Sanoj Mishra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने की मोनालिसा के परिवार से मुलाकात, सीएम से मिलने की तैयारी, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप
खरगोन। मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले के परिवार से मुलाकात की और उसकी हालिया शादी को सुनियोजित लव जिहाद का हिस्सा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कल इस मामले में कहा कि वे जल्द ही मोनालिसा के परिवार के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने का समय लेंगे और कार्रवाई के लिये पूरे मामले को उनके सामने रखेंगे।

परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सनोज मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार है और उन्हें उम्मीद है कि राज्य का नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेगा। उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय लेने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मोनालिसा के परिवार के साथ जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि अब परिवार को भी स्पष्ट हो गया है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित तरीके से युवती को फंसाने का मामला है।

सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन बेरोजगार युवकों को फंडिंग कर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं, ताकि सनातन को बदनाम किया जा सके। उन्होंने बताया कि मोनालिसा को उनकी आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था। इस फिल्म का विषय धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। मिश्रा का कहना है कि इसी कारण उन्हें और उनकी सनातनी विचारधारा को निशाना बनाया गया तथा मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर उसे फंसा लिया गया, जिससे उसके पिता के सपने भी टूट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा से जुड़ा पूरा घटनाक्रम मानो किसी स्क्रिप्ट की तरह लिखा और क्रियान्वित किया गया हो।

फिल्म निर्देशक ने यह भी सवाल उठाया कि शादी वामपंथी शासित राज्य केरल में ही करवाई गई, कोई अन्य राज्य नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को मोनालिसा और उसके पति फरहान के बीच सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बताकर पेश किया जा रहा है। मिश्रा ने सवाल किया कि अगर लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम होती तो क्या उसी तरह इस रिश्ते को प्रचारित किया जाता। मुलाकात के दौरान मोनालिसा का परिवार भावुक नजर आया। उसकी दादी, बुआ, छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। परिवार का कहना है कि इस घटना के कारण उन्हें समाज में काफी अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

मोनालिसा के चाचा विजय भोंसले ने दावा किया कि मोनालिसा का जन्म वर्ष 2009 में हुआ था और वह अभी नाबालिग है। उनका आरोप है कि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया के दौरान उसके दस्तावेजों में उम्र बढ़ाकर दर्ज कर दी गई, जिससे बाद में शादी को कानूनी बताया जा सका। परिवार के एक सदस्य ने यह भी आरोप लगाया कि फरहान पहले मोनालिसा को बहन कहकर संबोधित करता था और हिंदू प्रतीकों का उपयोग भी करता था।

सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' 30 अगस्त को होगी रिलीज
मुंबई। लेखक-निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल 30 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल में पश्चिम बंगाल में फैले हिंदुओं के प्रति हिंसा, लव जेहाद और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में आम ज़िन्दगी की सच्चाई, धर्म परिवर्तन, मज़हबी हिंसा की आड़ में राजनैतिक महत्वाकांक्षा और वोट बैंक के लिए एक खास समुदाय को प्रोत्साहित करने की विभीषिका को दिखाया गया है।

फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि हमने जितने परिश्रम से इस फिल्म को बनाया है उससे कहीं अधिक परिश्रम इसको रिलीज करने के लिए हमको करना पड़ा है। फिल्म के कई सीन- सीक्वेंस को रीशूट करना पड़ा। हमनें फिल्म को सेंसर बोर्ड में बहुत पहले ही रिव्यू के लिए दे दिया था , जिसमें हमें काफी लंबा समय तक इंतज़ार करना पड़ा। फाइनली अब हमारी फिल्म को हर तरफ से रीलीजिंग के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है और अब अगले 30 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है। फिल्म का म्यूजिक ज़ी म्यूजिक पर उपलब्द्ध है।

फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के लेखक - निर्देशक सनोज मिश्रा हैं, छायांकन सत्यपाल सिंह ने किया है। संगीत ए.आर.दत्ता ,कला निर्देशक-भूपेश सालस्कर,संगीता क्वार्डी ,ईपी - राज दुलार मिश्रा लाइन प्रोड्यूसर  जनार्दन सिंह। फिल्म के मुख्य कलाकार अर्शीन मेहता, यजुर मारवाह, गौरी शंकर, अल्फिया शेख, दीपक कंबोज, देव फौजदार, गरिमा कपूर, नीत महल, प्रीति शुक्ला, रीना भट्टाचार्य, डॉ. रामेंद्र चक्रवर्ती, नरेश शर्मा, अवध अश्विनी, रोनाव वर्मा, आशीष राजपूत ,अभिषेक मिश्रा, मयूर, अनुज दीक्षित, अनिल अंजुलिन, दीपक सुथार, श्रवण आदर्श हैं।