school van - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

औरंगाबाद में भीषण हादसा: 15 फीट गहरी नहर में गिरी स्कूल मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक स्कूल मैजिक वैन के 15 फीट गहरी नहर में गिर जाने से 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संत जेवियर हाई स्कूल, अंबा की बच्चों को लेकर जा रही एक मैजिक वैन अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन सुबह कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तमसी मोड़ के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद मैजिक वैन सड़क से नीचे नहर में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल वैन की बोलेरो से भिड़ंत : 2 छात्राओं की मौत, कई बच्चे घायल
इटावा। स्टेट हाइवे-1ए पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे बड़ा हादसा हो गया, जब गेता से बच्चों को लेकर आ रही एक स्कूली वैन की आमने-सामने भिड़ंत एक बोलेरो से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का टायर फट गया और उसमें सवार सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे में दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा 132 केवी ग्रिड स्टेशन के पास हुआ। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। इस दुर्घटना में कक्षा 4 की छात्रा प्रिजल उर्फ पारुल आर्य (निवासी गेता) तथा कक्षा 10 की छात्रा तनु नागर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सागर सुमन, परिधी शर्मा, भूमिका, कियान, रोहित नागर,  हिमानी, सुनिधि और प्रिंजन घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में कोटा रैफर किया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी शिवम जोशी, एसडीएम हेमंत घनघोर तथा एसीबीईओ मानक चंद मीना सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पीपल्दा विधायक चेतन पटेल और इटावा पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक छात्राओं के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और घायलों के उपचार की जानकारी ली।

हादसे के बाद इटावा अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से गेता गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के कई बच्चे अब भी कोटा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन
सीसवाली। सीसवाली में नौनिहाल स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी का नजारा मंगलवार को सीसवाली खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर देखने को मिला। जहां पुलिया पर डेढ- दो  फीट पानी होने के बावजूद वेन चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वेन को पुलिया पर उतार दिया गया लेकिन वेन पानी से भरी पुलिया पर थोड़ी दूर जाकर बीच में बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो। बाद में आसपास के युवकों और कस्बेवासियों ने दौड़कर वेन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार कराया गया, तब जाकर बच्चों की जान में जान आई।

पुलिया पर डेढ-दो फिट तक चल रही पानी की चादर
रविवार रात्री से खाडी नदी की बाइपास पुलिया पर पानी आने से अन्ता सीसवाली मार्ग का आवागमन बन्द हो गया था। मंगलवार को दो- तीन बजे  पुलिया पर डेढ- दो फिट पानी की चादर चल रही थी। जहां स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को छोड़ने जाने वाली स्कूल वेन का चालक बच्चो की जान जोखिम में डालकर वेन को पुलिया पार कराया। इससे एक बडा हादसा भी घटित हो सकता था। पुलिया का नजारा देखने वाले लोगों ने दौड़कर स्कूल वेन को धक्का देकर बाहर निकाला। तब जाकर बच्चो ने राहत की सास ली। अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता तो जिसका जिम्मेदार कौन होता!

जान जोखिम में डालकर पानी में से निकाल रहे वाहन
कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों झमाझम बरसात होने से खाडी नदी में उफान आने से रविवार रात्री से ही अन्ता सीसवाली मार्ग का आवागमन बन्द हो रहा था। मंगलवार साय तक खाडी नदी की बाइपास पुलिया मे लगभग डेढ- दो फिट के आसपास पानी की चादर चल रही थी। दो पहिया, चार पहिया वाहन अपनी जान जोखिम में डालकर वाहनों को निकालने में नहीं चूक रहे है।

वाहन चालकों की लापरवाही पड़ न जाए भारी
वहीं अन्ता की तरफ से आई सवारियों से भरी बस को चालक ने लापरवाही से पुलिया को पार कराया। बस में बैठी सवारिया अपनी सांसें थाम कर सीटों पर बैठी रही। पुलिया पार होने पर सवारियों ने राहत की सांस ली। ऐसे बस चालक की थोडी सी लापरवाही भारी पड़ सकती थी। वही स्कूल के बच्चों से भरी स्कूल वेन पुलिया के बीच में बन्द हो गई। जिससे बच्चों की सासे ऊपर नीचे होने लगी। वहीं पुलिया के पास खडे लोगों ने दौडकर वेन को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला तब जाकर बच्चो ने राहत की सांस ली।

हाईलेवल पुलिया का निर्माण कार्य नहीं हुआ पूरा
सीसवाली खाडी नदी पर हाईलेवल पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन वहीं अभी पुलिया का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। हाईलेवल पुलिया के पास वैकल्पिक रास्ते के रूप में एक बाइपास छोटी पुलिया का निर्माण किया गया है  मगर पुलिया की ऊं चाई कम होने के कारण बरसात के दिनों मे आए दिन पुलिया  डूबी रहने से आवागमन बाधित रहने से स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

बाहर गांव से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए वाहन की व्यवस्था अभिभावक ही करते है। अगर वाहन चालक द्वारा पुलिया पर पानी होने के बावजूद भी बच्चों से भरी वेन को पुलिया पार करवाई गई है तो घोर लापरवाही है। वेन चालक को पाबन्द किया जाएगा।
- हंसराज मीणा, प्रधानाचार्य, स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, सीसवाली।

सीसवाली खाडी नदी पर हाईलेवल पुलिया का निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। लगभग एक डेढ़ साल में पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद वाहन चालकों, राहगीरों और कस्बेवासियों को इस समस्या से राहत मिल सकेगी।
- बसंत कुमार गुप्ता, एईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, अंता।