Assembly Speaker vasudev devnani - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान विधानसभा में युवा संसद : देवनानी ने विद्यार्थियों को करियर चयन को लेकर दिया स्पष्ट और प्रेरक संदेश, कहा- रुचि से करियर चुनें, डॉक्टर-इंजीनियर ही सब कुछ नहीं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद के उद्घाटन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विद्यार्थियों को करियर चयन को लेकर स्पष्ट और प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है और करियर का चुनाव अपनी रुचि व योग्यता के आधार पर किया जाना चाहिए। स्पीकर देवनानी ने कहा कि कई बार बच्चे समाज या परिवार के दबाव में आकर बिना रुचि के करियर चुन लेते हैं और कोचिंग संस्थानों में जाकर तनाव में आ जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट  शब्दों में कहा कि डॉक्टर और इंजीनियर ही सबसे बड़े पेशे नहीं हैं, हर क्षेत्र का अपना महत्व है और सभी पेशे बराबर सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अलग-अलग करियर विकल्पों पर गंभीरता से विचार करें और सही मार्गदर्शन लें। करियर काउंसलिंग को समय की जरूरत बताते हुए देवनानी ने कहा कि रुचि और क्षमता के अनुसार किया गया करियर चयन न केवल युवाओं के लिए, बल्कि देश के भविष्य के लिए भी लाभकारी होगा।

41 जिलों से 164 विद्यार्थियों ने लिया भाग:
राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रदेश के सभी 41 जिलों से 164 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में “हमारा भविष्य, हमारा निर्णय” विषय पर दो घंटे तक चर्चा की गई, जिसमें किशोर-किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने और उन्हें सही करियर मार्गदर्शन देने की आवश्यकता पर विचार रखा गया।

प्रबल कार्यक्रम से हुआ चयन:
शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रबल कार्यक्रम के माध्यम से युवा संसद के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। अगस्त और सितंबर में प्रदेश के 378 ब्लॉकों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रत्येक ब्लॉक से एक छात्र और एक छात्रा का चयन जिला स्तर के लिए किया गया, जबकि हर जिले से दो छात्र और दो छात्राओं को राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चुना गया। युवा संसद के जरिए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संवाद और नेतृत्व कौशल से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का निर्णय ले सकें।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज सीकर दौरे पर, खाटू श्यामजी मंदिर में करेंगे दर्शन
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। वे पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करेंगे।

देवनानी के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

विस अध्यक्ष देवनानी की पत्नी का निधन, SMS अस्पताल में चल रहा था इलाज
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी का सोमवार देर शाम एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें हाल ही में 29 अक्टूबर को घर में ही बेहोश हो जाने के कारण जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें सीपीआर देकर रिवाइव किया गया, फिर आईसीयू में शिफ्ट। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें हाइपॉक्सिक यानी ब्रेन इंजरी भी थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।

मेडिकल बोर्ड की गहन निगरानी और प्रयासों बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और सोमवार देर शाम उनका निधन हो गया। इंद्रा देवी की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 10.30 बजे अजमेर के रामनगर स्थित संत कंवरराम कॉलोनी स्थित निवास से पुष्कर रोड श्मशान स्थल के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व उनकी पार्थिव देह को सोमवार को एसएमएस अस्पताल से देवनानी के सिविल लाइन स्थित निवास पर ले जाया गया। परिजन पार्थिव देह के साथ मंगलवार सुबह 6 बजे जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने अजमेर जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, दीपोत्सव की दी शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को उनके निवास पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपोत्सव का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाला लाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश में खुशहाली और प्रगति का दीप प्रज्ज्वलित हो सके। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।

एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर उनके रवैये को लेकर डोटासरा का हमला
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर उनके रवैये को लेकर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि सदन में पारदर्शिता नहीं दिखाने वाले स्पीकर ने अपना रवैया नहीं बदला तो आगामी बजट सत्र में कांग्रेस उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि हमने किसानों की आवाज सदन में उठाई। लोगों के घर पानी में डूब गए। करीब 193 लोगों की भारी बारिश के कारण बने हालातों से मौत हो गई, लेकिन सरकार ने कोई विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की। शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार महज 66 शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है।

इसमें भी 10 शिक्षक विभागीय सूची में शमिल नहीं होने से बाद आरएसएस की सिफारिश पर बाद में जोड़े गए हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ नियमों की बात करते हैं, लेकिन वो भी मुआवजा नहीं दिया गया है। हमारी सरकार में तुरंत गिरदावरी होती थी और किसानों को मुआवजा मिलता था। कोचिंग नियंत्रण बिल पर पार्टी के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र पारीक के पार्टी लाइन से हटकर बयान पर डोटासरा और जूली ने कहा कि पारीक का बयान पार्टी लाइन से अलग उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है,लेकिन उनको व्यक्तिगत विचार पार्टी से अलग हटकर नहीं रखने चाहिए थे।

विधायक कंवरलाल की सदस्यता का मामला : कांग्रेस ने स्पीकर को ज्ञापन सौंपा, देवनानी बोले: विधिक राय लेकर निर्णय लेंगे
जयपुर। अंता विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। देवनानी ने मामले में महाधिवक्ता से राय लेकर जल्दी निर्णय का आश्वासन दिया है। देवनानी ने विधायक कंवरलाल के मामले में राज्य के महाधिवक्ता को इस संबंध में तुरंत अपनी विधिक राय राजस्थान विधान सभा सचिवालय को भेजे जाने के लिए निर्दिष्ट किया है। देवनानी ने कहा है कि विधिक राय प्राप्त होते ही विधायक कंवरलाल की विधान सभा सदस्यता को समाप्त किए जाने के बारे में तत्काल विधि सम्मत और न्याय सम्मत निर्णय लिया जाएगा।

समितियों में हुए आंशिक संशोधन पर चर्चा
देवनानी से प्रतिपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा सचिवालय में गत दिनों समितियों में किए गए आंशिक संशोधन पर भी चर्चा की। देवनानी ने कहा कि वरिष्ठ और अनुभवी सदस्य नरेन्द्र बुडानिया को समिति से हटाया नहीं गया है। यह भ्रमित प्रचार है। बुड़ानिया के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए उन्हें पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी जैसी महत्वपूर्ण विषयों की समिति का सभापति बनाया गया है। बुडानिया को अकेले ही परिवर्तित नहीं किया गया है। उनके साथ तीन अन्य सभापतियों, जो सत्तापक्ष से संबंध रखते हैं, को भी अन्य समिति का सभापति बनाया गया है।

सभापति नियुक्ति बुलेटिन में प्रक्रिया नियमों की अनदेखी हुई: जूली
वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने देवनानी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मुलाकात में समितियों में सभापतियों की नियुक्ति सम्बन्धी संशोधन, समितियों के गठन में कार्यकाल का हवाला नहीं दिए जाने और सजायाफ्ता अंता विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता की निर्योग्यता के सम्बन्ध में बरती जाने वाली शिथिलता पर घोर आपत्ति जताई है। महज 15 दिन में ही बुडानिया को विशेषाधिकार समिति के सभापति से हटाकर पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सभापति पद पर नियुक्त किया गया। पिछले कई वर्षो में ऐसा उदाहरण देखने में नहीं आया कि मात्र 15 दिन में ही समिति के सभापतियों को बिना किसी कारण विशेष के बदला गया हो। यह विधानसभा की परम्पराओं के विपरीत है। हमने स्पीकर से आग्रह किया है कि वे राजस्थान विधान सभा की गौरवशाली परम्पराओं को बनाएं रखें।

साथ ही अंता विधायक की सदस्यता को लेकर लम्बे समय से ढुलमुल रवैया अपनाए जाने को लेकर अध्यक्ष से मांग की है कि आप अपने अधिकारों का समुचित उपयोग करते हुए विधायक की सदस्यता निरस्त कर निष्पक्षता का उदाहरण प्रस्तुत करें। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, मुख्य सचेतक रफीक खान, वरिष्ठ विधायक हरिमोहन शर्मा, राजेन्द्र पारीक, समरजीत सिंह, हाकम अली, मनोज मेघवाल सुजानगढ, अनिल शर्मा, रूपिन्दर सिंह कुन्नर और विकास चौधरी शामिल थे।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान के राज्यपाल  हरिभाऊ किसनराव बागड़े  को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की है। वहीं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को प्रातः दूरभाष से बात करके राज्यपाल को जन्म दिवस की बधाई दी है। देवनानी ने राज्यपाल को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।