मेघवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग अखिल अरोड़ा एवं शासन सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग पीसी किशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, मंत्रालयिक एकता मंच ने किया क्रमिक अनशन समाप्त
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने गहलोत को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी मांगों का कार्मिक और वित्त विभाग से परीक्षण करवाकर नियमानुसार उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मंत्रालयिक एकता मंच ने अपना क्रमिक अनशन समाप्त करने का फैसला किया। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा, मंत्रालयिक एकता मंच कोर कमेटी के सदस्य गजेन्द्र सिंह राठौड़, सुरेश धाभाई एवं राजेश पारीक सहित मंत्रालयिक एकता मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।