Ranthambore forest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डूमोदा गांव में वन विभाग ने दूसरे तेंदुए को भी सुरक्षित पकड़ा, कैमरा ट्रैप और केज ट्रैप से लगातार रखी जा रही थी निगरानी
खण्डार। डूमोदा गांव और आसपास के क्षेत्र में लगातार मिल रही वन्यजीव गतिविधियों के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। विभाग की टीम लंबे समय से क्षेत्र में कैमरा ट्रैप, केज ट्रैप और नियमित गश्त के माध्यम से निगरानी कर रही थी। इससे पहले भी इसी क्षेत्र से एक तेंदुआ पकड़ा जा चुका है।

वन विभाग को दूसरे तेंदुए की मौजूदगी के लगातार प्रमाण मिल रहे थे। इसके बाद टीम ने निगरानी बढ़ाते हुए रेस्क्यू अभियान जारी रखा। लगातार प्रयासों के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर कार्रवाई को सफल बनाया।

इसी क्षेत्र में आबादी के आसपास बार-बार दिखाई दे रहे एक स्लॉथ भालू को भी पूर्व में सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास नहीं जाने की अपील की है। किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने को कहा गया है।

रणथम्भौर में बाघिन के शावकों संग इंसानी खेल : अफसर टूरिज्म में मग्न, सुरक्षा भगवान भरोसे
जयपुर। सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व का गुरुवार को एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो यहां वन विभाग की मॉनिटरिंग की पोल खोल रहा है। फलौदी रेंज में देवपुरा बांध के पास बाघिन टी-2302 ने बोरबेल के पाइप में तीन शावकों को जन्म दिया। इस दौरान एक व्यक्ति इनका वीडियो बनाने के लिए उस जगह पहुंच गया और शावकों को टच करने हुए वीडियो भी बनाया। ये 45 सैकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए लेकिन जंगल में बाघिन के शावकों के पास इंसानी दखल बता रहा है कि रणथम्भौर में इंसान और वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

इस संबंध में जब डीएफओ रामानन्द भाकर से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है। साथ ही बाघिन और शावकों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार का एक और वीडियो सामने आया था जिसे बाघिन कनकटी के जोन का बताया जा रहा था। जहां रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के एक अधिकारी की गाड़ी में पर्यटकों को घुमाया जा रहा था।

रणथंभौर अभयारण्य के भदलाव क्षेत्र में मिला शावक का शव, बाघ के हमले में मारे जाने की संभावना
सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर के टाइगर रिजर्व रणथंभौर  के भदलाव क्षेत्र में वन विभाग के वनकार्मिकों को गश्त के दौरान तालाब निकट टाइगर के शावक शव मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शावक के शव को राजबाग नाका लेकर आए। पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम दफना दिया। उपवन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक बाघ परियोजना रणथंभौर डॉ. रामानंद भाकर ने बताया कि भदलाव वन क्षेत्र में दो दिन पूर्व गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने बाघिन टी-125 रिद्धि व उसके शावकों को विचरण करते देखा था।

रात नर बाघ टी-2311 के कैमरा ट्रेप में फोटो भी प्राप्त हुए।  प्रथम दृष्टया शावक को किसी बाघ ने मारा है। शावक के विसरा नमूने लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए लेब भेजा जाएगा। डीएफ ओ ने बताया कि मृत शावक बाघिन टी-125 रिद्धि का शावक है, जिसकी उम्र करीब 8 माह है।

असर खबर का- रणथंभौर के जंगल में लग्जरी गाड़ियों की घुसपैठ को लेकर वन विभाग की लेकर बड़ी कार्रवाई
सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क में अवैध रूप से लग्ज़री गाड़ियों की घुसपैठ के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुवे 14 लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है। वन विभाग द्वारा जब्त की गई सभी लग्जरी गाड़ियां राजस्थान, हरियाणा, एमपी, यूपी एवं महाराष्ट्र नम्बरों की है। अवैध तरीके से रणथंभौर के जोन नम्बर आठ के जंगल में लग्जरी गाड़ियों के घुसने का मामला उजागर होने के बाद पीसीसीएफ व सीडब्ल्यूसीएलडब्लयू पवन उपाध्याय के निर्देश पर रणथंभौर वन प्रशासन हरकत में आया और रणथंभौर के सीसीएफ अनूप के आर व डीएफओ रामानंद भाकर ने कार्रवाई करते हुवे 14 लग्जरी गाड़ियां जब्त कर वन विभाग के कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग द्वारा गाड़ियों को आज विभिन्न होटलों से जब्त किया गया है।

वनाधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है और अनुसंधान के बाद जब्त की गई गाड़ियों एंव सम्बंधित दोषियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी । गौरतलब है कि 15 अगस्त की शाम को एडवेंचर टूर के नाम पर एक दर्जन से भी अधिक लग्जरी गाड़िया रणथंभौर के जोन नंबर आठ में अनाधिकृत रूप से प्रेवेश कर गई थी । जबकि प्रदेश भर में अभी मानसून सत्र में सफारी बंद है ।
इससे भी अधिक हैरत की बात यह है कि रणथंभौर के जंगल मैं अनुबंधित जिप्सी अथवा कैंटर सफारी के लिए चलते है। लेकिन, 15 अगस्त की शाम को यहाँ स्कार्फीयो तथा थार जैसी एक दर्जन से भी अधिक लग्जरी गाड़ियां रणथंभौर नेशनल पार्क के जॉन नंबर 8 में सफारी के लिए अवैध रूप से घुस गई। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। यही नहीं वायरल वीडियो में रणथंभौर के जंगल के भीतर गाड़ियों से उतरकर लोग चलते-फिरते भी नजर आ रहे हैं। जहाँ टाइगर का पूरा मूवमेंट रहता है। कोई बड़ी घटना भी इस दौरान घटित हो सकती थी। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता । इस जगह बिना वन विभाग की इजाजत के जाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार एक दर्जन लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर नेशनल पार्क के जॉन नंबर आठ में यह गाड़ियां सफारी करने कैसे पहुंच गई। रणथंभौर नेशनल पार्क बारिश काल में तीन महीने के लिए बंद है। हालांकि जॉन नंबर 6 से 10 के बीच केवल अनुबंधित वाहनों को ही वन विभाग की इजाजत से पार्क भ्रमण पर भेजा जा सकता है ।लेकिन वीडियो में दिख रही स्कॉर्पियो थार जैसी गाड़ियों को जंगल में जाने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं है। तब अपने प्रभाव का उपयोग करके यह लोग नेशनल पार्क के भीतर घुस गए। वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के बिना रणथंभौर के जंगल मे इन गाड़ियों का घुसपैठ करना संभव नही है । क्यो की रणथंभौर में सर्विलांस सिस्टम और एंटी पोचिंग सिस्टम लगा हुआ  है । जिसके माध्यम से पूरे रणथंभौर पर वन विभाग की पैनी नजर रहती है और जंगल मे घटित होने वाले हर मूवमेंट पर नजर रहती है । ऐसे में यह बिल्कुल भी संभव नही है कि अधिकारियों की  महरवानी के बिना एक भी गाड़ी जंगल में अवैध रूप से घुसपैठ कर सके । इन गाड़ियों के जंगल मे घुसने के पीछे वन विभाग के अधिकारियों की ही मिलीभगत हो सकती है । सभी गाड़ियों पर एडवेंचर लिखा हुआ है। ऐसे में मिली भगत और भ्रष्टाचार का कितना बड़ा खेल रणथंभौर नेशनल पार्क में चल रहा है, इन तस्वीरों से साफ देखने को मिल रहा है। वीडियो 15 अगस्त की शाम का है। जानकारी के अनुसार सभी गाड़ियां बालास चौकी से नेशनल पार्क में प्रवेश हुई तथा हिंदवाड के रास्ते होते हुए जंगल से बाहर निकली। जबकि यह पूरा इलाका क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट के अंतर्गत आता है । इस जगह किसी भी सूरत में किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है । वीडियो वायरल होने और मीडिया में खबरे चलने तथा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आये रणथंभौर वन प्रशासन ने गाड़िया तो जब्त कर ली, लेकिन देखने वाली बात यह है कि विभाग उन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर पाएगा जिन अधिकारियों की इन गाड़ियों की अवैध घुसपैठ में मिली भगत है। क्योंकि अधिकारियों एंव टूर ऑपरेटर की मिली भगत के रणथंभौर के जंगल मे इन गाड़ियों का प्रेवेश करना ना मुमकिन है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले का अनुसंधन चल रहा है और जो भी दोषी होगा उन सब पर कार्रवाई की जायेगी। अब देखना यह होगा कि विभाग कब और किसी किस पर कार्रवाई कर पाता है ।

रणथंभौर के जंगल में लग्जरी गाड़ियों की घुसपैठ
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में अवैध रूप से एक दर्जन लग्ज़री गाड़ियों की घुसपैठ करने का बड़ा मामला सामने आया है। इससे भी अधिक हैरत की बात यह है कि जंगल में अनुबंधित जिप्सी अथवा कैंटर में नहीं बल्कि स्कोर्पियो तथा थार जैसी गाड़ियां लेकर कुछ प्रभावशाली लोग रणथंभौर नेशनल पार्क के जॉन नंबर 8 में सफारी करने के लिए घुस गए। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। यही नहीं वायरल वीडियो में रणथंभौर के जंगल के भीतर गाड़ियों से उतरकर लोग चलते-फिरते भी नजर आ रहे हैं। जहाँ टाइगर का पूरा मूवमेंट रहता है। कोई बड़ी घटना भी इस दौरान घटित हो सकती थी। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस जगह बिना वन विभाग की इजाजत के जाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार एक दर्जन लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर नेशनल पार्क के जॉन नंबर आठ में यह गाड़ियां सफारी करने कैसे पहुंच गई। रणथंभौर नेशनल पार्क बारिश काल में तीन महीने के लिए बंद है। हालांकि जॉन नंबर 6 से 10 के बीच केवल अनुबंधित वाहनों को ही वन विभाग की इजाजत से पार्क भ्रमण पर भेजा जा सकता है। लेकिन वीडियो में दिख रही स्कॉर्पियो थार जैसी गाड़ियों को जंगल में जाने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं है। तब अपने प्रभाव का उपयोग करके यह लोग नेशनल पार्क के भीतर घुस गए। वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के बिना रणथंभौर के जंगल मे इन गाड़ियों का घुसपैठ करना संभव नही है। क्योंकि रणथंभौर में सर्विलांस सिस्टम और एंटी पोचिंग सिस्टम लगा हुवा है। जिसके माध्यम से पूरे रणथंभौर पर वन विभाग की पैनी नजर रहती है और जंगल मे घटित होने वाले हर मूवमेंट पर नजर रहती है। ऐसे में यह बिल्कुल भी संभव नही है कि अधिकारियों की मेहरवानी के बिना एक भी गाड़ी जंगल में अवैध रूप से घुसपैठ कर सके। इन गाड़ियों के जंगल मे घुसने के पीछे वन विभाग के अधिकारियों की ही मिलीभगत हो सकती है। इस मामले में वन विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से पूरी तरह कन्नी काट रहे हैं। गाड़ियां किसी एडवेंचर ग्रुप की बताई जा रही है। सभी गाड़ियों पर एडवेंचर लिखा हुआ है। ऐसे में मिली भगत और भ्रष्टाचार का कितना बड़ा खेल रणथंभौर नेशनल पार्क में चल रहा है, इन तस्वीरों से साफ देखने को मिल रहा है। यह वीडियो 15 अगस्त की शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी गाड़ियां बालास चौकी से नेशनल पार्क में प्रवेश हुई तथा हिंदवाड के रास्ते होते हुए जंगल से बाहर निकली। जबकि यह पूरा इलाका क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट के अंतर्गत आता है। इस जगह किसी भी सूरत में किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि वन विभाग इस मामले में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है पर वायरल वीडियो अपने आप मे सब कुछ बयां कर रहा है।