Bollywood movie - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हीर एक्सप्रेस : दिल छू लेने वाली फिल्म हीर एक्सप्रेस का दूसरा ट्रेलर जी म्यूजिक पर लॉन्च
मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म हीर एक्सप्रेस का दूसरा ट्रेलर जी म्यूजिक पर लॉन्च हो गया है। फिल्म 12 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर और पहला ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था, सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा चुके हैं।

कलाकारों और क्रू का शानदार संगम
फिल्म में टैलेंट और ग्लैमर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म में दिवोर्ता जुनेजा सिल्वर स्क्रीन पर अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। उनके साथ चार्मिंग प्रीत कमानी भी नजर आएंगे। फिल्म में अनुभवी कलाकार जैसे आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। वे 'ओह माय गॉड' और '102 नॉट आउट' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उमेश शुक्ला ने बताया कि 'हीर एक्सप्रेस' केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि यह इमोशंस और रोमांच से भरी एक खूबसूरत यात्रा है, जिसे लंदन की मशहूर लोकेशंस पर शूट किया गया है।

संगीत और कहानी
फिल्म के पांच गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और सोशल मीडिया, टीवी और रेडियो पर धूम मचा रहे हैं। संगीत तनिष्क बागची ने दिया है, और जावेद अली, असीस कौर, निकिता गांधी, और जसबीर जस्सी जैसे सुपरहिट गायकों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म की कहानी भारत से लंदन तक फैली हुई है, जहाँ नायिका को अपने जीवन की कई सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है। हीर एक्सप्रेस एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जिसमें इमोशंस, रोमांच, संगीत और रिश्तों की गर्माहट सब कुछ है।

कलाकारों ने साझा किए अनुभव
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। दिवोर्ता जुनेजा ने कहा कि आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा जैसे दिग्गजों के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इन सभी से बहुत कुछ सीखा है। आशुतोष राणा ने दिवोर्ता जुनेजा की तारीफ करते हुए कहा कि दिवोर्ता ने 'हीर' के किरदार को जी लिया है और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि लंबे समय बाद एक ऐसी पारिवारिक फिल्म बनी है जो हर पीढ़ी को पसंद आएगी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी समीर आर्य और अक्षत शर्मा ने की है, एडिटिंग मयूर हरदास ने की है और एक्शन का निर्देशन सुनील रोड्रिग्स और इयान वेन टेंपरली ने किया है। कोरियोग्राफी आदिल शेख ने और कॉस्ट्यूम डिजाइन प्रीति शर्मा ने की है। ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि उन्हें एक बड़ी, दिल को छू लेने वाली फिल्म मिलने वाली है।

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, अमित चंद्रा की ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर, अपनी फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जो 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी पीभीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है।

1962 के भारत-चीन युद्ध के बैकड्रॉप में बनी '120 बहादुर' प्रसिद्ध रिजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रचा।
फरहान अख्तर ने फिल्म '120 बहादुर' में मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। फिल्म '120 बहादुर' को रजनीश 'रज़ी' घई ने निर्देशित किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है।

बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'मस्ती' के चौथे पार्ट 'मस्ती 4' की शूटिंग शुरू
मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'मस्ती' के चौथे पार्ट 'मस्ती 4' की शूटिंग शुरू हो गयी है। पॉपुलर फ्रेंचाइजी मस्ती की पहली फिल्म 'मस्ती 4' वर्ष 2004 में दूसरी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' वर्ष 2013 में और तीसरी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के चौथे पार्ट 'मस्ती 4' का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब अभिनेता आफताब शिवदासानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म 'मस्ती 4' की शूटिंग पर अपडेट दिया है।

आफताब शिवदासानी ने बताया है कि 'फिल्म मस्ती 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कर फिल्म 'मस्ती 4' को लेकर अपडेट दिया है। पहली फोटो में वह फिल्म के क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में वह रितेश देशमुख और मिलाप जावेरी के साथ दिखाई दे रहे हैं, चौथी फोटो में आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और मिलाप जावेरी के अलावा जितेंद्र कुमार, इंद्र कुमार सहित कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, पागलपन शुरू होता है। उनमे से अब तक का सबसे मजेदार होना वाला है।

फिल्म 'बागी 4' से संजय दत्त का खूंखार लुक रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'बागी 4' से उनका खूंखार लुक रिलीज हो गया है। एक्शन थ्रिलर बागी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का एलान कुछ दिन पहले ही हो गया था। टाइगर श्राफ ने बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी ,बागी 2 और बागी 3 में काम किया है। अब टाइगर, फिल्म बागी 4 में नजर आयेंगे। बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री हो गयी है। इस फिल्म से संजय दत्त का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 के विलेन से पर्दा उठाया है। उन्होंने संजय दत्त का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की का शव लिए कुर्सी पर बैठकर खून से लथपथ संजय दत्त चीख रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है, हर आशिक खलनायक होता है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित 'फिल्म बागी 4', 05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नेशनल सिनेमा डे पर देखे फिल्म 'आई वांट टू टॉक', केवल 99 रूपए होगें खर्च
मुंबई। नेशनल सिनेमा डे: 29 नवंबर को मात्र 99 रुपये शूजित सरकार की फिल्म आई वांट टू टॉक दर्शकों को देखने के लिये मिलेगी।
शूजित सरकार की फिल्म आई वांट टू टॉक एक सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली कहानी है। 29 नवंबर को नेशनल सिनेमा डे के मौके पर आई वांट टू टॉक सिर्फ 99 रुपये में सिनेमा हॉल में देखी जा सकती है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है: अभी तक इसे नहीं देखा है? हम वादा करते हैं कि आई वांट टू टॉक देखना एक अच्छा अनुभव होगा! अभी टिकट बुक करें मात्र 99 रुपये में! आई वांट टू टॉक अब सिनेमाघरों में!

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित, आई वांट टू टॉक में अभिषेक बच्चन, जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स के तहत रॉनी लाहिड़ी और शूजीत सरकार द्वारा किया गया है।

शाहिद कपूर एक साल बाद बडें पर्दे पर करेंगे वापसी, फिल्म 'देवा' से मचाएंगे धमाल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर 'देवा' 31 जनवरी 2025 को  रिलीज होगी। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर देवा, 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

फिल्म देवा मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है और इसे जी स्टूडियोज और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म लगभग एक साल बाद शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे।

फिल्म भागमभाग का बनेगा सीक्वल, हंसी, मस्ती और मनोरंजन का लगेगा तड़का
मुंबई। अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल अभिनीत सुपरहिट फिल्म भागमभाग के रिलीज के 18 साल बाद फिल्म का सीक्वल आने वाला है। भागम भाग के निर्माता 18 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं। शेमारू एंटरटेनमेंट द्वारा 2006 की कॉमेडी फिल्म के सीक्वल पर काम करने के बारे में अफवाहें फैली हुई हैं। तमाम अटकलों के बीच, निर्माताओं ने पुष्टि की कि वे भागम भाग 2 बना रहे हैं और फिल्म फिलहाल अपनी स्क्रिपटिंग चरण में और 2025 के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

हाल ही में रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने सीक्वल बनाने के अधिकार शेमारू एंटरटेनमेंट से हासिल की हैं और वह साथ-साथ फिल्म की पटकथा पर भी काम कर रही हैं। वह शेमारू के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगी।जैसा कि फिल्म की टीम ने बताया है सरिता इस बात से सहमत हैं कि उन्होंने सीक्वल को डिजाइन करने में बहुत समय लिया है, लेकिन आखिरकार यह सामने आ रहा है। उन्होंने कहा, क्योंकि भागम भाग जैसी विशेष फिल्म का सीक्वल भी उतना ही खास होना चाहिए, जब समय सही था, हमने आगे बढऩे का फैसला किया।
शेमारू एंटरटेनमेंट के के कार्यकारी अधिकारी हिरेन गडा ने कहा, ''हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए एक बेहतरीन टीम के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं, जो अपनी पिछली फिल्म की विरासत को और भी हंसी, मस्ती और मनोरंजन के साथ जारी रखेगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने पर जल्द ही इसकी कास्टिंग पर भी फ़ैसला ले लिया जाएगा होने की उम्मीद है।

आनंद एल राय बनायेगे तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट !
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक आनंद.एल.राय अपनी सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट बनाना चाहते हैं। आनंद. एल. राय निर्देशित फिल्म तनु वेड्स मनु वर्ष 2011 में प्रदर्शित हुयी थी, जिसमें कंगना रनौत और आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद आनंद.एल.राय ने वर्ष 2015 में तनु वेड्स मनु की सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटन्र्स बनायी।अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा हो रही है।

आनंद. एल. राय ने कहा है कि फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट जरूर आएगा। उन्होंने कहा, तनु वेड्स मनु एक ऐसी फ्रेंचाइजी है,जो तीसरा पार्ट डिमांड करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह किरदार बहुत खूबसूरत हैं, और कंगना और माधवन ने इन किरदारों को बहुत प्यारी तरह निभाया है। वह किरदार कहानी से भी थोड़े बड़े हो गए थे। शुरुआत में तनु वेड्स मनु को फ्रेंचाइजी बनाने का प्लान नहीं था, फिल्म का सीक्वल तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद तय किया गया। तनु वेड्स मनु बहुत अच्छे ढंग से खत्म की गई थी। कहानी पूरी थी। लेकिन किरदार वापस आने को आतुर थे। इसलिए हम दूसरी बना पाए। जैसी ही हमारे पास एक ग्रेट स्टोरी होगी, वो कहानी जिसके हकदार तनु, मनु और दत्तो होंगे, हम इसे बनाएंगे।