paved road - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आजादी के बाद भी डडवाड़ा गांव पक्की सड़क से वंचित, बरसात में कट जाता है संपर्क
देईखेड़ा। खरायता पंचायत के डडवाड़ा गांव में आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है। गांव तक पहुंचने वाला रास्ता आज भी कच्चा है, जो बरसात के मौसम में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में गांव का संपर्क न केवल आसपास के गांवों से, बल्कि पंचायत मुख्यालय से भी लगभग कट जाता है।

ग्रामीण विनोद मीणा ने बताया कि डडवाड़ा गांव में करीब 60 से अधिक घरों की आबादी निवास करती है। यह बस्ती मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन आज तक यहां पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। बरसात के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि बीमारों को अस्पताल ले जाना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार चारपाई पर मरीज को कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ता है। ग्रामीण राधेश्याम, अखिलेश मीणा, हरिप्रसाद, गोबरीलाल, गजानंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं को भी रोजाना इसी कच्चे रास्ते से गुजरकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में फिसलन और कीचड़ के कारण बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड पंच, सरपंच, प्रधान, विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। चुनाव के समय वादे जरूर किए जाते हैं, पर बाद में समस्या जस की तस बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी इस समस्या से निजात मिल सके।

इनका कहना है
ग्राम सभा में  डामरीकरण अथवा सी सी सड़क के निर्माण के लिये कई बार प्रस्ताव लेकर सक्षम अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों को भिजवा चुके है परन्तु अब तक स्वीकृति नही मिली है सड़क पर आवश्यकतानुसार ग्रेवल करवाया जा चुका है परन्तु बरसात में परेशानी आती है।
- बद्रीलाल मीणा सरपंच खरायता

जिला परिषद की बैठकों में कई बार इस इस मामले उठा गया है परन्तु विभाग के अधिकारियों ने इस सड़क के पस्तावो को प्राथमिकता नही लेने से समस्या बनी हुई है सड़क निर्माण के प्रयास जारी है
- के.सी. वर्मा, जिला परिषद सदस्य।

डडवाड़ा गांव को अब भी पक्की सड़क का इंतजार, बीमारों व विद्यार्थियों को होती भारी परेशानी
देईखेड़ा। खरायता पंचायत के अंतर्गत आने वाले डडवाड़ा गांव के लोगों को आजादी के सात दशक बाद भी पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है। गांव की आबादी करीब 60 से अधिक घरों की है, जो मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। बरसात के मौसम में कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का संपर्क अन्य गांवों और पंचायत मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है।

ग्रामीण विनोद मीणा, राधेश्याम, अखिलेश, हरिप्रसाद, गोबरलाल और गजानंद ने बताया कि बरसात के दिनों में बीमारों को अस्पताल ले जाना और स्कूली बच्चों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अब तक सरपंच, प्रधान, विधायक और सांसद तक कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं, राहत नहीं।

सरपंच बोले: कई बार भेजे गए प्रस्ताव
ग्रामसभा में सड़क डामरीकरण या सीसी सड़क निर्माण के प्रस्ताव कई बार सक्षम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भेजे गए, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। आवश्यकतानुसार ग्रेवल करवाया गया है, पर बरसात में स्थिति बिगड़ जाती है।
- बद्रीलाल मीणा, सरपंच।

जिला परिषद सदस्य का कहा:  प्रयास जारी
इस मुद्दे को कई बैठकों में उठाया गया है, लेकिन विभागीय स्तर पर प्रस्तावों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। सड़क निर्माण के प्रयास जारी हैं।
- के.सी. वर्मा, जिला परिषद सदस्य।

भनग्याखेड़ी में पक्की सड़क का इंतजार
सांगोद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमृतकुआं के भनग्याखेड़ी गांव की 3 किलोमीटर सम्पर्क सड़क आजादी के 78 साल बाद भी कच्ची है। ग्रामीण बताते हैं कि पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव के कई कार्यकाल निकल चुके हैं। परंतु अब तक गांव तक सड़क नहीं पहुंची है। आजादी के इतने सालों बाद भी गांव तक सड़क का नहीं पहुंच पाना सरकार की विफलताओं को दर्शाता है। सालों से ग्रामीण कच्ची सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा हर चुनाव में गांव तक सड़क पहुंचाने का वादा किया जाता है परंतु चुनाव निकलने के बाद ना सत्ता दल गांव तक पहुंच पाता है न हीं सड़क।

कई बार जिम्मेदारों को करवा चुके हैं अवगत
कई बार ग्रामीणों ने लिखित में सड़क की समस्या से अवगत करा दिया है। परंतु अब तक सड़क बनने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती राज चुनाव निकट है फिर से ग्रामीणों को सड़क बनाने के स्वप्न दिखाकर वोट बटोर लिए जाएंगे। परंतु सड़क निर्माण कार्य न तो भाजपा शासन काल में शुरू हुआ न ही कांग्रेस शासन काल में शुरू हुआ था।

भनग्याखेड़ी गांव की सम्पर्क सड़क अभी भी कच्ची सड़क है। बारिश में कीचड़ से सने पंचायत, तहसील, जिला मुख्यालय व अपने गंतव्य स्थल हेतु इस सड़क का उपयोग करना पड़ता है। ग्रामीण को अभी भी पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है।
- रघुनंदन मीणा, ग्रामीण

भनग्याखेड़ी गांव की कच्ची सड़क आजादी के 78 साल बाद भी पक्की नहीं बन पाई है। ग्रामीण कच्चे सड़क से अपने गंतव्य स्थल होकर आते जाते हैं।
- कुलदीप नागर, सोशल वर्कर, खजूरी

कच्ची सड़क से रोज आना व जाना पड़ता है। बारिश के समय बीमार पड़ने या प्रसव पीड़ा होने पर कच्ची सड़क से मुसीबत से होकर निकलना पड़ता है। बारिश में कच्ची सड़क पर दुपहिया वाहन निकलना चुनौती बन जाता है।
- अचल मीणा, ग्रामीण

यह सड़क भनग्याखेड़ी गांव की सम्पर्क सड़क है जो 3 किलोमीटर की कच्ची सड़क है। इस सड़क के लिए कई बार लिखकर दे चुके हैं। फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
- दिनेश मीणा, ग्रामीण

इनका कहना है
जनसंख्या के अनुरूप सड़क निर्माण के मानक पूरे नहीं हो पाने के कारण यह रोड नहीं बन पा रहा था। लोकसभा अध्यक्ष व ऊर्जा मंत्री को अवगत करा दिया है। जल्दी निर्माण कार्य शुरू होगा।
- जयवीर सिंह अमृतकुआं, प्रशासक व प्रधान, सांगोद

सड़क का सर्वे हो चुका है। गांव को गुरायता सारोला संपर्क सड़क से जोड़ा जाएगा।
- महावीर सिंह, भाजपा जनप्रतिनिधि, अमृतकुआं

सिर्फ कागजों में हो रहा विकास, नहीं बनी पक्की सड़क
झालरापाटन। झालरापाटन पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत खानपुरिया के गांव गोवर्धन निवास में जाने का रास्ता खस्ताहाल है। गांव तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्तो से होकर जाना पड़ता है। सिक्स लेन हाइवे से गांव की दूरी महज 1.5 किमी है, लेकिन ग्रामीण सड़क को तरस गए। बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने से निकलना मुश्किल हो जाता है। गोरधन निवास नयागांव के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार सरपंच से लेकर जिला कलेक्टर तक से सड़क बनाने की मांग की, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण प्रमोद, श्यामलाल, रामकिशन, सुमित्रा, मेहताब बाई, जापू बाई, पवन ने बताया कि वे 2 दिन पूर्व प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान उनसे मांग करने गए थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें दूर ही रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सिक्स लेन हाइवे निर्माण के दौरान 2 करोड़ की मुआवजा राशि भी मिली थी, जिसे सरपंच द्वारा जनहित में खर्च करना था, लेकिन सड़क निर्माण में कोई राशी नहीं लगाई गई। गांव की जियोटैग्गिंग भी 1 किमी दूर सड़क मुख्य सड़क के किनारे बताती है जिस कारण प्रशासन भी सड़क की स्थिति ट्रेक नहीं कर पाता।

सरपंच प्रतिनिधि के चल रहे सड़क के ठेके
ग्रामीणों का कहना है कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले रास्ते पर सड़क बनाने के लिए कई बार सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां तक कि सरपंच या उनके प्रतिनिधि गांव में आते ही नहीं। उनके महाराष्ट्र में रहकर ठेकेदारी करने की भी बात सामने आई है।

बरसात में हो जाता है कीचड़
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ हो जाता है, हालांकि गांव के अंदर चेकर लगाए गए थे लेकिन वो भी जलदाय विभाग की पाइपलाइन डालने के चलते खोदकर ऐसे ही खस्ताहाल छोड़ दी गई। ऐसे में अगर किसी बीमार व्यक्ति को गांव से शहर के अस्पताल ले जाना हो तो परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण सड़क को तरस गए है कच्ची सड़क से आने जाने में परेशानी आती है।
- रत्तीराम, ग्रामीण

बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर कीचड़ हो जाता है कई बार ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो जाते है।
- रामदयाल, ग्रामीण

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
- बृजराज, ग्रामीण

गोरधन निवास में सड़क बनाने को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है, निर्देश आने पर कार्यवाही की जाएगी।
- कांतिबाई वैष्णव, सरपंच खानपुरिया