97th Oscar Awards - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

97वें ऑस्कर्स अवार्ड में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा, जीते पांच अवार्ड
लॉस एंजिल्स। 97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा रहा और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच अवार्ड अपने नाम किए। ऑस्कर अवार्ड, लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए, जिसमें इस साल मेजबानी कॉनन ओ ब्रायन ने की। निर्देशक जैक्स ऑडियार्ड की फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ को 13 नॉमिनेशन मिले थे, जबकि इसके ठीक पीछे ब्रैडी कॉर्बेट की द ब्रूटलिस्ट और जॉन एम. चू की विक्ड हैं, जिन्हें दस-दस नॉमिनेशन मिले। आस्कर अवार्ड में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा रहा और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच अवार्ड अपने नाम किए।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म अनोरा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म ‘अनोरा’ के लिए शॉन बेकर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एड्रियन ब्रॉडी को फिल्म ‘द ब्रुटलिस्ट’ के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार माइकी मैडिसन को फिल्म ‘अनोरा’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान कीरन कल्किन को फिल्म ‘ए रियल पेन’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनत्री का पुरस्कार जोई सलदाना, को ‘एमिलिया पेरेज’ के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर फिल्म आई एम् स्टिल हियर (ब्राजील) चुनी गयीं। सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर का पुरस्कार फ्लो को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री फीचर का पुरस्कार नो अदर लैंड को मिला। सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार फिल्म ‘अनोरा’ को दिया गया। सवश्रेष्ठ अडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिये कॉन्क्लेव को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बेस्ट डाक्यूमेंट्री शार्ट द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा, सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शार्ट, आई एम नॉट ए रोबोट, सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट, इन द शैडो ऑफ साईप्रस, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर, द ब्रूटलिस्ट, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग, एल मल ,सर्वश्रेष्ठ साउंड, ड्यून: पार्ट-2, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, विक्ड, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, द ब्रुटलिस्ट, सर्वश्रेष्ठ हेयर एंड मेकअप, द सबस्टेंस, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम  डिजाइन, विक्ड, सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग, अनोरा, सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स, ड्यून: पार्ट-2 बनीं।

FFI ने 97वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत से प्रविष्टि चुनने के लिए आवेदन शुरू करने की घोषणा की
मुंबई। भारत के सभी प्रमुख फिल्म संघों की मूल संस्था, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) की कार्यकारी समिति ने अपनी प्रबंध समिति की बैठक में इस साल ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि के लिए फिल्में प्राप्त करने के लिए आवेदन शुरू करने की घोषणा कर दी है।

भारत में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए फ़ल्मिें जमा करने के लिए प्रविष्टियां 15 अगस्त से 10 सितंबर तक शाम 6 बजे तक डाली जाएंगी। एफएफआई कला और संस्कृति के रचनात्मक क्षेत्र के वरिष्ठ एवं योग्य लोगों के साथ ज्यूरी के साथ एक अध्यक्ष को नामित करेगा, जो ज्यूरी का हिस्सा होंगे। सभी प्रविष्टियों की स्क्रूटनी के बाद स्क्रीनिंग करने के बाद ही अंतिम प्रविष्टि का निर्णय ज्यूरी के वोट द्वारा किया जाएगा और 27 सितंबर 2024 को इसकी घोषणा की जाएगी।

एफएफआई के अध्यक्ष रवि कोट्टाराकारा आने वाले दिनों में ज्यूरी की टीम के साथ ज्यूरी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। और इसके साथ ही फिल्मों के प्रविष्टियों की स्क्रूटनी और चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।

कोट्टाराकारा ने कहा कि भारत फिल्मों और मनोरंजन के क्षेत्र में एक और अछ्वुत वर्ष की ओर बढ़ रहा है और हमें गर्व है कि भारतीय फिल्में प्रतिष्ठित ऑस्कर सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। हम रचनात्मक दुनिया के बीच से एक रोमांचक ज्यूरी पैनल प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं जो उस समिति का नेतृत्व करने के लिए बहुत सक्षम और जानकार हैं जो इस साल की बेहतरीन फिल्म का चयन करेगी जो इस साल ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि होगी।

कोट्टाराकारा ने कहा कि हम इस वर्ष ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि के रूप में नामांकित होने की दौड़ में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक फिल्मों का स्वागत करते हैं।

एफएफआई एक सुचारू, लोकतांत्रिक और पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया के लिए ज्यूरी और निर्माताओं को सभी सहायता प्रदान करेगा । इसमें निर्माता अपनी हर बात रख सकेंगे।  इस बार के फिल्म प्रविष्टि के लिए नियम यह है कि फिल्म 1 नवम्बर 2023 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक के बीच रिलीज हुई होनी चाहिए। और कम से कम 1 सप्ताह तक थियेटर में चली होनी चाहिए।  यदि किन्हीं वजहों से फिल्म थियेटर में नहीं चल पाई तो इसके निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर ज्यूरी को सुनिश्चित करेंगे कि समुचित अवधि में इस फिल्म का प्रसारण थियेटर में कर दिया जाएगा और फिर साक्ष्य के साथ वे ज्यूरी के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे । इसमें एफएफआई  के नाम से ( फीचर फिल्म के लिए) 1,25,000 का डिमांड ड्राफ्ट भी सबमिट करना होगा।

फिल्म सबमिट करते हुए फिल्म के निर्माता , निर्देशक, कास्ट एंड क्रू की पूरी जानकारी, (वैध भारतीय पासपोर्ट के साथ) फिल्म किस भाषा मे बनी है उसकी जानकारी के साथ स्टोरी की सिनोप्सिस , और ड्यूरेशन , इंग्लिश सबटाइटल के साथ फिल्म जमा करनी होगी ।