operation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका का समुद्र में बड़ा एक्शन : कथित ड्रग तस्करी जहाज़ पर हमला; दो ढेर, सैन्य कार्रवाई पर उठे सवाल
वॉशिंगटन। अमेरिका की दक्षिणी कमान ने पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित ड्रग-तस्करी करने वाले एक जहाज़ पर हमला किया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है। कमान ने रविवार देर रात एक्स पर लिखा, "21 जून को दक्षिणी कमान के कमांडर जनरल फ्रांसिस एल डोनोवन के निर्देश पर, संयुक्त कार्य बल सदर्न स्पीयर ने आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित एक जहाज़ पर घातक हमला किया। खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि जहाज़ पूर्वी प्रशांत में ड्रग-तस्करी के ज्ञात रास्तों से गुज़र रहा था और ड्रग-तस्करी के काम में शामिल था।"

कमान ने कहा कि इसमें दो कथित ड्रग-आतंकवादी मारे गए। पूर्वी प्रशांत और कैरिबियन सागर सहित लैटिन अमेरिकी जलक्षेत्र में कथित ड्रग-तस्करी करने वाले जहाज़ों को नष्ट करने का ट्रंप प्रशासन का अभियान सितंबर की शुरुआत से जारी है और इसमें अब तक कम से कम 198 लोग मारे जा चुके हैं। सेना ने अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि किसी भी जहाज़ पर ड्रग्स लदे हुए थे। इस बीच, पेंटागन के आंतरिक निगरानी विभाग ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत में नावों पर हमले करते समय अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने सही प्रक्रियाओं का पालन किया था।

समीक्षा शुरू करने वाले 11 मई के एक मेमो के अनुसार रक्षा विभाग का महानिरीक्षक कार्यालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सैन्य कमांडरों ने उस मानक छह-चरणीय प्रक्रिया का पालन किया, जिसका पालन अमेरिकी सेना को घातक हमलों को मंज़ूरी देने और उन्हें अंजाम देने से पहले करना होता है। इस समीक्षा में अमेरिका के दक्षिणी कमान द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल हैं, जो पूरे क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों की देखरेख करता है और डोराल में स्थित है।

ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की थी कि अमेरिका ड्रग कार्टेल के साथ "सशस्त्र संघर्ष" में है और उनके सदस्यों को "गैर-कानूनी लड़ाके" मानेगा। यह बिना कांग्रेस की पूर्व मंज़ूरी के युद्ध शक्तियों का व्यापक इस्तेमाल है। दोनों पार्टियों के सांसदों ने पेंटागन से नावों पर किए गए घातक हमलों के लिए कानूनी आधार बताने की मांग की थी। व्हाइट हाउस ने बिना कोई सबूत दिए दावा किया कि नावों पर ड्रग तस्कर सवार थे। प्रशासन ने कहा कि लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल कई अमेरिकी समुदायों में जानलेवा ड्रग अधिक खुराक की समस्या के लिए ज़िम्मेदार हैं।

कतर में भयावह हादसा: गैस प्लांट में विस्फोट से 54 लोग घायल, 18 अन्य लापता
दोहा। कतर की एक फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 54 लोग घायल हो गये और 18 लापता हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह विस्फोट तकनीकी खराबी के कारण रास लफ्फान औद्योगिक शहर में हुआ। इसके बाद लापता लोगों की तलाश के लिए नागरिक सुरक्षा टीमों ने कतर के अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव समूह के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है।"

इससे पहले रविवार को जारी बयान में मंत्रालय ने कहा था कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है। दोहा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित रास लफ्फान प्राकृतिक गैस के लिए कतर का मुख्य निर्यात टर्मिनल है। युद्ध के दौरान ईरान ने रास लफ्फान को निशाना बनाया था और इसके बाद यह कई हफ्तों तक बंद रहा था। कतर के अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ, जब कर्मचारी बरजान गैस प्लांट में परिचालन फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे थे।

एएनटीएफ का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन: 100 किलो से ज्यादा डोडा-चूरा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त
जयपुर। नशा मुक्त भारत विजन-2047 के तहत एएनटीएफ ने शनिवार को प्रदेश के छह जिलों में एक साथ कार्रवाई कर नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया। एएनटीएफ  और स्थानीय पुलिस की संयुक्तकार्रवाई में 100 किलो 630 ग्राम डोडा-चूरा, 1.55 किलो डोडा पोस्त छिलका, 806 ग्राम डोडा चूरा, 225 ग्राम से अधिक अफीम, 3.62 ग्राम स्मैक, 46 ग्राम गांजा तथा 3.845 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया गया। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। एएनटीएफ  आईजी विकास कुमार ने बताया कि नागौर के थांवला थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में पीछा कर रामनिवास उर्फ  मिर्धा और ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। उनकी होंडा सिटी कार से 100 किलो 630 ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ।

आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन टीम ने स्टॉप स्टिक से कार के टायर पंचर कर दबोच लिया। चूरू जिले के सरदारशहर में रामकिशन उर्फ  रामो के कब्जे से 1.55 किलो डोडा पोस्त छिलका, 806 ग्राम डोडा चूरा, 104 ग्राम अफीम और 3200 रुपए बरामद किए गए। फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र में पुनाराम से 121.6 ग्राम अफीम और 648.5 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। बीकानेर जिले के गड़ा थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई के दौरान 3.845 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया गया, हालांकि आरोपी जालम सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में रामदयाल और उसकी पत्नी सुशीला देवी को 3.62 ग्राम स्मैक तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में रामखिलाड़ी से 46 ग्राम गांजा और 1300 रुपए जब्त किए गए।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: 3 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद और 26 बंकर नष्ट
इम्फाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में इम्फाल पश्चिम जिले में अलग-अलग जगहों से तीन संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके बंकर नष्ट कर दिये हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सोमवार को इम्फाल पश्चिम में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया। वहीं, मंगलवार को एक और अभियान में सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्व जिले से 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से.22 कैलिबर की एक रिवॉल्वर और .22 बोर के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गये।

सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले में उग्रवाद-विरोधी अभियान जारी रखा और दो दिनों में कुल 26 बंकर नष्ट कर दिये हैं। सुरक्षा बलों ने सोमवार को लिटन थाना क्षेत्र में बारह बंकर नष्ट किए गये, जिनमें शंकाई-मोंगकोट चेपु गांवों की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दो बंकर और लीनगांगचिंग-सिकिबंग गांव की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दस बंकर शामिल थे। अभियान के दौरान, सुरक्षा कर्मियों ने एक दूरबीन, अलग-अलग हथियारों के 21 खाली खोखे और एसबीबीएल गोला-बारूद के आठ जिंदा कारतूस बरामद किये।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चौदह और बंकर नष्ट किये, जिनमें मोंगकोट चेपु-पाटलिजांग पहाड़ी पट्टी पर पांच बंकर और लुंगफू जंक्शन-इंडस्ट्रियल एस्टेट सेंटर पहाड़ी पट्टी पर नौ बंकर शामिल थे। पहली जगह से 5.56 एमएम गोला-बारूद के दो खाली खोखे बरामद किए गये।

दिल्ली में भीषण हादसा: मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर फायर बिग्रेड मौजूद
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मुखर्जी नगर में स्थित मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्थानिय लोगों की जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की बिल्डिंग से आग की लपटे उठने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद स्थानिय लोगों ने फायर बिग्रेड को इसके बारे में सूचना दी, जिसके बाद दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न पड़ावों और होल्डिंग क्षेत्रों में रोककर सुरक्षित ठहराया गया है।

पैदल यात्रा मार्ग पर मौजूद यात्रियों को भी निकटतम सुरक्षित स्थानों और निर्धारित होल्डिंग एरिया में रखा गया है। वहीं श्रीनगर क्षेत्र में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी फिलहाल रोक दी गई है। वाहनों को निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में खड़ा कराया जा रहा है, ताकि मौसम सामान्य होने तक किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। प्रशासन ने कहा है कि मौसम में सुधार और यात्रा मार्ग की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं एवं वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार खराब मौसम के बीच प्रशासन पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ यात्रा प्रबंधन में जुटा हुआ है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जयपुर। सोशल मीडिया पर युवती की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से दस्तयाब किया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मई 2026 को पीड़िता ने करधनी थाने में रिपोर्ट दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी फोटो व नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर अश्लील एडिटेड फोटो पोस्ट कर रहा है।

आरोपी उसके परिचितों को फोटो भेजकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था तथा वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। मामले में एडीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी आलोक कुमार के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।

पटना में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत ; अन्य 4 लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, तथा चार अन्य लापता हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नौका पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। चार अन्य लोग लापता हैं।

मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से
जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए संबलपुर- सांगानेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार संबलपुर- सांगानेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 29 मई (शुक्रवार) को संबलपुर से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रैगाली, झारसुगुड़ा रोड, रायगढ, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर, शहडोल, कटनी मुडवारा, दमोह, संगमेश्वर रोड, मुंगावली, अरसीकेरे, गुना, बारां, सोगरिया व सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 शयनयान, 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।

चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 14 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद आज सुबह युवक का शव नदी से बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम रिठोरा निवासी अनिल गुर्जर शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान वह नदी किनारे शौच करने गया, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान बीच में रोकना पड़ा। आज सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया और करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा बी-6 कार के खाई में गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सेनेटोरियम-दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास आज अपराह्न घटी। बताया जा रहा है कि एक लाल रंग की महिंद्रा बी-6 कार पर सिरोड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और बचाव दल खाई में उतरकर शवों और वाहन को बाहर निकालने में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल ने घटना की पुष्टि की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

हिज्जबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला: दक्षिणी लेबनान में 24 सैन्य अभियानों का दावा, मर्कवा टैंकों को बनाया निशाना
बेरूत। हिज्ज़बुल्ला ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में इज़रायली सेना के ठिकानों को निशाना बनाकर 24 सैन्य अभियान चलाए हैं। ये हमले रॉकेट, तोपखाने और ड्रोन के जरिए इज़रायली सैनिकों के जमावड़े और सैन्य वाहनों को निशाना बनाकर किए गए। समूह ने एक बयान में कहा, "20 मई, को इस्लामिक रेजिस्टेंस ने दुश्मन इज़रायली सेना के खिलाफ 24 लड़ाकू ऑपरेशन किए।" हिज्जबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने अवीविम, रमीम, रामोट नफताली और माले गोलानी जैसे इलाकों में इज़रायली सैनिकों के ठिकानों और सैन्य जमावड़े को निशाना बनाया। इसके साथ ही लेबनानी सीमा पर कई बस्तियों को भी निशाना बनाया गया है।

समूह ने कहा कि हमलों में ड्रोन, रॉकेट और आर्टिलरी फायर शामिल थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हिज्जबुल्लाह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने इलाके की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही इज़रायली सेना पर बार-बार हमला किया और मर्कवा टैंक और डी9 बुलडोजर समेत बख्तरबंद गाड़ियों को निशाना बनाया। हिज्जबुल्ला ने कहा कि हद्दाथा, तैबेह और राचाफ इलाकों में कम से कम चार मर्कवा टैंकों को निशाना बनाया गया। इसने इजरायली सेना के साथ काम कर रही दो डी9 इंजीनियरिंग गाड़ियों और टीमों पर हमलों की भी जिम्मेदारी ली। दिन में एक अलग घटना में हिज्जबुल्ला ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के केंद्रीय क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक इज़रायली हर्मीस 450 ड्रोन पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी।