celebrated - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दशहरा विशेष : दैनिक नवज्योति ने श्री करनी नगर विकास समिति के बच्चों के साथ मनाया दशहरा, ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन
कोटा । दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस खास अवसर पर दैनिक नवज्योति ने श्री करनी नगर विकास समिति के बाल गृह के बच्चों के साथ उत्साहपूर्ण ढंग से दशहरा उत्सव मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। इस उत्सव के दौरान समिति के बच्चों के बीच दशहरा थीम पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से रावण के पुतले को सजाने और उसे तैयार करने का अनूठा अवसर प्राप्त किया। समिति के कुछ बड़े बच्चों रामनिवास, राजेश, गौरव, कमल और दीपक ने मिलकर रावण का पुतला बनाया। लकड़ी, गत्ते, कागज और अन्य सामग्रियों से रावण का पुतला तैयार किया गया, जिसे बाद में सजाया गया और आतिशबाजी के साथ जलाया गया।

रचनात्मकता में भागीदारी
दशहरा उत्सव के तहत आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रावण के दस सिर, राम के धनुष-बाण से रावण का वध और रावण का जलना जैसे दृश्य चित्रित किए। किसी ने रावण को जलते हुए दिखाया, तो किसी ने राम और रावण के युद्ध को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन चित्रों के माध्यम से बच्चों ने दशहरे के महत्व को अच्छे से समझा और उसे अपनी कला में व्यक्त किया।

खुशी का माहौल
इस आयोजन में बच्चों ने पटाखे भी चलाए, जिसमें सभी बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। फुलझड़ी, अनार और चकरी चलाते हुए बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और यह पल उनके लिए अविस्मरणीय बन गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री करनी नगर विकास समिति की संयोजिका सुमन भंडारी, बाल गृह के सुपरवाइजर महेश मीना और विष्णु सक्सेना का सराहनीय योगदान रहा।

समिति के ही बच्चे गोविंद (कक्षा सात) द्वारा स्वरचित कविता-
त्यौहारों का देश हमारा
तरस रहा माटी का कण कण, उमड़ रही रसधार है
त्यौहारों का देश हमारा, हमको इसे प्यार है,
मनभावन सावन आते है, होते खेल तमाशे है
दीपावली में दीपदान, फुलझड़ी, खील बताशे हैं,
आता है हर वर्ष दशहरा, होते खेल तमाशे है,
त्यौहारों का देश हमारा हमको इसे प्यार है।

प्रतियोगिता के परिणाम
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया रोहित कुमार बैरवा (प्रथम वर्ष) ने, जबकि द्वितीय स्थान पर कान्हा जाटव (कक्षा 7) और तृतीय स्थान पर ललित बैरवा (कक्षा 9) रहे। इसके साथ ही, सांत्वना पुरस्कार के लिए रोहित सिंह (कक्षा 4), अंकित मेघवाल (कक्षा 8), और अंकित पांचाल (कक्षा 5) का चयन किया गया।

मनोकामना लिखो, सिद्ध गणेश तक जरूर पहुंचेगी अर्जी
कोटा। शहर के बूंदी रोड स्थित गणेशपाल पर बना मनोकामना सिद्ध श्री गणेश मंदिर न सिर्फ श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि एक अनूठी परंपरा का साक्षी भी है। यहां श्रद्धालु अपनी मन की बात एक विशेष रजिस्टर में लिखते हैं, जिसे पुजारी गणेश भगवान के सामने पढ़कर सुनाते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही श्रद्धा से निभाई जा रही है, जितनी प्राचीनकाल में चिट्ठी में लिखी जाती थी। वहीं रजिस्ट्रर में लिखी श्रद्धालुओं की मनोकामना को पुजारी जी  गणेश भगवान के सामने रखकर सुनाते है। प्राचीन समय से चली आ रही पंरपरा में श्रद्धालुओं में अटूट आस्था है। वर्तमान में गणेशपाल के मनोकामना सिद्ध गणेश की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है। डिजिटल युग के चलते लोग पुजारी के माध्यम से आॅनलाइन दर्शन भी करते है।  यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही श्रद्धा से निभाई जा रही है। पुजारी हषर्वधन शर्मा एवं योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की मनोकामना के लिए रजिस्ट्रर भी बढ़ा दिए है। शादी की मनोकामना, नौकरी के लिए तथा अन्य कोई कामना हो तो उन सबके लिए अलग-अलग रजिष्टर रखे गए हैं।

तालाब की पाल पर बनने के कारण गणेशपाल नाम पड़ा
पुजारी हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि कोटा स्थापना से पूर्व की है। जिस समय रियासतकालीन राजाओं का राज हुआ करता था। पुराने समय में एक चबूतरा बना था जहां गणेश प्रतिमा स्थापित थी तथा उपर छतरी बनी हुई थी। दोनों तरफ सीढ़ियां भी बनी हुई थी।

800 वर्षों से जल रहा है आस्था का दीपक
पं. हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि यह मंदिर 800 साल से भी अधिक पुराना है। शुरूआत में यह गणेश मंदिर केवल एक चबूतरे के रूप में तालाब की पाल पर बना था, लेकिन भक्तों की बढ़ती आस्था और मनोकामनाओं के पूर्ण होने से यह एक भव्य मंदिर के रूप में विकसित हो गया। गणेश चतुर्थी के दिन जन्मोत्सव 12 बजे शृंगार व झांकी के दर्शन करवाए जाते है। मुख्य कार्यक्रम गणेशचतुर्थी के दिन होता है। वैसे दस दिन तक श्रद्धालु रोजाना दर्शन करते है।

मनोकामना पूर्ण होने पर लगाते हैं 'राइट' का निशान
यहां आने वाले श्रद्धालु नौकरी, शादी व अपनी ईच्छानुसार मन्नत मांगते है। प्राचीन काल में श्रद्धालु एक चिट्ठी लिखकर चले जाते थे। अब वर्तमान में  सभी का अलग-अलग-रजिस्ट्रर बना हुआ। हमारे यहां दो रजिस्ट्रर है एक मनोकामना तथा वर-वधु का रजिस्ट्रर। मनोकामना पूरी होने के बाद राइट का निशान लगाने भी आते है। वर्तमान में मनोकामना रजिस्ट्रर का महत्व भी बढ़ गया है। अब इसकी ख्याति देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी फैलने लगी है। मनोकामना सिद्ध गणेश मंदिर में खास बात यह है कि जब किसी श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण हो जाती है, तो वे दोबारा मंदिर आकर उस रजिस्टर में अपनी लिखी प्रार्थना के आगे राइट का निशान लगा जाते हैं, जो आस्था का जीता-जागता प्रमाण बन गया है। डिजिटल युग के साथ कदम मिलाते हुए मंदिर ने अब ऑनलाइन दर्शन की भी सुविधा शुरू कर दी है, जिससे दूर-दराज बैठे श्रद्धालु भी पूजा में शामिल हो सकते हैं। समय के साथ अलग-अलग समाजों के लिए अलग रजिस्टर बनाए गए, जिनका उपयोग वर-वधु की जानकारी देखने के लिए भी होने लगा। अब हर समाज का व्यक्ति इससे जुड़ गया। इसके कारण रजिस्ट्ररों की संख्या बढ़ती गई।

देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आकर अपनी मनोकामना लिखते है
पुजारी हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास 800 साल से भी अधिक पुराना है। श्रद्धालुओं के अनुसार यह गणेश मंदिर तालाब की पाल पर पहले चबूतरे के रूप में बना हुआ है। श्रद्धालुओं की मनोकामना पुरी होती गई। मंदिर आकर्षक व भव्य रूप में विकसित हुआ। प्रदेश के अन्य जिले बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ सहित कई जगह से आते हैं. यहां तक की मध्य प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, भोपाल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मुंबई के लोग भी यहां पर आकर अर्जी लगाकर जाते हैं। मंदिर में उनकी 19 पीढ़ी इस मंदिर में सेवा कर रही है। हमारे परदादा अमरलाल शर्मा पहले सेवाभाव व पूजा करते थे। पहले राज परिवार के लोग आया करते थे। अब वर्तमान में दूर-दराज के श्रद्धालु भी आने लग गए है। आज भी श्रद्धालु मानते हैं कि यहां की हर लिखी प्रार्थना गणेशजी तक जरूर पहुंचती है।

आरएसपीसीबी में मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित
जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरएसपीसीबी के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने ध्वजारोहण किया। डॉ. सुरपुर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सजगता, कर्तव्यों के लिए समर्पण व संसाधनों का संयमित उपयोग ही सही मायनों में स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के अमृतकाल में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल भी अपना अनुपम योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम में आरएसपीसीबी के सदस्य सचिव श्री एस पी सिंह, मुख्य पर्यावरण अभियंता प्रेमालाल व विष्णु दत्त पुरोहित एवं मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी विक्रम सिंह परिहार सहित मंडल के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को मंडल अध्यक्ष व सदस्य सचिव द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति-पत्र दिया गया।

डीएलबी मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जयपुर। डीएलबी मुख्यालय पर  शुक्रवार को 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक प्रतीक जुईकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। जुईकर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

जुईकर ने कहा की आज स्वतंत्र और विकसित गणतंत्र के नागरिक होना हमारा सौभाग्य हैं। यह दिन हमें आजादी के आंदोलन में देश की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अनगिनत अमर शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुआ है। देश की एकता और अखण्डता को मज़बूत बनाए रखने और राष्ट्र की प्रगति में सतत योगदान देना हम सबका प्राथमिक दायित्व है। इस दौरान सभी कार्मिकों को स्वच्छता कि शपथ दिलाई गई साथ ही निपुणता से कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया ।

अंत में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उप निदेशक  नवीन यादव ,वित्तीय सलाहकार  महेन्द्र मोहन सहित अन्य उच्च अधिकारी ,अभियंता एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

असर खबर का - विज्ञान संकाय खुला, छात्र-छात्राओं को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
पेच की बावड़ी। कस्बे के राउमावि में विज्ञान एवं कृषि संकाय की मांग को लेकर विगत एक वर्ष से जारी प्रयास को बुधवार को विराम लग गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा राजस्थान में कुल 93 विद्यालयों में इसी सत्र में 11 कक्षा के लिए विज्ञान, कला, कृषि, वाणिज्य संकाय शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें बूंदी जिले के दो तलवास और पेच की बावड़ी विद्यालय में संकाय खोले जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने स्थानीय छात्र-छात्राओं की परेशानी देखते हुए प्रमुखता के साथ स्टोरी प्रकाशित कर इस मामले को उठाया था।  राउमावि पेच की बावड़ी में विज्ञान, कृषि संकाय नहीं होने की वजह से क्षेत्र के छात्र-छात्राएं मजबूरन देवली, कोटा व बूंदी जाकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर थे। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति ने सबसे प्रथम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर छात्र छात्राओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया। एक वर्ष के निरंतर प्रयास की वजह से स्थानीय विद्यालय को विज्ञान संकाय का तोहफा मिला। जिसमें 11 कक्षा में इसी सत्र में छात्र छात्राएं जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान में प्रवेश लेकर अध्ययन कर सकेंगे।

डॉक्टर बनने का सपना अब हो सकेगा साकार
स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय की स्वीकृति मिलने पर अब कस्बे सहित आसपास के गांवों के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को अब विज्ञान विषय पढ़कर डॉक्टर बनने का सपना संजोए बैठे युवाओं का अब सपना साकार हो सकेगा। बुधवार को ज्योंहि विज्ञान संकाय स्वीकृति आदेश प्राप्त होते ही स्कूल प्राचार्य शंकर लाल मीना सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय विद्यालय में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राओं ने मुंह मीठा करवा कर खुशियां मनाई। स्थानीय विद्यालय में बुधवार को प्राचार्य शंकर लाल मीना द्वारा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शौकीन राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीना, समाजसेवी सीपी योगी का तिलक एवं माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर आभार जताया।

एक वर्ष से नहीं बनाई दाढ़ी
स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीना ने एक वर्ष से अपनी दाढ़ी नहीं बनाई। उन्होंने दृढ़ संकल्पित होकर पिछले वर्ष जुलाई में कहा था कि जब तक विज्ञान संकाय नहीं खुलता में दाढ़ी नहीं बनाऊंगा। अब स्वीकृति प्राप्त हुई हे जल्द ही अपना संकल्प पूरा करेंगे।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीना ने स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलने की स्वीकृति प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, मोतीलाल मीना, सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीना व दैनिक नवज्योति का आभार प्रकट किया। रमेशचंद वर्मा, सतीश तोषनीवाल, मधुबाला मीना, ओमप्रकाश प्रजापत, सीताराम कुमावत, शिवांगी दाधीच, रामराज मीना, धर्मसिंह मीना, अशोक लाठी, चंद्रशेखर स्वर्णकार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इनका कहना है
कस्बे के राउमावि में विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग को लेकर विगत एक वर्ष से प्रयासरत थे। हम सब लोगों का प्रयास एवं मेहनत रंग लाई। अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को देवली, कोटा या बूंदी नहीं जाना पड़ेगा।
-सीमा मीणा, प्रशासक, ग्राम पंचायत पेच की बावड़ी

स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान विषय में अब छात्र-छात्राएं इसी सत्र में 11 वीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
-शंकरलाल मीना, प्राचार्य, राउमावि, पेच की बावड़ी

श्रीयोग वेदांत सेवा समिति की ओर से सर्वानंद पार्क में माता- पिता पूजन दिवस का आयोजन
जयपुर। श्रीयोग वेदांत सेवा समिति की ओर से राजापार्क स्थित सर्वानंद पार्क में माता- पिता पूजन दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज एक ओर बच्चे पश्चिमी संस्कृति की ओर जाने-अनजाने झुक रहे हैं, जबकि साधक स्कूलों, मौहल्लों और शहरों में  जाकर बच्चों को अपनी संस्कृति की ओर लौटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साधक स्कूलों में जाकर सभी को 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का आह्वान कर रहे हैं।

बच्चों को बताया जा रहा है कि कैसे वे अपने माता-पिता का पूजन कर उनकी आज्ञाओं का पालन कर उनकी सेवा कर अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवि नैयर, पार्षद घनश्याम चंदलानी, चेटीचंड मेला कमेटी अध्यक्ष दिलीप हरदासानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

राजभवन में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया, राज्यपाल ने अखण्ड भारत के विकास में सभी की भागीदारी का किया आह्वान
जयपुर। राजभवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इन राज्यों के स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 'विकसित भारत' में सभी की समान भागीदारी का आह्वान किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अखण्ड भारत के राज्य विविधता में एकता की संस्कृति लिए है। उन्होंने राज्यों के नामकरण में निहित संस्कृति और उनकी विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि हर राज्य भारत की श्रेष्ठ संस्कृति से जुड़ा है। उन्होंने प्राचीन भारत के ज्ञान-विज्ञान और वैदिक संस्कृति से जुड़े सूक्ष्म पहलुओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जो वैज्ञानिक खोजें पश्चिम के आधुनिक वैज्ञानिकों के नाम है, उनके बारे में हमारे वेद-पुराणों और भास्कराचार्य और उनकी पुत्री लीलावती ने पहले ही बता दिया था। उन्होंने कहा कि हमारा देश ज्ञान परम्परा की धरोहर लिए है। उन्होंने रियासतों के एकीकरण के बाद बने विभिन्न राज्यों की प्रगति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें वहां के नागरिकों की भी महती भूमिका रही है।

राज्यपाल ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के अंतर्गत राज्यों के स्थापना दिवस मनाने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजभवन में इस तरह के आयोजन परस्पर संस्कृतियों के साझा संबंधों को दर्शाते हैं। राज्यपाल श्री बागडे ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज और प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे।

राजभवन में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, कविता सिंह ने फहराया झण्डा
जयपुर। राजभवन में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल सचिवालय में निदेशक जनजाति कल्याण और संयुक्त सचिव कविता सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस दौरान राजभवन राजकीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को उपहार और मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएलबी मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
जयपुर। डीएलबी मुख्यालय पर 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। यादव ने कहा की आज विकसित गणतंत्र के नागरिक होना हमारा सौभाग्य हैं।

यह गणतंत्र हमें आजादी के आंदोलन में देश की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अनगिनत अमर शहीदों के बलिदान से प्राप्त हुआ है। देश की एकता और अखण्डता को मज़बूत बनाए रखने और राष्ट्र की प्रगति में सतत योगदान देना हम सबका प्राथमिक दायित्व है। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक श्याम सिंह सहित उच्च अधिकारी ,अभियंता एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जयपुर पुलिस ने पतंग, माँझे और मिठाई के साथ झालाना कच्ची बस्ती के बच्चों से साथ मनाई मकर संक्रांति
जयपुर। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच और पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने सुबह झालाना कच्ची बस्ती पहुँच कर नन्हे बच्चों के साथ मकर संक्रांति की शुरुआत की। बच्चों का हुजूम पुलिस 'अंकल मुझे पीले रंग की पतंग चाहिए, पुलिस आंटी मुझे ब्लू रंग वाली चकरी दो' की आवाज़ों से गूंजी बस्ती देखते ही बनती थी।

पुलिसिंग विद ए सोशल कॉज़ शायद इसे ही कहते हैं। पतंग माँझे और लड्डू पाकर बच्चों की मुस्कान देखते ही बनती थी। पुलिस आयुक्त ने सभी को मकर सक्रान्ति की बहुत बहुत शुभकामनाएँ दी। जयपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।

एचएच महाराजा हनुवन्त सिंह मैमोरियल गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया उपभोक्ता सप्ताह
जोधपुर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (24 दिसंबर) के अवसर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, रूचिकर कार्यक्रमों के माध्यम से उपभोक्ताओं को विभाग से जोड़ने, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 से संबंधित जानकारी दी। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस को उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम ‘वर्चुअल हियरिंगस एंड डिजिटल एक्सेस टू कंज्यूमर जस्टिस’ के आलोक में समारोह पूर्वक मनाए जाने वाले उपभोक्ता सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन एचएच महाराजा हनुवन्त सिंह मैमोरियल गर्ल्स कॉलेज  में पुष्पराज पालीवाल जिला रसद अधिकारी (प्रथम) जोधपुर की अध्यक्षता में किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक रामसिंह मेडतिया, रसद विभाग के  लेखाधिकारी रविन्द्र शर्मा, प्रवर्तन अधिकारीगण मानवेन्द्र, राधेश्यामदास, प्रवर्तन निरीक्षकगण विक्रमदेवीदास, राजकरण बारहठ, महिमा जैन, वरिष्ठ सहायक परमवीर चावडा उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं में अम्बिका सान्दू प्रथम स्थान, गुर्जन चम्पावत एवं प्रतिष्ठासिंह संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा पूर्वी शेखावत तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में नेहा तथा गुंजन चम्पावत ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पूर्वी शेखावत ने द्वितीय स्थान, पूनम कवंर तथा डिम्पल राठौड ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 118वीं जयंती मनाई गई
जयपुर। स्वतंत्रता सेनानी एवं दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 118वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। कप्तान साहब ने अजमेर से ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंकने के लिए अखबार की शुरुआत की। अजमेर से ऐसा करना बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि अजमेर में अंग्रेैजों का सीधा शासन था, जबकि राजस्थान के बाकी इलाकों में रजवाड़ों का राज था , जहां अखबार निकालना और पत्रकारिता करना तुलनात्मक रूप से आसान था।

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 118वीं जयंती के अवसर पर दैनिक नवज्योति के जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर कार्यालयों में कार्यक्रम किए गए। जयपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर जोबनेर बाग स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में कप्तान साहब को पुष्प अर्पित किए गए। विभिन्न जिलों में स्थित ब्यूरो कार्यालयों में भी कार्यक्रम कर कप्तान साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।

देश के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवक एवं निर्भीक पत्रकारों में शामिल कप्तान साहब का जन्म 18 दिसम्बर, 1906 को सीकर जिले के नीमकाथाना में हुआ था। कप्तान साहब ने दो अक्टूबर, 1936 को अजमेर से नवज्योति समाचार पत्र की शुरुआत की थी। उनकी इस पहल से राजस्थान ही नहीं, समूचे उत्तर भारत की पत्रकारिता में निर्भीकता का दौर शुरू हुआ।