session - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यह व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया आंदोलन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की हालिया "कॉकरोच" टिप्पणी के बाद उभरा था। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता एन के गोस्वामी ने सोमवार को तर्क दिया कि "कॉकरोच जनता पार्टी" न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी एम पंचोली की पीठ ने जवाब देते हुए कहा, "इसे इतना भावुकता से न लें।"

एक अन्य अधिवक्ता ने दलील दी कि याचिकाकर्ता फर्जी कानून की डिग्रियों के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, साथ ही यह भी तर्क दिया कि अदालत में होने वाली बातचीत का व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इस दलील पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "ऐसी कोई गंभीर आवश्यकता नहीं है। हम देखेंगे।" "कॉकरोच जनता पार्टी" इस महीने की शुरुआत में एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन आंदोलन के रूप में उभरी, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की। इस आंदोलन की शुरुआत 15 मई को उच्चतम न्यायालय में हुई कार्यवाही से हुई, जिसमें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बेरोजगार युवा वकीलों के वकालत छोड़कर सोशल मीडिया और आरटीआई सक्रियता की ओर रुख करने पर चिंता व्यक्त की थी।

मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की थी, "ऐसे युवा तिलचट्टों की तरह हैं जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। कुछ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, कुछ आरटीआई कार्यकर्ता बन गये हैं।" मुख्य न्यायाधीश ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी योग्यताओं और फर्जी डिग्रियों के माध्यम से पेशे में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर लक्षित थी, न कि सामान्य रूप से बेरोजगार युवाओं पर।

विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
जोधपुर। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते मानसिक दबाव के बीच लोगों को तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने की राह दिखाने के उद्देश्य से विवेकानन्द केंद्र, कन्याकुमारी शाखा जोधपुर द्वारा 25 मई से 31 मई 2026 तक सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र का आयोजन गीता भवन, जोधपुर में किया जाएगा। केंद्र के नगर प्रमुख ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों से प्रेरित यह विशेष योग सत्र व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए योग, प्राणायाम एवं ध्यान अत्यंत प्रभावी साधन हैं।

शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को तनावमुक्त जीवन जीने की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक विधियां सिखाई जाएंगी। योग प्रमुख ने बताया कि सात दिवसीय सत्र में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, विश्राम तकनीक, सकारात्मक चिंतन तथा दैनिक जीवन में तनाव नियंत्रण के सरल उपायों का अभ्यास कराया जाएगा। शिविर में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संवर्धन एवं मानसिक शांति से जुड़े उपयोगी सुझाव भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने इच्छुक नागरिकों से शीघ्र पंजीयन करवाने की अपील की है। पंजीयन विवेकानन्द केंद्र, गीता भवन में जाकर करवाया जा सकता है। केंद्र ने जोधपुरवासियों से इस सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र में सहभागी बनकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह, केंद्रों पर रही भीड़
जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के आयोजन को लेकर रविवार को शहर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी परीक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा की पहली पारी सुबह 11:30 बजे शुरू हुई, जिसमें सामान्य अध्ययन जीके का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। वहीं दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें सी-सैट CSAT का प्रश्नपत्र होगा।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच की गई तथा निषिद्ध सामग्री ले जाने पर रोक रही। सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रही। कई केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दिखाई दिया।

जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
जयपुर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो एवं अन्य जानकारी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

केरल की 16वीं विधानसभा का सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा की 16वीं विधानसभा की पहली बैठक गुरुवार सुबह नौ बजे यहां विधानसभा परिसर में शुरू हुई, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों ने अस्थायी अध्यक्ष जी. सुधाकरन की देखरेख में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधायकों को वर्णक्रम के अनुसार शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन, विपक्ष के नेता पिनराई विजयन तथा सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ), वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्य उपस्थित थे। वर्ष 2026 केरल विधानसभा चुनाव के बाद नयी विधानसभा के गठन को औपचारिक रूप देने के लिए यह बैठक आयोजित की गयी।

बैठक शुरू होने से पहले सत्तापक्ष के वरिष्ठतम विधायक जी. सुधाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से शपथ लेने के बाद अस्थायी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य वरिष्ठ नेताओं के उनसे पहले शपथ लेने को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी बहसों में कोई रुचि नहीं है और वह सभी विधायकों को समान दृष्टि से देखते हैं। नयी विधानसभा की पहली बैठक केवल शपथ ग्रहण के लिए बुलाई गई थी। सदन की शुक्रवार को पुनः बैठक होगी, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर का अभिभाषण 29 मई को होगा, जबकि अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा एक से तीन जून तक चलेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित तीन विधायक राजीव चंद्रशेखर, वी. मुरलीधरन और बी. बी. गोपाकुमार पलायम स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा पहुंचे। भाजपा ने अपने विधायकों के शपथ ग्रहण को केरल की राजनीति में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए राज्यभर में समारोह आयोजित करने की भी योजना बनायी है। भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन वर्ष 2026 विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल हैं। श्री बी. बी. गोपाकुमार की चथन्नूर से जीत कोल्लम जिले में भाजपा की पहली विधानसभा सीट मानी जा रही है। इस बीच, भाजपा ने शुक्रवार को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चथन्नूर विधायक बी. बी. गोपाकुमार को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है।

सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का युवाओं से संवाद : एनसीसी कैडेट्स एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, वायुसेना में करियर के अवसरों से कराया अवगत
जयपुर। भारतीय वायु सेना की ब्रांड एंबेसडर टीमों सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने जयपुर के युवाओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं मूक-बधिर विद्यार्थी उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों को वायुसेना में करियर के अवसरों, कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया, टीमवर्क और समर्पण के महत्व से अवगत कराया। साथ ही 20 एवं 22 फरवरी को जल महल की पाल पर प्रस्तावित भव्य एयर शो की जानकारी साझा की।

पायलटों ने कहा कि जयपुरवासियों के लिए यह अवसर भारतीय वायुसेना के साहस, सटीकता और अनुशासन को सजीव रूप में देखने का यादगार क्षण होगा। आयोजन में जानकारी दी गई कि वर्ष 1996 में स्थापित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ विमान एरोबेटिक टीम है और विश्व की चुनिंदा टीमों में शामिल है। यह टीम लाल-सफेद रंग के आकर्षक एमके 132 जेट विमानों पर उड़ान भरते हुए लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान तथा लोकप्रिय डीएनए संरचना जैसे रोमांचक करतब प्रस्तुत करती है। अब तक 800 से अधिक 1. प्रदर्शनों के माध्यम से टीम ने चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित अनेक देशों में भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया है। टीम में 14 पायलट शामिल हैं। टीम लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी (सु 30 एमकेआई के अनुभवी पायलट) हैं तथा डेप्यूटी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह हैं।

नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार के विशेष निर्देशन पर जागरूकता अभियान जारी है। इसी श्रृंखला में एक निजी हाई स्कूल के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के लिए "सेल्फ-डिफेंस एवं कम्युनिटी पुलिसिंग" पर एक अत्यंत उपयोगी सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का नेतृत्व राजस्थान पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कम्युनिटी पुलिसिंग सुनीता मीना ने किया।

एएसपी मीना ने छात्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसमें कानूनी जागरूकता और सतर्कता शामिल थी। उनकी टीम ने छात्रों को केवल जानकारी ही नहीं दी, बल्कि आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों का जीवंत प्रदर्शन भी किया। इस प्रेरणादायक सत्र का उद्देश्य छात्रों को सतर्क, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।

अभिनय से गहरा हुआ नागरिक-पुलिस संबंध :

सत्र का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया भूमिका-अभिनय रहा। विद्यार्थियों ने ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, कम्यूनिटी लाइज़न समुह सदस्य और पुलिस मित्र जैसे सामुदायिक पुलिसिंग के महत्वपूर्ण घटकों का सफल अभिनय कर नागरिक-पुलिस सहयोग की आवश्यकता और महत्व को दर्शाया। इस प्रस्तुति ने सामुदायिक पुलिसिंग की अवधारणा को छात्रों के बीच और भी गहरा किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीना ने आधुनिक पुलिसिंग के एक महत्वपूर्ण उपकरण राजकॉप सिटीजन ऐप की विस्तृत जानकारी छात्रों के साथ साझा की। उन्होंने 'नीड हेल्प' जैसी आपातकालीन सुविधा के साथ-साथ फोन ब्लॉक/अनब्लॉक, शिकायत पंजीकरण, खोया सामान की रिपोर्टिंग और किरायेदार/नौकर के सत्यापन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

पेपरलीक की तरह मादक पदार्थ तस्करी पर भी कठोर कार्यवाही करेंगे: खींवसर
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में को करौली जिले में मादक पदार्थ तस्करी का मामला उठा। कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने करौली के थानों में दर्ज प्रकरणों को लेकर सवाल किया तो मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया कि गत पांच सालों में हत्या के 218, लूटपाट के 106, चोरी के 3080, बलात्कार के 631, छेड़खानी की 919, कुल 5730 दर्ज मामलों दर्ज हुए। अब तक 2030 मामलों में चालान पेश किया गया।घनश्याम मेहर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस समय स्मैक का बहुत बड़ा व्यापार चल रहा है। टास्क फोर्स का गठन करके कारवाई की जाए। मंत्री गजेंद्र खींवसर ने कहा कि मादक पदार्थों का मामला गंभीर विषय है और करौली में ही नहीं पूरे राजस्थान में बढ़ रहा है। बजट में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठन करने की घोषणा की है। पेपर लीक की तरह इस पर भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, लेकिन उनको बंद कर दिया जाता है। मंत्री खींवसर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगे और जंहा लगे वो  बंद क्यों पड़े हैं,इसकी जांच करवाई जाएगी।

गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी छोड़ने की जरूरत है: गुरवीर सिंह
जयपुर। विधानसभा में बहस के दौरान विधायक गुरवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पानी को लेकर कई वादे किए गए, लेकिन उनकी धरातल पर नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि गंगनहर में 2500 क्यूसेक  पानी छोड़ने की जरूरत है, कई बार आग्रह करने के बाद भी पंजाब की ओर से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके लिए कई बार किसानों की फसल नष्ट हो गई है, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब से पूरा पानी मिला तो मेरे क्षेत्र के किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा।

उदयपुर ग्रामीण के अस्पताल भवन निर्माण में अनियमितता की 72 घण्टे में जांच होगी: खर्रा
जयपुर। भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा ने सोमवार को विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उदयपुर ग्रामीण में जेबीएच चिकित्सालय और महाविद्यालय के भवन निर्माण में अनियमितता का मामला उठाया।

ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जवाब दिया कि सरकार अपनी निगरानी में कुछ स्तरीय कमेटी का गठन करेगी। मैं अधिकारियों को निर्देशित करता हूँ कि 72 घंटे के अंदर निर्माण को सीज करके विधानसभा सचिवालय को सूचित करेंगे। इससे पहले मंत्री ने कहा था कि अधिकारी किसी आश्वासन की पूर्ति लंबे समय तक नहीं करते हैं तो सदन के आश्वासन समिति की जिम्मेदारी है कि वह संबंधित मामले का परीक्षण करें।

Parliament Budget Session : 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा सत्र, 23 जुलाई को होगा बजट पेश
नई दिल्ली। एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्ण बजट के लिए बजट सत्र की शुरूआत 22 जुलाई से होगी। यह बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने जानकारी दी। बजट सत्र के पांचवें दिन 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा।

इससे पहले नई सरकार के गठन के बाद संसद का विशेष सत्र का आयोजन हुआ था जिसमें राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ था और नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली थी। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ और लगातार ओम बिड़ला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने थे। सदन में नीट परीक्षा को लेकर काफी हंगामा हुआ था। लोकसभा में राहुल गांधी ने बतौर नेता प्रतिपक्ष पहला भाषण दिया था।

प्रवेशोत्सव के नाम फिर आंकड़ों का खेल
कोटा । प्रदेश के स्कूलों में 24 जून से नया सत्र शुरू होने वाला है। शिक्षा विभाग की ओर नए सत्र में होने वाले प्रवेशोत्सव को लेकर तैयारियों भी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख बिंदु सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का रहा। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों में पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में 20 फीसदी अधिक नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ताकि अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा से जुड़ सकें। लेकिन पिछले दो सत्रों के आंकड़ों पर गौर करें तो सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ने के स्थान पर घटा है।

पिछले तीन साल में घटा नामांकन
कोटा जिले सभी सरकारी विद्यालयों को मिलाकर कुल 1 हजार 56 विद्यालय संचालित हैं। विभाग की ओर से हर साल जारी होने वाली रिपोर्ट के आंकड़े ही विभाग के दावों की पोल खोल देते हैं। इन सभी विद्यालयों में नामांकन की स्थिति पर गौर करें तो विभाग के खुद के आंकडें बताते हैं कि पिछले तीन सत्रों से इन विद्यालयों में नामांकन कम होता जा रहा है, जिसमें हर कक्षा वर्ग शामिल हैं। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोटा के सरकारी विद्यालयों में सत्र 2021-22 के दौरान सभी कक्षाओं को मिलाकर कुल 1 लाख 84 हजार 949 था, जो सत्र 2022-23 के दौरान घटकर 1 लाख 74 हजार 852 रह गया। वहीं शाला दर्पण के अनुसार जिले के सरकारी विद्यालयों में गत सत्र 2023-24 के दौरान विद्यार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 12 हजार 337 है। विभाग की ही रिपोर्ट के अनुसार विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, जो चिंताजनक बनी हुई है।

20 फीसदी नामांकन बढ़ाने के बाद भी नहीं होगी भरपाई
सरकारी विद्यालयों में घटते नामांकन को रोकने के लिए विभाग की ओर से हर साल प्रवेशोत्सव मनाया जाता है। लेकिन विद्यालयों में नामांकन बढ़ने के स्थान पर घटता जा रहा है। जिसका जवाब विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं है। वहीं दूसरी ओर अगर विभाग की ओर से इस सत्र के दौरान पिछली बार की तुलना में 20 फीसदी नामांकन बढ़ा भी दिया जाएगा। तो भी पिछले सत्रों के की बराबरी नहीं हो पाएगी। ऐसे में क्या शिक्षा विभाग खाली अपनी पीठ थपथपाने के लिए आंकड़ों का खेल रहा है।

शिक्षकों और सुविधाओं की कमी सबसे बड़ा कारण
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ही कोटा के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के करीब 2 हजार पद खाली पड़े हैं। जिनमें कई पद ऐसे हैं जो कठिन माने जाने वाले विषयों से जुड़े हैं। कोटा जिले में 564 तृतीय श्रेणी, 4245 द्वितीय श्रेणी और 275 पद प्रथम श्रेणी के खाली पड़े हैं। इनमें संस्कृत, विज्ञान, भौतिकी, गणित के शिक्षकों के पद सबसे ज्यादा खाली हैं। इसके अलावा कई विद्यालयों में आज भी मूलभूत सुविधाएं मौजूद नहीं है। जो भी नामांकन घटने का एक बड़ा कारण है।

विद्यार्थी का कहना है
मेरा नामांकन कंसुआ सरकारी स्कुल में था मुझे संस्कृत भाषा में पढ़ाई करनी थी। लेकिन विद्यालय में संस्कृत का कोई अध्यापक ही नहीं है। इसलिए मजबूरी में दुसरी जगह प्रवेश लेना पड़ा।
-रामकरण योगी, कंसुआ

सरकारी विद्यालय में नामांकन तो है लेकिन केमिस्ट्री और फिजिक्स सब्जेट हैं और इनके लिए विद्यालय में पर्याप्त लैब नहीं है। इसकी वजह से काफी परेशानी होती है।
-सुनील मीणा, बोराबास

इनका कहना है
नामांकन कम होना चिंताजनक है जिसे बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए ब्लॉक और जिला स्तर सम्मानित करने की योजना बनाई है। वहीं जो बच्चे ड्रॉप कर गए हैं उन्हें भी पुन: प्रवेश दिलाने की कोशिश की जाएगी।
-के के शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, कोटा