e-buses - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें
कोटा। देश में एक ओर जहां पेट्रोल -डीजल की किल्लत होने वाली है। वहीं इसे बचाने के प्रयास भी शुरु हो गए हैं। उसी दिशा में कारगर साबित होंगी कोटा में आने वाली ई बसें। कोटा में अगले माह जून तक ई बसों के आने की संभावना है। जिससे वर्तमान में संचालित सिटी बसे बंद हो जाएंगे। ऐसे में हर महीने लाखों रुपए के डीजल की बचत होने लगेगी। कोटा में नगरीय परिवहन सेवा के तहत वर्तमान में 34 सिटी बसें हैं। जिनमें से फिलहाल करीब 27 बसों का नियमित संचालन हो रहा है। स्टेशन से खड़े गणेशजी मंदिर व अन्य स्थानों तक इन बसों के माध्यम से लोगों को सस्ती व सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध हो रही है।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन बसों के संचालन से वर्तमान में करीब 40 से 50 लाख रुपए महीने के डीजल की खपत हो रही है।

ई बसें आएंगी तो सिटी बसें होंगी बंद
निगम अधिकारियों के अनुसार कोटा में प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत 100 बसें आनी हैं। जिनमें 95 तो 9 मीटर वाली हैं और 5 बसें 12 मीटर वाली हैं। ये बसें पूरी तरह से एसी होंगी। शहर में केडीए सीमा तक 20 निर्धारित मार्गों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। प्रति बस प्रति दिन करीब 180 से 200 कि.मी. चलेगी। ई बसों के आने के बाद सिटी बसों का संचालन बंद हो जाएगा। जिससे नगर निगम को तो लाभ नहीं होगा। इसका कारण सिटी बसों में डीजल का खर्चा संवेदक फर्म द्वारा ही वहन किया जा रहा है।

भविष्य में नहीं होगी डीजल की जरूरत
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता गैराज रविन्द्र सैनी ने बताया कि शुरुआत में 20 से 25 ई बसों के आने की संभावना है। इतनी बसें आने पर सिटी बसों का संचालन बंद नहीं हो पाएगा। ई बसें 20 मार्गों पर चलेंगी। यदि ई बसों की संख्या अधिक होगी तो सिटी बसें बंद हो जाएंगी।
सैनी ने बताया कि वर्तमान में सिटी बसों में हर महीने औसत 40 से 50 लाख रुपए के डीजल की खपत हो रही है। ई बसों के आने के बाद इतना डीजल तो बचेगा ही साथ ही भविष्य में बसों में डीजल पेट्रोल की जरूरत नहीं होगी। इससे कोटा के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी।

इस माह तक पूरा होना है बस स्टॉप का काम
नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि इस माह के अंत तक सुभाष नगर में ई बस स्टॉप का निर्माण कार्य पूरा होना है। साथ ही बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट भी लग जाएंगे। उसके बाद जून के पहले सप्ताह तक ई बसों के आने की संभावना है। बसों के आने के बाद उनका संचालन किया जाएगा। सिटी बसों की तुलना में ई बसें पूरी तरह से एसी होंगी। ऐसे में इनका किराया भी संशोधित करने पर विचार किया जा रहा है।

चार्जिंग पॉइंट ने रोका कोटा में ई बसों का करंट, बस स्टॉप का 30 फीसदी ही हुआ काम
कोटा। प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत कोटा में वैसे तो 100 ई बसें आनी है। लेकिन यहां अभी तक बस स्टॉप बनने और वहां बसों के चार्जिंग पॉइंट  बनने का काम ही पूरा नहीं हुआ है। बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट बनें तो ई बसें कोटा आएंगी। अब इन बसों के अगले साल तक ही आने की संभावना है। ई बसों के लिए सुभाष नगर में बस स्टॉप का निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब 30 हजार वर्ग मीटर जगह पर बस स्टॉप बनाने का काम रूडसिको द्वारा शुरु तो कर दिया है। उसमें अभी तक मात्र 30 फीसदी ही काम हो सका है। जिसमें चार दीवारी, नाली, पानी की टंकी व प्लेटफार्म के साथ ही जीएसएस के लिए स्ट्रक्चर तैयार करने का काम किया जा रहा है। बसों के लिए सबसे आवश्यक चार्जिंग पॉइंट का बनना है वही अभी तक नहीं बने है। जिससे इस साल के अंत तक पहले चरण में करीब आधी 40 से 50 ई बसें आने की संभावना थी। लेकिन अभी तक बस स्टॉप पर एक भी चार्जिंग पाइंट नहीं बना है। जिससे बसों के आने के बाद उनके खड़े रहने से बेकार होने की संभावना है। इस कारण से प्रशासन द्वारा अभी तक बसों को नहीं मंगवाया गया है।  नगर निगम अधिकारिक सूत्रों के अनुसार ई बसों की खरीद केन्द्र सरकार के स्तर पर कर ली गई है। सरकार की ओर से बसें भेजने की तैयारी है लेकिन जब तक बस स्टॉप व बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट नहीं बनेंगे तब तक बसों को लाने का कोई फायदा नहीं है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पहले संभावना थी कि दीपावली के बाद या इस साल के अंत तक करीब 40 बसें कोटा आ सकती है। लेकिन अब संभावना है कि वे अगले साल जनवरी या फरवरी तक ही आ पाएंगी।

20 मार्ग तय
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ई बसों के संचालन के लिए 20 मार्ग तय किए गए हैं। उन मार्गों के संबंध में गत दिनों कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें बसों के संचालन से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी शाििमल थे। उसके बाद मार्ग से संबंधित अलग-अलग विभागों से कुछ आपत्ती प्राप्त हुई है। उनका निस्तारण किया जा रहा है। उसके बाद ही उन मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा।  निगम सूत्रों का कहना है कि ई बसों के संचालन के  लिए परिवहन विभाग से परमिट की आवश्यकता भी नहीं होगी। इस संबंध में परिवहन विभाग से मार्ग की स्वीकृति लेना आवश्यक है।

मई 2026 तक होना है काम पूरा
इधर रूडसिको के सहायक अभियंता रूचिर विजय का कहना है कि बस स्टॉप का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वैसे कार्यादेश में इसका काम पूरा होने की तिथि मई 2026 तक है। लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि उससे पहले ही काम किया जा सके। हालांकि अभी तक 30 फीसदी काम हो चुका है। सिविल काम के साथ ही इलेक्ट्रिक काम को भी तेजी से किया जाएगा। बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे। जिससे बसों को चार्ज किया जा सकेगा।

केडीए सीमा तक होगा बसों का संचालन
निगम अधिकारियों का कहना है कि ई बसों के संचालन के जो 20 मार्ग तक किए गए हैं वे सभी कोटा विकास प्राधिकरण(केडीए) में शामिल किए गए एरिया को देखते हुए किए गए हैं। शहरी सीमा के अलावा केडीए में शामिल किए गए लाड़पुरा व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों तक इन बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

ई बसें आएं तो मिले प्रदूषण से मुक्ति
वर्तमान में बढ़ रहे प्रदूषण से राहत के लिए अधिकतर ई वाहनों का उपयोग होने लगा है। कोटा में दो पहिया से लेकर आॅटो तक इलेक्ट्रिक में कंवर्ट हो गए हैं। ऐसे में बसें भी इलेक्ट्रिक आ  जाएंगी तो शहर में वायु व ध्वनि प्रदूषण के साथ ही नगरीय परिवहन में भी आमजन को सुविधा होगी।
- अनिल जैन, जवाहर नगर

देश के अधिकतर बड़े शहरों में ई बसों का संचालन काफी समय से हो रहा है। कोटा में भी ई बसें आने की सुन तो रहे हैं लेकिन अभी तक नहीं आई है। ई बसें आने से जहां शहर के सभी मार्गों पर लोगों को सस्ती व सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी वहीं प्रदूशण भी कम होगा।
- अजहर खान, बजरंग नगर

ई बसें चलना तो दूर अभी तक तो बस स्टॉप की डीपीआर तक नहीं हुई फाइनल
कोटा। प्रदेश के अन्य शहरों की तरह ही कोटा में भी बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यहां ई बसों का संचालन किया जाना है।  केन्द्र सरकार ने पिछले साल बजट में इसकी घोषणा की थी। लेकिन हालत यह है कि ई बसें आना तो दूर एक साल बाद भी अभी तक तो ई बसों के लिए बस स्टॉप की डीपीआर तक फाइनल नहीं हुई है। प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत केन्द्र सरकार ने देश के अन्य जिलों के साथ ही कोटा में भी ई बसें चलाने की घोषणा की थी। पिछले साल बजट में केन्द्र सरकार ने कोटा में 50 ई बसों के संचालन की स्वीकृति दी थी। शुरुआत में इन बसों के हिसाब से बस स्टॉप के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया की गई। लेकिन उसके बाद राज्य में भाजपा सरकार आने पर मुख्यमंत्री ने बसों की संख्या को बढ़ाकर दो गुना यानि सौ बस कर दिया।  रा’य सरकार की घोषणा के बाद कोटा में सौ ई बसों का संचालन किया जाएगा। लेकिन हालत यह है कि बसों के संचालन की घोषणा हुए एक साल से अधिक हो गया।पिछले बजट में की गई घोषणा को एक साल होने वाला है। वहीं अगले महीने नया बजट पेश होने वाला है। अभी तक बसों का संचालन होना तो दूर बस स्टॉप बनाने के लिए डीपीआर(डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तक  फाइनल नहीं हुई है। हालांकि बसों का संचालन इसी साल शुरु होने की बात कहीं गई थी।

बस स्टॉप भी उसी तर्ज पर बनेगा
कोटा शहर में इतनी अधिक संख्या में ई बसें आने पर उनके खड़ा होने व मरम्मत सबंधी कार्य के लिए बस स्टॉप की आवश्यकता भी है। इसे देखते हुए केडीए की ओर से नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त के नाम पूर्व में12 हजार 970 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की थी। यह जमीन सुभाष नगर में निजी बस स्टैंड के पास दी गई थी। लेकिन बसों की संलखया बढ़ने पर बस स्टॉप के लिए जमीन को बढ़ाकर 30 हजार वर्ग मीटर कर दिया गया।  वहीं पहले जहां नगर निगम कोटा उत्तर द्वारा बस स्टॉप की डीपीआर बनाई गई थी। वहीं बसों की संख्या बढ़ने पर बस स्टॉप निर्माण के लिए नोडल एजेंसी को बदलकर रूडसिको को यह काम दिया गया है।  सूत्रों के अनुसार नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से 50 ई बसों के हिसाब से बस स्टॉप निर्माण की डीपीआर 10 करोड़ से अधिक की बनाई गई थी। लेकिन उसके स्थान पर अब इसकी लागत भी बढ़ जाएगी।

इतनी अधिक बसों का संचालन मुश्किल
इधर सूत्रों के अनुसार कोटा शहर में नगरीय परिवहन के संसाधन पर्याप्त संख्या में है। वर्तमान में 32 सिटी बसें भी चल रही है। ई रिक् शा, आॅटो  व मिनी बसें समेत कई संसाधन चल रहे हैं। ऐसे में सौ ई बसों का संचालन शुरु होने पर  शहर में बसें ही बसें नजर आएंगी। बसों के आने से पहले उनका रूट तय होगा। किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी यह भी तय किया जाएगा। हालांकि इतनी अधिक बसों का संचालन होने से शहर में जहां वायु व ध्वनि प्रदूषण कम होगा वहीं लोगों को सुविधा भी होगी। जरा-जरा सी  देर में और कम से कम किराए में बसें उपलब्ध हो सकेंगी।

कोटा में संचालित होने वाली सौ ई बसों के हिसाब से सुभाष नगर में निजी बस स्टैंड के पास बस स्टॉप का निर्माण किया जाना है। इसकी डीपीआर का काम रूडसिको को दिया गया है। डीपीआर बनाने का काम अंतिम चरण में है। इसके बाद इसे स्वीकृति के लिए रा’य सरकार को भेजा जाएगा। वहां से यह केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। वहां से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद बस स्टॉप निर्माण के टेंडर जारी किए जाएंगे। डीपीआर फाइनल होने के बाद ही निर्माण की लागत भी फाइनल होगी। उसी हिसाब से समय तय होगा। वहीं बसों के संचालन की व्यवस्था प्रशासन के स्तर पर की जाएगी। बस स्टॉप तैयार होने के बाद अन्य शहरों के साथ ही कोटा में भी बसें आ जाएंगी। उसकी भी तैयारी की जा रही है।
- रूचिर विजयवर्गीय, एईएन, रूडसिको

300 किमी दायरे में ई बसें चलाने की तैयारी
कोटा। आमजन को रोडवेज बसों में बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक सफर के लिए राजस्थान पथ परिवहन निगम ने कई आवश्यक कदम उठाए है। रोडवेज को घाटे उभारने के साथ ही अगले दो साल में 500 डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसें बेड़ें में लाने का फैसला लिया गया। वहीं सभी डिपो मैनेजर को तीन सौ किमी क्षेत्र में ई बसें चलाने के लिए रूट चार्ट मांगे है। कौन कौन से बड़े शहर तीन सौ किमी आ रहे उनकी सूची भी मांगी गई है। कोटा रोडवेज के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यालय से ई बसे चलाने के लिए संभावित रूट व शहर जो तीन सौ किमी तक क्षेत्र में आते उनकी सूची मांगी है। ई बसें एक बार में तीन सौ किमी चल सकती है। ऐसे में उन शहरों की सूची मांगी जिसमें आना जाना तीन सौ किमी के अंदर होता है। उन शहरों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि  राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपने बस बेड़े को मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। निगम की बैठक में अगले दो साल में 500 डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने पर सहमति बनी। इससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।

बेडें को मजबूत करने की शुरू की कवायद
निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि नई बसों को सर्विस मॉडल पर शामिल किया जाएगा। खासतौर पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस फैसले से राजस्थान रोडवेज का बस बेड़ा मजबूत होगा। यात्रियों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। नई बसों के जुड़ने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच यातायात की स्थिति में भी सुधार होगा।

छह दशक में बसें बढ़ने की बजाए लगातार घट रही
पिछले साठ साल में राजस्थान पथ परिवहन निगम ने तीन बस स्टैंड का सफर तय किया । लेकिन जिस प्रकार से शहर की आबादी बढ़ी उसके अनुसार ना तो बस स्टैंड का विस्तार हुआ ना ही बसों का। आज कोटा देश में शिक्षा नगरी के नाम से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है । लेकिन यहां आज भी परिवहन के संसाधन सीमित ही हैं। आमजन के लिए रोडवेज सस्ता व सुगम साधन है  लेकिन कोटा का दुर्भाग्य ही कहें ही यहां के बस स्टैंड में 157 बसें हुआ करती थी वह अब घटकर महज 68 रह गई है। यह कोटा की आबादी के हिसाब से बहुत कम है। संजय नगर में बना नया रोडवेज बस स्टैंड तो विशाल बन गया लेकिन अभी यहां से बसें कम ही संचालित होती है। जिससे लोगों को नयापुरा जाना मजबूरी बना हुआ है। बूंदी, जयपुर, नैनवां, टौंक, उनियारा, झालावाड़, बारां की बसें अभी नयापुरा बस स्टैंड की सवारियों से पूरी बस भरती है।

कोटा से इन रूट पर चल सकती ई रोडवेज बस
कोटा डिपो से ई बसों को चलाने के लिए तीन सौ किमी की दायरे में झालावाड़, बूंदी, बारां, देवली, टोंक उनियार, रामगंजमंडी सहित कई रूट ऐसे जो तीन सौ किमी के अंदर आ रहे है।

भर्तियों में बदलाव और नए अवसर
हाल ही में बैठक में निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि भर्तियों के नियमों में बदलाव करते हुए कनिष्ठ सहायक, चालक, विधि अधिकारी, अभियंता और आर्टिजन ग्रेड 3 जैसे पदों पर प्रक्रिया आसान बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही आर्टिजन ग्रेड 3 पद पर अप्रेंटिसशिप की अनिवार्यता खत्म करने का निर्णय लिया गया। इससे नई भर्तियों के अवसर बढ़ेंगे। बैठक में निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए योजना तैयार करने का फैसला लिया गया। साथ ही अगले वित्तीय साल के बजट को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए।

इनका कहना है
ई बसों के संचालन को लेकर मुख्यालय से रूट और तीन सौ किमी के अंदर आने वाले शहरों की सूची मांगी है। रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। अभी कितनी ई बसे मिलेगी यह रूट तय होने के बाद तय होगा।
- अजय कुमार मीणा, मुख्य आगार प्रबंधक कोटा

राजस्थान को केंद्र से 175 की ई-बसें और मिलेंगी, 500 ई-बसों की पहले ही मिल चुकी है मंजूरी
जयपुर। केंद्र सरकार से राजस्थान को 175 इलेक्ट्रिकल बसें और मुहैया करवाई जाएगी। केंद्र 500 ई बसों की पहले ही मंजूरी प्रदान कर चुका है।

यूडीएच के प्रमुख शासन सचिव टी रविकान्त ने शुक्रवार को वीसी के ज़रिए बैठक लेते हुए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने

अधिकारियों को टाइमलाइन तय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। केंद्र से बसें आने से पहले चार्जिंग व सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ -साथ रूट मैप तैयार किया जाए। केंद्र ने पहले 500 ई बस राजस्थान को दी थी, अब 175 और मिलेंगी।