Government Teacher - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षक ने की 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ ग्रामीणों ने पीटा, विभाग ने किया सस्पेंड
नाथद्वारा। उपखण्ड क्षेत्र के एक राउमावि में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। गुरुवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया व आरोपी शिक्षक के निलम्बन की मांग की। इधर, शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नूतनप्रकाश जोशी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक योगेश अमाना पुत्र गोपाल गुर्जर को निलम्बित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापक लेवल-2 द्वारा 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ अभद्र भाषा व मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने का मामला सामने आने के बाद गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी शिक्षक भी स्कूल पहुंच गया जिसको पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई तो छात्रा और उसके अभिभावक भी थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी इस शिक्षक के व्यवहार व उसकी भाषा को लेकर छात्रों व परिजनों ने गत 16 अगस्त को प्रधानाचार्य को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दो दिन पूर्व आरोपी ने फिर छात्रा को सोशल मीडिया पर मैसेज किए और इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी।

मामले की मुझे सुबह ही जानकारी मिली है, मैंने देलवाड़ा सीबीईओ को मौके पर भेजा है। ग्रामीणों की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर उसका मुख्यालय सीबीईओ आमेट कर दिया है।
नूतन प्रकाश जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजसमन्द

छात्रा के अभिभावक और ग्रामीणों से विद्यालय के अध्यापक के खिलाफ शिकायत मिली, जो सीबीईओ को भेज दी है। वह जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
सुनीता जैन, प्रधानाचार्य

शिकायत मिलने पर स्कूल पहुंचे व आरोपी शिक्षक को डिटेन किया है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रहे हैं।
लीलाधर मालवीय, नाथद्वारा थानाधिकारी