Nayab Singh Saini - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जहरीले पानी से मचा हड़कंप: 100 से अधिक लोग बीमार, सांसद सैलजा ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने डबवाली क्षेत्र के गांव देसूजोधा में दूषित पेयजल के कारण 100 से अधिक लोगों के पीलिया और लीवर संक्रमण से प्रभावित होने की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों में बड़ी संख्या बच्चों और युवाओं की है तथा कई परिवारों के दो-तीन सदस्य बीमार हैं। कई मरीज हरियाणा और पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

सैलजा ने कहा कि ग्रामीण पिछले करीब 15 दिनों से दूषित पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए। नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान कथित लापरवाही से सीवरेज का पानी सप्लाई में मिलने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले के कई गांवों में लोग दूषित और अत्यधिक टीडीएस (1900 तक) वाले पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं।

घग्गर बेल्ट में पहले से कैंसर के मामलों को लेकर चिंता बनी हुई है, ऐसे में खराब पेयजल पीलिया, लीवर, पेट और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। उन्होंने सरकार से पूरे जिले में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने और वैज्ञानिक अध्ययन कराने की मांग की। सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री से देसूजोधा में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने, घर-घर स्क्रीनिंग कराने, गंभीर मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने तथा स्वच्छ पेयजल की निर्बाध वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का बुनियादी अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

हरियाणा के लिए विनेश एक चैंपियन है और उसे सभी सम्मान दिए जाएंगे: नायब सिंह
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा  कि हरियाणा के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट एक चैंपियन है और राज्य सरकार उन्हें ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी की तरह सभी सम्मान, सुविधा और पुरस्कार देगी। ओलंपिक में महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल में पहुंचने के बाद वजन ज्यादा होने के कारण डिसक्वालीफाई की गई विनेश फोगाट द्वारा कुश्ती से संन्यास लिए जाने की घोषणा के कुछ देर बाद सैनी ने यह ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।

हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी  विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी।
हमें आप पर गर्व है विनेश !