RBI Governor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

FADA की RBI गवर्नर के साथ ऐतिहासिक बैठक : ऑटो रिटेल के लिए उठाईं अहम मांगें
जयपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने भारतीय ऑटो रिटेल क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए  मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माननीय गवर्नर संजय मल्होत्रा के साथ अपनी पहली बैठक आयोजित की। FADA के उपाध्यक्ष साई गिरिधर, सचिव अमर जतिन शेठ और सीईओ सहरश दमानी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने ऑटो रिटेल में व्यवसाय सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख वित्तीय और संरचनात्मक मांगें उठाईं। इस बैठक में ऑटो रिटेल क्षेत्र की चुनौतियों को दूर करने और इसे मुख्यधारा के वित्तीय व नियामक ढांचे में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। गवर्नर ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने और संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय का आश्वासन दिया।

FADA की प्रमुख मांगें: रेपो रेट कट का समयबद्ध लाभ: FADA ने मांग की कि रेपो रेट में कटौती का लाभ उधारकर्ताओं तक तुरंत और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि ऑटो लोन सस्ते और सुलभ हो सकें।

ऑटो लोन पर जोखिम भार की समीक्षा: ऑटो लोन पर 100% जोखिम भार को कम करने की मांग उठाई गई, जिससे बैंकों के लिए ऑटो रिटेल में ऋण देना आसान हो।

CGTMSE कवरेज का विस्तार: अधिकृत ऑटो डीलरशिप को क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) कवरेज प्रदान करने की मांग की गई, ताकि डीलरों को वित्तीय सहायता मिल सके।

अनैतिक प्रोत्साहनों पर रोक: बैंकों द्वारा डीलरशिप कर्मचारियों को दिए जाने वाले अनैतिक प्रत्यक्ष प्रोत्साहनों पर अंकुश लगाने की मांग की गई, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो। यह बैठक FADA के ऑटो रिटेल को मजबूत करने और भारत की अर्थव्यवस्था में इसके योगदान को बढ़ाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RBI के नीतिगत दरें यथावत रखने के निर्णय से शेयर बाजार धड़ाम
मुंबई। रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों को लगातार नौवीं बार यथावत रखने के निर्णय से निराश निवेशकों की बिकवाली से आज शेयर बाजार करीब आधी फीसदी लुढ़क गया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मौद्रिक नीति को यथावत बनाए रखने का फैसला किया है। समिति के छह में से चार सदस्यों ने इस निर्णय का समर्थन किया है। इसके मद्देनजर रेपो दर के साथ ही सभी प्रमुख नीतिगत दरें यथावत हैं और उदार मौद्रिक नीति के रूख को वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

इस बार ब्याज दर में कम से कम 0.25 प्रतिशत तक की कटौती किए जाने की उम्मीद लगाए कारोबारियों को रिजर्व बैंक का फैसला रास नहीं आया, जिससे आरबीआई गवर्नर का स्पीच शुरू होते ही बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 351.65 अंक अर्थात 0.44 प्रतिशत लुढ़ककर 79,116.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 112.75 प्रतिशत यानी 0.46 टूटकर 24,184.75 अंक पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 48 अंक उतरकर 79,420.49 अंक पर खुला लेकिन थोड़ी देर बाद 79,422.15 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा लेकिन आरबीआई की घोषणा के साथ हुई बिकवाली से 78,897.92 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया।