govind singh dotasra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस कल करेगी सरकार की घेराबंदी
जयपुर। रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस ने 27 मार्च को शहीद स्मारक जयपुर में एक बड़े प्रदर्शन की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरना है। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। राजस्थान कांग्रेस ने रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

पार्टी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज किया है, खासकर महिलाओं के लिए यह समस्या गंभीर है, क्योंकि रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और सिलेंडर की किल्लत भी बढ़ी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकारी व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही है और यह संकट राजस्थान की जनता को महंगाई की चपेट में धकेल रहा है। पार्टी का कहना है कि सरकार को चाहिए कि वह रसोई गैस की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करे और सिलेंडर की कीमतों में तत्काल राहत दे। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि सरकार को जनता के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए, जैसे कि सब्सिडी बढ़ाना या काले बाजार में गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करना।

विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
जयपुर। राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल–2026 पर विधानसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार धार्मिक उन्माद फैलाकर ऐसे कानून ला रही है, ताकि बहुसंख्यक वोटों को प्रभावित किया जा सके और गुजरात मॉडल को राजस्थान में लागू किया जा सके। बिल के जरिए सरकार की नजर लोगों की जमीन-जायदाद पर है। संपत्ति खरीदने और बेचने का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है और इस पर सरकारी नियंत्रण भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा।

उनके अनुसार यह कानून शांत क्षेत्रों को अशांत बनाने की साजिश है। सरकार ये बताए डिस्टर्ब एरिया किसे घोषित किया जाएगा और किस समुदाय को आधार बनाया जाएगा। कानून में सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है, जबकि धारा-5 में ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे भ्रष्टाचार के रास्ते खुल सकते हैं और आम लोगों के लिए न्याय पाना भी मुश्किल हो जाएगा। सभी समुदाय गंगा-जमुनी तहजीब के साथ रहते आए हैं और इस तरह के कानून सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  वर्ष 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस बिल को समाप्त कर दिया जाएगा।

बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता
जयपुर। पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत मालविया की कांग्रेस में वापसी के बाद अब बांसवाड़ा में कांग्रेस की मजबूती के लिए स्थानीय नेता लामबंद होने लगे हैं। भारत आदिवासी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस की सदयस्ता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामणिया, कल्पित कोठारी की उपस्थिति में पार्टी क़े गढ़ी विधानसभा के प्रत्याशी रहे मणिलाल गरासिया और बांसवाड़ा जिले में पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन पदाधिकारीयो ने कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

मदन राठौड़ का गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार, बोलें-अब नहीं चलेगी कांग्रेस की भ्रम और अफवाह की राजनीति
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से लगातार भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति की जा रही है, लेकिन अब प्रदेश की जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और ऐसे भ्रामक प्रचार को स्वीकार करने वाली नहीं है। अब ट्रबल कांग्रेस को होने वाली है।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से झूठे आरोपों और भ्रम की राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह कर वोट प्राप्त करने का प्रयास करती रही है। प्रदेश की जनता अब भ्रम और अफवाहों की राजनीति को नकार चुकी है। जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है, सुरक्षित और सुखी जीवन चाहती है। भाजपा सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस में डोटासरा का सरकार पर हमला, बोले-दो साल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में केवल एक साल के खर्च का जिक्र है, लेकिन दो साल में सरकार की कोई बड़ी उपलब्धि सामने नहीं रखी गई। उनके अनुसार इस अवधि में प्रदेश का हर वर्ग परेशान रहा और लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

डोटासरा ने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पंचायत और निकायों के परिसीमन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब जनता द्वारा नकारे गए लोगों से परिसीमन का काम कराया गया। “वन स्टेट वन इलेक्शन” की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो साल गुजर गए, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आई। उन्होंने पंचायती राज परिसीमन के बाद पंचायतों को मिलने वाले 3000 करोड़ रुपए के अनुदान का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि यह राशि अब तक क्यों नहीं मिली। राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि घोषित निवेश में से कितने प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे, इसका जवाब सरकार दे। आरोप लगाया कि इसके नाम पर केवल जमीनों की बंदरबांट हुई है।

डोटासरा ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो भविष्य में कर्मचारियों को समय पर वेतन देना भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने यमुना जल समझौते, ईआरसीपी परियोजना और मनरेगा के नाम परिवर्तन पर भी सरकार से जवाब मांगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 22 प्रतिशत पात्र लोगों को लाभ नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। कृषि, शिक्षा और जल जीवन मिशन पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति खराब है, छापों के बाद क्या कार्रवाई हुई यह स्पष्ट नहीं है।

आरटीई में नामांकन प्रक्रिया अधूरी है और जर्जर घोषित स्कूलों के सुधार के लिए धन का प्रबंध कैसे होगा, इस पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। बिजली के ठेकों में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि कोयला खरीद में क्या हुआ? पेपर लीक में जो भी शामिल है, उसे जेल में डालो हम तो शुरू से ही कह रहे हैं। 12 साल में जो पेपर लीक हुए इसकी सीबीआई जांच कर लो आपकी सरकार गिर जाएगी। बजरी खनन में क्या हो रहा है, अपराधों की क्या स्थिति है, थाने में मुकदमें दर्ज नहीं हो रहे है।

एसाईआर में वोट काटने के मुद्दे पर महिलाएं घर घर जाकर सच्चाई बताएंगी
जयपुर: प्रदेश महिला कांग्रेस की रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। महिला कांग्रेस सदस्य नूरी खान और प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

बैठक में एसाईआर प्रक्रिया में वोट कटने, मनरेगा में महिलाओं के रोजगार पर संकट, महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं को कमजोर करने आदि सहित कई मुद्दों पर बैठक में चिंतन हुआ। बैठक में शेष जिलों की कार्यकारिणी जल्दी गठित करने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जल्दी ही गांव-ढांणी और घर घर जाकर लोगों को सच्चाई से अवगत कराने का निर्णय लिया।

प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं पर भी जल्दी प्रदेशभर में आंदोलन करने का निर्णय  लिया गया। आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भी महिला कांग्रेस अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने किया कांग्रेस में वापसी का ऐलान
जयपुर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिग्गज आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने फिर से कांग्रेस में वापस लौटने का ऐलान किया है। मालवीय ने रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक अर्जुन बामनिया व रमिला खड़िया भी मौजूद रहीं।

मालवीय ने नेताओं के साथ बैठक में कहा कि उनके क्षेत्र के कार्यकर्ता व जनता कांग्रेस को ही स्वीकार करती है। मालवीय ने कहा कि हम भाजपा में तो गए थे, लेकिन मन कांग्रेस में ही रहा। हम कांग्रेसी थे, हैं और रहेंगे। एससी, एसटी, ओबीसी व माइनॉरिटी वर्गों को कांग्रेस ही सही मायने में प्रतिनिधित्व देती है। उन्होंने हरदेव जोशी व मोहनलाल सुखाड़िया जैसे नेताओं का उदाहरण दिया जो उनके क्षेत्र से मुख्यमंत्री बने। डोटासरा ने स्वागत करते हुए कहा कि मालवीय का अनुभव खासकर आदिवासी बेल्ट में कांग्रेस को मजबूत करेगा। मालवीय ने बीएपी को ऐसा बुलबुला बताया जो कभी सत्ता में नहीं आ सकती।

मालवीय ने कहा कि विकास सत्ता में होने वाला ही कर सकता है। गरीब इलाके को सरकार की जरूरत है, बीएपी से लोग दुखी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य भाजपा में गए नेताओं की वापसी उनकी इच्छा पर निर्भर, लेकिन वे तो कांग्रेस में ही रहेंगे। कांग्रेस में वापसी के साथ ही मालवीय ने तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश के आदिवासियों का बड़ा सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया। इसका मुख्य मुद्दा मोदी सरकार की मनरेगा नीति पर होगा। मालवीय ने कहा कि जिला प्रमुख रहते 3 लाख मजदूर काम करते थे। पंचायत राज मंत्री के समय 56 लाख थे, अब दयनीय स्थिति है।

बांसवाड़ा में रोज 3 करोड़ रुपये मजदूरों के हाथ जाते थे, अब दो-दो साल से भुगतान नहीं हुआ। वे इस महीने ही बड़ी रैलियां करेंगे। कांग्रेस का 10 जनवरी से शुरू हुए मनरेगा बचाओ संग्राम में मालवीय की भूमिका अहम होगी। गौरतलब है कि मालवीय राजस्थान के आदिवासी समाज के प्रमुख चेहरे हैं। वे बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं और 1998 में बांसवाड़ा से सांसद भी चुने गए। गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री के रूप में उन्होंने वागड़ क्षेत्र के विकास में योगदान दिया।

2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बागीदौरा से भारी मतों से जीत हासिल की, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष का पद न मिलने से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया, लेकिन वे भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राजकुमार रोत से करीब ढाई लाख वोटों से हार गए। विधायकी भी उपचुनाव में खो दी।

नरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने किया उपवास, बड़े नेता भी हुए शामिल
जयपुर: कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में बदलाव और इसके नाम को वीबी-जी राम जी जैसे नए रूप में बदलने के विरोध में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के दूसरे दिन रविवार को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिवसीय उपवास और मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (टिका राम जुली) सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार पर ग्रामीण मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मनरेगा को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल करने की मांग की।यह अभियान 10 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, उपवास, प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन और ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल हैं।

कांग्रेस का कहना है कि नया कानून मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर रहा है और पंचायतों के अधिकारों को छीन रहा है।कार्यक्रम के दौरान मौन सत्याग्रह के साथ कार्यकर्ताओं ने मनरेगा की महत्ता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका पर जोर दिया। यह प्रदर्शन प्रदेशभर में इसी तरह आयोजित किए जा रहे हैं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट दिखे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार मनरेगा को मूल रूप में बहाल नहीं करती। इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस स्थापना दिवस : डोटासरा ने झंडारोहण किया, सरकार पर साधा निशाना
जयपुर: कांग्रेस स्थापना दिवस पर रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने झंडारोहण किया। इस दौरान वंदे मातरम और राष्ट्रगान भी हुआ। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस, दौरान कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम से अधिकांश विधायक और सांसदों की दूरी पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भड़क गए। डोटासरा ने पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो इस कार्यक्रम में मौजूद है, वही सच्चा कांग्रेसी है, अगर आप लोग नहीं आते तो मैं जीते हुए लोगों के भरोसे तो कार्यक्रम ही नहीं कर पाता।

डोटासरा ने कहा कि एक तरफ सरकार देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ प्राकृतिक संपदा को लूटने का काम कर रहे हैं, लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन नहीं करें, ये गलत है। समझना होगा कि हम उस कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को साथ लेकर चलते हैं, जिसके नेताओं ने कभी भी पद की लालसा नहीं की। इस देश और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च रखा। इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे थी, कभी भी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

डोटासरा ने कहा कि अरावली बचाओ, मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर 5 जनवरी से पूरे राजस्थान में जाएंगे। इस काम में जो कार्यकर्ता और नेता तन, मन से सहयोग करेगा, वही कांग्रेस की टिकट बांटेगा। इस देश की लड़ाई लड़ने वाला ही असली और कांग्रेस का सच्चा बब्बर शेर होगा। इससे पहले पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सुनील शर्मा ने कांग्रेस की स्थापना दिवस पर पार्टी के आजादी के आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के बाद अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला और संकल्प लिया कि कांग्रेस विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है।

अरावली बचाओ और मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान, 27 से होंगे विरोध प्रदर्शन
जयपुर। भाजपा की केंद्र सरकार पर अरावली पर्वतमाला को नष्ट करने और मनरेगा कानून को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान एवं विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक अरावली पर्वतमाला की गलत परिभाषा प्रस्तुत कर राजस्थान की जीवनरेखा कही जाने वाली अरावली को खनन माफियाओं के हवाले करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यूपीए सरकार द्वारा गरीबों को रोजगार का अधिकार देने वाले मनरेगा कानून में बदलाव कर रोजगार की गारंटी छीनी जा रही है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार 27 दिसंबर 2025 से पूरे प्रदेश में जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर पैदल मार्च, गोष्ठियां, प्रभात फेरियां एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा अरावली बचाओ जन आंदोलन के तहत तीन किलोमीटर से अधिक का पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके पश्चात सभी कांग्रेसजन एक स्थान पर एकत्रित होकर महात्मा गांधी के चित्र के साथ मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

28 दिसंबर 2025 को सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर तीन किलोमीटर से अधिक का पैदल मार्च निकालेंगी और केंद्र सरकार के खिलाफ मनरेगा मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। वहीं 30 अथवा 31 दिसंबर को मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटियां गांव-गांव, ढाणी-ढाणी एवं कॉलोनियों में गोष्ठियों का आयोजन कर अरावली को नष्ट करने के षड्यंत्र और मनरेगा को कमजोर किए जाने की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगी। इसके साथ प्रभात फेरियां निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार में जनता के साथ धोखा, राजस्थान के हकों को हरियाणा और मध्य प्रदेश के सामने गिरवीं रखा: गोविंद सिंह डोटासरा
जयपुर। विधानसभा में पेयजल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हर साल गर्मी आते ही पेयजल की समस्या खड़ी हो जाती है, सरकार को कंटीन्जेंसी प्लान बनाकर इसका स्थानीय समाधान ढूंढना चाहिए। इस बार चुनावी आचार संहिता की आड़ लेकर कंटीन्जेंसी प्लान को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी, जबकि पहले से पता था कि चुनाव आने वाले हैं, वह उल्टा की वित्त विभाग में एक आदेश जारी कर चुनाव की आड़ लेते हुए सारे काम बंद कर दिए, इससे गर्मियों में पानी को लेकर संकट बना रहा, यह आदेश आज भी स्टंट कर रहा है, डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र सांगानेर हो या फिर प्रदेश का कोई दूसरा शहर गांव सब जगह पानी का संकट बना रहा।

जल जीवन मिशन की मंत्री ने इसी सदन में आगे बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन क्या हुआ, आज तक आगे काम नहीं हुआ। हरियाणा से शेखावाटी को जो पानी देने के लिए हरियाणा से एमओयू  किया है, वह 12 क्यूसेक की जगह 500 क्यूसेक पानी पर सहमति दिए। ऐसे में राजस्थान के हकों के साथ सरकार ने धोखा किया है। तीनों जिलों को एक बूंद पानी नहीं मिलने वाला है डोटासरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का क्या हुआ, बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन हुआ क्या...? मध्य प्रदेश के सामने राजस्थान के हिस्से का पानी छोड़ दिया गया, पीकेसी योजना से राजस्थान को एक बूंद पानी मिलाने वाला नहीं है।

गुजरात सहित अन्य राज्यों में चुनावी माहौल बनाने जाएंगे गहलोत-डोटासरा
जयपुर। राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद अब राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन राज्यों में कांग्रेस के प्रचार अभियान को संभालेंगे। पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी तीन राज्यों में कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट छत्तीसगढ़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह असम के प्रभारी होने के नाते इन दोनों राज्यों में चुनावी अभियान की कमान संभाले हुए हैं। पीसीसी महासचिव व प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि गहलोत गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान को धार देते हुए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। जबकि सिंह डोटासरा पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात में चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की सीमा पंजाब से लगती है, जबकि डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों की सीमा गुजरात से लगती है। ऐसे में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के विधायक और नेता पंजाब के राजस्थान से सटी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। जबकि बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिले के विधायक और नेता गुजरात की राजस्थान के सीमावर्ती सीटों पर कमान संभालेंगे।