Sony Entertainment Television's show - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज' चौहान में सूत्रधार की भूमिका निभायेंगे आशुतोष राणा
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आशुतोष राणा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में सूत्रधार की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। आशुतोष राणा शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में पृथ्वीराज चौहान के परम मित्र चंद बरदाई की भूमिका में अपने प्रभावशाली स्वर से कथा को स्वर देंगे। अपनी सशक्त आवाज और गूंजते संवादों के लिए अलग पहचान रखने वाले आशुतोष राणा दर्शकों को इस ऐतिहासिक यात्रा से भावनात्मक रूप से जोड़ेंगे और उन्हें उस युग की गहराइयों में ले जाएंगे। उनका यह स्वरूप कथा में गंभीरता, प्रामाणिकता और गौरव का भाव लेकर आएगा।इस शो से जुडऩे पर अपने विचार साझा करते हुए आशुतोष राणा ने कहा इस महान ऐतिहासिक गाथा का सूत्रधार  बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय है।

बचपन में मैंने पृथ्वीराज चौहान की वीरता, बुद्धिमत्ता और अद्वितीय साहस की कई कहानियाँ सुनी थीं जिन्होंने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। अब उसी महापुरुष की कथा का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत विशेष अनुभव है। एक अभिनेता के रूप में मैं सदैव मानता हूँ कि आवाज में अपार शक्ति होती है। इस नैरेशन के माध्यम से मैं इस कहानी में गरिमा, गंभीरता और भावनात्मक गहराई लाने का प्रयास करूंगा। मेरे भीतर जो भावनाएं हैं। वो शक्ति, सम्मान और समर्पण से भरी हैं और यही इस शो की आत्मा से मेल खाती हैं। चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान, चार जून से, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो, 'आपका अपना ज़ाकिर' में शमिल हुये परेश गनात्रा
मुंबई। अपने बेहतरीन ह्यूमर के लिए प्रसिद्ध अभिनेता परेश गनात्रा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो, 'आपका अपना ज़ाकिर' में शमिल हो गये हैं। भारतीय कॉमेडी की दुनिया के दिग्गज, बहुमुखी प्रतिभा के धनी ज़ाकिर खान सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर आपका अपना ज़ाकिर में मेज़बान की भूमिका निभाते हुए अपना टेलीविज़न डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ज़िंदगी के दिल छूने वाले फलसफों के साथ ह्यूमर को शामिल करते हुए, यह खुशनुमा शो दर्शकों के लिए 'खुशियों की गारंटी है, मनोरंजन का वादा' करता है, क्योंकि ज़ाकिर हंसी, शायरी, सेलेब्रिटीज़ के साथ व्यावहारिक इंटरव्यू और कई यादगार पलों की विस्तृत रेंज प्रस्तुत करेंगे। शो में श्वेता तिवारी और ऋत्विक धनजानी सहित एक प्रतिभाशाली क्रू ज़ाकिर का साथ निभाएगा, और अब, अपने बेहतरीन ह्यूमर के लिए प्रसिद्ध अभिनेता परेश गनात्रा भी उनके साथ शामिल होंगे।

परेश गनात्रा 'आपका अपना ज़ाकिर' में अपनी अनूठी प्रतिभा लाते हुए, ऐसा किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके मन में केवल दो ही चीजें चलती हैं: खाना और पैसा कमाना। एक उत्कृष्ट गुजराती व्यक्तित्व को अपनाते हुए, उनका किरदार शेयर, रियल एस्टेट, बीमा और निवेश के बारे में बात करेगा। परेश गनात्रा ने कहा,मैं 'आपका अपना ज़ाकिर' का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। पिछले कुछ सालों में कॉमेडी में बहुत बदलाव आया है और मैं इतने सारे पहलुओं वाले एक अच्छे शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ऐसे किरदार को निभाने का अनुभव बहुत म•ोदार है, जिसका मन हमेशा खाने और पैसे कमाने में ही लगा रहता है, और यह शो में ह्यूमर का स्पर्श जोड़ देगा। ज़ाकिर की कहानी सुनाने की शैली और ऑन-स्क्रीन एवं ऑफ़-स्क्रीन दोनों जगह एक शानदार टीम के साथ, मैं बेहतरीन अनुभव देने के वादे को पूरा करने के लिए उत्सुक है और मैं 10 अगस्त से शुरू होने वाले शो को दर्शकों के समक्ष पेश करने का इंतज़ार नहीं कर सकता!''

'आपका अपना ज़ाकिर' का प्रीमियर 10 अगस्त को होगा और यह हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।