weather became cool - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीकानेर में पांच इंच से ज्यादा बारिश, जयपुर में दिनभर जारी रही बूंदाबांदी
जयपुर। प्रदेश में मानसून की झमाझम के बीच कुछ जिलों में बुधवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बूंदी में बरसात के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में 14 और 12 साल की दो बहनें दब गई जिनमें में बड़ी बहन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। वहीं जोधपुर में स्कूल वैन पर एक पेड़ गिर गया। इसमें 12 बच्चे फंस गए। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ है।

पाली, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश का दौर थम गया है, जिसके बाद प्रशासन ने वहां बने बाढ़ के हालात से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी हो गया जो कि घने बादलों के साथ देर रात तक रुक-रुक कर चलता रहा। राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है, जो अगले दिन कुछ दिन रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 अगस्त तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून की बारिश होगी, जबकि शेष जिलों में मौसम साफ  रहेगा। इस बीच कुछ शहरों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं बीते 24 घंटों मे बीकानेर के कोलायत में सर्वाधिक 132 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं कोटा के सुल्तानपुर में 60 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।